icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

फर्रुखाबाद में सांप के काटने से महिला की मौत, इलाज के लिए संघर्ष जारी

Noida, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में घर में पोंछा लगा रही महिला को जहरीले सांप ने काट लिया। सांप के डसने के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में उन्हें कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां से गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, परिजन सांप को मारकर अस्पताल ले आए। महिला को बचाने के लिए जड़ी-बूटी से भी इलाज की कोशिश की गई, लेकिन जान नहीं बच सकी। फर्रुखाबाद के कम्पिल थाना क्षेत्र के गांव पुरौरी निवासी दीपक दुबे की 35 वर्षीय पत्नी दीपिका बुधवार सुबह घर में पोंछा लगा रही थीं। इसी दौरान अचानक जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया। सांप के डसने के बाद दीपिका की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजन आनन-फानन में गंभीर हालत में दीपिका को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। हालत गंभीर होने पर ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उच्च चिकित्सा के लिए लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। लोहिया अस्पताल ले जाने की तैयारी के दौरान ही दीपिका ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतका अपने पीछे 15 वर्षीय बेटे कृष्णा और 10 वर्षीय बेटी तनु को छोड़ गई हैं। दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद परिजनों ने सांप को लाठी-डंडों से मार दिया और उसे पॉलीथिन में बंद कर अस्पताल ले आए। परिजनों ने सांप की पहचान के जरिए घटना की जानकारी डॉक्टरों को भी दी। महिला की मौत के बाद परिजनों ने उसे बचाने की उम्मीद में जिजपुरा गांव निवासी भगत रवि को भी बुलाया। भगत ने जड़ी-बूटी पीसकर महिला को पिलाने की कोशिश की, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद महिला की जान नहीं बच सकी।
0
0
Report

धान खरीद से पहले मंडियों की बदहाली पर अन्नदाता किसान यूनियन ने डीएम को सौंपा 8 सूत्रीय ज्ञापन।

FKFirasat KhanFollowJust now
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर, धान खरीद सीजन शुरू होने से पहले मंडियों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने की मांग को लेकर अन्नदाता किसान यूनियन ने जिलाधिकारी पीलीभीत को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश सरदार बलजिन्दर सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को सौंपे गए ज्ञापन में पूरनपुर मंडी समिति की अव्यवस्थाओं को लेकर 8 सूत्रीय मांगें उठाई गईं।यूनियन ने कहा कि 01 अक्टूबर 2026 से धान का सीजन शुरू हो रहा है, लेकिन जनपद की मंडियों में अब तक तैयारी पूरी नहीं है। बरसात के मौसम को देखते हुए समय रहते नालियों की साफ-सफाई कराना बेहद जरूरी है, अन्यथा मंडी में जलभराव से किसानों का धान भीग सकता है।ज्ञापन में मंडी परिसर में खराब पड़े हैंडपम्पों को रिबोर कराकर ठीक कराने, जगह-जगह फैली गंदगी और उगी घास की सफाई कराने, रात्रि में प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने और बंद पड़े आरओ प्लांट को चालू कराकर किसानों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की गई।इसके अलावा जर्जर हो चुके किसान भवन का पुनः निर्माण कराने, धर्मकांटा का खराब पड़ा रेडसोल सही कराने और पारदर्शिता के लिए मंडी समिति में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।यूनियन ने मांग की कि पूरनपुर मंडी एवं गुड़ मंडी में पर्याप्त जगह और रोशनी होने के कारण क्षेत्र की सभी बी-पैक्स समितियों - मोहनपुर एट रम्पुरा, पूरनपुर एट वासुकपुर, सहरामऊ नार्थ जोगराजपुर, नवदिया दुर्जनपुर, जमुनिया एट सपहा, कलीनगर एट नवदिया सुखदासपुर, माधौटांडा एट देवीपुर और घुंघचिहाई एट मीरपुर हेमपुरा को मंडी परिसर में ही संचालित कराया जाए, ताकि किसानों का धान सुचारू रूप से तौला जा सके।प्रदेश सचिव बलजिन्दर सिंह ने जिलाधिकारी से सभी बिंदुओं पर शीघ्र विचार कर किसान हित में कार्रवाई की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

एंबुलेंस न मिलने से रेलवे कर्मी की मौत, अधिकारी की निजी कार अस्पताल पहुंचा

Asansol, West Bengal:অ্যাসানসোল ডিভিজনএর कुमारডুবি স্টেশনে কর্মরত অবস্থায় অসুস্থ হয়ে মৃত্যু তাহের হুসেনের, গাফিলতির অভিযোগে রেল হাসপাতাল বিক্ষোভ -- আসানসোল -- কর্মরত অবস্থায় অসুস্থ হয়ে পড়ে ছিলেন রেলকর্মী। সময়মতো অ্যাম্বুলেন্স পাওয়া গেলে হয়তো পরিস্থিতি ভিন্ন হতে পারত—এমনই অভিযোগ তুলে সরব হলো রেলের বাম শ্রমিক সংগঠন। কিন্তু শেষ পর্যন্ত এক আধিকারিকের ব্যক্তিগত গাড়িতে করে হাসপাতালে পৌঁছনোর পর চিকিৎসক তাঁকে মৃত ঘোষণা করেন। ঘটনার খবর Rongu:বিক্ষোভ রেলের ঊর্ধ্বতন কর্তৃপক্ষের কাছে পৌঁছয়। আসানসোল রেল ডিভিশনের ডিআরএম সঙ্গরাহ মৌর্য জানিয়েছেন, ঘটনার তদন্তের নির্দেশ দিয়েছেন।
0
0
Report
Advertisement

पटना के मोहनपुर में घर चोरी: लाखों के गहने और नकद माल चुरा

Patna, Bihar:पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर पुनाईचक में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। पीड़ित राजीव मिश्रा के मुताबिक, उनकी बेटी डॉक्टर है और नवंबर में उसकी शादी होनी थी। शादी की बातचीत के लिए पूरा परिवार दिल्ली गया हुआ था। परिवार जब वापस लौटा तो घर के चारदीवारी का मुख्य गेट बंद था, लेकिन अंदर जाने वाला दरवाजा खुला मिला। घर के अंदर पहुंचने पर चोरी का पता चला। चोरों ने 10 से अधिक ताले काटकर पैतृक संपत्ति के साथ बेटी की शादी के लिए खरीदे गए गहने और सामान भी चुरा लिए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 100 ग्राम से अधिक सोने के गहने, 100 से ज्यादा चांदी के सिक्के, करीब 2 लाख रुपये नकद, महंगे गिफ्ट आइटम, पीतल के बर्तन और अन्य सामान चोरी हुआ है। चोरी गए सामान का आकलन अभी किया जा रहा है। बेटी की शादी की बात करते हुए राजीव मिश्रा भावुक हो गए और रोने लगे। उन्होंने कहा कि चोरी से बेटी की शादी प्रभावित हो सकती है। घटना की सूचना पर शास्त्री नगर थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज में करीब छह संदिग्ध दिखे हैं। इनमें तीन बाइक से पहुंचे थे। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है।
0
0
Report

बोकारो में बारिश ने जियाडा की नाली नहीं होने से बाउंड्री गिरा दी

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में बारिश ने लगातार हालात बिगाड़ दिए। बोकारो औद्योगिक क्षेत्र बालीडीह स्थित जियाडा में नाली नहीं होने से दो कंपनियों का बाउंड्री वाल टूट गया। भारी बारिश के चलते बनी यह स्थिति। बताय़े चले कि बोकारो के औद्योगिक क्षेत्र कहे जाने वाले बालीडीह थाना क्षेत्र के जियाडा में नाली की उपलब्धता न होने के कारण लगातार हो रही बारिश का पानी श्री दुर्गा इंटरप्राइजेज तथा इंडिजिनस इंडस्ट्रियल सिंडीकेट कारखाना में प्रवेश करने के कारण दोनों कंपनियों की बाउंड्री ढहकर गिर गई। यह अवस्था तब होती है, जब क्षेत्र की हर कंपनी द्वारा जियाडा को डेवलपमेंट कर चुकाया जाता है। कई जगह जहां नाली का निर्माण होना चाहिए, वहां पर अभी तक जियाडा द्वारा नाली का निर्माण नहीं किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। बारिश के कारण कारखाना मालिकों को नुकसान उठाना पड़ता है. कंपनी प्रबंधक कमल कुमार पांडेय ने बताया कि गोविंद मार्केट, हाउसिंग कॉलोनी, छतनीटांड़ आदि का पानी बहकर हमारी फैक्ट्री में प्रवेश कर रहा है जिससे दो साइड की बाउंड्री वॉल धाराशाई हो गई। जियाडा द्वारा सड़क के दोनों ओर नाली का निर्माण नहीं किये जाने के कारण हर दो-तीन साल में हमारी कंपनी का बाउंड्री वॉल पानी के दबाव में टूट जाता है। कुछ जगह पर नालियों का निर्माण कर दिया गया है, लेकिन साफ-सफाई नहीं होने से मालवा भरा पड़ा है, ऐसी स्थिति में सड़क का पूरा पानी ही फैक्ट्री में प्रवेश करता है. वहीं इंडिजिनस इंडस्ट्रियल सिंडीकेट कारखाने के मालिक विमल किशोर ने कहा कि नाली निर्माण की पूरी जिम्मेदारी जियाडा प्रबंधन की है, वह इस कार्य में थोड़ा रुचि दिखाएं तो हर वर्ष बारिश की तबाही झेलने वाले हमारे जैसे कंपनी मालिकों को राहत मिलेगी.
0
0
Report

बेलसर पुलिस ने 15 कार्टून विदेशी शराब बरामद कर एक कारोबारी को गिरफ्तार किया

Hajipur, Bihar:बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है.बाढ़ अनुमंडल में हुए शराब कांड के बाद अब वैशाली पुलिस भी शराब माफियाओं के खिलाफ एक्शन मोड में है.बेलसर थाना पुलिस ने सोरहत्था गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है.मौके से एक कारोबारी को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके अन्य साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए.जहां शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ बेलसर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है.पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोरहत्था गांव में छापेमारी की. इस दौरान एक ठिकाने से 15 कार्टून विदेशी शराब बरामद की गई.कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि पुलिस की भनक लगते ही दूसरे कारोबारी मौके से फरार होने में कामयाब रहे.बरामद शराब को पुलिस थाने लेकर पहुंची, जहां उसकी मात्रा और ब्रांड की जांच की जा रही है।बेलसर थाना क्षेत्र में पिछले कुछ समय से शराब के छोटे-छोटे कारोबारियों के सक्रिय होने की लगातार सूचना पुलिस को मिल रही थी.अब थाना अध्यक्ष ने ऐसे कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है.पुलिस की नजर उन सभी ठिकानों पर है, जहां शराब की खरीद-बिक्री या भंडारण की आशंका है।बेलसर पुलिस की इस कार्रवाई के बाद शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है.पुलिस का साफ संदेश है कि शराब के अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. फिलहाल गिरफ्तार कारोबारी से पूछताछ कर पुलिस फरार कारोबारियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।फिलहाल बेलसर पुलिस की कार्रवाई के बाद इलाके में सक्रिय शराब कारोबारियों में हड़कंप है. देखना होगा कि पुलिस की इस कार्रवाई के बाद शराब के अवैध कारोबार पर कितना अंकुश लग पाता है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

ट्रक पलटा: हाईवे पर टाइल्स लूटने की होड़

Dhar, Madhya Pradesh:Truck पलटा, टाइल्स लूटने उमड़ी भीड़ सड़क पर पलटा ट्रक… और देखते ही देखते शुरू हो गई टाइल्स लूटने की होड़। मामला धार जिले के नौगांव थाना क्षेत्र के ग्राम उटावद का है, जहां इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर टाइल्स से भरा ट्रक हादसे का शिकार होकर पलट गया। हादसे के बाद टाइल्स की पेटियां सड़क पर बिखर गईं। इसके बाद राहगीरों ने मौका देखा और टाइल्स की पेटियां उठाना शुरू कर दिया। ट्रक चालक लोगों को रोकता रहा, लेकिन भीड़ ने उसकी एक नहीं सुनी। लूटमारी में बच्चे भी पीछे नहीं रहे। कोई पेटियां सिर पर उठाकर ले गया तो कोई वाहनों में भरकर मौके से रवाना हो गया। देखते ही देखते हाईवे पर भारी भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में टाइल्स ले जाने वाले लोग कैमरे से बचते और चेहरे छुपाते नजर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। घटना 1 सितंबर की बताई जा रही है। हादसे के बाद मदद की जगह टाइल्स लूटने की यह तस्वीर अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।
0
0
Report

शेरपुर गैस एजेंसियों को बहाल करो, अन्नदाता किसान यूनियन ने जिला पूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

FKFirasat KhanFollow9m ago
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर,,अन्नदाता किसान यूनियन ने जनपद के गैस उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर जिला पूर्ति अधिकारी, पीलीभीत को ज्ञापन सौंपा है। यूनियन के प्रदेश महामंत्री उत्तर प्रदेश बलजिंदर सिंह के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में गैस एजेंसियों की मनमानी और कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग की गई है।ज्ञापन में बताया गया कि शेरपुर रोड पर संचालित नफीस इण्डेन गैस सर्विस व रूरिया सलेमपुर में स्थित राज इण्डेन गैस सर्विस को कुछ दिन पूर्व ग्राहकों से सिलेंडर वितरण में मनमानी करने पर सीज किया गया था। एजेंसी सीज होने से क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं को समय से सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं और उन्हें काफी दूरी तय करके दूसरी एजेंसी से सिलेंडर लेने जाना पड़ रहा है।यूनियन ने मांग की है कि उक्त दोनों एजेंसियों को बहाल कर होम डिलीवरी पुनः शुरू कराई जाए, ताकि उपभोक्ताओं को असुविधा से निजात मिल सके, वाउचर की सुविधा गैस गोदाम पर ही उपलब्ध कराई जाए। वर्तमान में गोदाम कहीं और है और वाउचर कहीं और से लेना पड़ता है, जिससे भीड़ लगती है।एजेंसी द्वारा अलग से संचालित दुकानों पर वाउचर के नाम पर भीड़ न लगाई जाए, बल्कि वहीं समस्या का समाधान किया जाए।गैस की कालाबाजारी पर पूर्णतः रोक लगाई जाए और रात्रि में होने वाली कालाबाजारी व लंबी लाइनों पर अंकुश लगाया जाए,बुकिंग के दूसरे दिन ही गैस होम डिलीवरी के माध्यम से पहुंचाई जयें,सिलेंडरों की KYC गैस लेते समय ही की जाए,एक्सपायरी डेट के बाद वाले सिलेंडरों पर प्रतिबंध लगाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत दोबारा सिलेंडर भरवाने की 45 दिन की अवधि को घटाकर 25 दिन किया जाए, क्योंकि सिलेंडर समय से पहले खाली हो जाते हैं।प्रदेश महामंत्री बलजिंदर सिंह ने जिला पूर्ति अधिकारी से मांग की है कि जनहित में उक्त समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाए।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top