icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

त्योहारी सीज़न में अलवर N.E.B. थाने की सुरक्षा बैठक, गश्त और यातायात व्यवस्था पर जोर

Alwar, Rajasthan:त्योहारों से पहले एनईबी थाने में बैठक, सुरक्षा और व्यवस्था पर जोर अलवर के एनईबी थाने में थाना प्रभारी सुनीलाल मीणा की अध्यक्षता में सीएलजी सदस्यों, पुलिस मित्रों और सुरक्षा सखियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन और तीज जैसे त्योहारों के दौरान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई。 थाना प्रभारी ने सभी सदस्यों से अपील की कि क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपराधिक घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके。 बैठक के दौरान सीएलजी सदस्यों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याएं भी उठाईं। उन्होंने बताया कि स्कूल और कॉलेजों के आसपास आवारा तत्वों का जमावड़ा रहता है, जिससे छात्राओं को असुविधा होती है। इस पर पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की गई。 इसके अलावा सड़कों पर निर्धारित स्टैंड के बजाय मनमाने तरीके से खड़े ई-रिक्शा के कारण बिगड़ती यातायात व्यवस्था का मुद्दा भी उठाया गया, जिस पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
0
0
Report

हर घर तिरंगा अभियान की सफलता, BRICS सम्मेलन में भारत की भूमिका प्रमुख

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत आज जोधपुर पहुंचे। जोधपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान और तिरंगा यात्रा को लेकर कहा कि तिरंगा देश के 140 करोड़ लोगों के सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक है। भारत भौगोलिक और सांस्कृतिक विविधताओं वाला देश है, जहां अलग-अलग मान्यताओं और आस्थाओं के लोग रहते हैं, लेकिन सभी को एकता के सूत्र में बांधने वाला सबसे बड़ा तंतु हमारा तिरंगा है। शेखावत ने कहा कि तिरंगे के सम्मान और उसकी आन-बान-शान की रक्षा के लिए लाखों लोगों ने देश की बलिवेदी पर अपना बलिदान दिया। ऐसे सभी वीरों को श्रद्धांजलि देते हुए देश को उनकी भावनाओं के अनुरूप सुरक्षित, सशक्त और विकसित राष्ट्र बनाने के लिए पूरे देश को संकल्पबद्ध होना चाहिए। उन्होंने कहा कि तिरंगे के सम्मान के लिए पिछले कई वर्षों से तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है और हर साल इसमें लोगों की भागीदारी बढ़ रही है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान अब केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जन आंदोलन का रूप ले चुका है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस बार ‘हर घर तिरंगा’ अभियान इसलिए भी विशेष है क्योंकि देश राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष का उत्सव मना रहा है। वंदे मातरम् ने आजादी की लड़ाई के दौरान लाखों लोगों को देश के लिए बलिदान देने की प्रेरणा दी। उन्होंने देशवासियों से अपील की कि लोग वंदे मातरम् का गायन करते हुए अपना वीडियो बनाकर अपलोड करें। इसके लिए संस्कृति मंत्रालय की ओर से पोर्टल पर लिंक उपलब्ध कराया गया है, जहां लोग अपना वीडियो अपलोड कर सकते हैं। शेखावत ने कहा कि पिछले वर्ष ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के दौरान 7.5 करोड़ से अधिक लोगों ने तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड की थी। इस बार भी बड़ी संख्या में लोग वंदे मातरम् अभियान से जुड़ेंगे और देश में देशभक्ति की भावना और अधिक मजबूत होगी। ब्रिक्स देशों के संस्कृति मंत्रियों के सम्मेलन को लेकर शेखावत ने कहा कि यह बैठक भोपाल में संपन्न हुई। भारत के पास इस वर्ष ब्रिक्स की अध्यक्षता है और सम्मेलन में सदस्य देशों के साथ-साथ पार्टनर देशों के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि सामान्य तौर पर ऐसे सम्मेलनों में विभिन्न स्तरों पर चर्चा के बाद घोषणा-पत्र तैयार किया जाता है, लेकिन इस बार संस्कृति मंत्रालय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में एक ‘आउटकम बेस्ड’ रोडमैप तैयार करने का प्रयास किया। शेखावत ने कहा भारत की ओर से प्रस्तावित रोडमैप और विभिन्न विषयों को सभी साझेदार देशों ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया तथा इसे आगे बढ़ाने पर सहमति जताई। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि ब्रिक्स देशों के कलाकारों की एक साझा रिपॉजिटरी तैयार करने पर भी सहमति बनी है। इसमें वर्चुअल आर्ट और परफॉर्मिंग आर्ट से जुड़े कलाकारों को शामिल किया जाएगा। इस दिशा में भारत अग्रणी भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न देशों से चोरी या अन्य माध्यमों से बाहर चली गई सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक संपत्तियों को वापस लाने यानी उनके रेस्टिट्यूशन के लिए भी सभी देशों ने साझा रणनीति के तहत काम करने पर सहमति जताई है। शेखावत ने कहा कि ब्रिक्स देशों ने साझा विरासत से जुड़े स्थलों को यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल कराने के लिए संयुक्त रूप से प्रयास करने पर भी सहमति व्यक्त की है। उन्होंने भोपाल में आयोजित सम्मेलन को अपने सबसे सफल अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में से एक बताते हुए मध्य प्रदेश सरकार की मेजबानी की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि सम्मेलन का आयोजन भव्य और दिव्य तरीके से किया गया। ब्रिक्स देशों के सांस्कृतिक सम्मेलन में विभिन्न देशों के कलाकारों ने अपने-अपने देश के संगीत और संस्कृति की प्रस्तुतियां दीं, जो सभी प्रतिनिधियों के लिए बेहद आनंददायक और यादगार अनुभव रहा। बाइट गजेंद्र सिंह शेखावत केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री भारत सरकार
0
0
Report

गाजियाबाद में गार्ड की गोली से 17 वर्षीय किशोर की मौत, परिजनों में भारी आक्रोश

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र स्थित पार्श्वनाथ बिल्डिंग में रील बनाने पहुंचे 17 वर्षीय किशोर की गार्ड की गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी गार्ड और उसके साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। किशोर समीर अपने कुछ साथियों के साथ पार्श्वनाथ बिल्डिंग परिसर में रील बनाने के लिए पहुंचा था। इसी दौरान वहां तैनात सुरक्षा गार्ड ने किशोर को संदिग्ध मानते हुए उसे चोर समझ लिया। गार्ड ने किशोर पर गोली चला दी। गोली लगने से समीर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही किशोर के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने आरोप लगाया कि गार्ड और उसके साथियों ने समीर के साथ पहले मारपीट की और इसके बाद गोली मार दी। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है। पुलिस ने आरोपी गार्ड समेत उसके साथियों को हिरासत में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गोली चलाए जाने की परिस्थितियों और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

रामनगर में बाघ ने स्कूटी सवार दंपति पर हमला, महिला घायल

Noida, Uttar Pradesh:रामनगर में बाघ का हमला, स्कूटी सवार महिला घायल; इलाके में मचा हड़कंप रामनगर में एक बार फिर बाघ की दस्तक से इलाके में दहशत का माहौल है, शनिवार देर रात बाजार से स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रहे एक दंपति पर अचानक बाघ ने हमला कर दिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है. मामला रामनगर के ग्राम लूटाबढ़ क्षेत्र का है, बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात लूटाबढ़ निवासी रवि अपनी पत्नी बबीता के साथ स्कूटी से बाजार से अपने घर लौट रहे थे, जैसे ही दंपति घर से कुछ दूरी पर पहुंचे, सड़क किनारे पहले से घात लगाए बैठे बाघ ने अचानक उनकी स्कूटी पर हमला कर दिया, बाघ के अचानक सामने आने से स्कूटी अनियंत्रित हो गई और दोनों पति-पत्नी सड़क पर गिर गए, इसी दौरान बाघ ने बबीता की टांग पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई, अचानक हुए हमले से दोनों घबरा गए और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया, दंपति के शोर मचाने के बाद बाघ वहां से जंगल की ओर चला गया. घटना के बाद रवि अपनी घायल पत्नी बबीता को तत्काल रामनगर के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है. घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे, वन विभाग की टीम ने घायल महिला से घटना की जानकारी ली और घटनास्थल का निरीक्षण किया. फिलहाल वन विभाग द्वारा क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है, ग्रामीणों को सतर्क रहने और रात के समय इस मार्ग पर अकेले आवाजाही नहीं करने की सलाह दी गई है, बाघ की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है. बाइट: बबीता, घायल महिला
0
0
Report

भुवनेश्वर कुमार ने यूपी T20 से 2027 विश्व कप की तैयारी का संकेत दिया

Lucknow, Uttar Pradesh:2027 क्रिकेट वर्ल्ड कप को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम में भुवनेश्वर कुमार को लिए जाने के दिग्गज खिलाड़ियों के सुझाव पर भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि मैं यूपी T20 में खेलने आया हूं अपने परफॉर्मेंस पर ध्यान दे रहा हूं हर लेवल पर मुझे अच्छा खेलना है मैं यह सोचकर यहां नहीं खेल रहा कि मैं किसी टीम में सेलेक्ट हो जाऊं अगर मौका मिलेगा तो अच्छा होगा। भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि यूपी T20 का चौथा सीजन है पिछले तीन बार से हम अच्छा खेल रहे हैं लेकिन फाइनल नहीं जीत पा रहे। इस बार टीम में नए खिलाड़ी जुड़े हैं टीम हमारी मजबूत है पिछली बार से अच्छा परफॉर्मेंस करेंगे और इस बार कप जीतने की पूरी कोशिश करेंगे। रोहित शर्मा और विराट कोहली के 2027 वर्ल्ड कप खेले जाने पर भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि वह बड़े खिलाड़ी हैं अच्छा खेल रहे हैं बाकी उसके बारे में ज्यादा नहीं बोल सकता। टीटी - भुवनेश्वर कुमार इंडियन फास्ट बॉलर।
0
0
Report

जबलपुर शहर में तेंदुए की दहशत, संख्या 35 पार; ग्रामीण इलाकों से शहर की तरफ बढ़ रहे जानवर

Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर में ग्रामीण क्षेत्र के बाद अब शहरी क्षेत्र में भी लगातार तेंदुए की दहशत बनी हुई है। जिले में वर्तमान में तेंदुओं की संख्या 35 के पार पहुंच गई है, यही वजह है कि अब यह जंगली जानवर ग्रामीण और जंगली क्षेत्र छोड़कर शहर की तरफ रुख कर रहे हैं। खमरिया थाना क्षेत्र के एन टाइप के पास स्थित गुरुद्वारे की बाउंड्री वॉल पर बैठा हुआ तेंदुआ नजर आया है जिसका की स्थानीय लोगों ने वीडियो बनाकर न सिर्फ सोशल मीडिया में वायरल किया बल्कि वन विभाग से मांग की है कि जो तेंदुआ जो कि रिहाईसी इलाके में दिख रहा है उसे जल्द से जल्द पकड़ा जाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते कुछ दिनों से खमरिया और आसपास के क्षेत्र में लगातार तेंदुआ दिख रहा है। गुरुद्वारे के पास ही वर्धाघाट, रिठौरी का जंगल है जहां पर कुछ तेंदुओं की काफी समय से आवाजाही लगी हुई है। माना जा रहा है कि अब यह तेंदुआ गांव छोड़कर शहर की तरफ रुख कर रहा है।
0
0
Report
Advertisement

गोरखपुर में शिवकुमार त्रिपाठी हत्या: अधिवक्ताओं का उग्र प्रदर्शन, गिरफ्तारी की मांग

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में शिवकुमार त्रिपाठी की हत्या को लेकर आक्रोश भड़क उठा है। सिकरीगंज क्षेत्र के अहिरौली गांव में हुई हत्या के विरोध में रविवार को अधिवक्ता सड़क पर उतर आए। पोस्टमार्टम हाउस के सामने गोरखपुर-महराजगंज मार्ग जाम कर अधिवक्ताओं ने हत्यारों को फांसी देने की मांग की। अधिवक्ताओं की मांग है कि हत्याकांड में शामिल सभी आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और मृतक के परिवार के साथ-साथ अधिवक्ता आदित्य त्रिपाठी को पर्याप्त सुरक्षा दी जाए। सुबह करीब 11:15 बजे शुरू हुआ प्रदर्शन और सड़क जाम पुलिस-प्रशासन के समझाने के बावजूद पूरी तरह खत्म नहीं हुआ। अधिकारियों से बातचीत के बाद अधिवक्ता कुछ देर के लिए सड़क से हटे, लेकिन करीब दस मिनट बाद दोबारा धरने पर बैठ गए। अधिवक्ताओं का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, वे शव को पोस्टमार्टम हाउस से नहीं उठाएंगे। उन्होंने मौके पर ही जिलाधिकारी व एसएसपी को बुलाने की मांग की जिसके बाद मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी दीपक मीणा व एसएसपी डॉक्टर कौस्तुभ कश्यप ने कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना प्रदर्शन समाप्त करवाया। प्रदर्शन और सड़क जाम... गोरखपुर के पोस्टमार्टम हाउस के बाहर रविवार सुबह अचानक अधिवक्ताओं का हुजूम सड़क पर उतर आया। शिवकुमार त्रिपाठी की हत्या से नाराज अधिवक्ताओं ने गोरखपुर-महराजगंज मार्ग पर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। अधिवक्ताओं ने हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी, कड़ी से कड़ी कार्रवाई और मृतक के परिवार को सुरक्षा देने की मांग की। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं से बातचीत की और कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने कुछ देर के लिए सड़क से हटे, लेकिन करीब दस मिनट बाद फिर धरने पर बैठ गए। कैसे हुई हत्या? मामला सिकरीगंज थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव का है। शनिवार की शाम बिजली विभाग के ठेकेदार शिव कुमार त्रिपाठी गांव में छेदी चौधरी के ब्रह्मभोज में शामिल होने के लिए अपने घर से निहत्थे ही लुंगी बनियान पहनकर गए थे। पुराने रंजिश की जानकारी परिवार को थी, लेकिन शिव कुमार त्रिपाठी को ब्रह्मभोज जैसे सामाजिक आयोजन में कोई विवाद नहीं होगा, ऐसा उनका भरोसा था। उन्हें इस प्रकार की साजिश का तनिक भी अंदाजा नहीं था। लुंगी पहनकर सामान्य तरीके से घर से निकले। उन्हें लगता था कि ब्रह्मभोज में कौन हथियार लेकर जाएगा। और उनका यही भरोसा घातक साबित हुआ। भाई रामकुमार ने पुलिस को बताया कि ब्रह्मभोज में पहुंचने के बाद तत्कालिक विवाद हुआ और शिव कुमार पर हमला कर दिया गया। इसके बाद अपहरण कर आरोपित आटो से अपने साथ लेकर चले गए। परिवार को जानकारी हुई तो पीछे से दौड़े लेकिन आरोपित दूर निकल गए। कुछ दूर बाद वह आटो से उतरकर चिल्लाते हुए भागे पर आरोपितों ने उन्हें घेर लिया। शिव कुमार के भाई रामकुमार के अनुसार, राहुल चौधरी के चाचा विनोद चौधरी कई दिनों से गांव में घूमकर बदला लेने की धमकी दे रहे थे। परिवार के मुताबिक, छेदी चौधरी का बेटा विंदनिवास उन्हें तीन बार घर से बुलाने आया था। शिव कुमार ने इसे सौहार्द का निमंत्रण समझा। परिवार ने गांव जाने से मना किया, लेकिन वह 80 वर्षीय मां को देखने और ब्रह्मभोजन में शामिल होने के लिए चले गए। लुंगी पहनकर निकले और अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर भी घर पर छोड़ दी। पर उनकी हत्या के लिए 10 दिन से रची जा रही साजिश से वह अनजान थे। ब्रह्मभोज में पहुंचने के बाद अचानक ही उनपर हमला हुआ। जान बचाने के लिए शिव कुमार कुछ दूर तक भागे और मदद के लिए चिल्लाते रहे, लेकिन कोई आगे नहीं आया। विजली विभाग के ठेकेदार शिव कुमार तिवारी का परिवार गोरखपुर के गोरखनाथ क्षेत्र के गांधीनगर मोहल्ले में महाराणा प्रताप पालिटेक्निक के पास रहता है। बिजली विभाग में ठेकेदारी करने वाले 55 वर्षीय शिव कुमार अक्सर गांव आते-जाते थे। कुछ दिन पहले 80 वर्षीय मां को देखने के लिए गांव जाने के लिए निकले,परिवार के लोगों ने पुरानी रंजिश का हवाला देकर उन्हें रोकने की कोशिश की। वजह थी पुरानी रंजिश। परिवार के मुताबिक, उन्हें कई दिनों से बदले की धमकी की जानकारी भी थी। शिव कुमार अपने पास हमेशा लाइसेंसी रिवाल्वर रखते थे लेकिन ब्रह्मभोज में जाते समय साथ नहीं ले गए। परिवार के मुताबिक, उन्हें साजिश का अंदाजा नहीं था। लुंगी पहनकर सामान्य तरीके से घर से निकले। उन्हें लगा था कि ब्रह्मभोज में कौन हथियार लेकर जाएगा। यही भरोसा घातक साबित हुआ। एसएसपी ने परिवार से बातचीत कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस के मुताबिक शिव कुमार तिवारी के पट्टीदार बृजेश तिवारी से चौधरी परिवार का विवाद हुआ था। मामला बढ़ने पर वर्ष 2024 में आदेश चौधरी की हत्या हो गई थी। इस घटना में शिव कुमार का कोई संबंध नहीं था लेकिन उनके बेटे आदित्य को आरोपित बनाया गया जिन्हें करीब तीन माह तक जेल में रहना पड़ा। इनके ऊपर दर्ज हुआ मुकदमा। सिकरीगंज थाना पुलिस ने बिजली विभाग के ठेकेदार की हत्या के मामले में अहिरौली खुर्द निवासी विंदनिवास चौधरी उसके पट्टीदार विनोद चौधरी, राहुल चौधरी, आशुतोष चौधरी, साहुल चौधरी, विनोद की पत्नी व एक रिश्तेदार व भाई दीपु चौधरी पर साजिश के तहत अपहरण के बाद हत्या करने का मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद से अहिरौली गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। द 10 लोग हिरासत में- हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। मृतक के भाई रामकुमार की तहरीर पर सात नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, तीन नामजद समेत 7 अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं मुख्य आरोपित राहुल चौधरी समेत चार आरोपितों की तलाश जारी है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। 2024 की रंजिश से जुड़ी हत्या? पुलिस जांच में हत्याकांड की पृष्ठभूमि में पुरानी रंजिश का एंगल सामने आया है। कहा गया कि विवाद वर्ष 2024 में हुई आदेश चौधरी की मौत से जुड़ा है। परिवार के मुताबिक, क्रिकेट खेलने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था; विवाद बढ़ने के बाद मारपीट हुई और आदेश चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। इस मामले में शिवकुमार त्रिपाठी के इकलौते बेटे और गोरखपुर सिविल कोर्ट के अधिवक्ता आदित्य त्रिपाठी को भी आरोपित बनाया गया था। परिवार का कहना है कि आदित्य का उस घटना से कोई संबंध नहीं था, मगर मुकदमे में नाम आने के बाद उन्हें तीन महीने जेल में रहना पड़ा। परिजनों का आरोप है कि इसी पुरानी रंजिश और बदले की भावना के चलते अब शिवकुमार त्रिपाठी को निशाना बनाया गया। हालांकि, हत्या के पीछे की वास्तविक वजह और आरोपों की पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। अधिवक्ताओं का आक्रोश। शिवकुमार त्रिपाठी की हत्या ने गोरखपुर के अधिवक्ता समुदाय को आक्रोशित कर दिया है। अधिवक्ताओं का कहना है कि जिस तरह शिवकुमार त्रिपाठी को निशाना बनाया गया, वह बेहद गंभीर मामला है। उनकी मांग है कि हत्याकांड में शामिल सभी आरोपितों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए, मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के खिलाफ कठोरतम कानूरी कार्रवाई की जाए। साथ ही अधिवक्ता आदित्य त्रिपाठी और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग भी लगातार उठाई जा रही है। फिलहाल पुलिस की पांच टीमें आरोपितों की तलाश में दबिश दे रही हैं। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात है। लेकिन बड़ा सवाल यही है— क्या पुरानी रंजिश में शिवकुमार त्रिपाठी की हत्या की गई? क्या हत्या की पूरी साजिश का पर्दाफाश हो पाएगा? और सबसे अहम— सभी आरोपित कब तक पुलिस की गिरफ्त में होंगे? इन सवालों के जवाब अब पुलिस की जांच और आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद सामने आएंगे।
0
0
Report

आउरैया पहुंचे भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष चौधरी नरेंद्र सिंह; तिरंगा यात्रा का ऐलान

Auraiya, Uttar Pradesh:name gaurav Shrivastava location auraiya एंकर: भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी नरेंद्र सिंह आज औरैया पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जहां किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। जहां उन्होंने भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं का परिचय सम्मेलन में भाग लिया। प्रदेश अध्यक्ष चौधरी देवेंद्र सिंह ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि वह आज 4 दिन के प्रवास पर निकले हुए है। और झांसी में रात्रि विश्राम हुआ जहां पर वह कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे इस दौरान उन्होंने कहा कि आज से तिरंगा यात्रा शुरू हुई है जो 15 अगस्त तक चलेगी और इसके बाद भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा पूरे प्रदेश के जनपदों में किसान महापंचायत को बुलाएगी जहां पर किसानों की समस्याओं को सुना जाएगा और उसे हिसाब से रंजीत को बनाया जाएगा उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है उन्होंने कहा कि 2027 में 2017 के प्रदर्शन को भारतीय जनता पार्टी द्वारा हनी जा रही है और उत्तर प्रदेश में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। बसपा के द्वारा विधानसभा प्रत्याशी घोषित करने पर कहा कि वह पहले से ही अपने प्रत्याशी घोषित करती रही है। बाइट;चौधरी देवेंद्र सिंह प्रदेश अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा
0
0
Report
Advertisement

कटिहार पुलिस की कार्यशैली पर सवाल: हथकड़ी बंधे आरोपी फरार, ग्रामीणों ने पकड़ा

Katihar, Bihar:कटिहार पुलिस की कार्यशैली पर बड़ा सवाल ? हथकड़ी लगा आरोपी पुलिस को चकमा देंकर हुआ फरार, चार घंटे बाद ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ा गया आरोपी करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से आजमनगर दुर्गास्थान के पास के सब्जी मंडी से दुबारा पकड़कर गिरफ्तार किया गया। हथकड़ी लगे होने के बावजूद वह पुलिस की आंखों में धूल झोंककर थाने से फरार हो गया हथकड़ी लगा आरोपी आखिर थाना जैसी सुरक्षित जगह से कैसे फरार हो गया ? कटिहार जिला के आजमनगर थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गया हैं। आजमनगर थाना से हथकड़ी लगा एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया, जिसे करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से आजमनगर दुर्गास्थान के पास के सब्जी मंडी से दुबारा पकड़कर गिरफ्तार किया गया।
0
0
Report

पानी भरे गड्ढे में डूबे तीन मासूम, अवैध खनन हादसे का कारण

Purnia, Bihar:पानी से भरे गड्ढे में डूबने से तीन सगे मासूम भाइयों की मौत अवैध खनन बना हादसे का कारण रविवार की सुबह कसबा में दिल को दहला देने वाली घटना घटी है कसबा थाना क्षेत्र के कुल्लाखास पंचायत के वार्ड 7 आलम नगर में रविवार की सुबह खेल खेल में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से तीन सगे मासूम भाइयों की मौत हो गई घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया है स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा तीनों मासूम बच्चों का शव पानी से भरे गड्ढे से निकाला गया साथ ही मामले की सूचना स्थानीय थाना व जनप्रतिनिधियों को दी गई वही प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष सह मलहरिया पंचायत के मुखिया रतेश आनंद घटना स्थल पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना देते हुए अंचलाधिकारी से सरकारी मुआवजा राशि देने की माँग की वही कसबा पुलिस ने तीनों बच्चों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉडम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया घटना के बाद मृतक के पिता आलमगीर माता दुलहरी दादा मो. अख्तर एवं दादी मेहनूर का रो रो कर बुरा हाल है बताते चले के अलांगिर को कुल आठ पुत्र है जिसमें तीन पुत्रों की आज सुबह पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई वही घटना को लेकर कसबा के अंचलाधिकारी निशांत कुमार ने बताया कि पोस्टमॉडम के बाद सारी प्रक्रिया पूर्ण होने पर मृतक के आश्रितों को सरकारी मुआवजा राशि दिया जाएगा फिलहाल मामले की जांच को लेकर राजस्व कर्मचारी को घटना स्थल पर भेजा गया है *अवैध खनन बना मौत का कारण* स्थानीय ग्रामीणों की माने तो बच्चों की मौत का कारण अवैध खनन है ग्रामीणों ने बताया कि खेत के पास मिट्टी निकालने के लिए कई फिट गहरा गड्ढा खोद दिया गया है इस गहरे गड्ढे में बारिश का पानी जमा हो गया है जिस कारण आए दिन पानी से भरे गड्ढे में बच्चों के डूबने की घटना घटती रहती है
0
0
Report
Advertisement

अल्मोड़ा जेल में अगस्त क्रांति दिवस: इतिहास जीवंत हुआ, टूरिस्ट के लिए खुला मौका

Noida, Uttar Pradesh:अल्मोड़ा, उत्तराखंड | भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं सालगिरह पर, ऐतिहासिक अल्मोड़ा डिस्ट्रिक्ट जेल में अगस्त क्रांति दिवस पूरे जोश के साथ मनाया गया। विज़िटर्स के लिए जेल के गेट खोल दिए गए ताकि वे भारत के आज़ादी के संघर्ष की यादों की एक झलक देख सकें। अल्मोड़ा, उत्तराखंड | अल्मोड़ा के MLA मनोज तिवारी कहते हैं, "आज, पूरे देश में 'अगस्त क्रांति दिवस' मनाते हुए बहुत खुशी और जश्न का माहौल है... हमारे बच्चे कल्चरल प्रोग्राम करते हैं और देशभक्ति के गाने गाते हैं, जबकि यहां दूसरे लोग बच्चों को उस दौर के इतिहास और भावना को समझने में मदद करते हैं... हम भविष्य में डिस्ट्रिक्ट जेल को दूसरी जगह ले जाने की कोशिश करेंगे ताकि हम इस जगह को टूरिस्ट के लिए खोल सकें, जिससे वे इसे एक्सप्लोर कर सकें, इसके इतिहास के बारे में जान सकें, और इससे जुड़ी महान हस्तियों को जान सकें, यह निश्चित रूप से एक म्यूज़ियम में बदलने लायक है। इसे खोलना विज़िटर्स के लिए बहुत फायदेमंद होगा। ऐसी विरासत वाली जगहें बेशक टूरिस्ट के लिए बहुत आकर्षक होती हैं, खासकर यह देखते हुए कि आज़ादी के आंदोलन के दौरान महान हस्तियों ने यहां समय बिताया था."
0
0
Report

कटनी की कांवड़ यात्रा: भक्त हजारों ने नीलकंठेश्वर धाम पहुँचाया भव्य नृत्य-भजन

Katni, Madhya Pradesh:कटनी- 09/08/2026 सावन महीने में भोलेनाथ के उपासक कांवड़ लेकर नीलकंठेश्वर धाम पहुँचे। कटनी के बागेश्वर धाम पीठ से कांवड़ यात्रा प्रारंभ हुई। नीलकंठेश्वर धाम जाने के लिए कांवड़ियों का एक बड़ा समूह सड़क मार्ग से 25 किलोमीटर पैदल कांवड़ लेकर शिव शंकर भोलेनाथ के नीलकंठेश्वर धाम जाने बड़े धूमधाम से नाचते गाते भजन करते जा रहे, जिसमें छोटे शिव भक्त और महिलाएं भी शामिल हैं। मार्ग में जगह-जगह कावड़ियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। नीलकंठेश्वर धाम के प्रमुख बाबू रंजन ग्रोवर स्वयं द्वार मोड़ पर कांवड़ियों के आगमन पर पुष्पहार पहनकर अभिवादन किया। विशाल कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात बाधित न हो, कांवड़ियों के लिए कुठला पुलिस पूरे यात्रा में साथ चली। कांवड़ियों ने पूरे तन्मयता से महादेव के भक्ति में डूबे हुए नजर आए। नीलकंठेश्वर धाम मंदिर में भक्तों द्वारा कीर्तन पाठ भजन का आयोजन किया गया है और भोलेनाथ बाबा के शिवलिंग पर बेलपत्री फूल मालाओं सहित जल अर्पित कर पूजन कार्य करते नजर आए।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top