icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मानसून में पानीपत के नालों में कचरे से जलभराव व डेंगू खतरा

Panipat, Haryana:मानसून में पानीपत डूबने की तैयारी? करोड़ों खर्च के बाद भी नालों में कचरे का अंबार, बदबू और बीमारी का खतरा ''सुनो सरकार'' में देखिए नगर निगम के दावों की हकीकत... बच्चों ने दिया स्वच्छता का संदेश, लोगों ने कहा- सरकार के साथ जनता भी जिम्मेदार मानसून ने दस्तक दे दी है और हरियाणा के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में पानीपत नगर निगम के नालों की सफाई के दावों की हकीकत सामने आ रही है। शहर के कई बड़े नाले अब भी कचरे से अटे पड़े हैं। बदबू इतनी कि वहां कुछ देर खड़ा होना मुश्किल है और लोगों को डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का डर सता रहा है। ''सुनो सरकार'' में देखिए पानीपत से हमारी यह खास रिपोर्ट। मानसून शुरू हो चुका है और लगातार हो रही बारिश के बीच पानीपत नगर निगम के नाला सफाई अभियान की पोल खुलती नजर आ रही है। मेरे पीछे आप देख सकते हैं कि नाला कचरे से भरा पड़ा है। चारों ओर गंदगी और तेज बदबू है। यदि समय रहते सफाई नहीं हुई तो बारिश के दौरान जलभराव और बीमारियों का खतरा और बढ़ सकता है। इस बीच शहर को हरा-भरा और स्वच्छ बनाने की मुहिम चला रहे छोटे-छोटे बच्चों ने भी लोगों से जागरूक होने की अपील की। ओजस बच्चा जोकि पूरे पानीपत में पेड़ लगाता हूं और सफाई के लिए लोगों को जागरूक करता है ने कहा कि सबसे पहले हमें प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करना होगा। सरकार के साथ-साथ हम सभी की जिम्मेदारी है कि कचरा नालों में न फेंकें।" स्थानीय लोगों का कहना है कि केवल सरकार पर जिम्मेदारी डालने से समस्या का समाधान नहीं होगा। आम नागरिकों को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। रेस्तरां संचालक ने बताया कि हम अपने रेस्तरां में बायोडिग्रेडेबल सामान का इस्तेमाल करते हैं और कचरा नगर निगम की गाड़ी को ही देते हैं। लेकिन अगर लोग रोजाना नालों में कचरा डालेंगे तो सफाई के बाद भी नाले फिर भर जाएंगे।" एक अन्य स्थानीय युवक ने भी लोगों को जिम्मेदार ठहराया। स्थानीय युवक ने कहा कि ड्रेनेज सिस्टम कचरा फेंकने के लिए नहीं बना है। लोग घर का कचरा सीधे नालों में डाल देते हैं। इससे नाले जाम होते हैं और बारिश में जलभराव की समस्या पैदा होती है।" वहीं स्थानीय महिला ने माना कि जिम्मेदारी जनता और प्रशासन दोनों की है। स्थानीय महिला का कहना है कि "सरकार सफाई पर करोड़ों रुपये खर्च करती है, लेकिन प्रशासन की निगरानी में भी कमी है। सफाई कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों को नियमित निरीक्षण करना चाहिए। साथ ही लोगों को भी नालों में कचरा फेंकने की आदत छोड़नी होगी।" मानसून के दौरान जाम नाले किसी बड़े खतरे से कम नहीं हैं। एक ओर जलभराव की आशंका है तो दूसरी ओर डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। अब जरूरत है कि प्रशासन नालों की सफाई में तेजी लाए, लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई करे और आम लोग भी शहर को स्वच्छ रखने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
0
0
Report

महुआडीह पुलिस द्वारा 24 घण्टे के अन्दर चोरी की घटना का सफल अनावरण, किया।

Mahuadih, Uttar Pradesh:महुआडीह (देवरिया) महुआडीह पुलिस द्वारा 24 घण्टे के अन्दर चोरी की घटना का सफल अनावरण,करते हुए चोरी के माल सहित 01 अभियुक्त व 02 विधि विरुद्ध बालक गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के कुल 9,000/- रुपये (10-10 व 20-20 की गड्डी ) व उनकी निशानदेही पर हरैया बसंतपुर में झाड़ियों में छिपाकर कर रखे गये 25 देशी शराब बंटी बबली बरामद की गयी। तलाशी के दौरान चाकू मिलने पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमें में आर्मस एक्ट की बढ़ोतरी किया है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार पाण्डेय के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर संजय रेड्डी के पर्यवेक्षण में कार्रवाई की गई।महुआडीह थाने में दर्ज मुकदमा संख्या178/2026 धारा 331(4), 305(a), 317(2),3(5) बी0एन0एस0 से संबंधित 02 विधि विरुद्ध बालक सहित 01 अभियुक्त मुकेश गुप्ता पुत्र श्याम बरन गुप्ता निवासी ग्राम गोठा रसूलपुर थाना महुआडीह जनपद देवरिया, उम्र करीब 19 वर्ष को दिनांक 24/25.07.2026 की रात्रि में मुखबिर की सूचना पर ग्राम गोठा रसूलपुर स्थित दुर्गा मंदिर के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से चोरी के कुल 9,000/- रुपये (10-10 व 20-20 की गड्डी ) व उनकी निशानदेही पर हरैया बसंतपुर में झाड़ियों में छिपाकर कर रखे गये 25 पाउच देशी शराब बंटी बबली बरामद की गयी।गिरफ्तार अभियुक्त मुकेश गुप्ता उपरोक्त के पास से 01 अवैध चाकू भी बरामद हुआ जिसके सम्बन्ध में मुकदमा उपरोक्त में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-थानाध्यक्ष अमित कुमार राय उ0 नि0 प्रभात सिंह.उ0 नि0 शिव प्रकाश सिंह.का0 सुभाष यादव.रि0 का0 गणेश .रि0 का0 नीरज उपाध्याय .रि0म0का0 गोल्डी रि0म0का0 ज्योति मौर्य शामिल रही ।
0
0
Report

NEP के सफल क्रियान्वयन से भारत बनेगा विकसित राष्ट्र: शिक्षा नीति पर जोर

Noida, Uttar Pradesh:Amit Shah भाजापा के कार्यकर्ताओं के लिए पद से कहीं अधिक महत्वपूर्ण देश, हमारी युवा पीढ़ी और विद्यार्थी हैं। आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान जी का अपने पद से इस्तीफा इसी को दर्शाता है। मोदी सरकार देश के युवाओं की भावनाओं का सम्मान करती है और पेपर लीक के विरुद्ध आवश्यक सुधारों के लिए कटिबद्ध है। पेपर लीक के दोषियों को कठोर दंड मिले, इसके लिए मोदी जी द्वारा लिए गए निर्णय सराहनीय हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि इन कदमों से NEET परीक्षा में सफल हुए विद्यार्थियों के साथ पूरा न्याय होगा। धर्मेंद्र प्रधान जी ने अपने कार्यकाल में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के प्रभावी क्रियान्वयन, मातृभाषाओं में परीक्षाओं की व्यवस्था, पीएम श्री विद्यालयों के विस्तार, डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने, कौशल विकास एवं उद्योग-अकादमिक समन्वय को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण सुधार किए हैं। परीक्षा प्रणाली को अधिक समावेशी और छात्र-केंद्रित बनाने की दिशा में भी उनके प्रयास उल्लेखनीय रहे हैं। उनका कार्यकाल भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के प्रति उनके समर्पण का परिचायक है।
0
0
Report
Advertisement

प्रतापगढ़ में बिजली काटने पर JE पर होटल संचालक ने धमकी दी, वीडियो वायरल

Noida, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़ से खबर है जहां बिजली कनेक्शन काटना JE को महंगा पड़ गया। बिजली काटने पर होटल संचालक कमलेंद्र सिंह के विरुद्ध गाली गलौज करते हुए पिस्टल निकाल कर JE अजय कुमार को धमकाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने होटल संचालक कमलेंद्र सिंह के विरुद्ध धारा गाली गलौज, धमकी सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया, और मामले की जांच शुरू कर दी है। देहात कोतवाली के कटरा-मेन्दनीगंज स्थित कालिका होटल में 16 लाख रुपए विद्युत बिल बकाया होने पर JE अजय कुमार ने होटल पर बिजली काट दी। होटल मालिक को पता चला तो वह कैप कार्यालय पहुंच गया, जहां उसने JE को पिस्टल दिखाकर धमकाने और गाली गलौज की। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। भूपियामऊ उपकेंद्र पर तैनात JE ने देहात कोतवाली में तहरीर दी। SI/CO आशुतोष मिश्रा के अनुसार JE की शिकायत पर होटल संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बाइट: आशुतोष मिश्रा (सीओ सिटी प्रतापगढ़).
0
0
Report

दमोह: चौकीदारों पर जंगल से सागौन चोरी, बर्खास्त, बीट गार्ड सस्पेंड

Damoh, Madhya Pradesh:चौकीदार निकले चोर, गवा बैठे नौकरी, बीट गार्ड हुआ सस्पेंड.. एंकर/ चौकीदार चोर है ये जुमला पिछले कुछ सालों से राजनैतिक जुमला बन गया है और जो भी सुनता है उसका दिमाग कहीं और ही चला जाता है लेकिन दमोह में फारेस्ट के दो चौकीदारों ने इस जुमले को सच साबित कर दिया है और इस सच के सामने आने के बाद दो चौकीदार अपनी नौकरी से हाथ जी नहीं धो बैठे बल्कि उन पर आपराधिक मामला भी दर्ज हुआ है इसके साथ ही एक बीट गार्ड की नौकरी पर भी संकट के बादल लहरा रहे है। दरअसल दमोह जिले की तारादेही फारेस्ट बीट के तहत आने वाले बरपटा में तैनात दो चौकीदारों हल्के भाई और अभिषेक पर जंगल विभाग की जब्त सागौन की लकड़ी चोरी करने का आरोप लगा है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब इसी इलाके में फर्नीचर बनाने वाले बैजू आदिवासी के घर कर कुछ लोगों ने सागौन की लकड़ी देखी तो उन्होंने अपने स्तर पर पता किया और बुजुर्ग बैजू ने साफ साफ बता दिया कि ये लकड़ी दोनों चौकीदार लेकर आए है और उनके फर्नीचर को बनाया जा रहा है। बुजुर्ग के घर कर रखी सागौन की लकड़ी की तादात ने साफ कर दिया कि यहां चोरी की लकड़ी लाई गई है। वीडियो वायरल हुआ तो इलाके के फारेस्ट ऑफिसर ने मामले को संज्ञान में लिया और जांच कराई गई तो जांच में साफ हो गया कि सागौन की ये लकड़ी दोनों चौकीदार इस बुजुर्ग को देकर गए थे जिनसे उनका फर्नीचर बन रहा था ये वही लकड़ी थी जो कुछ दिनों पहले जंगल माफिया के कब्जे से जब्त हुई थी जिसे डिपो में रखना था लेकिन चौकीदारों ने इसे वहां रखने की बजाए उसे फर्नीचर बनाने के लिए दे दिया। । इस मामले मे फारेस्ट बीट गार्ड की भूमिका भी संदेहों के घेरे में दिखी, तेंदूखेड़ा वन मंडल के एसडीओ ने जांच को पूरा करने के बाद डीएफओ को भेजा और यहां से इन दोनों आरोपी चोकीदार को पद से बर्खास्त किया गया है वहीं बीत प्रभारी को सस्पेंड किया गया है। बाइट/ बैजू बाइट/ प्रतीक दुबे ( एसडीओ बन मंडल तेंदूखेड़ा दमोह) बाइट/ ईश्वर जरांडे ( डीएफओ दमोह)
0
0
Report

नीट पेपर लीक के बाद दमोह में कैंडिल मार्च श्रद्धांजलि

Damoh, Madhya Pradesh:नीट एग्जाम पेपर लीक के बाद तनाव में सुसाइड करने वाले छात्र छात्राओं को दी गई श्रद्धांजलि... नीट एग्जाम पेपर लीक मामले में दिल्ली से लेकर देश के सुदूर अंचलों तक हुए विरोध के बाद जहां केंद्रीय मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा वहीं जंतर मंतर पर ही रहे आंदोलन की भी समाप्ति हुई लेकिन देश के स्टूडेंट्स में उन लोगों के जाने का हम साफ़ दिखाई दे रहा है जिन स्टूडेंट्स ने पेपर लीक की वजह से कम गवाई। एमपी के दमोह में बीती रात बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स ने कैंडिल मार्च निकाला और शहर के हृदय स्थल घंटाघर पर गांधी प्रतिमा के सामने केंडिल जलाकर उन छात्र छात्राओं को श्रद्धांजलि दी जिन्होंने अपनी जान असमय गंवाई है। यहां आयोजित श्रद्धांजली सभा में विद्यार्थियों ने प्रार्थना की कि जिन बच्चों ने ये कदम उठाया आगे कोई भी ऐसे कदम न उठाये ईश्वर बच्चों को इतनी शक्ति प्रदान करें।
0
0
Report
Advertisement

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर गजेंद्र यादव बोले: इस्तीफा वापस लेने का विचार करें

Durg, Chhattisgarh:एंकर-नीट मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा को लेकर जहां एक और देशभर में सियासी बवाल चल रहा है इसी बीच छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का बड़ा बयान सामने आया है गजेंद्र यादव ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के नेतृत्व में शिक्षा विभाग में कई आयाम तय किए हैं इतना ही नहीं धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा क्षेत्र में बहुत अच्छा काम किया है इसलिए धर्मेंद्र प्रधान को अपने इस्तीफा पर एक बार पुनः विचार करना चाहिए और उन्हें अपना इस्तीफा वापस ले लेना चाहिए.बाइट-गजेंद्र यादव शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़
0
0
Report

भातसा डेम 86% भर गया; पांच दरवाजे खुले, मुंबई को पानी की राहत मिली

Thane, Maharashtra:मुंबईची पाणीटंचाईची चिंता मिटली. भातसा धरण 86% भरले, 5 दरवाजे उघडले. मुंबईकरांसाठी दिलासादायक बातमी! भातसा धरण वेगाने भरले आहे. धरणाचे पाच दरवाजे प्रत्येकी 25 सेंटीमीटरने उघडण्यात आले; त्यानंतर धरणातून 3,064 क्यूसेक पाण्याचा नियंत्रित विसर्ग सुरू झाला. जलसंपदा विभागाच्या अहवालानुसार धरणाची पाणीपातळी 137.38 मीटर झाली असून उपयुक्त पाणीसाठा 86 टक्केहून अधिक म्हणजे 817.881 दशलक्ष घनमीटर झाला आहे. सकाळी 8 वाजेपर्यंत 159 मिमी पाऊस झाला. चालू पावसाळ्यातील एकूण पर्जन्यमान 1,872 मिमीपर्यंत पोहोचले आहे. धरणाची पूर्ण जलसाठा पातळी 142.07 मीटर असून पावसाचा जोर टिकल्यावर धरण लवकरच पूर्ण क्षमतेने भरण्याची शक्यता आहे. भातसा धरण समाधानकारक पातळीवर पोहोचल्याने यंदा पाणीटंचाईची चिंता दूर झाली आहे. परंतु विसर्ग वाढण्याची शक्यता असल्याने नदीकाठच्या गावांतील नागरिकांनी प्रशासनाच्या सूचनांचे पालन करावे.
0
0
Report

ग्रेटर नोएडा Knowledge Park में 6 वर्षीय अव्यान की गड्ढे में डूबकर मौत

Noida, Uttar Pradesh:गड्ढे में डूबने से 6 वर्षीय बच्चे की मौत ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क क्षेत्र में शनिवार शाम को एक छह वर्षीय बच्चे की 15 फीट गहरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। यह गड्ढा प्राधिकरण द्वारा बोरिंग के लिए खोदा गया था और बारिश के पानी से भरा हुआ था। मृतक बच्चे की पहचान केंद्रीय विद्यालय के उप प्रधानाचार्य सीवान यादव के बेटे अव्यान के रूप में हुई है। घटना शनिवार शाम की है。 जानकारी के अनुसार, शनिवार को अव्यान अन्य बच्चों के साथ कलाधाम सोसायटी के पास खेल रहा था। खेलते-खेलते वह बारिश के पानी से भरे गहरे गड्ढे के पास पहुंच गया और अचानक उसमें गिर गया। साथ खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह गड्ढा कई दिन पहले प्राधिकरण द्वारा बोरिंग कार्य के लिए खोदा गया था। बारिश के बाद इसमें पानी भर गया था, लेकिन सुरक्षा के लिए न तो कोई बैरिकेडिंग की गई थी और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया था। लोगों का कहना है कि यदि समय पर सुरक्षा उपाय किए जाते तो इस हादसे को टाला जा सकता था。 घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम आशुतोष मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें सूचना मिली थी और मौके पर जांच पड़ताल की जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। उन्होंने सभी खुले गड्ढों की तत्काल बैरिकेडिंग करने, चेतावनी बोर्ड लगाने और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व संबंधित एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

बिहार बंद के बीच तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

Danapur, Bihar:पटना के गांधी मैदान थाना में तेज प्रताप यादव के ऊपर Fir दर्ज पुलिस ने देर रात तेज प्रताप यादव ने भेजा न्यायिक हिरासत मे बेउर जेल छात्रों के द्वारा बिहार बंदी के आह्वान पर आज गांधी मैदान के पास प्रदर्शन कर रहे थे तेज प्रताप यादव। दिल्ली और पटना मे पुलिस के द्वारा छात्रों पर लाठी चार्ज के विरोध में आज बिहार मे छात्रों के कई संगठनों के द्वारा आज बिहार बंद का आह्वान किया गया था इस बंदी मे इस बिहार बंदी मे छात्रों को लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का समर्थन था पुलिस ने तेज प्रताप यादव पर छात्रों को उसी तरह उकसाने जैसे आरोप लगाते हुए पटना के सेन्ट्रल मॉल से गिरफ्तारी कर ली इसके बाद उन्हें दानापुर थाना लाया गया। हालांकि, पत्रकारों को इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने सुरक्षा कारणों से उन्हें दानापुर थाना से नौबतपुर थाने में स्थानांतरित कर दिया। पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस की भारी तैनाती रही। सिटी एसपी पश्चिमी संकेत कुमार, एसपी लॉ एंड ऑर्डर सहित आधा दर्जन से अधिक थानों की पुलिस बल मौके पर मौजूद रही। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच तेज प्रताप यादव को दानापुर थाना से नवबतपुर होते हुए छज्जूबाग स्थित न्यायाधीश के आवास पर पेशी के लिए ले जाया गया। न्यायालय में पेशी के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजते हुए आदर्श केंद्रीय कारा, बेउर (पटना) भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस की ओर से हिरासत में लिए जाने के कारणों को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई
0
0
Report

छपरा में छात्र बंद के दौरान उपद्रव: प्रशासन ने संयुक्त कदम उठाकर स्थिति संभाली

Chapra, Bihar:छात्र संगठनों के संयुक्त बंद के दौरान छपरा शहर में भारी हिंसा और उपद्रव देखने को मिला। छात्रों की आड़ में आए उपद्रवी तत्वों ने लगभग छह घंटे तक शहर में जमकर उत्पात मचाया। थाना चौक, नगरपालिका चौक, कचहरी स्टेशन, जोगिनिया कोठी सहित कई इलाकों में वाहनों में तोड़फोड़ की गई। नगरपालिका चौक स्थित VIP इलाके में कैदियों को लेकर जा रही पुलिस की गाड़ी को पलटकर आग के हवाले कर दिया गया। इसके अलावा कई निजी वाहनों और एक एंबुलेंस को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। उपद्रव के दौरान पुलिस और शरारती तत्वों के बीच कई दौर की झड़प और पथराव हुआ। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। इस हिंसा में कई पुलिसकर्मी, मजिस्ट्रेट, मीडिया कर्मी और आम नागरिक घायल हुए। कई स्थानों पर पुलिस उपद्रवियों के सामने संघर्ष करती नजर आई, लेकिन बाद में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने स्वयं मोर्चा संभाला, जिसके बाद स्थिति धीरे-धीरे नियंत्रण में आई। घटना के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के संयुक्त नेतृत्व में देर रात शहर के संवेदनशील इलाकों में एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया। नगर थाना से शुरू हुआ फ्लैग मार्च थाना चौक, नगरपालिका चौक, जोगिनिया कोठी, छपरा कचहरी, सांढ़ा ढाला, मौना सांढ़ा रोड, सलेमपुर, मौना चौक, सब्जी मंडी और साहेबगंज चौक होते हुए पुनः नगर थाना पहुंचा। फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने लोगों से शांति, सौहार्द और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की। साथ ही अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या कानून-व्यवस्था से जुड़ी सूचना तत्काल प्रशासन को देने का आग्रह किया। जिलाधिकारी ने बताया कि 135 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। उपद्रव में शामिल अन्य लोगों की पहचान सीसीटीवी कैमरों, प्रशासनिक कैमरों और वीडियो फुटेज के आधार पर की जा रही है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है, ताकि आम लोग भी उपद्रवियों की पहचान में प्रशासन का सहयोग कर सकें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी उपद्रवी या असामाजिक तत्व को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस फ्लैग मार्च में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, सदर एसडीओ, सदर डीसीएलआर, आईटीबीपी, बीएमपी, जिला पुलिस बल सहित प्रशासन और पुलिस के कई वरीय अधिकारी तथा बड़ी संख्या में सुरक्षा बल के जवान शामिल रहे। प्रशासन ने कहा कि जिले में शांति और सामान्य स्थिति पूरी तरह बहाल करने के लिए लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top