icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बारिश से नदी के खतरे के बीच शाकुंभरी देवी मेले में दर्शन से बचें

NJNEENA JAINJust now
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर जनपद के विराजमान मां शाकुंभरी देवी क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण नदी तल में पानी आने की आशंका बढ़ गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं और दर्शनार्थियों से फिलहाल शाकुंभरी देवी मेले में दर्शन के लिए आने से बचने की अपील की है। जो श्रद्धालु इस समय मेला क्षेत्र में मौजूद हैं, वे नदी के तल और पानी के बहाव वाले रास्तों से दूर रहें। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। प्रशासन के अनुसार बारिश कम होने और स्थिति सामान्य होने के बाद श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की सुरक्षित व्यवस्था की जाएगी। श्रद्धालुओं से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल पुलिस-प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की गई है। आपात स्थिति में 112 पर कॉल करें।
0
0
Report

शंकरपुर के पास नहर में बोरी में बंधा मिला युवक का शव पुलिस शिनाख्त और मामले की जांच में जुटी

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच के मटेरा थाना क्षेत्र के शंकरपुर नहर में रविवार को बोरी में बंधा एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नहर में शव मिलने की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। सूचना मिलने पर मटेरा थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। नानपारा के क्षेत्राधिकारी चित्रांशु गौतम भी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। इसके बाद युवक की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी।पुलिस शव का पंचनामा भरने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शवे रहर तक कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। नानपारा क्षेत्राधिकारी चित्रांशु गौतम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के संबंध में सही जानकारी मिल पाएगी। फिलहाल पुलिस युवक की पहचान कराने के साथ मामले की जांच में जुटी है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, हालांकि मौत के कारणों के बारे में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई
0
0
Report
Advertisement

मुरादाबाद में मिशन शक्ति फेज-6: महिला सुरक्षा रैली से महिलाओं में आत्मविश्वास जगाया

Moradabad, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री के आदेश पर मुरादाबाद मे शुरु हुआ मिशन शक्ति फेस 6 के कार्यक्रम, नवरात्री के पहले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मुरादाबाद मे निकली मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा रैली, मुरादाबाद की कमिश्नर संगीता सिंह, डीआईजी मुनिराज जी, डीएम अनुन्य जहां एवं एसएसपी सतपाल अंतिल सहित पुरे पुलिस एवं प्रशासनिक अमला हुआ शामिल, रैली के माध्यम से महिलाओ को दिया सुरक्षा का विश्वास, Zee मीडिया ने की अभियान का नेतृत्व कर रहे डीआईजी मुनिराज जी एवं कमिश्नर संगीता सिंह से Exclusive बातचीत, डीआईजी मुनिराज जी बोले नारियो का सम्मान हमारी प्राथमिकता, वहीँ Zee मीडिया से बातचीत मे कमिश्नर संगीता सिंह बोलीं नारी को खुद को समझने और सरकार ने क्या व्यवस्थाएं की है उनके लिए उनको ये जानने की आवश्यकता, किसी नारी को डरने की जरूरत नहीं हम उनके साथ। नारी माँ और देवी का रूप लेकिन उसको सिर्फ देवजी नहीं बनाना है बल्कि बराबरी का दर्जा देकर आगे बढ़ने का मौका देना है।
0
0
Report
Advertisement

नरवाना रोड पर गैस गुब्बारे से धमाका, दुकानदार और भतीजा झुलसे

Patran, Punjab:चुनाव प्रचार के लिए छोड़ा गुब्बारा बना मुसीबत, धमाके से दुकानदार और भतीजा झुलसे नरनवाना रोड पर मकान के बानेरे और दुकान के शेड से टकराकर गिरा गुब्बारा, बांधने की कोशिश के दौरान हुआ जोरदार धमाका; दोनों की हालत खतरे से बाहर शहर में राजनीतिक प्रचार के लिए आसमान में छोड़े जाने वाले गैस भरे गुब्बारे लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकते हैं। रविवार को नरवाणा रोड स्थित एक मोहल्ले में आसमान से नीचे गिरा गुब्बारा के कारण दुकान पर बैठे दो लोग झुलस गए। घायलों की पहचान अमरजीत सिंह और उसके भतीजे के रूप में हुई है। दोनों को तुरंत दुर्गा दल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, बारिश के दौरान आसमान में लहरा रहा एक गुब्बारा रस्सी टूटने के बाद अचानक नीचे आ गिरा। पहले गुब्बारा एक मकान के बानेरे से टकराया, जिससे उसे नुकसान पहुंचा। इसके बाद गुब्बारा एक दुकान के शेड से टकराकर नीचे गिर गया। दुकान पर बैठे अमरजीत सिंह और उसके भतीजे ने गुब्बारे को सुरक्षित तरीके से बांधने की कोशिश की। इसी दौरान गुब्बारे में भरी गैस के रिसाव के बीच अचानक जोरदार धमाका हो गया और आग की लपटें निकलने लगीं। इसकी चपेट में आने से दोनों के बाजू और टांगें झुलस गईं। घटना के बाद दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।igion के सुरक्षा का ध्यान रखना जरूरी रोटरी क्लब रॉयल के सदस्य अमनदीप सिंह ने प्रशासन से मांग की कि राजनीतिक प्रचार और प्रसिद्धि के लिए आसमान में छोड़े जाने वाले गुब्बारों के मामले में सुरक्षा नियमों का ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि इस तरह के गुब्बारे लोगों और संपत्ति के लिए खतरा बन सकते हैं। प्रशासन को इस संबंध में उचित कदम उठाने चाहिए और गुब्बारों को छोड़ने या लगाने की अनुमति तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। घायल अमरजीत सिंह ने बताया, रविवार दोपहर करीब एक बजे वह दुकान पर बैठा था। इसी दौरान आसमान से गिरा गुब्बारा मकान के बानेरे को नुकसान पहुंचाते हुए दुकान के शेड में फंस गया।ouwen जब उन्होंने गुब्बारे को बांधने की कोशिश की तो उसमें से गैस निकलने के कारण जोरदार धमाका हो गया। आग की लपटें लगने से उनके बाजू और पैर झुलस गए। घटना के बाद उन्हें और उनके भतीजे को अस्पताल ले जाया गया। बाईट समाज सेवा अमनदीप सिंह बाईट जख्मी अमरजीत सिंह
0
0
Report
Advertisement

पूर्व डीएम दिव्या मित्तल विंध्याचल में भक्तों का गर्मजोशी से स्वागत

Ukhdand, Uttar Pradesh:मीरजापुर की पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल रविवार को मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के लिए विंध्याचल धाम पहुंचीं। उनके आगमन पर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह लोगों ने माला पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। बड़ी संख्या में लोग उनके स्वागत के लिए पहुंचे और उनसे मुलाकात कर अपना लगाव जताया। दिव्या मित्तल ने कलश स्थापना किया। नवरात्र में वह विंध्याचल में ही रुकेगी। पूर्व जिलाधिकारी के जिले में राजनैतिक क्षेत्र में आने की घोषणा के बाद प्रथम आगमन पर लोगों ने जोरदार स्वागत किया। सितंबर 2022 से सितंबर 2023 तक जिले की कमान संभालने वाली दिव्या मित्तल ने अपने कार्यकाल के दौरान कुछ ऐसे कार्य किए, जिनकी चर्चा जिले से बाहर तक हुई। खासकर दूरस्थ पहाड़ी गांव लहुरियादह में पेयजल पहुंचाने की पहल ने उन्हें व्यापक पहचान दिलाई। दिव्या मित्तल के कार्यकाल की सबसे चर्चित पहलों में लहुरियादह गांव तक पाइपलाइन से पेयजल पहुंचाना शामिल रहा। गांव के लोग लंबे समय से पेयजल संकट का सामना कर रहे थे और पानी के लिए टैंकरों सहित दूसरे साधनों पर निर्भर थे। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण गांव तक पानी पहुंचाना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती थी। इस समस्या के समाधान के लिए दिव्या मित्तल ने संबंधित विभागों और विशेषज्ञों के साथ समन्वय कर प्रयास किए। आखिरकार अगस्त 2023 में गांव में पाइपलाइन से पानी पहुंचा। इस पहल के बाद ग्रामीणों में खुशी देखने को मिली और तत्कालीन जिलाधिकारी के प्रयासों की काफी चर्चा हुई। लहुरियादह गांव की यह कहानी उनके कार्यकाल की पहचान बन गई। जिले में लगभग एक वर्ष तक जिलाधिकारी रहने के बाद सितंबर 2023 में दिव्या मित्तल का तबादला बस्ती कर दिया गया था। उनके स्थानांतरण की खबर के बाद जिले में उनके कार्यकाल और खासकर लहुरियादह में पेयजल उपलब्ध कराने के प्रयासों को लेकर काफी चर्चा हुई। ग्रामीणों और स्थानीय लोगों की प्रतिक्रियाओं ने भी इस बात को सामने रखा कि जिले में उनके काम को याद किया जा रहा था। विंध्याचल पहुंचने पर लोगों ने किया स्वागत। अब मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के लिए विंध्याचल पहुंचीं पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल का लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। जगह-जगह माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया। उनके आगमन पर लोगों का उत्साह यह दिखाता है कि उनके मिर्जापुर कार्यकाल से जुड़ी यादें अब भी चर्चा में हैं। दिव्या मित्तल का यह दौरा धार्मिक आस्था से जुड़ा रहा। मां विंध्यवासिनी के दरबार में दर्शन-पूजन के साथ उनके आगमन ने मिर्जापुर में उनके पुराने कार्यकाल की यादों को भी फिर से चर्चा में ला दिया।
0
0
Report

भूपेंद्र चौधरी ने सहारनपुर में शाकम्भरी देवी मेले का उद्घाटन किया

Saharanpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री भूपेंद्र चौधरी सहारनपुर पहुंचे, जहां उन्होंने सिद्धपीठ मां शाकम्भरी देवी मंदिर में आयोजित मेले का उद्घाटन किया। नवरात्रि के पावन अवसर पर मां शाकम्भरी देवी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। नवरात्रि के नौ दिनों तक यहां मेले का आयोजन किया जाता है, जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित आसपास के राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन करने पहुंचते हैं। मेले को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिलता है। इस दौरान मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में धार्मिक गतिविधियां बढ़ जाती हैं। श्रद्धालु मां शाकंभरी देवी के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हैं। मंत्री भूपेंद्र चौधरी द्वारा मेले का उद्घाटन किए जाने के साथ ही नवरात्रि मेले की शुरुआत हो गई। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखना मेले के दौरान प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण रहता है।
0
0
Report

हल्द्वानी में महिला पुलिसकर्मी के साथ शराबी की अभद्रता का वीडियो वायरल

Haldwani, Uttarakhand:उत्तराखंड के हल्द्वानी से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स महिला पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता और गाली-गलौज करता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि बाजार क्षेत्र में तैनात महिला पुलिसकर्मी ने शख्स की संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए उसकी चेकिंग की। आरोप है कि शख्स शराब के नशे में धुत था। पुलिसकर्मी द्वारा चेकिंग किए जाने से वह भड़क उठा और नाराजगी जाहिर करते हुए महिला पुलिस सब-इंस्पेक्टर के साथ गाली-गलौज करने लगा। इसी दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top