Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jaipur302006

चौमूं-मानपुरा सड़क परियोजना का भव्य शुभारम्भ, 1200 मीटर नए मार्ग बनेंगे

PSPradeep Soni
Nov 16, 2025 12:38:26
Jaipur, Rajasthan
चौमूं जयपुर खारवालो की ढाणी से मानपुरा माचेड़ी तक बनेगी सड़क करीब 1200 मीटर सड़क बनेगी 47 लाख रुपये की लागत से ग्रामीणों ने पूर्व विधायक रामलाल शर्मा का किया नागरिक अभिनंदन गोविंदगढ़ प्रधान रामस्वरूप यादव,सरपंच महावीर प्रसाद जांगिड़ रहे समारोह में मौजूद जाटावाली के खारवालो की ढाणी में हुआ कार्यक्रम का सड़क का निर्माण कार्य आज से हुआ शुरू ग्राम पंचायत जाटावाली में आज सार्वजनिक निर्माण विभाग से स्वीकृत मिसिंग लिंक सड़क के निर्माण कार्य का भव्य शुभारंभ हुआ, इस दौरान ग्रामवासियों ने पूर्व विधायक रामलाल शर्मा का अभिनंदन कर माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया। जाटावाली खारवालो की ढाणी से मानपुरा माचेडी तक अनुमानित 45 लाख की लागत से बनने वाली इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन मे सुविधा मिलेगी। पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद क्षेत्र में ढाणी ढाणी, गांव गांव तक बुनियादी सुविधाओं का समग्र विस्तार हुआ है उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि का एकमात्र लक्ष्य क्षेत्र का समग्र और संतुलित विकास करना है और आगे भी विकास की यह यात्रा अनवरत जारी रहेगी और क्षेत्र की जनता के प्रति हमेशा समर्पित रहेंगे। पूर्व विधायक शर्मा ने ग्रामवासियों द्वारा किए गए इस आत्मीय स्वागत सम्मान के लिए आभार जताते हुए कहा कि यह स्नेह और विश्वास ही मुझे क्षेत्र के लिए और अधिक ऊर्जा के साथ काम करने की प्रेरणा देता है। 1200 मीटर लबाई की जाटावाली से मानपुरा सड़क का पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने स्वयं जेसीबी चलाकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया, इस अवसर पर ग्रामवासियों में खुशी और उत्साह का माहौल नजर आया। इस अवसर पर प्रधान रामस्वरूप यादव भी मौजूद रहे।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NJNEENA JAIN
Dec 05, 2025 03:17:14
Saharanpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों, खासकर रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। सहारनपुर समेत पूरे प्रदेश में पुलिस और प्रशासन ने ऐसे लोगों की पहचान और निष्कासन की प्रक्रिया तेज कर दी है। महापौर डॉ. अजय कुमार ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रशासन और लॉ एंड ऑर्डर पूरे देश में मिसाल है। उन्होंने कहा, “हमारे प्रदेश के परमेश्वर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कोई भी अवैध घुसपैठिया देश के संसाधनों पर कब्जा नहीं कर सकता। ये संसाधन देश के देवतुल्य नागरिकों के लिए बने हैं।” महापौर ने सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले का हवाला देते हुए बताया कि कोर्ट ने साफ कहा है कि अवैध रूप से आए घुसपैठियों को न तो रेड कार्पेट बिछाया जा सकता है और न ही उन्हें देश के संसाधनों का उपयोग करने का कोई अधिकार है। कोर्ट ने यह भी टिप्पणी की कि कई तथाकथित एक्टिविस्ट इस मुद्दे को उठाने के लिए बोनाफाइड (वास्तविक हितैषी) नहीं हैं। डॉ. अजय कुमार ने कहा कि घुसपैठिए न सिर्फ देश के संसाधनों का दुरुपयोग करते हैं, बल्कि आंतरिक सुरक्षा के लिए भी खतरा हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान चल रहा है और ऐसे लोग फर्जी दस्तावेजों से वोटर लिस्ट में घुसने की कोशिश करते हैं। इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। महापौर ने अनुमान जताया कि 2017 में आई एक रिपोर्ट के अनुसार देश में करीब 2 करोड़ अवैध घुसपैठिए रह रहे हैं। उन्होंने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कुछ राजनीतिक दल सिर्फ सत्ता के लिए राष्ट्र की एकता, अखंडता और आंतरिक सुरक्षा से समझौता करते रहे हैं। उन्होंने पड़ोसी राज्य (दिल्ली) के एक पूर्व मुख्यमंत्री का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने रेलवे की पटरियों के किनारे अवैध बस्तियां बसाने की बात कही थी। हाल ही में सहारनपुर क्षेत्र में नशीले पदार्थों के बड़े जखीरे के साथ एक व्यक्ति की गिरफ्तारी का मामला भी महापौर ने उठाया और कहा कि इन घटनाओं की कड़ियां आपस में जुड़ी हुई हैं। अंत में महापौर ने स्पष्ट किया, “ऐसे सभी अवैध घुसपääठियों को उनके मूल देश वापस भेजा जाएगा। नगर निगम प्रशासन को जो भी सहयोग चाहिए, हम पूरा करेंगे। देश के नागरिकों के हक पर कोई डाका नहीं डालने दिया जाएगा।” प्रशासन सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत समेत पश्चिमी यूपी के कई जिलों में विशेष सत्यापन अभियान चलाया जाएगा। पासपोर्ट, वीजा, आधार, राशन कार्ड और वोटर आईडी की गहन जांच होगी। पहचान में आए अवैध विदेशियों को डिटेंशन सेंटर भेजकर डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह अभियान केंद्र सरकार की नीतियों और सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुरूप है।
0
comment0
Report
AMAnkit Mittal
Dec 05, 2025 03:15:24
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर में देर रात पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई इस मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी शातिर बदमाश अनुराज उर्फ अन्नू मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया जबकि उसके दो अन्य साथी पारस व निखिल को पुलिस ने कॉम्बिंग कर गन्ने के खेत से गिरफ्तार किया. पुलिस ने इनके पास से 1 पिस्टल कारतूस व 1 स्कॉर्पियो कार 1 i20 कार को बरामद किया है. इन शातिर बदमाशों ने जगाहेड़ी टोल पर दो व्यक्ति को गोली मार दी थी जिसमे दो लोग घायल हो गए थे तभी से पुलिस इनको तलाश रही थी. दरअसल तितावी थाना पुलिस बघरा रोड पर देर रात संदिग्ध व्यक्तियों की धरपकड़ को लेकर चेकिंग अभियान चला रही थी. तभी सामने से दो कारे आती दिखाई दी जिनको पुलिस ने जब रोकने का इशारा किया तो कार सवार कार को रोड पर छोड़ भागने लगे जिसमें से एक युवक ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की जबकि दो अन्य बदमाश गन्ने की फसल का सहारा लेते हुए खेतों की तरफ भाग गए पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए एक बदमाश को घायल कर दिया और उसे गिरफ्तार कर लिया जिसकी पहचान 15 हजार के इनामी अनुराज के रूप में हुई. पुलिस ने उसके फरार साथियों की तलाश में कांबिंग करते हुए दोनों साथियों निखिल व पारस को गन्ने के खेतों से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने घायल बदमाश के पास से पिस्टल कारतूस व दो कारे बरामद की है. इन बदमाशों ने पिछले दिनों जग्गाहेडी टोल प्लाजा पर मामूली कहसुनी होने पर दो युवकों पर गोली चला दी थी जिसमे दो युवक घायल हो गए थे और ये लोग फरार हो गए थे. तभी से पुलिस को इनकी तलाश थी ..
0
comment0
Report
NKNished Kumar
Dec 05, 2025 03:15:10
Patna, Bihar:लोकेशन पटना रिपोर्ट निषेद ठंड बढ़ने के साथ ही असहाय और बेघर लोगों के लिए पटना नगर निगम द्वारा अलग अलग इलाको में रैन बसेरा तैयार किया गया है….. स्थायी, अस्थायी और जर्मन हैंगर रैनबसेरों में 3 शिफ्ट में केयर टेकर की तैनाती की गई है…. सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है , सभी रैन बसेरो में स्वच्छ पेयजल, टॉयलेट, मच्छरदानी और पर्याप्त कंबलों की व्यवस्था की गई है … लोगों को यहां ठहरने के लिए अपना आधार कार्ड और मोबाइल नंबर देना होगा। रैन बसेरों में महिलाओं के लिए भी विशेष बेड की व्यवस्था की गई है, इन आश्रय स्थलों में केवल महिलाएं ठहर सकती हैं। नूतन राजधानी अंचल: 5 जर्मन हैंगर, 2 स्थायी आश्रय स्थल, 5 अस्थायी आश्रय स्थल。 कंकड़बाग अंचल: 5 जर्मन हैंगर, 2 स्थायी, 0 अस्थायी पाटलिपुत्र अंचल: 0 जर्मन हैंगर, 0 स्थायी, 1 अस्थायी पटना सिटी अंचल : 2 जर्मन हैंगर,2 स्थायी
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Dec 05, 2025 03:03:38
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में लगातार पिछले तीन दिनों से जिला प्रशासन और नगर निगम का बुलडोजर एक्शन जारी है। लोहिया नगर ओवरब्रिज के नीचे अवैध तरीके से बने सैकड़ों घरों को आज फिर बुलडोजर के माध्यम से तोड़ा गया। बताया जा रहा है कि यहां लंबे समय से बड़ी संख्या में लोग अस्थायी और पक्के घर बनाकर रह रहे थे। इन्हीं अतिक्रमणों के कारण ओवरब्रिज के पास लगातार जाम की समस्या बढ़ रही थी और चोरी-छिनतई जैसी घटनाएं भी सामने आ रही थीं। इसी को देखते हुए प्रशासन ने तीन दिन पहले अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की थी। बीच में हालात बिगड़े, लोगों ने पुलिस टीम पर हमला भी किया… लेकिन इसके बाद भी जिला प्रशासन और नगर निगम पीछे नहीं हटा। आज एक बार फिर भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर कार्रवाई शुरू की गई। आप तस्वीरों में देख सकते हैं—यूपी की तर्ज पर बेगूसराय में भी बुलडोजर एक्शन जारी है। ओवरब्रिज के नीचे बने अवैध निर्माण को पूरी तरह हटाया जा रहा है। नगर आयुक्त ने साफ कहा है कि अभियान अब लगातार चलेगा। ट्रैफिक चौक से लेकर जेल गेट तक पूरा इलाका अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। फिलहाल बेगूसराय में बुलडोजर एक्शन ने हलचल मचा दी है और प्रशासन पूरे इलाके को खाली कराने में जुटा हुआ है।
52
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Dec 05, 2025 03:01:57
29
comment0
Report
TCTathagata Chakraborty
Dec 05, 2025 03:01:23
Kolkata, West Bengal:তপসিয়া মোড়ের কাছে দক্ষিণ তোপসিয়া রোডে গভীর রাতে আচমকাই লেগে গেল ভয়াবহ আগুন। ঘটনা প্রায় রাত দু’টো নাগাদ। মুহূর্তে দাউদাউ করে জ্বলে ওঠে একটি প্লাস্টিকের গোডাউন। আগুনের তীব্রতায় পুরো গোডাউন ভস্মীভূত হয়ে যায়। আশপাশে ঘনবসতি থাকায় এলাকায় ছড়ায় তীব্র আতঙ্ক। দ্রুত খবর দেওয়া হয় দমকলে। খবর পেয়ে দমকলের দুটি ইঞ্জিন ঘটনাস্থলে পৌঁছে প্রায় এক ঘন্টোর চেষ্টায় আগুন নিয়ন্ত্রণে আনে। তবে দমকল আসতে দেরি হয়েছে—এই অভিযোগে ক্ষোভে ফেটে পড়েন স্থানীয়রা। আগুনে বড়সড় ক্ষয়ক্ষতির আশঙ্কা থাকলেও প্রাণহানির খবর মেলেনি। দমকল সূত্রে জানা_gিয়েছে, ঠিক কী থেকে আগুন লাগল তা এখনও পরিষ্কার নয়। গোডাউনে বৈদ্যুতিক ত্রুটি নাকি অন্য কোনও কারণে আগুন—তা খতিয়ে দেখা হচ্ছে। তদন্ত শুরু করেছে দমকল ও পুলিশ।
34
comment0
Report
MMMohammad Muzammil
Dec 05, 2025 03:00:59
Dehradun, Uttarakhand:रिपोर्ट ( विकासनगर ) भारी मात्रा में अवैध चरस के साथ तीन नशा तस्कर गिरफ्तार। सेलकुई थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन नशा तस्करो को गिरफ्तार किया है... जिनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध चरस बरामद हुई है। दरअसल चेकिंग कर रही पुलिस ने शक होने पर इन तीनों लोगों की तलाशी ली तो भारी मात्रा में 329 ग्राम अवैध चरस और 19 हजार नगद बरामद हुए। पकड़े गए नशा तस्करों में अंकेश राठौर और उमेश नामक नशा तस्कर त्यूणी के रहने वाले हैं... जबकि इनका एक साथी रमेश कुमार हिमाचल प्रदेश के मसरा गांव कुफरी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस की सख्त पूछताछ में इन तीनो ने बताया कि वे मजदूरी का काम करते हैं और काम करने के दौरान नरेश नाम के व्यक्ति से मुलाकात हुई जिसने उन्हें चरस बेचकर मोटा मुनाफा कमाने की बात कही...लालच में आकर इन तीनों ने त्यूणी थाना क्षेत्र के कटियाल गांव में रहने वाले नरेश नामक व्यक्ति से भारी मात्रा में चरस खरीद ली। खरीदी गयी इस अवैध चरस को ये नशा तस्कर सेलाकुई इंडस्ट्रियल एरिया में मजदूर और कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को बेचने की फिराक में थे लेकिन उससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए पुलिस ने पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर इन तीनों को सलाखों के पीछे भेज दिया जबकि पुलिस अब फरार चौथे आरोपी नरेश को तलाश रही है।
43
comment0
Report
DSdevendra sharma2
Dec 05, 2025 03:00:09
69
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Dec 05, 2025 02:52:45
Betul, Madhya Pradesh:सारणी पुलिस ने चार कांग्रेस नेताओं को आमला से गिरफ्तार किया। इन पर साल 2021 में हुए एक आंदोलन के दौरान बलवा, रास्ता रोकने और पुतला दहन,आगजनी करने का आरोप। उस समय कांग्रेस नेताओं ने तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन किया था। मामले में जेएमएफसी कोर्ट बैतूल द्वारा कुल 13 कांग्रेस नेताओं के खिलाफ स्थायी वारंट जारी किए गए थे। ये नेता कांग्रेसी नेता लंबे समय से अदालत में पेश नहीं हो रहे थे। अदालत की तारीखों पर अनुपस्थित रहने और जमानत नहीं कराने के कारण कोर्ट ने सभी के खिलाफ स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किए थे。 इस प्रकरण में पहले से ही सारणी नगरपालिका के नेता प्रतिपक्ष पिंटिश नागले और विजय उपराले जेल में हैं। सारणी पुलिस ने आमला पुलिस की मदद से इलियास खान, वसीम, बटेश्वर भारती और विजय उपराले को गिरफ्तार किया।
155
comment0
Report
Advertisement
Back to top