जिला परिषद और पंचायतीराज उपचुनाव के लिए मतदान दलों की रवानगी
Jaipur, Rajasthan:रविवार को होने वाले उपचुनावों में जिला परिषद सदस्य, सरपंच, और वार्ड पंचों के लिए मतदान स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला परिषद वार्ड संख्या 15, पंचायत समिति धरियावद के ग्राम पंचायत भाण्डला, पंचायत समिति पीपलखूंट के ग्राम पंचायत जामली के वार्ड पंच 3, पंचायत समिति सुहागपुरा के ग्राम पंचायत पटेलिया के वार्ड पंच 3 और पंचायत समिति धमोत्तर के ग्राम पंचायत ग्यासपुर के वार्ड पंच 7 के मतदान केंद्रों पर दल भेजे गए हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हमीरपुर: टोना-टोटका और बच्चों पर मुसीबत आने का डर दिखाकर ठगी करने वालों को पीड़िता ने चप्पलों से पीटा
Kalauli Teer Danda, Uttar Pradesh:हमीरपुर में टोना-टोटका और बच्चों पर मुसीबत आने का डर दिखाकर ठगी का मामला सामने आया है। ठग महिला को साड़ी में रुपये बंधवाने का झांसा देकर असली रकम लेकर फरार हो गए। ठगी का पता चला तो परिवार ने आरोपियों की तलाश की और चप्पलों से पिटाई कर दी। पीड़ित परिवार ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
मामला सदर कोतवाली हमीरपुर का है, जहां पीड़िता अनीता के मुताबिक, ठगों ने उनकी मां को झांसे में लेकर साड़ी में रुपये बांधने को कहा। दावा किया कि साड़ी तीन दिन तक नहीं खोलने पर सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी। आरोप है कि इसी दौरान ठगों ने असली रकम पार कर दी। ठगी का एहसास होने पर परिवार ने आरोपियों की तलाश की। इस दौरान मिले संदिग्धों की चप्पलों से पिटाई किए जाने का आरोप है।
बुधवार को पीड़ित परिवार ने कोतवाली नगर पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेकर जांच शुरू कर दी है।
