Back
पिण्डवाड़ा में खनन विरोधी आंदोलन: ग्रामीणों ने बाइक रैली से SDM घेराव का आह्वान
AVArun Vaishnav
Oct 12, 2025 11:18:19
Jaipur, Rajasthan
सिरोही
पिण्डवाड़ा क्षेत्र में प्रस्तावित खनन परियोजना के विरोध में उमड़ा जनसैलाब, पिण्डवाड़ा में निकली सांकेतिक बाइक रैली, 14 को SDM कार्यालय का घेराव
सिरोही।
पिण्डवाड़ा क्षेत्र में प्रस्तावित चुना पत्थर खनन परियोजना को निरस्त करवाने की मांग को लेकर आज ग्रामीणों ने जोरदार सांकेतिक बाइक रैली निकाली। रैली में क्षेत्रभर से जनसैलाब उमड़ पड़ा। यह रैली ग्राम पंचायत भारजा से प्रारम्भ होकर तरुँगी, डोली फली, भीमाना, वाटेरा होते हुए रोहिड़ा क्षेत्र के गांव तक पहुँची。
रैली के दौरान लोगों ने नारे लगाकर सरकार से इस खनन परियोजना को तत्काल निरस्त करने की मांग की। साथ ही 14 अक्टूबर, मंगलवार को पिण्डवाड़ा SDM कार्यालय के प्रस्तावित घेराव को लेकर जन-जन तक जागृति अभियान चलाया गया。
ग्रामीणों में बढ़ रहा है आक्रोश
ग्रामीणों ने कहा कि यह खनन परियोजना न केवल क्षेत्र के पर्यावरण को नष्ट करेगी, बल्कि जल, जंगल और जमीन पर सीधा संकट खड़ा कर देगी। खनन से पहाड़ों का विनाश, भूजल स्तर में गिरावट और कृषि योग्य भूमि का नुकसान होगा。
चार ग्राम पंचायतों में जारी आंदोलन
बता दें कि पिछले कई दिनों से पिण्डवाड़ा क्षेत्र की चार ग्राम पंचायतों भारजा, भीमाना, वाटेरा और रोहिड़ा, के लोग लगातार आंदोलनरत हैं। गांव-गांव में बैठकें हो रही हैं और लोगों का विरोध तेज होता जा रहा है। ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा है कि वे मेसर्स कमलेश मेटा कास्ट प्राइवेट लिमिटेड के 800. 9935 हेक्टेयर क्षेत्र में प्रस्तावित खनन परियोजना को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे。
“पर्यावरण बचाओ, जल-जमीन-जंगल बचाओ” का नारा गूंजा
क्षेत्र वासियों का कहना है कि उनका लक्ष्य एक ही है
"खनन परियोजना निरस्त हो, पर्यावरण बचाओ, जल-जमीन-जंगल बचाओ!"
14 अक्टूबर को पिण्डवाड़ा SDM कार्यालय पर होने वाले महाघेराव को लेकर अब पूरे क्षेत्र में माहौल गर्मा गया है। ग्रामीणों ने एकजुट होकर इस आंदोलन को निर्णायक मोड़ देने का संकल्प लिया है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
STSumit Tharan
FollowDec 07, 2025 04:52:310
Report
MSManish Sharma
FollowDec 07, 2025 04:52:040
Report
ASARUN SINGH
FollowDec 07, 2025 04:51:350
Report
DKDeepesh Kumar
FollowDec 07, 2025 04:51:22Noida, Uttar Pradesh:रुद्रपुर की खेड़ा मुस्लिम बस्ती की 9 एकड़ सरकारी भूमि पर प्रशासन ने आज तड़के कब्जा लिया, वीडियो देखें कितनी बड़ी मस्जिद बना दी और ये भूमि घेर रखी थी।
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowDec 07, 2025 04:51:080
Report
KJKamran Jalili
FollowDec 07, 2025 04:50:560
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowDec 07, 2025 04:50:350
Report
AMAnurag Mishra
FollowDec 07, 2025 04:49:360
Report
NPNavratan Prajapat
FollowDec 07, 2025 04:48:320
Report
PKPREMENDRA KUMAR
FollowDec 07, 2025 04:48:070
Report
DSdevendra sharma2
FollowDec 07, 2025 04:46:160
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowDec 07, 2025 04:45:580
Report
DIDamodar Inaniya
FollowDec 07, 2025 04:45:410
Report
70
Report