302028
अंबिकेश्वर महादेव मंदिर में बरसात के पानी से हुआ जलमगध
Rajasthan:जयपुर के आमेर में स्थित अंबिकेश्वर महादेव मंदिर में लगातार हो रही बारिश के कारण पानी भर गया है। 12 साल बाद इस मंदिर के भूगर्भ का जल स्तर बढ़ा है। यह मंदिर 14 खंभों पर टिका हुआ है और इसका भूतल 22 फुट गहरा है। ऐसा माना जाता है कि द्वापर युग में श्रीकृष्ण इस मंदिर में आए थे और इसका उल्लेख भागवत पुराण में भी मिलता है। बारिश के बंद होने पर मंदिर का पानी वापस भूगर्भ में समा जाता है लेकिन मंदिर के ऊपर से डाला गया पानी नहीं समाता।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जयपुर के घर का छोटा मंदिर, 108 घंटियां से आस्था का बड़ा दरबार
Jaipur, Rajasthan:जयपुर की पुरानी गलियों में एक ऐसा दरबार भी है, जहां भक्त सिर्फ दर्शन करने नहीं आते…बल्कि अपनी पूरी हुई मनोकामनाओं की आवाज़ छोड़कर जाते हैं। यह आवाज होती है घंटियों की…जो यहां हर दिन गूंजती रहती हैं। सूरजपोल बाजार के दर्जियों का रास्ता में स्थित रूद्र घंटेश्वरी महाकालिका मंदिर घंटियों वाली माता के नाम से प्रसिद्ध है। यहां मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से माता रानी से मन्नत मांगता है, उसकी इच्छा पूरी होने पर वह वापस आकर मंदिर में घंटी चढ़ाता है। इसी परंपरा ने इस छोटे से घरेलू मंदिर को आस्था का बड़ा केंद्र बना दिया है। मंदिर में कदम रखते ही सबसे पहले नजर आती हैं सैकड़ों घंटियां…जो सिर्फ धातु नहीं, बल्कि हजारों लोगों की पूरी हुई उम्मीदों की गवाही देती हैं। जब मंदिर में गूंजी मन्नतों की पहली घंटी मंदिर के पुजारी संजीव कुमार शर्मा ने बताया की कहानी करीब चार दशक पुरानी है। बताया जाता है कि माता महाकालिका की प्रतिमा वर्षों तक मूर्ति मोहल्ले में एक गोदाम में अधूरी अवस्था में पड़ी रही। फिर एक दिव्य संकेत के बाद प्रतिमा को पूर्ण रूप दिया गया और एक साधारण गृहस्थ परिवार के घर में स्थापित किया गया। कहते हैं कि जिस दिन प्रतिमा घर पहुंची, उस दिन बेमौसम बारिश हुई। परिवार असमंजस में था कि घर में काली माता की प्रतिमा कैसे स्थापित की जाए, लेकिन बाद में विद्वान पंडितों की सहमति से विधि-विधान के साथ माता की भाव प्रतिष्ठा हुई। धीरे-धीरे भक्त यहां आने लगे और फिर माता के आदेश स्वरूप मंदिर में घंटियां चढ़ाने की परंपरा शुरू हुई। सबसे पहले एक भक्त ने घंटी अर्पित की। उसके बाद जैसे-जैसे लोगों की मनोकामनाएं पूरी होती गईं, मंदिर घंटियों से भरता चला गया। हर घंटी एक कहानी आज मंदिर में लगी हर घंटी किसी की नौकरी लगने, किसी की शादी होने, किसी को संतान सुख मिलने या किसी बीमारी से राहत मिलने की कहानी सुनाती है। माता रूद्र घंटेश्वरी 108 चांदी के छत्रों की छाया में विराजती हैं। उनके चारों ओर भगवान शिव के 108 नामों से विभूषित रूद्र घंटिकाएं लगी हुई हैं। मंदिर का पूरा दरबार घंटियों की झंकार से ऐसा लगता है मानो आस्था स्वयं यहां स्वर बनकर गूंज रही हो। घर के छोटे कमरे से बना आस्था का बड़ा धाम दिलचस्प बात यह है कि यह मंदिर किसी विशाल परिसर में नहीं…बल्कि एक सामान्य घर के भीतर बना हुआ है। लेकिन आस्था ऐसी कि जयपुर ही नहीं दूसरे राज्यों से भी श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। मंदिर में प्रवेश करते ही घंटियों की गूंज ऐसा एहसास कराती है मानो पूरा दरबार भक्तों की प्रार्थनाओं से जीवंत हो उठा हो। माता रूद्रघंटेश्वरी 108 चांदी के छत्रों के नीचे विराजमान हैं… 108 घंटियां लगाओ…और शुरू हो गई परंपरा मंदिर से जुड़ी सबसे चर्चित मान्यता यह है कि स्थापना के बाद मातेश्वरी ने आदेश दिया मेरे मंदिर में 108 घंटियां लगाओ। इसके बाद भक्तों ने घंटियां चढ़ानी शुरू कर दीं। सबसे पहली घंटी भक्त नंदकिशोर वर्मा ने चढ़ाई थी। देखते ही देखते यह परंपरा इतनी लोकप्रिय हुई कि 108 घंटियों का संकल्प पूरा हो गया और माता का नाम पड़ गया रूद्रघंटेश्वरी महाकालिका। आज हालात ये हैं कि मंदिर में घंटियां लगाने के लिए जगह कम पड़ रही है…लेकिन भक्तों की श्रद्धा लगातार बढ़ रही है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं का दावा है कि नौकरी, विवाह, संतान सुख और बीमारी से राहत जैसी मनोकामनाएं पूरी होने पर लोग वापस आकर घंटी जरूर चढ़ाते हैं। नवरात्र में उमड़ता है श्रद्धालुओं का सैलाब चैत्र और शारदीय नवरात्र के दौरान मंदिर में विशेष आयोजन होते हैं। कन्या पूजन, दुर्गा पाठ और भजन संध्या के बीच पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में डूब जाता है। घंटियों की लगातार गूंज इस मंदिर को जयपुर के सबसे अनोखे आस्था केंद्रों में शामिल कर चुकी है।0
0
Report
JK में शराब बहस: Farooq Abdullah कहते—केंद्र राजस्व दे तो दो मिनट में बिक्री रोकें
Aram Pora, Ganderbal, Those who drink alcohol will drink it. If they don’t get it here, they will get it elsewhere. If the Centre compensates the revenue, the government can stop liquor sales in two minutes,” says National Conference President Dr. Farooq Abdullah amid debate over alcohol in J&K.0
0
Report
तालाब किनारे मगरमच्छ के हमले से बालक घायल, गांव में दहशत
Pali, Rajasthan:बाली उपखण्ड के वेलार गांव में मगरमच्छ का हमला, 15 वर्षीय बालक को बनाया शिकार, तालाब किनारे खेल रहे बालक के पैर को मगरमच्छ ने दबोचा शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, कड़ी मशक्कत के बाद बचाई जान घायल किशोर को प्राथमिक उपचार के बाद सुमेरपुर रेफर घटना के बाद गांव में दहशत, तालाब क्षेत्र में सुरक्षा की मांग ।0
0
Report
Advertisement
गोंडा की नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप: विनेश फोगाट के आगमन और बच्चियों के मेडल की उम्मीद
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है, जहां गोंडा जिले के नंदनी नगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे तीन दिवसीय सीनियर नेशनल ओपन रैंकिंग कुश्ती चैंपियनशिप प्रतियोगिता के आखिरी दिन ग्रीको रोमन कुश्ती के फाइनल में पहुंचे। भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह उर्फ बबलू ने खिलाड़ियों से मुलाकात करके उनका हाल-चाल जाना है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने विनेश फोगाट के आज गोंडा कुश्ती प्रतियोगिता में शामिल होने को लेकर कहा कि 200 बच्चियां हिस्सा ले रही हैं और सभी को शुभकामनाएं देता हूं ताकि यहां से मेडल जीतकर जाएं, रैंकिंग में जीतें और टॉप फोर की फर्स्ट, सेकंड, थर्ड, फोर्थ वाली बच्चियाँ National स्तर पर लाभ पाएंगी। सबसे ज्यादा बच्चियाँ हरियाणा की हैं, लगभग 70%। इस पूरी प्रतियोगिता के दौरान मंच पर बैठकर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह बबलू ने प्रतियोगिता कोदेखा और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।0
0
Report
कन्नौज में लूट-हत्या के फरार बदमाश की मुठभेड़, पैर में गोली
Kannauj, Uttar Pradesh:लूट अपराह्न और हत्या मामले में फरार बदमाश के साथ पुलिस की मुठभेड़। 25 हजार के इनामी सागर उर्फ धर्मवीर को पुलिस ने किया गिरफ्तार। छिबरामऊ में फर्रुखाबाद रोड पर पुलिस ने बदमाश को मुठभेड़ में पकड़ा। पुलिस की जबावी फायरिंग करने पर बदमाश के पैर में गोली लगी है.0
0
Report
फरीदाबाद में आवारा सांडों के हमले से दो घायल, प्रशासन पर आक्रोश बढ़ा
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में आवारा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला बल्लभगढ़ के कुम्हार वाड़ा इलाके का है, जहां आज सुबह दो लड़ते हुए सांडों ने सड़क पर जा रहे दो लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सीसीटीवी में साफ देखा जा सकता है कि दो सांड तेज रफ्तार में लड़ते हुए गली में आ रहे हैं। इसी दौरान सड़क से गुजर रहे दो व्यक्ति उनकी चपेट में आ जाते हैं। दोनों सांड उन्हें टक्कर मारते हुए आगे निकल जाते हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया है घटना में एक बाइक और एक साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। घायल दोनों व्यक्तियों को उपचार के लिए स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में आवारा पशुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन नगर निगम की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। नगर निगम और जिला प्रशासन भले ही आवारा पशुओं को पकड़ने के दावे करते हों, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति जस की तस बनी हुई है। लगातार हो रहे हादसों से लोगों में डर और नाराजगी दोनों देखने को मिल रहे हैं वहीं घायलो की माने तो वह बाइक पर सवार होकर ड्यूटी जा रहा था कि पीछे से भागते हुए दो सेंड आए और उन्होंने उन्हें जोरदार टक्कर दे मारी। अमित की माने तो इस हादसे में उनकी मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई और उन्हें भी काफी चोट आई है。 बाइट :संजय घायल बाइट:अमित घायल0
0
Report
Advertisement
नारौली डांग के खुले नाले से ऊंट की मौत, ग्रामीणों में भारी आक्रोश
Karauli, Rajasthan:सुपरफास्ट नारौली डांग कस्बे में सड़क किनारे बने खुले नाले में गिरने से एक ऊंट की मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। लोगों का आरोप है कि सार्वजनिक निर्माण विभाग की लापरवाही के चलते आबादी क्षेत्र में बना नाला लंबे समय से खुला पड़ा है, जिससे लगातार हादसों का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने नाले को तुरंत ढकवाने की मांग करते हुए कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है नारौली डांग कस्बे में ताजपुर से मलारना स्टेशन तक बन रही 43 किलोमीटर लंबी सड़क परियोजना के तहत पानी निकासी के लिए नाले का निर्माण कराया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि गुलाब की कोठी तिराहे से शराब के ठेके की ओर आबादी क्षेत्र में बनाए गए इस नाले का निर्माण बेहद घटिया तरीके से किया गया है। सबसे बड़ी समस्या यह है कि नाले को ढकने की कोई व्यवस्था नहीं की गई, जिसके चलते यह हादसों का कारण बन रहा है ग्रामीणों के अनुसार नारौली डांग से नारायणपुर रेलवे स्टेशन जाने वाले मुख्य मार्ग पर गुलाब की कोठी से शराब के ठेके तक कई घर बसे हुए हैं। आसपास रहने वाले बच्चे दिनभर नाले के पास खेलते रहते हैं और इस मार्ग से सैकड़ों लोगों का आवागमन बना रहता है। ऐसे में खुले नाले के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है स्थानीय लोगों ने बताया कि मार्ग पर हर समय वाहनों की आवाजाही रहती है, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों पर अनदेखी और लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे。0
0
Report
झुंझुनूं में मातृ दिवस पर नवजात बेटियों के जन्म पर माताओं का सम्मान
Jhunjhunu, Rajasthan:मातृ दिवस पर बीडीके अस्पताल में माताओं का सम्मान. बेटी जन्म देने वाली 18 माताओं को किया सम्मान. कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग और सीएमएचओ ने किया सम्मान. “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” अभियान के तहत आयोजन. नवजात बेटियों को भेंट किए गए बेबी किट. जिले के बीडीके जिला अस्पताल में मातृ दिवस के अवसर पर नवजात बेटियों को जन्म देने वाली माताओं का सम्मान किया गया. जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से मातृत्व और बेटी जन्म के महत्व को लेकर सकारात्मक संदेश दिया गया. अस्पताल के जनाना वार्ड में भर्ती 18 माताओं का सम्मान किया गया. जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग और सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने माताओं को सम्मानित कर नवजात बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. नवजात बेटियों के लिए विशेष बेबी किट वितरित किए गए. जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने कहा कि झुंझुनूं जिले में हर बेटी के जन्म पर जिला प्रशासन की ओर से परिवारों को बधाई पत्र भेजने की परम्परा है. इसका उद्देश्य बेटियों के जन्म को सम्मान और गर्व के साथ जोड़ना है, ताकि समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचे. पर्यावरण संरक्षण और मातृत्व को जोड़ते हुए प्रत्येक प्रसूता को एक पौधा भेंट किया गया. जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने कहा कि जिस प्रकार एक मां अपने बच्चे का पालन-पोषण और देखभाल करती है, उसी तरह वह इस पौधे की भी देखभाल करेगी. इससे पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और हरियाली को भी बढ़ावा मिलेगा. अधिकारियों ने कहा कि बेटियों का जन्म समाज के लिए गर्व का विषय है तथा समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना बेहद जरूरी है. उपनिदेशक विप्लव न्यौला ने बताया कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयासों से जिले के लिंगानुपात में लगातार सुधार हो रहा है. उन्होंने बताया कि झुंझुनूं जिले का लिंगानुपात अब बढ़कर 943 तक पहुंच गया है, जो सकारात्मक बदलाव का संकेत है. कार्यक्रम के दौरान माताओं और उनके परिजनों में विशेष उत्साह देखने को मिला. कई परिवारों ने इस खुशी के पल को वीडियो कॉल और सेल्फी के माध्यम से अपने रिश्तेदारों और परिचितों के साथ साझा किया. अस्पताल परिसर में बेटी जन्म को उत्सव के रूप में मनाने का माहौल नजर आया. अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में बेटियों के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ाना है, ताकि “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान को और मजबूती मिल सके.0
0
Report
करौली: जिला परिषद के पास कचरे के ढेर में आग, दमकल ने नियंत्रण पाया
Karauli, Rajasthan:करौली। जिला परिषद भवन के समीप कचरे के ढेर में लगी आग, समीप खड़े कबाड़ वाहनों ने भी आग पकड़ ली, तेज गर्मी और हवाओं के चलते आग तेजी से फैली, जिला परिषद के कर्मियों की सूचना पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे, दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया.0
0
Report
Advertisement
ASI सर्वे पर हाईकोर्ट में गंभीर आरोप, कार्बन डेटिंग अनदेखी और 45 सेकंड फुटेज पर सवाल
Indore, Madhya Pradesh:धार के भोजशाला और कमाल मौला मस्जिद परिसर को लेकर हाईकोर्ट में जारी नियमित सुनवाई के दौरान सोमवार को मुस्लिम पक्ष ने ASI सर्वे को लेकर गंभीर आपत्तियाँ दर्ज कराई और सर्वे रिपोर्ट न सिर्फ अधूरी और दिशाहीन बताया साथ ही अदालत के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद कार्बन डेटिंग और वैज्ञानिक परीक्षणों का खुलेआम अवहेलना करने का आरोप भी लगाया। धार के कमाल मौला वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से वीसी के माध्यम से पेश हुए सीनियर एडवोकेट सलमान खुर्शीद और इंदौर हाईकोर्ट में मौजूद एडवोकेट तोसिफ वारसी ने 2024 में पुरातत्व विभाग की ओर से 98 दिन किए गए सर्वे को लेकर गंभीर आरोप लगाए उनका कहना है कि सर्वे के दौरान मिले अवशेषों की डेटिंग नहीं की गई, जहां दक्षिणी हॉल से मिली केमिकल क्लीन मूर्ति और मात्र 45 सेकंड की वीडियोग्राफी जैसे तथ्य यह दर्शाते हैं कि पूरी प्रक्रिया पक्षपातपूर्ण, संदिग्ध और न्यायिक मानकों के प्रतिकूल तरीके से संचालित की गई है। एडवोकेट तोसिफ वारसी ने न्यायालय के समक्ष कई गंभीर कमियाँ और विसंगतियाँ प्रस्तुत कीं। वारसी ने बताया कि अदालत ने अपने आदेश के पैरा 9(E) और 9(F) में स्पष्ट रूप से निर्देश दिया था कि कार्बन डेटिंग सहित सभी उपलब्ध वैज्ञानिक तकनीकों का उपयोग कर संरचना की वास्तविक आयु निर्धारित की जाए, लेकिन ASI ने किसी भी प्रकार की डेटिंग तकनीक अपनाने से परहेज़ किया। वारसी के अनुसार सर्वे के दौरान दक्षिणी हॉल स्थित वह कमरा, जिसे ASI अपने CCTV सर्विलांस रूम के रूप में उपयोग कर रहा है, वहाँ से मिली मूर्ति केमिकल क्लीन दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि यदि यह मूर्ति वास्तव में तेरहवीं सदी में दफनाई गई होती तो उस पर मिट्टी और क्षरण के स्पष्ट चिह्न होते। कमरे से सिगरेट के पैकेट, पानी की बोतलें और डिस्पोज़ल कप मिलना भी ASI की निष्पक्षता पर प्रश्नचिह्न लगाता है। उन्होंने RTI के माध्यम से यह तथ्य भी सामने रखे कि परिसर में रखी गई 18 पुरावशेष सामग्री को कब और कैसे लाया गया, इसकी जानकारी स्वयं ASI के पास नहीं है, जबकि इन्हें सर्वे रिपोर्ट में रिकवर बताया गया है। वारसी ने आरोप लगाया कि यह ASI की रिपोर्ट को संदिग्ध और पक्षपातपूर्ण बनाता है। उन्होंने यह भी कहा कि अदालत ने सर्वे की सम्पूर्ण वीडियोग्राफी का निर्देश दिया था, परंतु ASI ने केवल 45 सेकंड का फुटेज प्रदान किया, जिससे कार्रवाई की पारदर्शिता पर संदेह होता है। वजूखाने को मात्र वाटर टैंक बताना भी गलत बताया गया क्योंकि वहाँ पानी की नालियाँ और 2003 के बाद ASI द्वारा बनाए गए सीढ़ीदार ढाँचे मौजूद हैं। वारसी ने अदालत से आग्रह किया कि इतनी वैज्ञानिक रूप से त्रुटिपूर्ण और अपूर्ण सर्वे रिपोर्ट को विश्वसनीय नहीं माना जा सकता और इसके आधार पर किसी भी निर्णायक निष्कर्ष पर पहुँचना न्याय के सिद्धांतों के विपरीत होगा。0
0
Report
मोहनगढ़ बाजार में ट्रेलर टकराने से 11KV पोल टेढ़ा, बड़ा हादसा टला
Jaisalmer, Rajasthan:जिले जैसलमेर विधानसभा - जैसलमेर लोकेशन - मोहनगढ़ मोहनगढ़ मुख्य बाजार में बड़ा हादसा टला, ट्रेलर की टक्कर से 11KV बिजली पोल टेढ़ा, बड़ा हादसा टला, मोहनगढ़ जैसलमेर जैसलमेर के मोहनगढ़ मुख्य बाजार में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब गेहूं के कट्टों से भरा एक ट्रेलर बैक लेते समय 11KV बिजली के पोल से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का पोल टेढ़ा हो गया और आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि ट्रेलर बीकानेर से गेहूं भरकर मोहनगढ़ पहुंचा था। दुकान पर गेहूं खाली करने के दौरान चालक ट्रेलर को बैक कर रहा था, तभी यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग ने तुरंत सप्लाई बंद कर दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सुबह के समय बाजार में आवाजाही कम होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद मौके पर बिजली विभाग की टीम पहुंची और हालात का जायजा लिया। वहीं बड़ी संख्या में लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। बाईट-हीरालाल राठी दुकानदार0
0
Report
फरीदाबाद में पावर कॉर्पोरेशन कर्मचारियों का प्रदर्शन, मांगें न माने जाने पर आंदोलन तेज़
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में ऑल हरियाणा पावर कॉर्पोरेशन वर्कर्स यूनियन का प्रदर्शन हुआ. कर्मचारियों ने मांगों की आवाज उठाई. बिजली विभाग के कर्मचारियों ने गुस्सा दिखाई दिया और बैनरों के साथ अपनी मांगें उठाईं. यूनियन के अनुसार विभाग में कर्मचारियों की कमी है, जिसके कारण अतिरिक्त workload है. मांगों में पुरानी पेंशन बहाली, ठेका प्रथा खत्म करना, समान काम- समान वेतन लागू करना और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना शामिल है. कई बार ज्ञापन देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई है, इसलिए अब आंदोलन तेज किया जाएगा. यूनियन पदाधिकारी ने कहा कि जल्द मांगें पूरी नहीं हुईं तो बड़ा आंदोलन होगा.0
0
Report
Advertisement
नेशनल सर्वर पर फीड उपलब्ध, लाइव इंजेस्ट हो रहा है
Noida, Uttar Pradesh:ये फीड नेशनल सर्वर में मिलेगा। लाइव इंजेस्ट हो रहा है।0
0
Report
गुरुग्राम में दिशा बैठक: केंद्रीय योजनाओं की प्रगति पर समीक्षा, इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम केंद्रीय राज्य मंत्री एवं गुरुग्राम के सांसद राव इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक शुरू राव इंद्रजीत सिंह लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में दिशा बैठक में केंद्रीय योजनाओं की प्रगति की कर रहे समीक्षा बैठक में पटौदी की विधायक बिमला चौधरी, गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा, गुरुग्राम व मानेसर के महापौर भी उपस्थित GMDA के सीईओ पीसी मीणा, डीसी उत्तम सिंह व नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया, नगर निगम मानेसर के आयुक्त प्रदीप सिंह भी बैठक में मौजूद0
0
Report
जहांगीर पूरी इलाके में सरेआम गोलीबारी, हत्या समेत कई मामलों में शामिल, पैरोल पर फरार
Delhi, Delhi:जहांगीर पूरी इलाके में सरेआम एक घर पर गोली चलता हुआ बेख़ौफ़ शख़्स हत्या सहित कई मामलों में शामिल है बताया जा रहा है पैरोल लेकर भागा हुआ है0
0
Report
Advertisement
