Back
पश्चिमी विक्षोभ से फिर बढ़ी ठंड, बारिश-ओलावृष्टि से मौसम बदला
AVArun Vaishnav
Feb 18, 2026 06:45:39
Jaipur, Rajasthan
पश्चिमी विक्षोभ का असर: बारिश-ओलावृष्टि से फिर बढ़ी ठंड
ब्यावर शहर में पश्चिमी विक्षोभ का असर मंगलवार देर रात से साफ नजर आने लगा। देर रात शुरू हुई बारिश बुधवार सुबह तक लगातार जारी रही, वहीं कई इलाकों में ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। सुबह से रुक-रुक कर हो रही तेज बरसात के कारण तापमान में अचानक गिरावट आई और लोगों को एक बार फिर सर्दी का अहसास होने लगा।
पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ रहने और धूप निकलने के कारण ठंड में कमी आ गई थी, लेकिन बदले मौसम ने लोगों को फिर से गर्म कपड़े निकालने पर मजबूर कर दिया। ठंडी हवाओं के साथ दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही, जिससे बाजारों और सड़कों पर चहल-पहल भी कम दिखाई दी।
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने से अगले एक-दो दिन तक बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके चलते ठंड का असर बरकरार रहने की उम्मीद है।
इधर किसान वर्ग ने इस बारिश को गेहूं, चना और सरसों जैसी रबी फसलों के लिए लाभकारी बताया है, हालांकि जिन क्षेत्रों में तेज ओलावृष्टि हुई है, वहां फसलों को नुकसान की आशंका भी जताई जा रही है। मौसम में आई अचानक ठंडक के बीच आमजन ने सर्दी से बचाव के इंतजाम फिर से शुरू कर दिए हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SVSANJAY VISHWAKARMA
FollowFeb 18, 2026 08:17:59Noida, Uttar Pradesh:Kitty pretending to be a robot vacuum
0
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 18, 2026 08:17:510
Report
0
Report
SVSANJAY VISHWAKARMA
FollowFeb 18, 2026 08:17:17Noida, Uttar Pradesh:The smallest moments become the memories we treasure most.
0
Report
AKAjay Kashyap
FollowFeb 18, 2026 08:17:060
Report
SVSANJAY VISHWAKARMA
FollowFeb 18, 2026 08:16:40Noida, Uttar Pradesh:The curly feathers of a frillback pigeon
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 18, 2026 08:16:170
Report
RZRajnish zee
FollowFeb 18, 2026 08:15:310
Report
SVSANJAY VISHWAKARMA
FollowFeb 18, 2026 08:15:12Noida, Uttar Pradesh:Pup plays with baby and cat is the supervisor
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
AVArun Vaishnav
FollowFeb 18, 2026 08:08:080
Report
PSPramod Sharma
FollowFeb 18, 2026 08:07:490
Report
SVSANJAY VISHWAKARMA
FollowFeb 18, 2026 08:07:37Noida, Uttar Pradesh:watermelon party
Bats having a watermelon party
0
Report