302028
राजस्थान विश्विद्यालय के छात्र की स्वोमिंगपुल में डूब कर गई जान
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में राजस्थान विश्वविद्यालय के छात्र की स्विमिंगपुल में डूबकर जान चली गई थी। सूचना के अनुसार विश्वविद्यालय प्रशासन और कोच की लापरवाही पर सवाल उठ रहे है। वहीं प्रशासन द्वारा जान जाने का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। साथ ही छात्रों का दावा है कि स्विमिंग पूल की अनियमितताओं के कारण ये दुर्घटना हुई है और अब मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। साथी छात्रों ने SMS मोर्चरी पहुंचकर पारदर्शी जांच और न्याय की मांग भी की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इटावा में देवर-भाभी प्रेम के कारण जहरकांड: देवर की मौत, पति अस्पताल
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा जनपद के सौथना गाँव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. पति महावीर की पत्नी ममता, उसके चचेरे भाई देवर से पिछले 3 साल से प्रेम प्रसंग में थी. आरोप है कि इस प्रेम के चलते पति नाराज हो गया था. महिला के अनुसार उसने और देवर ने कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर खिला दिया, जिससे देवर गुलाब की दर्दनाक मौत हो गई. भाभी अस्पताल में भर्ती हैं. घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.0
0
Report
बाराबंकी थाने में सिपाहियों के बीच मारपीट, लाइन हाजिर
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- थाने के अंदर सिपाहियों में मारपीट, लाइन हाजिर अनुशासित माने जाने वाले पुलिस विभाग से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज वीडियो हैरान करने वाला है। बाराबंकी जिले के बड्डूपुर थाने के भीतर दो सिपाहियों के बीच जमकर मारपीट हुई। खबर एसपी तक पहुंची तो दोनों को लाइन हाजिर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार यह फुटेज करीब बीस दिन पुराना व बड्डूपुर थाना कार्यालय के भीतर का है। यह वीडियो सामने आते ही विभाग में हड़कंप मच गया। वीडियो के अनुसार यहां तैनात एक सिपाही कार्यालय में सीट पर बैठे एक सिपाही तक पहुंचता है और अचानक उसे जमीन पर गिराकर मारना शुरु कर देता है। दोनों के बीच देर तक हाथापाई हुई। वहां मौजूद दूसरे कर्मियों ने इन्हे छुड़ाकर अलग किया। इसकी खबर पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय तक पहुंची तो उन्होने दोनों सिपाहियों हरि बाबू व अमरीश कुमार को लाइन हाजिर कर दिया। यह भी बता दें कि दोनों सिपाहियों को यहां से अन्यत्र स्थानांतरित भी किया जा चुका था। थानाध्यक्ष मनोज सोनकर के अनुसार दोनों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। विभागीय जांच शुरु कर दी गई है।0
0
Report
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार गंभीर घायल, निजी कार से पहुंचाया अस्पताल
Amethi, Uttar Pradesh:संग्रामपुर (अमेठी)। अमेठी-संग्रामपुर मार्ग पर केडी ईंट भट्ठे के पास नीलगाय से टकराकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि अमेठी की ओर से बाइक संख्या UP 44 V 2472 से रामगढ़ जा रहे युवक के सामने अचानक नीलगाय आ गई, जिससे बाइक उससे टकरा गई। हादसे में बाइक सवार को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन एंबुलेंस पहुंचने में देरी होने पर घायल को निजी कार से अमेठी सीएचसी पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार कराया गया। घायल की पहचान रामगढ़ निवासी रामेश्वर मास्टर के पुत्र के रूप में हुई है। हादसे की सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे0
0
Report
Advertisement
जयपुर में मोतीडूंगरी गणेश मेहंदी उत्सव भारी भीड़, विवाह की राह आसान होने का दावा
Jaipur, Rajasthan:Anchor::हाथों पर मेहंदी और मन में शादी की आस...। मोतीडूंगरी गणेशजी की सिंजारे की मेहंदी को लेकर रविवार को जयपुर में आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा कि गणेश चतुर्थी से एक दिन पहले ही मंदिर और आसपास का इलाका लक्खी मेले जैसा नजर आया। सोशल मीडिया पर वायरल रील देखकर दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश समेत कई राज्यों से कुंवारे युवक-युवतियां और उनके परिजन जयपुर पहुंच गए। हालात ऐसे रहे कि शनिवार रात से ही श्रद्धालुओं ने मंदिर के बाहर डेरा डाल दिया। रविवार को दिन चढ़ने के साथ कतारें बढ़ती गईं। तख्तेशाही रोड से जेएलएन मार्ग तक श्रद्धालुओं का हुजूम नजर आया। भीड़ इतनी बढ़ी कि शाम 7:30 बजे शुरू होने वाला मेहंदी वितरण करीब ढाई घंटे पहले शाम 5 बजे ही शुरू करना पड़ा। मंदिर प्रशासन ने इस बार करीब 3500 किलो मेहंदी सोजत से मंगवाई थी। मंदिर से जुड़े लोगों के मुताबिक करीब दो शताब्दी पहले महज सवा किलो मेहंदी से शुरू हुई सिंजारे की यह परंपरा अब विशाल ‘मेहंदी उत्सव’ का रूप ले चुकी है। सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से मोतीडूंगरी गणेशजी की सिंजारे की मेहंदी से जुड़ी रील वायरल हो रही थीं। इनमें यह मान्यता बताई जा रही थी कि गणेशजी को अर्पित मेहंदी लगाने से विवाह में आरी रही बाधाओं दूर होती हैं। इसी मान्यता ने इस बार उत्सव का क्रेज कई गुना बढ़ा दिया। दिल्ली, फरीदाबाद, चंडीगढ़, आगरा, पुणे, इंदौर, भोपाल सहित देश के अलग-अलग शहरों से लोग जयपुर पहुंचे। कोई खुद के लिए मेहंदी लेने आया तो कोई बेटे-बेटी, भाई या बहन के विवाह की कामना लेकर कतार में लगा था। लोगो ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर रील देखने के बाद जयपुर आने का फैसला किया। कई श्रद्धालु शनिवार रात ही मंदिर पहुंच गए और मंदिर के आसपास रात गुजारी। सुबह होते-होते कतार लंबी होती चली गई। दोपहर बाद हालात ऐसे हो गए कि कई जगह धक्का-मुक्की होने लगी। गर्मी और भीड़ के बीच महाराष्ट्र से आई एक महिला की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई। पानी पिलाने के बाद उसे अस्पताल भिजवाया गया। मोतीडूंगरी गणेश मंदिर के महंत पं. कैलाश शर्मा ने बताया कि सिंजारा पूजन के बाद शाम करीब 7:30 बजे मेहंदी का प्रसाद वितरित किया जाना था। लेकिन देर रात से जुट रही भीड़ और रविवार को लगातार बढ़ते श्रद्धालुओं को देखते हुए वितरण शाम करीब 5 बजे से ही शुरू कर दिया गया। सिंजारे के लिए सोजत से करीब 3500 किलो मेहंदी मंगवाई गई। पहले गणेशजी का मेहंदी पूजन किया गया और इसके बाद इसे श्रद्धालुओं में प्रसाद के रूप में बांटा गया। मेहंदी लेने पहुंचे जनसैलाब का असर शहर की सड़कों पर भी दिखाई दिया। टोंक रोड, जेएलएन मार्ग, तख्तेशाही रोड, एमडी रोड और त्रिमूर्ति सर्किल के आसपास यातायात का दबाव बढ़ गया। शाम करीब 5 बजे गांधी सर्किल से यातायात डायवर्ट करना पड़ा। हालात ऐसे बने कि गणेश चतुर्थी के मुख्य आयोजन के लिए की जाने वाली यातायात व्यवस्था एक दिन पहले ही लागू करनी पड़ी। पुलिस ने कई स्थानों पर बैरिकेडिंग कर वाहनों को दूसरे रास्तों पर भेजा, लेकिन इसके बावजूद मंदिर के आसपास जाम और भीड़ बनी रही。0
0
Report
आबकारी गोदाम से शराब चोरी: दो आरोपी गिरफ्तार, अदालत ने भेजा जेल
Alirajpur, Madhya Pradesh:आबकारी गोदाम से शराब चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल आबकारी विभाग के गोदाम से शराब चोरी करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई शराब और वारदात में इस्तेमाल वाहन जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम मुकेश और झमला हैं। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने आबकारी विभाग के गोदाम से शराब चोरी करने की बात कबूल कर ली है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी हुई शराब और परिवहन में प्रयुक्त वाहन बरामद किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया गया है।0
0
Report
जमुई-गढ़ी मार्ग पर टोटो-स्कॉर्पियो टक्कर, चालक फरार, घायलों का इलाज शुरू
Jamui, Bihar:जमुई:गढ़ी-जमुई मुख्य मार्ग पर दरिमा गांव के पास स्कॉर्पियो और टोटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि टोटो के चार टुकड़े हो गए। हादसे में टोटो चालक दामोदर यादव (40), पिता नारायण यादव, निवासी आमाडीह, थाना गढ़ी, गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि दामोदर यादव कुरबाटांड़ से अपना घर आमाडीह लौट रहे थे। हादसे के वक्त वह टोटो में अकेले थे। लिहाजा टोटो में सवारी नहीं होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। दामोदर यादव ने करीब तीन महीने पहले ही टोटो खरीदा था और इसी से अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। उनके परिवार में एक बेटा और चार बेटियां हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, दुर्घटना में शामिल स्कॉर्पियो जोरबा-धरमपुर की बताई जा रही है। आरोप है कि चालक झारखंड से शराब पीकर लौट रहा था। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। टोटो को टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया। आगे जाकर स्कॉर्पियो पुल से भी टकरा गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने डायल-112 को सूचना दी। घायल दामोदर यादव को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। बहरहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है。0
0
Report
Advertisement
रींगस में राहुल झा की गिरफ्तारी, CCTV फुटेज से पुलिस ने आरोपित पकड़ा
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर vishnu पुलिस की पकड़ में आया पत्नी और तीन बेटियों का हत्यारा राहुल झा पॉलिस ने राहुल झा को सीकर के रींगस में लिया हिरासत में राहुल पर पुलिस ने कल 25000 रुपए का इनाम किया था घोषित पुलिस टीमों ने राहुल की गिरफ्तारी के लिए सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले इसके अलावा करीब 40 से अधिक कारों की स्क्रीनिंग कर आरोपी तक पहुंची पुलिस रींगस में राहुल को हिरासत में लेने का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है इस दौरान राहुल ने कई जगह छिपने का भी प्रयास किया0
0
Report
बच्चे और उनके पालतू: परिवार की खुशियों का अहम हिस्सा
Noida, Uttar Pradesh:Children and their pets0
0
Report
तूफान का सामना कर रहा स्नो लेपर्ड परिवार
Noida, Uttar Pradesh:A family of snow leopards facing a storm0
0
Report
Advertisement
पत्तियों जैसी छलावरण करने वाले कीड़ों की शानदार रणनीति
Noida, Uttar Pradesh:The perfect camouflage of leaf insects0
0
Report
BRICS शिखर सम्मेलन: मोदी नेतृत्व में नई दिल्ली से वैश्विक सहयोग की नई दिशा
Noida, Uttar Pradesh:आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में नई दिल्ली में सफलतापूर्वक संपन्न BRICS शिखर सम्मेलन वैश्विक सहयोग, समावेशी विकास और Global South की सशक्त आवाज को नई दिशा प्रदान करने वाला सिद्ध हुआ है। भारत की अध्यक्षता में संपन्न यह सम्मेलन वैश्विक पटल पर भारत की बढ़ती नेतृत्व क्षमता और विश्व कल्याण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का सशक्त प्रमाण है। यह शिखर सम्मेलन एक सशक्त एवं समावेशी विश्व व्यवस्था के निर्माण की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा।0
0
Report
माउंट एवरेस्ट पर कतारें बढ़ीं, ट्रैकिंग में भीड़ चिंताजनक
Noida, Uttar Pradesh:The queue on Mount Everest is insane0
0
Report
Advertisement
MGCU में CAG खुलासे से बड़े वित्तीय घपले का पर्दाफाश
Motihari, Bihar:मोतिहारी केंद्रीय विश्वविद्यालय में CAG کا बड़ा खुलासा—नियम ताक पर मोतिहारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम पर मोतिहारी में स्थापित महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय (MGCU) इस वक्त शिक्षा नहीं, बल्कि वित्तीय धांधली के गंभीर आरोपों को लेकर सुर्खियों में है। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की ताजा ऑडिट रिपोर्ट ने विश्वविद्यालय प्रशासन के भ्रष्टाचार और लापरवाही की पोल खोलकर रख दी है। सालों से बिना अपनी पक्की बिल्डिंग और कैंपस के चल रहे इस विश्वविद्यालय में सरकारी धन की जिस तरह से बर्बादी हुई है, उसने प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा दिया है। DPR में लेट-लतीफी: 850 करोड़ का प्रोजेक्ट 1338 करोड़ पहुंचा कैग रिपोर्ट का सबसे हैरान करने वाला खुलासा विश्वविद्यालय के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट को लेकर है। विश्वविद्यालय परिसर का डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) समय पर तैयार न करने और सुस्त रवैए के कारण निर्माण लागत में लगभग 58% की भारी बढ़ोतरी हो गई। जो प्रोजेक्ट शुरुआती आकलन में 850 करोड़ रुपये का था, वह प्रशासनिक देरी के चलते बढ़कर 1338 करोड़ रुपये का हो गया। अधिकारियों की इस एक लापरवाही से देश के खजाने पर 488 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ गया। टेंडर खेल: प्रतिस्पर्धा को दिया गया ‘दफना’, चहेती एजेंसी को मिला काम सार्वजनिक धन के उपयोग में निष्पक्षता और 'कंपटीटिव बिडिंग' (प्रतिस्पर्धी बोली) के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई गईं: टेंडर प्रक्रिया में कुल तीन एजेंसियों ने भाग लिया था。 विश्वविद्यालय प्रशासन ने तकनीकी मूल्यांकन (Technical Evaluation) के नाम पर दो एजेंसियों को 'अयोग्य' घोषित कर रेस से बाहर कर दिया। इसके बाद बिना किसी प्रतिस्पर्धा के अकेली बची एजेंसी की झोली में टेंडर डाल दिया गया। गायब मिले अहम दस्तावेज, फर्जीवाड़े की बू कैग की ऑडिट टीम को जांच के दौरान विश्वविद्यालय के रिकॉर्ड्स में भारी गड़बड़ियां मिलीं。 कई बड़े कामों के वर्क ऑर्डर, एग्रीमेंट पेपर्स और कंप्लीशन सर्टिफिकेट (कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र) फाइलों से गायब पाए गए。 कागजातों का न होना सीधे तौर पर इस ओर इशारा करता है कि बिना काम पूरा हुए या बिना नियमानुसार एग्रीमेंट किए करोड़ों का भुगतान कर दिया गया。 10 सेमिनार में 58 लाख स्वाहा, नाश्ते-खाने का बिल 9 लाख! भवन भले न बना हो, लेकिन पैसों की फिजूलखर्ची में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है। वर्ष 2024 के आयोजनों के नाम पर कैग ने बड़ा वित्तीय घपला पकड़ा है: आयोजनों पर उड़ाए लाखो: 2024 में आयोजित 10 वर्कशॉप, सेमिनार और मीडिया कॉन्फ्रेंस पर 58 लाख रुपये पानी की तरह बहा दिए गए。 वीआईपी नाश्ता और खाना: महज 5 आयोजनों में मेहमानों और आयोजकों के नाश्ते व खाने पर लगभग 9 लाख रुपये का बिल बना दिया गया। बिना वर्क ऑर्डर वेंडर चयन: इन इवेंट्स के लिए वेंडरों और एजेंसियों को बिना किसी आधिकारिक वर्क ऑर्डर या टेंडर के मनमर्जी से चुना गया और सीधे पेमेंट रिलीज कर दी गई। राष्ट्रपिता के नाम पर बने संस्थान में यह खुलासा बेहद शर्मनाक है। जहां छात्र बुनियादी सुविधाओं और अपने खुद के कैंपस के लिए तरस रहे हैं, वहीं कागजों पर करोड़ों रुपये का यह झोल पूरे सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े करता है। अब देखना यह है कि शिक्षा मंत्रालय और केंद्रीय एजेंसियां इस रिपोर्ट पर क्या सख्त कार्रवाई करती हैं। पूरे मामले में महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी की तरफ से प्रतिक्रिया देते हुए प्रोफेसर प्रसून ने कहा है कि यह कैग का रिपोर्ट नहीं है यह तो कैग का प्रारंभिक अवलोकन है जिसका हमने करीब 250 पन्ना में तथ्य और प्रमाण के साथ कैग को जवाब दे दिया है। यूनिवर्सिटी में कही से भी कोई गड़बड़ी नहीं हुआ है।0
0
Report
सिमडेगा हॉकी: पुरुष वर्ग में COE सिमडेगा ने लिटिल टाइगर को हराकर खिताब दोहराया
Simdega, Jharkhand:सिमडेगा। 21वीं मेजर ध्यानचंद सीनियर जिला हॉकी चैंम्पियनशिप का रविवार को भव्य समापन हुआ। पुरुष वर्ग में सीओई सिमडेगा ने लिटिल टाइगर को 5-3 से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब जीता। वहीं महिला वर्ग में सीओई सिमडेगा ‘ए’ ने एसटीसी सिमडेगा को 5-3 से हराकर लगातार तीसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। समापन समारोह में एसडीएम सुमन तिर्की ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि जिला प्रशासन खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग देगा। उन्होंने खिलाड़ियों से लगातार अभ्यास कर राष्ट्रीय स्तर पर सिमडेगा का नाम रोशन करने का आह्वान किया। विधायक भूषण बाड़ा ने सिमडेगा को हॉकी की नर्सरी बताते हुए खेल के विकास में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। हॉकी झारखंड के महासचिव मनोज कोनबेगी ने कहा कि 58 टीमों और 128 मुकाबलों वाली यह प्रतियोगिता ऐतिहासिक रही है और सिमडेगा हॉकी के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। संबोधन- एसडीओ- सुमंत तिर्की बाइट-3- महासचिव मनोज कोनबेगी हॉकी झारखंड0
0
Report
हरदा नगरपालिका ने शहर से 160 लावारिस सुअर हटाकर साफ-सफाई का किया दावा
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:नगरपालिका की कार्रवाई में 160 लावारिस सुअर पकड़े,हरदा शहर के विभिन्न वार्डों में चलाया गया अभियान, सुअरों को शहर से बाहर किया गया,हरदा। नगरपालिका हरदा द्वारा शहर में लावारिस सुअरों की समस्या के निराकरण के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत नगरपालिका अमले ने शहर के विभिन्न वार्डों में कार्रवाई करते हुए लगभग 160 लावारिस सुअरों को पकड़कर शहर से बाहर किया। नगर पालिका कार्रवाई के दौरान सुअरों को पकड़कर शहर से बाहर किए जाने की व्यवस्था की गई। नगरपालिका अधिकारी ने बताया कि शहर में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने तथा नागरिकों को लावारिस सुअरों से होने वाली परेशानी से राहत दिलाने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है। अभियान आगे भी आवश्यकता के अनुसार जारी रहेगा।0
0
Report
Advertisement
