Back
बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर धरती से मिट्टी के कलश के साथ कलश यात्रा
ASAkhilesh Sharma
Nov 17, 2025 10:34:56
Dungarpur, Rajasthan
डूंगरपुर जिले में धरती आंबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आज सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से शहर में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का शहर में जगह जगह पुष्पवर्षा स्वागत हुआ। कलश में भगवान बिरसा मुंडा की धरती से लाई पावन मिट्टी का पहले पूजन किया गया। कलश यात्रा के माध्यम से आदिवासी परंपराओं और संस्कृति का संदेश दिया गया। देशभर में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसी के तहत धरती आंबा बिरसा मुंडा की धरती से आई मिट्टी का सबसे पहले पूजन किया गया। एबीवीपी की ओर से शहर के एसबीपी कॉलेज मैदान में मिट्टी के कलश की आदिवासी परंपरा के अनुसार पूजन किया। पूर्व मंत्री सुशील कटारा, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल, सभापति अमृत कलासुआ, एबीवीपी राष्ट्रीय मंत्री क्षमा शर्मा, प्रांत मंत्री जितेंद्र लोधा, प्रांत सह मंत्री आनंद निनामा, क्षेत्रीय जनजाति प्रमुख हर्षित ननोमा, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अश्विनी कुमार की ओर से कलश पूजन किया गया। इसके बाद कॉलेज ग्राउंड से ढोल धमाके के साथ कलश की शोभायात्रा निकाली। हाथों में तिरंगा लेकर भगवान बिरसा मुंडा के जयकारे लगाते हुए शोभायात्रा नया बस स्टैंड, तरुण सागर चौराहा से अस्पताल के सामने ऑडिटोरियम हॉल पहुंची। रास्ते में कई जगह पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया। इसके बाद ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से आदिवासी संस्कृति, परंपराओं के बारे में बताते हुए संदेश दिया।
71
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RMRam Mehta
FollowNov 17, 2025 12:36:460
Report
UPUmesh Parab
FollowNov 17, 2025 12:36:340
Report
AAABHISHEK ADEPPA
FollowNov 17, 2025 12:36:070
Report
RRRakesh Ranjan
FollowNov 17, 2025 12:35:520
Report
0
Report
RJRahul Joshi
FollowNov 17, 2025 12:35:250
Report
JPJai Pal
FollowNov 17, 2025 12:34:410
Report
0
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowNov 17, 2025 12:34:300
Report
AKAtul Kumar
FollowNov 17, 2025 12:34:110
Report
ASAkash Sharma
FollowNov 17, 2025 12:33:540
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowNov 17, 2025 12:33:320
Report
SKSATISH KUMAR
FollowNov 17, 2025 12:33:140
Report
SSSUNIL SINGH
FollowNov 17, 2025 12:32:540
Report
RKRAGHVENDRA KUMAR
FollowNov 17, 2025 12:32:400
Report