Back
मनरेगा बचाओ संग्राम से कांग्रेस गांव-गांव पहुंचेगी, बीजेपी पर तीखा हमला
VSVishnu Sharma1
Jan 07, 2026 13:53:30
Jaipur, Rajasthan
मनरेगा को लेकर आलाकमान के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस के नेता मनरेगा बचाओ संग्राम को लेकर रणनीति तैयार करेंगे। प्रदेश के गांवों तक कांग्रेस मनरेगा बचाओ संग्राम को लेकर जाएगी .......
मनरेगा को लेकर कांग्रेस देश भर में आंदोलन शुरू करने जा रही है। कांग्रेस का आरोप है केंद्र सरकार ने मनरेगा में बदलाव कर राइट टू वर्क का अधिकार छीन लिया है ....... कांग्रेस को लगता है सरकार ने मनरेगा में बदलाव कर ग्रामीण इलाकों में निवास करने वाले कांग्रेस के वोट बैंक पर हमला किया है ..... कांग्रेस अब मनरेगा संग्राम को गांव-गांव तक लेकर जाएगी .... कांग्रेस केंद्र सरकार पर आरोप लगा रही है कि कांग्रेस ने गांवों में रोजगार देने के लिए मनरेगा को शुरू किया था ..... मनरेगा से गांवों में पलायन रुका, गांवों की स्थिति में सुधार हुआ ...... कांग्रेस बीजेपी पर आरोप लगा रही है कि मनरेगा को खत्म करने के लिए इन लोगों ने भगवान राम के नाम का सहारा लिया ....
कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
प्रदेश कांग्रेस के तमाम नेता कल मनरेगा बचाओ संग्राम को लेकर तोतूका भवन में आंदोलन की रणनीति तैयार करेंगे.... PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा सहित नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, राजस्थान से एआईसीसी पदाधिकारी, कांग्रेस विधायक, विधायक प्रत्याशी, कांग्रेस सांसद, सांसद प्रत्याशी, प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, विधानसभा समन्वयक सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे ....... कांग्रेस उम्मीद कर रही है कि मनरेगा के संग्राम में जनता भी कांग्रेस के साथ जुड़ेगी .... 10 जनवरी से 25 फरवरी तक मनरेगा को लेकर कांग्रेस प्रदेश भर में आंदोलन करेगी ..... प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों की भी तैयारी चल रही है। कांग्रेस मनरेगा के सहारे चुनावों के लिए राजनीतिक ज़मीन भी मजबूत करने की कोशिश करेगी۔
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
1
Report
36
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
93
Report
91
Report
0
Report
0
Report
VKVasim Khan
FollowJan 19, 2026 07:06:270
Report
0
Report