icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कृष्णा गौर ने लिधौरा में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान की शुरुआत की

RSR.B. SinghJust now
Tikamgarh, Madhya Pradesh:एंकर- टीकमगढ़ जिले के लिधौरा कस्बे में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान की जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर ने की शुरुआत, अभियान के तहत मध्य प्रदेश सरकार का उद्देश्य है की आम जनता की समस्याओं को सीधे सुनना और उनका त्वरित एवं पारदर्शी तरीके से मौके पर ही उनका निराकरण किया जाए, इसी कड़ी में जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर लिधौरा पहुंचीं और ग्रामीणों एवं नगरवासियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं, लिधौरा में आयोजित जनविश्वास अभियान में बड़ी संख्या में आमजन पहुंचे, जिन्होंने अपनी विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर के समक्ष प्रस्तुत किए, इनमें सड़क, पानी, बिजली, आवास, राजस्व, पेंशन सहित अन्य स्थानीय समस्याएं शामिल रहीं, प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों की मौजूदगी में लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए, उन्होंने कहा की सरकार की प्राथमिकता आम जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना और उनकी समस्याओं का समय पर समाधान करना है, वही प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर ने कहा की मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के जरिए प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है, अभियान के दौरान अधिकारियों से कहा गया की प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों की समस्याओं का नियमानुसार जल्द से जल्द निराकरण सुनिश्चित किया जाए, इस अभियान का उद्देश्य आमजन की शिकायतों का समाधान कर शासन और जनता के बीच विश्वास को और मजबूत करना है।
0
0
Report

पामेड़ की छात्राओं ने कलेक्टर से हॉस्टल की मांग, पढ़ाई पर पड़ रहा असर

Vijayapura, Karnataka:बीजापुर: पामेड़ की छात्राओं ने कलेक्टर से लगाई गुहार, हॉस्टल नहीं होने से पढ़ाई पर संकट बीजापुर। छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर स्थित पामेड़ क्षेत्र की दो दर्जन से अधिक स्कूली छात्राएं शुक्रवार को टैक्सी से बीजापुर पहुंचीं और कलेक्टर व जिला शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर अपनी समस्याएं बताईं। छात्राओं ने मांग की कि पामेड़ में कक्षा 9वीं से 12वीं तक की छात्राओं के लिए स्थायी छात्रावास (हॉस्टल) की व्यवस्था की जाए। छात्राओं ने बताया कि पामेड़ में हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्तर की छात्राओं के लिए कोई हॉस्टल नहीं है। इस कारण आसपास के कवरगट्टा, धर्माराम, जीडपल्ली, सपेड़, मीनागट्टा, उड़तमल्ला और रासपल्ली जैसे गांवों की छात्राओं को प्रतिदिन 15 से 20 किलोमीटर तक पैदल चलकर स्कूल पहुंचना पड़ता है। क्षेत्र में अब तक पक्की सड़क नहीं बनने से कच्चे और दुर्गम रास्तों पर सफर करना उनकी मजबूरी है, जिससे उन्हें रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। छात्राओं का कहना है कि लंबी दूरी और कठिन रास्तों की वजह से उनकी पढ़ाई लगातार प्रभावित हो रही है। कई बार समय पर स्कूल पहुंचना संभव नहीं हो पाता और घर लौटने में भी काफी मुश्किल होती है। इसी कारण कई अभिभावक अपनी बेटियों की पढ़ाई छुड़ाने को मजबूर हो रहे हैं, जबकि कई छात्राएं पहले ही स्कूल छोड़ चुकी हैं। छात्राओं ने प्रशासन से मांग की कि पामेड़ में जल्द से जल्द स्थायी हॉस्टल का निर्माण कराया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि स्थायी व्यवस्था होने में समय लगता है, तो फिलहाल वैकल्पिक रूप से उपलब्ध छात्रावासों में उन्हें रहने की व्यवस्था दी जाए, ताकि उनकी पढ़ाई बाधित न हो और वे अपने भविष्य को बेहतर बना सकें।
0
0
Report

विदिशा स्टेडियम में विकासखंडस्तरीय एथलेटिक्स: युवा प्रतिभाओं का जलवा

Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा के खेल स्टेडियम में विकासखंड स्तरीय शासकीय एवं अशासकीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस एक दिवसीय प्रतियोगिता में शासकीय और निजी विद्यालयों के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, लंबी कूद और ऊंची कूद जैसी कई एथलेटिक्स स्पर्धाएं आयोजित की गईं। इस प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले उत्कृष्ट खिलाड़ियों को आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। यह विकासखंड स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विदिशा ब्लॉक के समस्त शासकीय और अशासकीय विद्यालय भाग ले रहे हैं। इसमें ट्रिनिटी कॉन्वेंट, वात्सल्य, सेंट मैरी, मगधम इंटरनेशनल और शासकीय स्कूलों में संदीपनी, सीएम राइज़ जैसे समस्त स्कूल शामिल हैं। प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, लॉन्ग जंप और हाई जंप जैसी स्पर्धाएं हो रही हैं। यह एक दिवसीय चयन ट्रायल है, जिसमें प्रथम और द्वितीय स्थान पर आने वाले बच्चे जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। आज खेल स्टेडियम में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग की ब्लॉक स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित की गई है। इसमें ब्लॉक के तीनों आयु वर्ग के बच्चे आए हुए हैं और प्रतियोगिता सुचारू रूप से संचालित हो रही है। एथलेटिक्स के सभी इवेंट्स इसमें संपन्न कराए जा रहे हैं। आयोजन के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बच्चों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का एक बेहतर मंच मिला, जिसे लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला,
0
0
Report
Advertisement

हाथरस में करणी सेना की बैठक, जयपुर लाठीचार्ज के विरोध में जताया आक्रोश

Mohammad RajaMohammad RajaFollow3m ago
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ- श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की एक महत्वपूर्ण बैठक नगर की भूतेश्वर कॉलोनी स्थित संगठन के प्रदेश महासचिव एडवोकेट निशांत चौहान के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में जयपुर में यूजीसी रोल बैक के विरोध में हुए शांतिपूर्ण आंदोलन के दौरान राजस्थान पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज और वाटर कैनन के प्रयोग की कड़ी निंदा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए एडवोकेट निशांत चौहान ने कहा कि करणी सेना द्वारा लगभग 800 किलोमीटर की पदयात्रा पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न की गई थी और यात्रा के दौरान कहीं भी किसी प्रकार की अराजकता या हिंसा की घटना नहीं हुई। इसके बावजूद जयपुर पहुंचने पर निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया गया, जिसमें युवा देवेंद्र सिंह पलाड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मृत्यु हो गई। उन्होंने राजस्थान सरकार से मांग करते हुए कहा कि आंदोलन में जान गंवाने वाले देवेंद्र सिंह पलाड़ा के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, सरकारी नौकरी और आवास प्रदान किया जाए। बैठक में वक्ताओं ने यूजीसी से जुड़े प्रावधानों, जातिगत आरक्षण और विभिन्न कानूनों को लेकर भी अपनी आपत्तियां व्यक्त कीं। उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण आंदोलनों को दबाने के लिए हाउस अरेस्ट जैसी व्यवस्थाओं का प्रयोग किया जा रहा है, जिससे लोगों की लोकतांत्रिक आवाज प्रभावित हो रही है। निशांत चौहान ने घोषणा की कि आने वाले समय में हाथरस जनपद से EWS सरलीकरण, UGC Roll Back और अन्य मुद्दों को लेकर गांव-गांव जनजागरण अभियान चलाया जाएगा तथा एक बड़ा आंदोलन आयोजित किया जाएगा। बैठक के अंत में आंदोलन के दौरान दिवंगत हुए देवेंद्र सिंह पलाड़ा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर भुवनेश सिंह, राधे सिंह प्रधान, विशाल चौहान, नीलू पुंढीर, पवन चौहान, गोविंद चौहान सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0
0
Report

देहरादून NIVH परिसर छात्रों का प्रदर्शन, निदेशक के अभाव से समस्याओं का समाधान नहीं

Dehradun, Uttarakhand:देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में पिछले चार दिनों से छात्र-छात्राएं अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों का आरोप है कि संस्थान में स्थायी निदेशक न होने के कारण उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है और उनकी सुनने वाला कोई नहीं है… छात्राओं ने डिस्पेंसरी में उनके साथ कथित दुर्व्यवहार की शिकायत भी की है। इसके अलावा हॉस्टल में मिलने वाले खाने की गुणवत्ता और किताबों के बढ़े दामों को लेकर भी छात्रों में नाराजगी है। छात्रों का कहना है कि वे कई बार लिखित शिकायत दे चुके हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्याओं पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है。
0
0
Report
Advertisement

योगी सरकार और अमरोहा पुलिस-प्रशासन की व्यवस्थाओं ने कांवड़ियों की सुरक्षा-सराहना, यात्रा मिसाल बनी

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर बृजघाट गंगा धाम से जल भरकर लौट रहे कांवड़ियों ने की योगी सरकार और अमरोहा पुलिस प्रशासन की व्यवस्थाओं की जमकर सराहना, बोले— सुरक्षा, सफाई और सुविधाएं बनीं मिसाल बृजघाट गंगा धाम से पवित्र गंगाजल भरकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे कांवड़ियों ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार और अमरोहा पुलिस-प्रशासन की व्यवस्थाओं की खुलकर सराहना की। कांवड़ियों ने कहा कि पूरी यात्रा के दौरान सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, विश्राम और प्रकाश व्यवस्था के बेहतरीन इंतजाम किए गए हैं, जिससे यात्रा बेहद सुगम और सुरक्षित हो गई है। कांवड़ियों ने विशेष रूप से अमरोहा के पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव की पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए निशुल्क हेलमेट वितरण सराहनीय कदम है। उन्होंने बताया कि जगह-जगह तैनात पुलिसकर्मी कांवड़ियों को रोककर यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक कर रहे हैं और पूरी यात्रा के दौरान सहयोग भी प्रदान कर रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि रात के समय पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पीने के स्वच्छ पानी, साफ-सफाई और विश्राम स्थलों की बेहतर व्यवस्था से किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। कांवड़ियों ने कहा कि सुरक्षा से लेकर हर आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिसके लिए वे उत्तर प्रदेश सरकार, अमरोहा पुलिस और प्रशासन का हृदय से धन्यवाद करते हैं
0
0
Report

हनुमानगढ़: संगरिया से प्रतिबंधित प्रेगाबालिन कैप्सूल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Hanumangarh, Rajasthan:संगरिया में 42 लाख की प्रतिबंधित प्रेगाबालिन कैप्सूल बरामद, 10,500 कैप्सूल के साथ युवक गिरफ्तार हनुमानगढ़ जिले के संगरिया थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 हज़ार 500 प्रतिबंधित प्रेगाबालिन कैप्सूल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त कैप्सूल की अनुमानित बाजार कीमत करीब 42 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस के अनुसार थाना प्रभारी एवं पुलिस निरीक्षक अमर सिंह के नेतृत्व में एसआई हरबंश लाल और टीम गश्त पर थी। इस दौरान टिब्बी बस स्टैंड के पास कस्बा संगरिया निवासी सुखविंद्र सिंह को संदिग्ध अवस्था में रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 223(बी) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले की जांच थाना प्रभारी अमर सिंह कर रहे हैं।
0
0
Report

नीमला में जहरीले कॉमन क्रेट को रेस्क्यू टीम ने जंगल में छोड़ा

Alwar, Rajasthan:राजगढ़ के नीमला गांव में घर में निकला कॉमन क्रेट, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा राजगढ़ (अलवर) राजगढ़ के समीपवर्ती ग्राम नीमला में शुक्रवार सुबह एक मकान में रखे ईंधन के बीच जहरीला कॉमन क्रेट सांप दिखाई देने से परिवार में हड़कंप मच गया। घबराए परिजनों ने तुरंत सर्प रेस्क्यू टीम को सूचना दी。 सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम के सदस्य सोनू मौके पर पहुंचे और करीब चार फुट लंबे इस खतरनाक सांप को सावधानीपूर्वक पकड़कर सुरक्षित रेस्क्यू किया। बाद में सांप को जंगल में छोड़ दिया गया। रेस्क्यू टीम के सोनू ने बताया कि कॉमन क्रेट भारत के सबसे विषैले सांपों में शामिल है और इसे “साइलेंट किलर” भी कहा जाता है, क्योंकि यह अक्सर रात में सो रहे व्यक्ति को काटता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सांप के काटने पर झाड़-फूंक के बजाय तुरंत नजदीकी अस्पताल में उपचार कराएं। साथ ही बरसात के मौसम में सांपों के निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, ऐसे में सांप दिखने पर खुद पकड़ने की कोशिश न करें और तुरंत रेस्क्यू टीम या संबंधित विभाग को सूचना दें। बाइट: सोनू (सर्प रेस्क्यू टीम)
0
0
Report
Advertisement

नागल टप्पा में आवारा कुत्ते के हमले से दहशत, 5 साल बच्चा घायल

Alwar, Rajasthan:नागल टप्पा में आवारा कुत्ते का आतंक, 5 साल के मासूम पर हमला, ग्रामीणों में दहशत\n\nअलवर जिले के नागल टप्पा गांव में एक आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर हड़कंप मचा दिया। कुत्ते ने घर के बाहर खेल रहे 5 वर्षीय बालक श्यान खां पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।\n\nप्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुत्ते ने बच्चे की जांघ को अपने जबड़ों में दबोच लिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे कुत्ते से छुड़ाया। लोगों को अपनी ओर आता देख कुत्ता वहां से भाग निकला।\n\nहमले के बाद भी कुत्ता नहीं रुका और थोड़ी दूरी पर खड़ी एक भैंस को काट लिया। इसके बाद उसने एक पिल्ले पर भी हमला कर दिया। महज 15 से 20 मिनट के भीतर हुए लगातार तीन हमलों से पूरे गांव में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।\n\nग्रामीणों ने लाठी-डंडों के सहारे कुत्ते का पीछा किया और आखिरकार उसे मार गिराया। घटना के बाद घायल बालक को परिजन तुरंत अलवर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बर्न और ट्रॉमा वार्ड में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार बच्चे की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।\n\nपरिजन शाहरुख ने बताया कि घटना अचानक हुई, जिससे पूरे गांव में भय का माहौल बन गया।\n\nबाइट:पीड़ित
0
0
Report

रीको को सीधे भूमि आवंटन से राजस्थान में औद्योगिक विकास तेज होगा

Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में निवेश और औद्योगिक विकास को गति देने के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब नगरीय निकायों और विकास प्राधिकरणों की तर्ज पर रीको (RIICO) को भी सरकारी सिवायचक भूमि सीधे आवंटित की जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार ने राजस्थान भू-राजस्व (रीको में भूमि का अधिकार होना एवं भूमि का निस्तारण) नियम, 2026 लागू कर दिए हैं। नए नियमों से औद्योगिक क्षेत्रों, सेज, फूड पार्क और इंडस्ट्रियल पार्क के विकास की प्रक्रिया पहले से कहीं ज्यादा तेज होने की उम्मीद है। राजस्थान सरकार ने औद्योगिक विकास की प्रक्रिया को सरल और तेज बनाने के लिए नया भूमि आवंटन मॉडल लागू किया है। अब रीको को औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए हर बार निजी भूमि अधिग्रहण की लंबी प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा। सरकार जरूरत के अनुसार अपनी सिवायचक भूमि सीधे रीको को उपलब्ध करा सकेगी। इन जमीनों पर इंडस्ट्रियल एरिया, स्पेशल इकनॉमिक ज़ोन (SEZ), फूड पार्क, हैंडीक्राफ्ट पार्क और इंडस्ट्रियल पार्क विकसित किए जाएंगे। इन क्षेत्रों की मास्टर प्लानिंग, ले-आउट, भूखंडों का आवंटन, सब-डिवीजन, पुनर्गठन, भवन नक्शों की स्वीकृति, नामांतरण और भूमि उपयोग परिवर्तन जैसे सभी अधिकार रीको के पास होंगे। नए नियमों के तहत रीको को दी जाने वाली सरकारी भूमि की कीमत संबंधित क्षेत्र की कृषि भूमि के डीएलसी रेट या राज्य सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य, जो भी अधिक होगा, उसके आधार पर तय होगी। भूमि आवंटन रीको के प्रस्ताव पर state government करेगी। इन औद्योगिक क्षेत्रों में केवल फैक्ट्रियां ही नहीं, बल्कि कर्मचारियों और उद्योगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आवासीय कॉलोनियां, स्कूल, अस्पताल, स्वास्थ्य केंद्र, कौशल विकास केंद्र, व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थान, बाजार, पुलिस थाना, डाकघर और अन्य बुनियादी सुविधाएं भी विकसित की सकेंगी। हालांकि, रेलवे सीमा, राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य राजमार्ग, प्रमुख जिला मार्गों के दायरे की भूमि तथा कानूनन प्रतिबंधित भूमि रीको को आवंटित नहीं की जाएगी। बहरहाल, सरकार का दावा है कि नए नियमों से भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तेज होगी, जिससे उद्योगों की स्थापना में लगने वाला समय घटेगा और निवेश को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही नए औद्योगिक क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ने और स्थानीय स्तर पर आधुनिक बुनियादी सुविधाओं के विकास का रास्ता भी खुलेगा। हालांकि, यह देखना अहम होगा कि जमीन आवंटन और औद्योगिक परियोजनाओं का क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर कितनी तेजी और पारदर्शिता के साथ हो पाता है。
0
0
Report

राजस्थान के राजस्व में चार महीनों में 11.69% बढ़ोतरी; जुलाई तक 24% लक्ष्य पार

Jaipur, Rajasthan:राजस्थान सरकार के खजाने की रफ्तार इस साल तेज हो गई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों में ही सरकार ने करीब 46 हजार करोड़ का राजस्व जुटा लिया है। यानी सालभर के लक्ष्य का एक चौथाई हिस्सा (24.05%) जुलाई तक ही पूरा हो गया। पिछले साल की तुलना में राजस्व में 11.69% की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। इस बार सरकार की कमाई का सबसे बड़ा इंजन शहरी विकास एवं आवासन (यूडीएच) विभाग बना। यूडीएच विभाग की आय में 95.34% की रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई, यानी पिछले साल के मुकाबले लगभग दोगुनी कमाई। इसके अलावा पेट्रोलियम, पंजीयन-मुद्रांक, खान, परिवहन और जीएसटी जैसे लगभग सभी प्रमुख विभागों ने दोहरे या मजबूत ग्रोथ के साथ सरकारी खजाने को मजबूती दी। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में प्रमुख राजस्व अर्जक विभागों की समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी गई। बैठक में अधिकांश विभागों में दोहरे अंकों की वृद्धि दर्ज होने पर संतोष जताया गया।
0
0
Report
Advertisement

23 वर्षीय जवान योगेश खटीक का सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Churu, Rajasthan:तिरंगे में लिपटकर घर पहुंचा वीर जवान योगेश खटीक। शहीद स्मारक से घर तक निकली तिरंगा यात्रा। सादुलपुर शहर के वार्ड नंबर 30 निवासी भारतीय सेना की 19 पंजाब रेजीमेंट के जवान योगेश खटीक (नेहरा) का शुक्रवार को सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। महज 23 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के चलते जवान के निधन से क्षेत्र शोक में डूब गया। वीर जवान की अंतिम विदाई में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, जनप्रतिनिधि, पूर्व सैनिक, युवा और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। जवान योगेश खटीक का पार्थिव शरीर शहीद स्मारक पहुंचा और यहां से उनके पार्थिव शरीर को सम्मान के साथ घर तक ले जाया गया। यह दौर तिरंगा यात्रा के साथ सम्पन्न हुआ। योगेश खटीक पिछले एक वर्ष से सिर में ट्यूमर की बीमारी से जूझ रहे थे; उनका उपचार दिल्ली स्थित RR अस्पताल में चल रहा था। उपचार के बावजूद हालत में सुधार नहीं हो सका और उन्होंने अंतिम सांस ली। जवान के निधन की खबर पर परिवार में मातम छा गया। योगेश खटीक का जन्म 18 अक्टूबर 2002 को हुआ था। अक्टूबर 2024 में वह भारतीय सेना की 19 पंजाब रेजीमेंट में भर्ती हुए थे। देश की रक्षा के लिए सेना की वर्दी पहनने वाले योगेश का यह असमय निधन परिवार के लिए बड़ी क्षति है। योगेश खटीक ने ऑपरेशन सिंदूर में भी ड्यूटी निभाई थी और उनकी तैनाती अंडमान-निकोबार में भी रही। जवान की अंतिम यात्रा उनके निवास से Mokshabhumi तक पहुंची। सेना के जवानों ने पूरे सैन्य सम्मान के साथ योगेश को अंतिम सलामी दी। इनके पिता और भाई को तिरंगा सौंपा गया। अंतिम यात्रा में पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया, समाजसेवी नरेंद्र सांगवान, डॉ. कौशल पूनिया, संजय पूनिया भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गोपाल शर्मा, भाजपा जिला प्रवक्ता विमल पूनिया आदि मौजूद थे。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top