302004
मतगणना स्थल से बाहर आए अनिल चौपड़ा
Jaipur, Rajasthan:JLN मार्ग पर गाड़ी की छत पर चढ़कर संबोधित करते हुए अनिल चौपड़ा ने कहा कि किसान के बेटे को दबाने का काम किया गया है और पहले से परिणाम तय कर रखा था। उन्होंने इस परिणाम को मंजूर नहीं किया और जयपुर ग्रामीण की जनता को धन्यवाद देकर वहां से रवाना हो गए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पिंडवाड़ा में नदी की घटना: बेसुध युवती की मौत, थाना क्षेत्र में जांच शुरू
Sirohi, Rajasthan:सिरोही बेसुध अवस्था में मिली युवती। पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र के चवरली गांव स्थित नदी की घटना। सूचना पर ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से उसे पिंडवाड़ा अस्पताल पहुंचाया, जहाँ उपचार के दौरान युवती की हुई मौत। घटना की जानकारी मिलते ही पिंडवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया फिलहाल पुलिस मृतका की पहचान कर रही है।0
0
Report
मारवाड़ जंक्शन पुल में दरारें: घटिया सामग्री की आशंकाएं
Pali, Rajasthan:40 लाख की लागत से बने पुल में अनेक जगह दरारें आ गई हैं. मारवाड़ जंक्शन मुख्यालय बाईपास के नदी पर बने पुल में दरारें आ जाने से सार्वजनिक विभागों की व्यवस्थाओं की पोल खुल रही है. पुल निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग के आरोप हैं, जिससे पुल में अनेक जगह दरारें आ चुकी हैं. ग्रामीणों ने लंबी लड़ाई के बाद पुल बनवाया था, कुछ ही महीनों के भीतर यह पुल धसने लगा और दरारें आने से वाहन चालकों में आक्रोश है।0
0
Report
खाटूश्यामजी के विकास के लिए सचिव ने रूपरेखा बनाने का निर्देश दे दिया
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के खाटूश्यामजी में राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव वी श्रीनिवास शनिवार को खाटूश्यामजी पहुंचे। उन्होंने बाबा श्याम के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान ने पूजा अर्चना करवाई तथा श्याम बाबा का प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इसके पश्चात उन्होंने खाटूश्यामजी के विकास को लेकर अधिकारियों व मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान से चर्चा की। इस दौरान सीएस ने मिडिया से रूबरू होते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का खाटूश्यामजी के विकास को लेकर विजन है। अगले दो सप्ताह में अधिकारियों व मंदिर कमेटी ट्रस्टियों से बैठक कर यहां विकास को लेकर रूपरेखा तैयार कर सीएम को सौंपी जाएगी। खाटूश्यामजी में रिंग रोड, सीवरेज व बिजली लाइन को अंडरग्राउंड करने जैसे मुद्दे पर कहा कि सभी विभागों से समन्वय स्थापित कर इस पर कार्य करेंगे। इसके पूर्व सीएस व राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने 52 बीघा में चल रहे स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत विकास कार्यों का अवलोकन किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान ইউडीएच के सचिव रवि जैन, पर्यटन विभाग की सचिव शुचि त्यागी, पीडब्ल्यूडी सचिव प्रवीण गुप्ता, जिला कलेक्टर आशीष मोदी, एसपी प्रवीण नायक नुनावत, भाजपा नेता गजानंद कुमावत सहित जिले के आला अधिकारी मौजूद रहे。0
0
Report
Advertisement
Didwana में भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी के बैनर तले पारदर्शिता और पेपर लीक के विरोध
Didwana, Rajasthan:डीडवाना में शिक्षा व्यवस्था में सुधार और प्रतियोगी परीक्षाओं में पूर्ण पारदर्शिता की मांग को लेकर भीम आर्मी भारत एकता मिशन और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के बैनर तले जोरदार प्रदर्शन किया गया। भीम आर्मी के जिला महासचिव राजूराम चांदबासणी और जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और युवा अंबेडकर सर्किल पर एकत्रित हुए, जहां से जिला कलेक्टर कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला गया। कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के जरिए पेपर लीक मामलों में सख्त कानून बनाने, छात्र आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई की जांच कराने और मृतक छात्रों के परिजनों को 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि देने की मांग की गई। इसके अलावा नीट यूजी, जेईई मेन और सभी सरकारी भर्तियों में पारदर्शिता लाने, नॉर्मलाइजेशन प्रणाली समाप्त करने और गृह जिले में परीक्षा केंद्र आवंटित करने की मांग भी रखी गई।0
0
Report
चतरा में एक करोड़ के अफीम डोडा के साथ तस्कर गिरफ्तार
Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा जिले में अफीम तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। कुंदा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। ग्राम तेगम में फुलेश्वर महतो के 22 वर्षीय पुत्र जलेश कुमार अपने घर में अवैध रूप से भारी मात्रा में अफीम और डोडा जमा कर रखा है। त्वरित कार्रवाई करते हुए सिमरिया SDPO नागरगोजे शुभम भाऊसाहेब के नेतृत्व में कुंदा थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह और पुलिस बल की एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने जलेश कुमार के घर पर अचानक छापेमारी की। तलाशी के दौरान घर से 7.540 किलो अफीम और 293.900 किलो अफीम डोडा बरामद हुआ। इस बड़ी खेप की अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है। तस्करी में प्रयुक्त एक छोटा इलेक्ट्रॉनिक तराजू और एक Vivo कंपनी का एंड्रॉइड मोबाइल भी जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी जलेश कुमार को गिरफ्तार कर कुंदा थाने में NDPS एक्ट (कांड सं.-52/2026) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में भी लगातार छापेमारी कर रही है।0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं: बिना समाचार सामग्री
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
बैरवा का बयान: केंद्रीय मंत्री ने अभी इस्तीफा दिया
Noida, Uttar Pradesh:उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा का बयान । धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर बोले प्रेमचंद बैरवा । कहा—केंद्रीय मंत्री ने अभी इस्तीफा दिया है प्रधानमंत्री ने कहा था विकसित भारत युवाओं के लिए है हमारी सरकार भी युवाओं के साथ चल रही है युवा हमारे देश की धरोहर है उनके लिए हर चीज में संवेदनशीलता रखेंगे नीट पेपेर लीक में 46 लोगों को बर्खास्त भी किया गया है0
0
Report
मोदी सरकार का अहंकार टूटा - खबर
Noida, Uttar Pradesh:मोदी सरकार का अहंकार टूटा0
0
Report
जयपुर: टीकाराम जूली ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तेज की
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा, मैं कहना चाहता हूं कि देर आए दुरुस्त आए। इस्तीफा बहुत पहले हो जाना चाहिए था। इस्तीफा देने की जगह इन्हें (धर्मेंद्र प्रधान) इस्तीफा लिया जाना चाहिए था। हमारे नेता राहुल गांधी द्वारा पूरे देश में छात्रों की गूंज कार्यक्रम किया गया था। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग सबसे पहले राहुल गांधी ने की थी... बच्चों के प्रति इन लोगों का जो व्यवहार था, इन सभी चीजों पर भी सरकार को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।0
0
Report
Advertisement
राजनाथ सिंह कर्गिल विजय दिवस कार्यक्रम के लिए गांदरबल में कड़ी सुरक्षा
Aram Pora, Ganderbal, Tight Security in Ganderbal as Rajnath Singh Heads to Kargil for Vijay Diwas Events. Checkpoints and traffic management were put in place to facilitate the Defence Minister's safe movement to Kargil for the two-day commemoration and tribute to Operation Vijay (1999)0
0
Report
वुलर झील का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ का खतरा कश्मीर के किनारों पर
Rising Wular Threatens Villages as Water Nears Flood Mark in Kashmir After continuous rains across the Valley, the water level in Wular Lake has reached near the flood mark, triggering fears of flooding among families living along its banks, with residents reporting that the water level is rising every hour. In Kulhama village of Bandipora district, around 20 families in the area say water has entered or submerged portions of their link road, disrupting movement and raising concerns about further inundation if the lake level continues to rise. “The water is rising every hour and we are worried about what will happen if the rain continues. The link road has already been affected, and people living closer to the lake are particularly concerned,” a resident of Kulhama said. Residents said the situation has worsened rapidly over the past several hours, with water spreading to low-lying areas and entering paddy fields at several places. Families living close to the lake fear that continued rainfall could push the water further into residential areas. “We have repeatedly appealed to the administration to come and assess the situation, but so far nobody has reached us. We need immediate intervention before the water enters more houses and cuts off more roads,” another resident said. The rising water level has also affected agricultural land in several places, with paddy fields coming under water. Farmers fear that prolonged inundation could damage standing crops and cause significant losses. The situation is particularly concerning for communities living along the banks and in low-lying areas around Wular Lake, one of Asia’s largest freshwater lakes and an important natural floodwater reservoir for the Kashmir Valley. Residents are seeking immediate intervention from the district administration, including an assessment of vulnerable areas, restoration of affected roads and measures to prevent the situation from worsening. With rainfall continuing across parts of Jammu and Kashmir, residents fear that any further rise in Wular’s water level could leave more roads, agricultural fields and settlements vulnerable to flooding.0
0
Report
सीतामढ़ी में हिंसक प्रदर्शन, एसपी समेत कई पुलिसकर्मी घायल, आगजनी
Sitamarhi, Bihar:त्रिपुरारी शरण एंकर - बिहार के सीतामढ़ी से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां छात्रों का आंदोलन अचानक बेहद हिंसक हो उठा है। समाहरणालय के समीप प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन पर जमकर भारी पथराव और पत्थरबाजी की है, जिससे पूरे इलाके में हालात बेकाबू हो गए हैं। स्थिति इतनी भयानक हो गई कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को पीछे हटने पर मजबूर होना पड़ा।मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम रिची पांडेय और एसपी अमित रंजन खुद भारी पुलिस बल के साथ मोर्चे पर उतरे, लेकिन उपद्रवियों ने अधिकारियों को भी निशाना बनाया। इस हिंसक झड़प में सीतामढ़ी के एसपी अमित रंजन और कई अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उग्र भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े हैं। उपद्रवियों ने कई गाड़ियों में तोड़फोड़ कर उन्हें आग के हवाले कर दिया है। इस वक्त पूरा सीतामढ़ी एक तरह से रणक्षेत्र में तब्दील हो चुका है।0
0
Report
Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद झारखंड में सियासी भूचाल
Ranchi, Jharkhand:झारखंड बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा लिख देते हुए बहुत भावुक पत्र लिखा है और कहा है कि नीट परीक्षा की प्रश्न पत्र लिखकर जवाबदेही उन्होंने पहले भी ली थी। लेकिन वह नहीं चाहते हैं कि युवा शक्ति गलत हाथों में पड़ जाए। इसलिए इस्तीफा दे रहे हैं। प्रतुल ने कहा अब झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी धर्मेंद्र प्रधान के द्वारा दिए गए उदाहरण का अनुकरण करना चाहिए और सीजीएल, उत्पाद सिपाही और जेपीएससी प्रवेश परीक्षा में भारी गड़बड़ियां के कारण तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।0
0
Report
भोपाल के हमीदिया अस्पताल में इंटर्न हड़ताल—स्टाइपेंड और वेतन बढ़ाने की मांग
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल हमीदिया अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई सभी 250 MBBS इंटर्न अनिश्चितकालीन हड़ताल पर पूरे प्रदेश में 2500 इंटर्न अनिश्चितकालीन हड़ताल पर स्टाइपेंड बढ़ाये जाने की मांग को लेकर हड़ताल पर 14000 से बढ़कर 30000 स्टाइलपेंड किए जाने की मांग मध्य प्रदेश में देश में 23वे स्थान पर एमबीपीएस डॉक्टर को स्टाइपेंड दिए जाने का स्थान जबकि देशभर में फीस के मामले में मध्य प्रदेश पांचवें स्थान पर आता है मांग पूरी न किए जाने तक जारी रहेगी हड़ताल मरीज और परिजन हो रहे परेशान0
0
Report
पटना के मनेर में ऑटो दुर्घटना: तीन की मौत, चार घायल
Danapur, Bihar:पटना के मनेर स्थित वयapur गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जहाँ तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में जा घुसा। हादसे के बाद ऑटो बिजली के करंट की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में ऑटो पर सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे इलाज के लिए मनेर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य घायलों का भी उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि ऑटो में कुल सात लोग सवार थे, जिनमें से तीन लोग किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकलने में सफल रहे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया है। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मनेर थाना के अपर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि एक टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में चला गया। इस दौरान वाहन बिजली के करंट की चपेट में आ गया, जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। टेंपो पर कुल सात लोग सवार थे। घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे पानी भरा होने और बिजली के तार के संपर्क में आने से यह बड़ा हादसा हुआ。0
0
Report
Advertisement
