314001
एसपी मोनिका सेन की सागवाड़ा जनसुनवाई
Dungarpur, Rajasthan:एसपी मोनिका सेन ने सागवाड़ा थाने में जनसुनवाई की। लोगों ने ढाबों और होटल्स में अवैध रूप से शराब पिलाने के साथ ही स्टंटबाजी करने वाले बाइकर्स का मुद्दा उठाते हुए कार्रवाई करने की मांग रखी है। इस पर एसपी ने सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। SHO मोनिका सेन से जनसुनवाई में लोगों की ओर से सुरक्षा की दृष्टि से सागवाड़ा शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की गई। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के साथ ही बाइकर्स पर पाबंदी लगाने की बात कहीं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मानेंद्रगढ़ के कैलाश मंदिर में भालू का विचरण, श्रद्धालुओं में दहशत
Manendragarh break. Bear spotted roaming inside the temple. Panic over the presence of a bear at the ancient Kailash Temple in Janakpur. The ancient Kailash Temple is located on the banks of the Banasa River. The bear is reaching the temple complex after wandering from the nearby forest. Beside the temple, One L Vyaas Residential School and an agricultural office are also located. A video of the bear roaming inside the temple has surfaced. After the video surfaced, there is fear among pilgrims and passers-by. The presence of the bear has raised concerns about people's safety.0
0
Report
कलेक्टर ने स्कूल में छात्रों से सीधी बातचीत कर पढ़ाई का उत्साह बढ़ाया
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- माखननगर में स्कूल निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सोमेश मिश्रा का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। अफसरों के साथ निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर बच्चों के बीच ऐसे घुले-मिले कि कुछ देर के लिए अफसर नहीं, बल्कि शिक्षक नजर आए। पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में कलेक्टर सीधे कक्षा में पहुंचे, बच्चों के बीच डेस्क पर बैठे और पढ़ाई को लेकर उनसे सहज संवाद किया। कलेक्टर को अपने बीच पाकर बच्चे भी उत्साहित नजर आए। कलेक्टर ने कक्षा 11वीं की छात्राओं से कोशिका विज्ञान समेत विज्ञान विषय से जुड़े सवाल किए। छात्राओं ने भी पूरे आत्मविश्वास के साथ सवालों के जवाब दिए। बच्चों की सहभागिता से खुश कलेक्टर ने उनका उत्साह बढ़ाया और चॉकलेट व किताबें देकर प्रोत्साहित किया। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ नियमित रिवीजन और लगातार प्रैक्टिस करने की सलाह दी। कलेक्टर ने कहा कि ग्रुप में पढ़ाई करने से विद्यार्थी एक-दूसरे के डाउट दूर कर बेहतर तरीके से सीख सकते हैं। वीओ-01- बच्चों के बीच पढ़ाई का फीडबैक लेने के बाद कलेक्टर यहीं नहीं रुके। इसके बाद वे माखननगर के सांדיपनि विद्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने बच्चों को दिए जा रहे मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता परखी। कलेक्टर ने सिर्फ भोजन देखकर संतुष्टि नहीं जताई, बल्कि खुद थाली में भोजन लेकर उसका स्वाद चखा। भोजन का स्वाद लेने के बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्चों को पौष्टिक, संतुलित और स्वस्थ भोजन उपलब्ध कराया जाए। साथ ही भोजन में मिर्च-मसालों का उपयोग भी संतुलित मात्रा में रखने पर जोर दिया।0
0
Report
लखनऊ में बारिश के बाद पानी भरा, पार्क रोड MLA निवास स्थानों के दृश्य
Noida, Uttar Pradesh:LUCKNOW (UP): WATERLOGGING AFTER RAIN / VISUALS FROM PARK ROAD MLA RESIDENCES0
0
Report
Advertisement
ग्वालियर साइबर ठगों ने रिटायर्ड इंजीनियर के खाते से 5.37 लाख उड़ाए
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर शहर में साइबर ठगों ने रिटायर्ड इंजीनियर को डिजिटल अरेस्ट जैसा जाल बिछाकर 5 लाख 37 हजार रुपये का चूना लगा दिया। ठगों ने पहले क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग की कोशिश की, फिर बैंक खाते की ईमेल ID बदलकर FDR तोड़ दी और पूरा पैसा दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिया। पीड़ित की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित प्रेम सिंह नरवरिया निवासी कुशवाह मार्केट, DD नगर का खाता HDFC बैंक की पिंटो पार्क ब्रांच में है। उन्होंने बताया कि 14 अक्टूबर को उनके वीजा क्रेडिट कार्ड से मिंत्रा ऐप पर 15,250 रुपये के वाउचर खरीदने की कोशिश हुई। शक होने पर वे तुरंत बैंक पहुंचे, लेकिन मदद नहीं मिली। कुछ दिन बाद उनके फोन पर बैंक के नाम से OTP और अनजान नंबरों से कॉल आने लगे। दोबारा बैंक जाने पर खुलासा हुआ कि उनके खाते में दर्ज ईमेल ID बदल दी गई है और किसी अज्ञात व्यक्ति की ईमेल ID जोड़ दी गई है। साथ ही खाते में प्रकाश कुमार नाम के व्यक्ति को भी जोड़ दिया गया है। पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने बैंक से पूरा पैसा निकालने को कहा, तो बैंक ने उनकी 3 लाख रुपये की FDR कर दी। उस समय खाते में 17,893 रुपये बचे थे। ठग यहीं नहीं रुके, उसी दिन बची हुई रकम प्रकाश के खाते में ट्रांसफर कर दी। इसके बाद ऑनलाइन तरीके से 3 लाख की FDR भी तोड़ दी गई और 70 हजार, 50 हजार और 17 हजार रुपये अलग-अलग ट्रांजैक्शन में निकाल लिए गए। इस तरह क्रेडिट कार्ड, ईमेल बदलने और FDR तोड़कर कुल 5 लाख 37 हजार रुपये उड़ा दिए गए। क्राइम ब्रांच ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी और IT एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब बैंक के सर्वर लॉग, IP एड्रेस और जिन खातों में रकम ट्रांसफर हुई है, उनकी डिटेल खंगाल रही है।0
0
Report
केन-बेतवा लिंक विरोध पर मुख्यमंत्री का कड़ा पलटवार; बुंदेलखंड बदलेगा!
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर छतरपुर में केन-बेतवा लिंक परियोजना का विरोध करने वालों पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने पलटवार किया है। खजुराहो में उन्होंने विरोध करने वालों को जमकर लताड़ा। खजुराहो कन्वेंशन सेंटर में समीक्षा बैठक के बाद सीएम ने प्रेस वार्ता की। जब पत्रकारों ने परियोजना के विरोध और प्रभावितों की शिकायतों पर सवाल पूछा तो सीएम ने कहा कि कुछ लोग इस अद्भुत परियोजना को बदनाम कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि वाकई ये अद्भुत परियोजना है, कोई इसको बदनाम करने की कोशिश करे, कोई राजनीतिक लाभ ले, इसकी मैं निंदा करूंगा। ये इतनी बड़ी परियोजना से पूरा बुंदेलखंड का जीवन चरित्र बदलने वाला है। बड़े पैमाने पर भुखमरी और यहाँ से जो पलायन होता था वो पूरा क्षेत्र बदलने वाला है। मुआवजे में भेदभाव और प्रताड़ना के आरोपों पर सीएम ने कहा कि सरकार सबकी सुनने को तैयार है लेकिन झूठ बर्दाश्त नहीं होगा। जो सही में है और कोई किसी की कठिनाई है तो हम सरकार उसका पूरा पक्ष सुनने को तैयार हैं... लेकिन कोई झूठी बात करेगा, ये बात थोड़ी सी सबके लिए सामने लाने के लिए हमने कहा प्रशासन इसमें निष्पक्षता से अपनी बात रखें... कृपा करके ऐसे बरगलाने का काम मत करिए, सीएम ने प्रशासन को निष्पक्षता से काम करने के निर्देश दिए हैं और कहा है कि अच्छी योजना के बारे में गलत धारणा न बनाई जाए।0
0
Report
कैलारस शक्कर कारखाने को दोबारा शुरू कराने के लिए कांग्रेस का व्यापक आंदोलन
Morena, Madhya Pradesh:कैलारस शक्कर कारखाना शुरू कराने की मांग पर कांग्रेस का बड़ा आंदोलन कैलारस शक्कर कारखाने को दोबारा शुरू कराने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय का आमरण अनशन शुक्रवार को सातवें दिन भी जारी रहा। विधायक के आंदोलन को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी का समर्थन मिला। पटवारी कैलारस पहुंचे और विधायक पंकज उपाध्याय के स्वास्थ्य की जानकारी ली。 वीओ: सभा को संबोधित करते हुए जीतू पटवारी ने प्रदेश सरकार पर किसानों के साथ दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाया। पटवारी ने कहा कि आमरण अनशन का सातवां दिन है, लेकिन सरकार की ओर से अभी तक बातचीत के लिए कोई प्रतिनिधि नहीं पहुंचा। उन्होंने मंच से सरकार को शाम 6 बजे तक का अल्टीमेटम देते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी。 बाइट — जीतू पटवारी: “अब ईंट से ईंट बजाने का समय आ गया है।” पटवारी ने कहा कि कैलारस शक्कर कारखाना केवल एक उद्योग नहीं, बल्कि हजारों किसानों और उनके परिवारों की रोजी-रोटी से जुड़ा मामला है। कांग्रेस किसानों और विधायक पंकज उपाध्याय के आंदोलन के साथ मजबूती से खड़ी है। जरूरत पड़ने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी कैलारस बुलाया जाएगा。 वीओ: वहीं सभा के दौरान जीतू पटवारी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से फोन पर विधायक पंकज उपाध्याय और मौके पर मौजूद लोगों की बातचीत भी कराई। इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। अब देखना होगा कि सरकार शाम 6 बजे तक आंदोलनकारियों की मांग पर क्या कदम उठाती है और कैलारस शक्कर कारखाने को दोबारा शुरू कराने की मांग को लेकर चल रहे इस आंदोलन का अगला रुख क्या रहता है। Byte जीतू पटवारी अध्यक्ष पी सी सी0
0
Report
Advertisement
अशोकनगर पुलिस का क्लीनअप अभियान: सालों से दबे मामले खुलेंगे
Isagarh, Ashoknagar, Madhya Pradesh:जिलों के थानों में दबी फाइलों की हटेगी धूल, गुनहगारों में मची खलबली, - ऑपरेशन 'क्लीनअप' में बरसों पुराने अनसुलझे मामलों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, - 80 से 100 पेंडिंग केस रडार पर: सालों से दबे राज़ों से अब उठेगा पर्दा, - कोई नहीं बचेगा... साक्ष्य मिले तो जेल, नहीं तो केस का होगा अंतिम निपटारा, क्या कोई पुराने गुनाह वक्त के साथ दफ़न हो जाते हैं? अगर कोई अपराधी यह सोचकर चैन की नींद सो रहा था, तो उसकी नींद उड़ने वाली है! अशोकनगर पुलिस ने जिले के सभी थानों में बरसों से धूल फांक रही रहस्यमयी फाइलों का ताला खोल दिया है। 2020 से पहले के, सालों-साल पुराने लंबित प्रकरणों को खंगालने का एक महा-अभियान शुरू हो चुका है। करीब 100 ऐसे केस, जो पुलिस रिकॉर्ड में दबे पड़े थे, अब एक-एक कर बाहर निकाले जा रहे हैं। क्या अब बेनकाब होंगे वो चेहरे जो कानून की पकड़ से दूर थे? देखिए हमारी ये खास खबर.... सालों पुरानी पेंडिंग फाइलें... धूल से सनी डायरियां... और इंसाफ का इंतजार करती अदालतें। अशोकनगर जिले के तमाम थानों में अब पुलिस मुख्यालय के सख्त निर्देश पर "ऑपरेशन फाइल खंगाल" शुरू हो चुका है। वरिष्ठ अधिकारियों की सीधी निगरानी में 80 से 100 ऐसे गंभीर व लंबित मामलों की सूची तैयार की गई है, जिन पर लंबे समय से कोई ठोस प्रगति नहीं हो पाई थी। पुलिस ने साफ कर दिया है कि अब हर उस पुराने केस की कुंडली दोबारा जांची जाएगी। साक्ष्य मिलेंगे तो आरोपियों की सीधे सलाखों के पीछे रवानगी होगी, और यदि केस में कुछ नहीं पाया गया तो खात्मा/खारिजी कर मामले का हमेशा के लिए निपटारा किया जाएगा। बतादे की -पुलिस महकमे के इस ताबड़तोड़ एक्शन से उन लोगों के पसीने छूट गए हैं, जो यह मान बैठे थे कि वक्त बीतने के साथ उनके गुनाह भुला दिए गए हैं। पुलिस अब हर केस की टाइमलाइन, सबूत और गवाहों को दोबारा री-वेरिफाई कर रही है ताकि कोर्ट में मजबूत चालान पेश किया जा सके। इससे साफ है कि अशोकनगर पुलिस का यह प्रहार न सिर्फ पुराने मामलों को सुलझाएगा, बल्कि पीड़ितों को बरसों बाद इंसाफ की नई उम्मीद भी देगा। देखना होगा कि इन धूल भरी फाइलों से अब कौन-कौन से बड़े नाम और सनसनीखेज खुलासे बाहर आते है,..!!0
0
Report
गोरखपुर में बंद मकान पर चोरों का धावा; CCTV में तीनों चोर कैद
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में एक परिवार पिता की मौत के बाद गांव गया और पीछे शहर में बंद मकान चोरों के निशाने पर आ गया। बाइक सवार तीन चोरों ने घर के गेट का ताला तोड़ा और बेखौफ होकर करीब आधे घंटे तक अंदर रहे। आलमारी तोड़कर 1 लाख 60 हजार रुपये नकद और गहने समेटे और फरार हो गए। पूरी वारदात घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में एक चोर बाहर खड़े होकर निगरानी करता दिख रहा है, जबकि उसके दो साथी गेट तोड़कर अंदर दाखिल होते नजर आ रहे हैं। दोनों के हाथों में नुकीले हथियार भी दिखाई दे रहे हैं। सूचना मिलते ही रामगढ़ताल पुलिस मौके पर पहुंची और CCTV फुटेज कब्जे में लेकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।0
0
Report
टीकमगढ़ के कुंडेश्वर धाम को महाकाल लोक जैसा विकास, रोजगार के नए अवसर!
Tikamgarh, Madhya Pradesh:टीकमगढ़ जिले के धार्मिक और पर्यटन विकास को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा, मुख्यमंत्री ने कहा है की टीकमगढ़ के प्रसिद्ध शिव धाम कुंडेश्वर को महाकाल लोक की तर्ज पर विकसित कर कुंडेश्वर लोक बनाया जाएगा, मुख्यमंत्री कहा की कुंडेश्वर धाम के विकास और विस्तार के लिए पर्यटन विभाग द्वारा एक व्यवस्थित योजना तैयार की जाएगी, इस योजना के तहत कुंडेश्वर धाम को आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित करने और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर रहेगा, मुख्यमंत्री ने कहा की कुंडेश्वर को धार्मिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे टीकमगढ़ जिले में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा हो सकेंगे。0
0
Report
Advertisement
केन-बेतवा लिंक: छतरपुर में समीक्षा, बुंदेलखंड के लिए लाइफलाइन बनी परियोजना
Chhatarpur, Madhya Pradesh:सीएम डॉ. मोहन यादव ने आज छतरपुर के खजुराहो के कन्वेंशन सेंटर में केन-बेतवा लिंक परियोजना की समीक्षा बैठक की। इस महत्वपूर्ण बैठक में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ परियोजना की प्रगति को लेकर चर्चा हुई। बैठक में क्षेत्रीय विधायक भी मौजूद रहे। सीएम ने परियोजना को बुंदेलखंड के लिए लाइफलाइन बताया, सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केन-बेतवा लिंक परियोजना के काम में तेजी लाई जाए और किसानों को इसका लाभ जल्द से जल्द मिले। उन्होंने कहा कि यह देश की पहली नदी जोड़ो परियोजना है जो बुंदेलखंड की तस्वीर बदलेगी। बैठक में परियोजना से प्रभावित गांवों के पुनर्वास, मुआवजा और सिंचाई सुविधाओं को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। सीएम ने अधिकारियों से टाइमलाइन के अनुसार काम पूरा करने को कहा है।0
0
Report
सोनीपत रिश्वतकांड: चाय वाले के पास से 8 हजार पकड़े, SI छत से कूदा
Sonipat, Haryana:सोनीपत ब्रेकिंग न्यूज सोनीपत में रिश्वतकांड का ऐसा खेल पुलिस एएसआई ने जोखिम में डाल दी अपनी जान रिश्वत का आरोपी पुलिस एएसआई थाने की छत से कूदा रिश्वत के रुपए बाहर चाय की दुकान पर दिलवाता था, चाय वाला गिरफ्तार सोनीपत के सिसाना गांव की महिला की शिकायत निपटाने के नाम पर 8 हजार रुपये रिश्वत लेने के मामले में एसीबी यानी एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने थाना खरखौदा के सामने चाय की दुकान संचालक राकेश को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि रकम सब इंस्पेक्टर हरिप्रकाश के कहने पर ली गई थी। 19 अगस्त को सिसाना निवासी महिला ने शिकायत दी थी। कि एक व्यक्ति शराब के नशे में उसके घर में घुस आया और मानसिक रूप से परेशान बेटी से गलत व्यवहार किया। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि सब इंस्पेक्टर ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर 10 हजार रुपये मांगे, सौदा 8 हजार में तय हुआ। आरोपित पक्ष के गोविंद ने एसीबी को शिकायत दे दी। और गोविंद ने रकम चाय वाले को दी तो एसीबी ने उसे पकड़ लिया। बाद में एसआई को पकड़ने टीम थाने पहुंचे तो वह छत से कूद गया और घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.0
0
Report
राज्य विशेष पुलिस बल राजस्थान की सुरक्षा संरचना का नया मॉडल
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में अब राजभवन, विधानसभा, हाईकोर्ट, मुख्यमंत्री आवास से लेकर एयरपोर्ट और RBI जैसे संवेदनशील सरकारी और औद्योगिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए अलग से राज्य विशेष पुलिस बल गठित किया जाएगा। फिलहाल इन प्रतिष्ठानों की सुरक्षा RAC की अलग-अलग बटालियनों के करीब 1000 जवानों के भरोसे है। लेकिन अब सरकार इन महत्वपूर्ण जगहों के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित और दक्ष सुरक्षा बल तैयार करने जा रही है। राज्य सरकार ने राज्य विशेष पुलिस बल गठन को मंजूरी दे दी है। यानी आने वाले समय में राजस्थान में सुरक्षा का एक नया मॉडल देखने को मिल सकता है। राजस्थान सरकार राज्य में एक नई बटालियन के रूप में राज्य विशेष पुलिस बल गठित करने की तैयारी में है। इस पुलिस बल की जिम्मेदारी सामान्य कानून-व्यवस्था से अलग होगी। इसका फोकस राज्य के महत्वपूर्ण, संवेदनशील और हाई-सिक्योरिटी प्रतिष्ठानों की सुरक्षा का होगा। सरकार का मानना है कि राजस्थान में लगातार बड़े औद्योगिक निवेश की संभावनाएं बढ़ रही हैं। नए उद्योग और बड़े संस्थान स्थापित होंगे तो उनकी सुरक्षा के लिए भी विशेष प्रशिक्षण प्राप्त सुरक्षा कर्मियों की जरूरत होगी। पुलिस मुख्यालय का मानना है कि वर्तमान हालात में राज्य के महत्वपूर्ण भवनों तथा रिफाइनरी जैसे औद्योगिक संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित कार्मिकों की जरूरी है। इनकी सुरक्षा के लिए नई बटालियन गठन होने पर विशेष प्रशिक्षित और दक्ष सुरक्षाकर्मी उपलब्ध होंगे, जिससे इनकी सुरक्षा व्यवस्था अधिक प्रभावी तथा मजबूत होगी। राज्य विशेष पुलिस बल की संभावित जिम्मेदारियां - राजभवन की सुरक्षा - विधानसभा की सुरक्षा - हाईकोर्ट की सुरक्षा - मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा - एयरपोर्ट सुरक्षा - RBI जैसे महत्वपूर्ण संस्थानों की सुरक्षा - रिफाइनरी और बड़े औद्योगिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा - भविष्य में चिन्हित होने वाले महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा0
0
Report
Advertisement
चित्तौड़गढ़ में सोनोग्राफी तथ्य छिपाने के आरोप पर आमजन का प्रदर्शन
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ शहर में सोनोग्राफी रिपोर्ट में गंभीर चिकित्सकीय तथ्य छुपाने के आरोप को लेकर आमजन और प्रसूता के परिजनों ने सेंथी स्थित मेडिसेंटर लैब के बाहर प्रदर्शन किया। खेरी निवासी प्रसूता अर्चना जाट का करीब आठ महीनों से उपचार चल रहा था और चिकित्सक की सलाह पर कई बार सोनोग्राफी करवाई गई। परिजनों का आरोप है कि करीब पांच महीनों तक हुई सोनोग्राफी के बावजूद बच्चे के पैरों के विकास से जुड़ी स्थिति की जानकारी परिवार को नहीं दी गई। दो दिन पहले राजकीय महिला एवं बाल चिकित्सालय में प्रसव के बाद नवजात के पैरों के विकास में कमी और उंगलियों से जुड़ी स्थिति सामने आई। इसके बाद परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। सदर थानाधिकारी प्रेम सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। सोनोग्राफी रिपोर्ट और चिकित्सकीय रिकॉर्ड की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
रायपुर में करंट लगने से मां-बेटे की मौत; टिकरापारा में हादसा
Begun, Rajasthan:रायपुर करंट लगने से मां बेटे की हुई मौत छत्तीसगढ़ नगर इलाके की घटना लोहे के तार पर कपड़ा सुखाने के दौरान हुआ हादसा करंट की चपेट में आई मां कल्याणी को बचाने गया बेटा मधुसूदन यादव दोनों की हुई मौत टिकरापारा थाना पुलिस कर रही हादसे की जांच0
0
Report
भैरोगंज APHC में डॉ. दिवाकर पांडेय पर हमला, पुलिस जांच शुरू
Bagaha, Bihar:बिहार डेस्क की खबर बगहा से है।LOCATION- BAGAHA REPORT- IMRAN AZIZ FORMAT- AVB VISUAL BYTE PIC ANCHOR- बड़ी खबर बगहा से है जहाँ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बगहा 1 पतिलार अंतर्गत (एपीएचसी) भैरोगंज में शुक्रवार की दोपहर ड्यूटी के दौरान चिकित्सक डॉ. दिवाकर पांडेय के साथ चार अज्ञात बदमाशों ने मारपीट की है। आरोप है कि दो बाइक पर सवार होकर पहुंचे हमलावरों ने चिकित्सक पर हथौड़े से हमला कर दिया। घटना में चिकित्सक के बाएं पैर में गंभीर चोट आई है। दावा किया जा रहा है कि चिकित्सक का एक पैर टूट गया है। घायल चिकित्सक को अनुमंडलीय अस्पताल बगहा में भर्ती कराया गया है। सरेआम हुई इस घटना की पुष्टि करते हुए PHC प्रभारी डॉ. राजेश सिंह नीरज ने सीविल सर्जन बेतिया समेत भैरोगंज थाने में शिकायत दर्ज करवाने की जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि भैरोगंज थाने से महज कुछ दूरी पर स्थित APHC में घटना के बाद एपीएचसी परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। आयुष चिकित्सक डॉ. दिवाकर पांडेय शुक्रवार को भैरोगंज एपीएचसी में ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान दो बाइक से पहुंचे चार अज्ञात व्यक्तियों ने पहले पर्ची लिखाने की बात कही फिर चिकित्सक के साथ मारपीट कर दी। इसी क्रम में एक झोले में लेकर अस्पताल पहुंचे हथौड़े से उन पर हमला कर दिया गया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। ANM गज़ाला प्रवीण ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बगहा 1 को सूचना दी, जिससे घटना की जानकारी मिलते ही भैरोगंज थाना पुलिस एपीएचसी पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अस्पताल परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने अस्पताल के चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मियों से भी घटना के संबंध में पूछताछ की। घटना की जानकारी मिलने पर बगहा 1 पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी भी भैरोगंज एपीएचसी अस्पताल पहुंचे और घायल चिकित्सक सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों से घटना की पूरी जानकारी ली। इस घटना के बाद एपीएचसी में कार्यरत चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मियों में सुरक्षा को लेकर भय का माहौल है। इस संबंध में भैरोगंज थानाध्यक्ष सीता केवट ने बताय कि चिकित्सक की ओर से थाने में लिखित आवेदन प्राप्त होने पर कानूनी कार्रवाई होगी। पुलिस अपने स्तर से मामले की गहन जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है। बत दें कि भैरोगंज थाना से महज दूरी पर बाज़ार में भीड़भाड़ वाले इलाके में APHC है जहाँ सरेआम चिकित्सक पर हमला नें पुलिस की गश्ती समेत कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं, अब हमलावर कौन थे, चिकित्सक दिवाकर पांडेय से उनकी क्या अदावत थी इसकी भी त vifbagai जाँच जरूरी है, क्या घायल चिकित्सक उन्हें पहचानते हैं या नहीं यह तो पुलिस के अनुसन्धान में सामने आएगा। बाइट - डॉ. राजेश सिंह नीरज, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बगहा 1 PHC0
0
Report
Advertisement
