Back
मुख्यमंत्री पास, विधायक फेल: VBGRAMG योजना का पूरा नाम बताए MANY विधायक नहीं जान पाए
VSVishnu Sharma
Feb 06, 2026 08:17:39
Jaipur, Rajasthan
मुख्यमंत्री पास, लेकिन विधायक-मंत्री फेल, बीजेपी के MLA तो छोड़िए,मंत्री भी नहीं बता पाए VB G RAM G का पूरा नाम
राजस्थान सरकार और बीजेपी संगठन VB G RAM G योजना के प्रचार में दिन रात लगे हुए हैं। पोस्टर, भाषण और बैठकों में योजना का ज़िक्र तो खूब हो रहा है, लेकिन ज़मीनी हकीकत कुछ और ही है। हाल ये है कि कई बीजेपी विधायक और मंत्री तक इस योजना का पूरा नाम तक नहीं बता पा रहे हैं। हालांकि नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के पूछने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने योजना का पूरा नाम बता दिया। इससे माना जा सकता हैकि मुख्यमंत्री पास, लेकिन विधायक मंत्री फेल। देखिए यह रिपोर्ट。
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने मनरेगा की जगह VB G RAM G लागू किया है। बीजेपी के नेता डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां बताते वक्त VB G RAM G का भी जिक्र कर रहे हैं। पार्टी और सरकार ने इस जमीनी स्तर पर पहुंचाने के लिए कमर कस रखी है। लेकिन सुनकर चौंक जाएंगे कि बीजेपी के ज्यादातर विधायों के साथ खुद राजस्थान के गृह राज्य मंत्री जवाहर बेडम को केंद्र सरकार की इस योजना का पूरा नाम भी सही तरीके से पता नहीं है। जबकि यह सभी राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में इस योजना को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करते नजर आ रहे हैं। किशनगंज से बीजेपी विधायक ललित मीणा ताे विकसित भारत भी नहीं बाेल पाए, उसकी जगह वर्तमान भारत डवलपमेंट बोलते रहे। इसके आगे भी वो केवल जीरामजी ही बोलते रहे।
दरअसल, यह पूरा मामला उस वक्त राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया , जब कांग्रेस के किशनगढ़ से विधायक विकास चौधरी ने दावा किया कि यदि उनके ही इलाके से केंद्रीय मंत्री बने भागीरथ चौधरी सहित बीजेपी के विधायक इस योजना का पूरा नाम बता देगा तो वे राजनीति से संन्यास ले लेंगे। अब कांग्रेस भी मनरेगा को खत्म करने और भाजपा विधायकों के इस योजना के नाम को लेकर लड़खडान पर तंज कस रही है।
इधर यह बात दूसरी है कि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सामने इस बात को उठाया तो मुख्यमंत्री ने योजना का पूरा और सही नाम बता दिया।
बहरहाल, एक तरफ सरकार और संगठन जोरशोर से योजना के प्रचार में जुटे हैं, तो दूसरी तरफ खुद जनप्रतिनिधियों की ये हालत कई सवाल खड़े कर रही है। सवाल ये है कि जब विधायक ही योजना का पूरा नाम नहीं जानते, तो आम जनता तक इसकी सही जानकारी कैसे पहुंचेगी ?
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JGJugal Gandhi
FollowFeb 06, 2026 09:45:340
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 06, 2026 09:45:180
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 06, 2026 09:36:390
Report
RGRupesh Gupta
FollowFeb 06, 2026 09:36:20Raipur, Chhattisgarh:दुर्ग
जैल से छूटने के बाद भूपेश बघेल के घर पहुंचे कवासी लखमा
भूपेश की पत्नी ने आरती उतारकर किया स्वागत
पैर छूकर लिया आशीर्वाद
भूपेश के बेटे चैतन्य ने कवासी के पैर छुए
0
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 06, 2026 09:36:090
Report
JRJAIDEEP RATHEE
FollowFeb 06, 2026 09:36:000
Report
MSManish Sharma
FollowFeb 06, 2026 09:35:440
Report
TTTRIPURESH TRIPATHI
FollowFeb 06, 2026 09:35:250
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowFeb 06, 2026 09:35:050
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 06, 2026 09:34:470
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 06, 2026 09:34:380
Report
KAKapil Agarwal
FollowFeb 06, 2026 09:34:240
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 06, 2026 09:34:100
Report
KCKashiram Choudhary
FollowFeb 06, 2026 09:33:550
Report
0
Report