Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jaipur302006

बानसूर के सड़क हादसे में युवक गंभीर घायल, कोटपूतली रेफर

AYAmit Yadav
Nov 26, 2025 06:32:34
Jaipur, Rajasthan
बानसूर(कोटपूतली-बहरोड़).....बानसूर के अलवर रोड पर बीती देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बानसूर उप जिला अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सिर में गंभीर चोट के कारण कोटपूतली रेफर कर दिया गया। रघुनाथपुरा निवासी दीवान चौपड़ा अपनी बाइक से घर जा रहे थे। इसी दौरान दांतली पहाड़ी के पास अचानक एक जानवर सड़क पर आ गया। जानवर के सामने आने से बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई जिससे दीवान चौपड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के ग्रामीणों ने निःशुल्क रोटी बैंक एम्बुलेंस की मदद से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RRRAJA REHBER JAMAL
Nov 26, 2025 06:45:32
Ramban, :Marking a major push toward strengthening rural infrastructure and ensuring safe drinking water, the Krawah Water Supply Scheme under the UT CAPEX in Banihal area of Ramban is now in its final stages. With a storage capacity of 30,000 gallons and an estimated cost of ₹270.27 lakh, the project is set to benefit over 230 households, many of whom have faced acute drinking water shortages for decades. Engineers of the Jal Shakti Department say the long-awaited upgrade will be a game changer for residents living in far-flung villages. In a crucial development for residents of Banihal, the Krawah Water Supply Scheme, executed under the UT CAPEX Budget, is nearing completion. The scheme—estimated at ₹270.27 lakh—comes as a major relief for more than 230 households, who have struggled for years due to the scarcity of drinking water. According to the Jal Shakti Department, three Ground Service Reservoirs have already been completed at Gujjarnar Basti, Chopanpora, and near Government Middle School, along with filtration galleries and collection tanks. Junior Engineer Abid Ahmed Wani informed that the gravity main and distribution network has reached about 90% completion. The entire project is expected to be commissioned by 31 December 2025, ensuring year-round clean drinking water. Officials added that the many WSS continues to be a landmark initiative, empowering rural communities—especially women—by ensuring reliable tap water connections. Local residents Mohd Shafi and Abrar Ahmed expressed their gratitude to the Central Government, Lieutenant Governor, and Chief Minister, calling the project a long-awaited blessing. They shared that the earlier water supply scheme, launched in 1982, had far exceeded its capacity. After 33 years, this upgradation is set to transform daily life, bringing dependable and safe water right to their doorsteps.
0
comment0
Report
Nov 26, 2025 06:42:54
0
comment0
Report
NJNarendra Jaiswal
Nov 26, 2025 06:39:31
Jasa, Bihar:भभुआ थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा; पीड़ित परिवार ने सरकारी सहायता और नौकरी की मांग की कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के बेतरी और मोकरी के बीच एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों युवक भगवानपुर थाना क्षेत्र के पहड़िया गांव के रहने वाले थे और अपनी मौसी के गांव से वापस लौट रहे थे। पहड़िया पंचायत के निर्मल सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पहड़िया गांव निवासी चंद्रधारी कुमार अपने मौसी के गांव बढौना से अपने भाई और एक और युवक के साथ लौट रहे थे। उनकी बाइक को बेतरी और मोकरी के बीच एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में चंद्रधारी कुमार की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। वहीं, लाली यादव और अंगद यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तुरंत ट्रामा सेंटर, वाराणसी रेफर किया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। निर्मल सिंह ने बताया कि मृतक चंद्रधारी कुमार और घायल लाली यादव दोनों बनारसी यादव के पुत्र हैं। इस हृदय विदारक घटना से परिवार और पूरे गांव में शोक की लहर है। राम कमल सिंह यादव, जो पोस्टमार्टम कराने के लिए अस्पताल आए थे, ने भी इस बात की पुष्टि की कि चंद्रधारी कुमार की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई है और दो लोग घायल हैं। उन्होंने बताया कि तीनों लोग पहड़िया गांव के निवासी थे और बाइक से अपने गांव लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। घटना के बाद, मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने सरकार से तत्काल सहायता की मांग की है। निर्मल सिंह ने सरकार से गुहार लगाते हुए कहा, "हम सरकार से मांग करते हैं कि मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता राशि दी जाए और उसकी पत्नी को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए, ताकि परिवार का भरण-पोषण हो सके।" पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में इस तरह की सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Nov 26, 2025 06:39:05
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।मल्हार स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में मंगलवार को छात्रों ने व्यवस्थाओं को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। छात्र सुबह से ही स्कूल के मेन गेट के बाहर धरने पर बैठे रहे और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। उनका आरोप है कि स्कूल और हॉस्टल में अव्यवस्थाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, लेकिन जिम्मेदार इस पर ध्यान नहीं दे रहे। छात्रों का गुस्सा तब और भड़क गया जब एक दिन पहले 10वीं कक्षा के एक छात्र की निमोनिया से मौत हो गई। उनका कहना है कि समय पर इलाज और उचित सुविधाएं मिलतीं तो ऐसी स्थिति नहीं बनती। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने मृतक छात्र के मामले में कार्रवाई और स्कूल की मूलभूत व्यवस्थाओं में जल्द सुधार की मांग की है। प्रशासन के समझाने और आश्वासन के बाद बंद किया गया प्रदर्शन।
0
comment0
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
Nov 26, 2025 06:38:52
Shahdol, Madhya Pradesh:एंकर – शहडोल ज़िले में एसएसआईआर के बढ़ते दबाव के बीच एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सोहागपुर तहसील में पदस्थ बीएलओ और प्राथमिक शिक्षक मनोहर नापित की सोमवार शाम हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिवार का गंभीर आरोप है कि मतदाता सूची पुनरीक्षण के काम और अधिकारियों के लगातार फोन ने उन्हें मानसिक रूप से तोड़ दिया था। हालांकि कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने इन आरोपों से इंकार किया है और कहा है कि मौत ड्यूटी के दौरान नहीं हुई। वीओ-01-शहडोल जिले की सोहडपुर ब्लॉक की प्राथमिक शाला पतेरिया टोला में 54 वर्षीय शिक्षक मनोहर नापित पदस्थ थे और एसएसआईआर अभियान में बीएलओ का काम देख रहे थे। सोमवार को वे मतदाता सूची के डिजिटাইজेशन में व्यस्त थे। बेटे आदित्य के अनुसार, पूरे दिन काम और लगातार कॉल्स के चलते वे तनाव में थे। शाम को फोन पर बात करते समय अचानक गिर पड़े और बेहोश हो गए। वीओ-02-परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। परिवार का कहना है कि वे पहले से ही शुगर और बीपी के मरीज थे, ऊपर से एसएसआईआर का दबाव इतना ज्यादा था कि वे मानसिक दबाव सह नहीं पाए। बेटे ने आरोप लगाया कि कई दिनों से अधिकारियों के फोन और काम के बोझ ने उन्हें परेशान कर रखा था। वीओ-03-आदित्य ने बताया– “पिता जी रो-रोकर कहते थे कि एसएसआईआर ने जान ले ली… इतना काम था कि खाने-पाने तक का समय नहीं मिल रहा था।” सोमवार को वे दोपहर तक ऑफिस में थे, फिर शाम को पतेरिया टोला भेजे गए थे डिजिटाइजेशन के लिए। वीओ-04-बीएलओ मनोहर नापित बूथ क्रमांक 212 के प्रभारी थे। सोमवार तक 676 मतदाताओं में से 453 का डिजिटाइजेशन पूरा कर चुके थे, यानी 67.01% काम हो चुका था। शिक्षक समुदाय में इस घटना को लेकर शोक के साथ आक्रोश भी है। परिवार का कहना है कि काम का दबाव ही मौत का कारण बना। कलेक्टर का पक्ष वीओ-05-कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने परिवार के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मनोहर नापित की मौत ड्यूटी के दौरान नहीं हुई। कलेक्टर ने बताया वह बिना बताए घर चले गए थे, घर पहुंचने के लगभग एक घंटे बाद पानी पीने के बाद तबीयत बिगड़ी, और वहीं उनकी मृत्यु हो गई। कलेक्टर के अनुसार— उनका काम पहले ही 60–70% पूरा हो चुका था, घर और विद्यालय में कोई दूरी नहीं थी, इस तरह का कोई अत्यधिक दबाव नहीं था जो मानसिक संतुलन बिगाड़े। फोन कॉल के आरोप पर कलेक्टर ने कहा कि— “परिजन यह तो कह रहे हैं कि बहुत फोन आते थे, लेकिन यह नहीं बता रहे कि किसका फोन था और क्यों आ रहा था।” उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी कर्मचारियों को देय आर्थिक सहायता दी जाएगी और अतिरिक्त मदद के प्रयास भी होंगे। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या एसएसआईआर जैसे अभियानों में बढ़ते कार्यभार की समीक्षा की जरूरत है? और क्या सिस्टम की निगरानी में कोई कमी है जो कर्मचारियों को मानसिक तनाव की स्थिति में ला रही है? बाइट 01 – आदित्य नापित (मृतक का बेटा) बाइट 02 – डॉ. केदार सिंह, कलेक्टर शहडोल
0
comment0
Report
AVArun Vaishnav
Nov 26, 2025 06:38:26
Jaipur, Rajasthan:राजा पार्क: अवैध निर्माण के पीछे किसका पैसा? राजा पार्क, गली नंबर 3, जहां प्लॉट नंबर 398 और 399 पर हो रहा निर्माण अब नियमों के साथ— पूरे सिस्टम पर भी सवाल खड़े कर रहा है। सूत्रों के हवाले से बड़ी बात सामने आई है— इस निर्माण में एक बड़ी फाइनेंस/नॉन-बैंकिंग कंपनी के मालिक का पैसा लगा होने का शक जताया जा रहा है। अगर ये सच है… तो क्या काली कमाई को सफेद बनाने का खेल चल रहा है? देखिए हमारी यह पड़ताल— प्लॉट नंबर 398 और 399… बिना अनुमति दो प्लॉट का मर्जर… बिना स्वीकृत नक्शा… और बिना RERA रजिस्ट्रेशन के निर्माण की रफ्तार जारी। सब कुछ इतनी निर्भीकता से कि जैसे कानून इनके लिए बना ही न हो। सूत्र बताते हैं — इसमें एक नामी फाइनेंस कंपनी का पैसा लगा है। और यही वजह है कि निर्माण पर किसी एजेंसी की नजर नहीं जाती… या शायद जानबूझकर नहीं डाली जाती। अगर काला धन लगाया गया है… तो ED और इनकम टैक्स विभाग भी इस निर्माण की जांच कर सकते हैं। फिलहाल किसी भी एजेंसी की आधिकारिक पुष्टि नहीं है… लेकिन आशंका ज़रूर है। पड़ोसियों को भी डर — अगर कल कोई हादसा होता है, तो जवाबदेही किसकी? नगर निगम मालवीयनगर ज़ोन से सवाल— भवन निर्माण की भनक कैसे नहीं लगी? या क्या मिलीभगत की सारी हदें पार हो चुकी हैं? राजा पार्क में यह निर्माण— सिर्फ़ एक बायलॉज़ वायलेशन नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार, काले धन और सिस्टम की चुप्पी पर भी गंभीर सवाल है। हम इस मामले पर ED व IT सहित संबंधित विभागों से भी जवाब मांगेंगे। फिलहाल, जनता चाहती है कार्रवाई, पारदर्शिता… और सच。
0
comment0
Report
ABArup Basak
Nov 26, 2025 06:35:50
Mal Bazar, West Bengal:সরকারি নির্দেশিকা পরিবর্তনের দাবিতে মালবাজার ব্লক জুরে টোটো ধর্মঘট... মালবাজার শহর ও আশেপাশের গ্রাম পঞ্চায়েত এলাকায় টোটো রেজিস্ট্রেশন সংক্রান্ত একাধিক দাবি—রেজিস্ট্রেশনের অর্থ কমানো, সময়সীমা বৃদ্ধি ইত্যাদি—না মানায় অনির্দিষ্টকালের টোটো বন্ধের ডাক দিল মালবাজার একতা টোটো ইউনিয়ন সহ বিভিন্ন টোটো সংগঠন । বুধবার থেকে টোটো চলাচল বন্ধ মাইকিং করে বিষয়টি প্রচার করছে টোটো কর্মিরা。 টোটো চালকরা জানান, সরকারের এই নির্দেশিকা আমাদের পক্ষে মানা সম্ভব নয়। আমরা নির্দেশিকার বিষয়ে কিছু পরিবর্তনের দাবি করেছিলাম। কিন্তু সরকারি ভাবে কোন উত্তর পাইনি। তাই বাধ্য হয়ে ধর্মঘটের পথে হাঁটতে হচ্ছে। গতকাল সন্ধ্যায় আমরা মাইকিং করে জানিয়ে দিয়েছি এবং বুধবার থেকে মালবাজার শহর ও আশেপাশের এলাকায় কোনো টোটো চলবে না। টোটো চালকদের আরো বক্তব্য সরকার যে নিয়মে টোটো চালাতে চাইছে, তাতে আমাদের খাবারই জোগার হবে না। যা রোজগার করবো, তা সবই সরকারকে দিয়ে দিতে হবে। আমরা চাই সরকার আমাদের থেকে সামান্য পরিমান রাজস্য নেক। যাতে আমরাও কিছু করে খেতে পারি। তবে সকাল থেকে টোটো বন্ধ থাকায় সমস্যায় পরেছে সাধারণ মানুষ। বাইট ১) টোটো চালক。 ২) টোটো চালক।
0
comment0
Report
ADArjun Devda
Nov 26, 2025 06:33:19
Harda, Madhya Pradesh:हरदा में 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित ,स्थानीय SC-ST समुदाय के कार्यकर्ता सुबह अंबेडकर चौक पर एकत्र हुए।कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। संविधान निर्माण में अंबेडकर के योगदान को श्रद्धा के साथ याद किया गया। कार्यक्रम में संविधान की मूल भावना और अधिकारों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि संविधान समानता, न्याय और स्वतंत्रता का प्रतीक है।कार्यकर्ताओं ने नागरिकों को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने की अपील की।देशभर में आज संविधान दिवस मनाया जा रहा है, इसी क्रम में हरदा में भी कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम में युवा, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।अंत में राष्ट्र निर्माण में संविधान की भूमिका को दोहराते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया。
0
comment0
Report
ADArjun Devda
Nov 26, 2025 06:33:08
0
comment0
Report
RTRAJ TAKIYA
Nov 26, 2025 06:32:51
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top