Back
ई-डिटेक्शन से ओवरलोड चालान अब ऑटोमेटिक, सरकार ने नई शुरुआत
KCKashiram Choudhary
Jan 08, 2026 09:29:45
Jaipur, Rajasthan
लोकेशन- जयपुर
फीड- 2सी
हैडर-
- ई-डिटेक्शन से ओवरलोड के चालान!
- परिवहन विभाग ने की नई शुरुआत
- अब माइनिंग के ई-रवन्ना के होने लगे चालान
- पहले बल्क में एक साथ आते थे चालान
- 15 दिन में 23 हजार से अधिक चालान इश्यू
- ई-डिटेक्शन में पहले से किए जा रहे हैं चालान
एंकर
ओवरलोड वाहनों के चालान अब ऑटोमेटिक साॅफ्टवेयर से किए जाएंगे। परिवहन विभाग ने इसकी शुरुआत कर दी है। माइनिंग के ओवरलोड वाहनों के चालान ई-रवन्ना से होना शुरू हो चुके हैं। परिवहन विभाग इनके चालान वाहन 4.0 सॉफ्टवेयर के जरिए कर रहा है। यह रिपोर्ट देखिए-
ई-डिटेक्शन सिस्टम में चालान टोल डेटा के आधार पर किए जा रहे हैं। परिवहन विभाग को अब राज्य के सभी 158 टोल का रिकॉर्ड मिल सकेगा। हालांकि दिसंबर माह तक विभाग को राज्य के करीब 90 टोल से ही डेटा मिल रहा था। अब PWD-RSRDC के टोल को भी ई-डिटेक्शन से इंटिग्रेट किया जा रहा है। अब डेटा को रियल टाइम में प्रोसेस करते हुए ई-चालान बनाए जाएंगे। वहीं सर्वर कैपेसिटी बढ़ाने के लिए परिवहन विभाग केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय को भी पत्र लिख रहा है। विभाग चुने हुए टोल प्लाजा से डेटा लेकर ITMS से जोड़ने की व्यवहार्यता देख रहा है।
कितने हुए चालान ?
- 28 जुलाई 2025 से शुरू हुआ था ई-डिटेक्शन सिस्टम
- 28 जुलाई 2025 से 7 जनवरी 2026 तक कुल 7.81 लाख चालान
- 473.7 करोड़ राशि के चालान किए गए
- इनमें से 29417 वाहन मालिकों ने जुर्माना भरा, चालान कम्पाउंड हुए
- परिवहन विभाग को अब तक 11.74 करोड़ रुपए जुर्माना राशि मिली
- माइनिंग ई-रवन्ना के ओवरलोड के चालान 17 दिसंबर से शुरू हुए
- 31 दिसंबर तक खान विभाग कुल 23215 चालान जारी कर चुका
- विभाग द्वारा अब तक करीब 70 हजार वाहन मालिकों को दिए गए नोटिस
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
33
Report
0
Report
बाराबंकी टोलप्लाजा पर अधिवक्ता पर जानलेवा हमला को लेकर जखनिया बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
0
Report
सोफीपुर में बाबा साहब की प्रतिमा से छेड़छाड़ को लेकर गांव में आक्रोश, प्रशासन ने समझाबुझा कर कराया..
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report