Back
भीमाना खनन विरोध: सिरोही में जनसैलाब, परियोजना रद्द की मांग तेज
AVArun Vaishnav
Oct 05, 2025 12:05:51
Jaipur, Rajasthan
सिरोही
पिण्डवाड़ा तहसील के भीमाना में खनन परियोजना के विरोध में उमड़ा जन सैलाब
जनता का एक सुर – “धरती नहीं बिकने देंगे, खनन परियोजना करनी होंगी रद्द”
विधायक समाराम गरासिया के सामने उठे तीखे सवाल, भाजपा नेता नितिन बंसल की गैरमौजूदगी पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
सिरोही।
पिण्डवाड़ा तहसील के भीमाना गांव के खेल मैदान में रविवार को प्रस्तावित मेसर्स कमलेश मेटा कास्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की खनन परियोजना के विरोध में हजारों ग्रामीणों का विशाल जनसैलाब उमड़ा। चार ग्राम पंचायत क्षेत्रों—वाटेरा, भीमाना, भारजा और रोहिड़ा—के करीब दर्जनों गांवों की जनता ने एकजुट होकर इस परियोजना को तत्काल निरस्त करने की मांग की।
धरने में लोगों ने एक स्वर में कहा कि यह परियोजना क्षेत्र की कृषि भूमि, पर्यावरण और जनजीवन को नष्ट कर देगी, इसलिए जनता इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी।
खनन परियोजना निरस्त करने की उठी गूंज
धरना स्थल पर पहुंचे हजारों लोगों ने इस खनन परियोजना के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने कहा कि करीब 800 हेक्टेयर क्षेत्र में चुना पत्थर खनन की यह परियोजना शुरू होते ही क्षेत्र के पेड़, पहाड़ और जलस्रोत खत्म हो जाएंगे।
लोगों ने आरोप लगाया कि खनन की इस योजना में कई किसानों की खातेदारी भूमि भी शामिल की गई है, जिससे वे अपनी आजीविका खो देंगे。
विधायक से तीखे सवाल — “सरकार डबल बेंच में क्यों नहीं गई?”
धरना स्थल पर पहुंचे भाजपा विधायक समाराम गरासिया को ग्रामीणों ने घेरते हुए तल्ख सवाल किए।
ग्रामीणों ने पूछा कि जब राज्य और केंद्र दोनों जगह भाजपा की? सरकार है, तो सरकार ने इस खनन परियोजना को रद्द कराने के लिए उच्च न्यायालय की? डबल बेंच में अपील क्यों नहीं की? विधायक ने जनता को भरोसा दिलाया कि वे क्षेत्र के साथ खड़े हैं और जनता की? भावना सरकार तक पहुँचाएंगे。
राजनीतिक दलों और संगठनों का मिला समर्थन
धरने को शिवसेना, कांग्रेस, बाप पार्टी, किसान संघ सहित कई सामाजिक संगठनों ने समर्थन दिया।
इन संगठनों के पदाधिकारियों ने मंच से कहा कि यह आंदोलन किसी दल का नहीं, बल्कि जनता और पर्यावरण की रक्षा का आंदोलन है।
उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में अगर परियोजना निरस्त नहीं हुई तो आंदोलन को जिला मुख्यालय से लेकर जयपुर तक ले जाया जाएगा。
प्रधान नितिन बंसल की गैरमौजूदगी पर फूटा गुस्सा
धरना स्थल पर पिण्डवाड़ा प्रधान नितिन बंसल के नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी गई।
ग्रामीणों ने प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि वे जनता के हित के मुद्दों से बच रहे हैं。
भाजपा नेताओं की अनुपस्थिति पर उठे सवाल
ग्रामीणों ने यह भी सवाल उठाया कि जब यह मुद्दा जनता की जमीन और पर्यावरण से जुड़ा है, तब भाजपा जिलाध्यक्ष, मौजूदा सांसद और अन्य वरिष्ठ नेता क्यों नहीं पहुंचे।
ग्रामीणों का कहना था कि जब चुनावों में जनता ने इन्हें वोट देकर जीत दिलाई, तो अब जनता की पीड़ा में इनकी गैरमौजूदगी समझ से परे है。
आक्रोश के बीच एकजुटता का संदेश
धरना स्थल पर कई वक्ताओं ने कहा कि यह आंदोलन सिर्फ भीमाना या पिण्डवाड़ा की लड़ाई नहीं है, बल्कि पूरे सिरोही जिले की धरती और पर्यावरण बचाने का संग्राम है।
लोगों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द परियोजना रद्द नहीं की, तो अविरल जनांदोलन छेड़ा जाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
3
Report
ASARUN SINGH
FollowOct 05, 2025 14:04:220
Report
PKPravesh Kumar
FollowOct 05, 2025 14:04:090
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowOct 05, 2025 14:03:590
Report
AOAjay Ojha
FollowOct 05, 2025 14:03:490
Report
DSDevendra Singh
FollowOct 05, 2025 14:03:390
Report
SKSundram Kumar
FollowOct 05, 2025 14:03:310
Report

0
Report
DSDevendra Singh
FollowOct 05, 2025 14:02:480
Report
MSMrinal Sinha
FollowOct 05, 2025 14:02:380
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowOct 05, 2025 14:02:230
Report
ASAmit Singh
FollowOct 05, 2025 14:01:560
Report
NKNished Kumar
FollowOct 05, 2025 14:01:400
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowOct 05, 2025 14:01:290
Report
ANAbhishek Nirla
FollowOct 05, 2025 14:01:100
Report