icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नंदिता देवांगन ने 10वीं में दूसरा स्थान पाकर जिले का नाम रोशन किया

Karhi, Chhattisgarh:जिले की होनहार छात्रा नंदिता देवांगन ने छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10 वीं कक्षा की परीक्षा में दूसरा स्थान हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया है। जैसे ही परीक्षा परिणाम घोषित हुआ, नंदिता की इस उपलब्धि की खबर पूरे शहर में फैल गई और बधाई देने वालों का तांता लग गया। मध्यम वर्गीय परिवार से आने वाली नंदिता ने सीमित संसाधनों के बावजूद कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया। उसकी इस सफलता के पीछे उसके माता-पिता और शिक्षकों का भी अहम योगदान रहा है, जिन्होंने हर कदम पर उसका मार्गदर्शन किया। नंदिता ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित पढ़ाई, अनुशासन और आत्मविश्वास को दिया। उसने बताया कि उसका सपना भविष्य में इंजीनियर बनकर देश और समाज के लिए कुछ बड़ा करने का है। नंदिता की इस उपलब्धि पर जिले के जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और समाज के लोगों ने उसे बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस सफलता से मुंगेली जिले में गर्व और उत्साह का माहौल है…
0
0
Report

ईरान के महावाणिज्य दूत ने Israel-Lebanon संघर्ष पर सख्त चेतावनी दी: अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा सवाल

Noida, Uttar Pradesh:लेबनान के खिलाफ इज़रायल द्वारा एकतरफ़ा तौर पर संघर्ष-विराम खत्म करने पर, मुंबई में ईरान के महावाणिज्य दूत, सईद रज़ा मोसयेब मोतलघ कहते हैं, "इज़रायल और लेबनान के मामले में, दुर्भाग्य से, यह पहली बार नहीं है जब ऐसी हरकतें हुई हैं। पहले भी कई बार संघर्ष-विराम लागू किए गए थे, फिर भी इज़रायल बार-बार अपनी प्रतिबद्धताओं का पालन करने में नाकाम रहा है। यह सिलसिला एक बड़ी समस्या को दिखाता है, क्योंकि इस शासन ने लगातार ऐसे काम किए हैं जिनसे अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा को नुकसान पहुँचता है, अंतरराष्ट्रीय दायित्वों का उल्लंघन होता है, और अंतरराष्ट्रीय कानूनों की अनदेखी होती है... यह इस बात की ज़रूरत पर ज़ोर देता है कि ऐसे प्रभावी कदम उठाए जाएँ जिनसे यह सुनिश्चित हो सके कि भविष्य में ऐसी हरकतों पर रोक लगे और प्रतिबद्धताओं का सम्मान किया जाए। हालाँकि, अफ़सोस की बात है कि इस शासन का आक्रामक रवैया अभी भी बना हुआ है, और इस तरह का बर्ताव लगातार देखने को मिल रहा है।
0
0
Report

खैरथल में बारात से एक दिन पहले दुल्हन लक्ष्मी की संदिग्ध मौत: परिवार में मातम

Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल जिले में एक परिवार की खुशियां पलक झपकते ही मातम में बदल गईं। बारात 29 अप्रैल आनी थी, लेकिन शादी से एक दिन पहले दुल्हन लक्ष्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार शाम को घर में हल्दी की रस्म चल रही थी। लक्ष्मी कभी बहनों के साथ डांस कर रही थी, कभी खुद ही झूम रही थी। कुछ ही देर बाद उसे मेहंदी लगनी थी, परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर भागे, लेकिन वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने लक्ष्मी को मृत घोषित कर दिया। आज लक्ष्मी के फेरे होने थे, पर डोली की जगह लक्ष्मी की अर्थी निकलनी थी। लक्ष्मी के पिता कमलेश ने बताया कि मंगलवार शाम तक सब कुछ ठीक था। लक्ष्मी पूरे परिवार के साथ खुश थीं, परिवार के साथ खुशियां बांट रही थीं। अचानक लक्ष्मी की तबीयत बिगड़ी और सब कुछ खत्म हो गया। अभी तक मौत के कारण स्पष्ट नहीं पाए जा सके हैं, परिजन हार्ट अटैक की आशंका जता रहे हैं। मृतका लक्ष्मी का पोस्टमार्टम किया गया ताकि असल वजह सामने आ सके.
0
0
Report
Advertisement

ADG ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई, फिंगरप्रिंट डेटाबैंक और स्लीपर सेल जांच की घोषणा

Hanumangarh, Rajasthan:अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एटीएस एमएन दिनेश आज दूसरे दिन भी hanumanगढ़ जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान एमएन दिनेश ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिले भर के पुलिस अधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग ली और जिले में बढ़ते नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद प्रेस वार्ता में बोलते हुए एमएन दिनेश ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान जारी है और अब नशा तस्करी से अर्जित संपत्तियों की सूची बनाई जाएगी और उस पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जिले के अपराधियों का फिंगरप्रिंट लेकर एक डेटा बैंक बनाया जाएगा ताकि अपराध होने पर उसका soon खुलासा हो सके। इसके अलावा उन्होंने छात्र अभिषेक शर्मा हत्याकांड का जल्द खुलासा करने और जिले में आतंकियों के स्लीपर सैल की जांच करने की बात भी कही।
0
0
Report

टोंक में जनगणना सहयोग के लिए जिला कलेक्टर की अपील

Tonk, Rajasthan:टोंक जनगणना कार्य में सहयोग करें: जिला कलक्टर टीना डाबी की अपील जनगणना कार्य में सक्रिय सहयोग के लिए जिला कलक्टर टीना डाबी ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है। उन्होंने कहा कि जनगणना देश की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसके द्वारा सरकार को सटीक आंकड़े प्राप्त होते हैं और इन्हीं के आधार पर विभिन्न विकास योजनाएं बनाई जाती हैं। जिला कलक्टर ने नागरिकों से निवेदन किया कि वे जनगणना कर्मियों को सही एवं पूर्ण जानकारी प्रदान करें, ताकि आंकड़ों की शुद्धता बनी रहे। उन्होंने यह भी कहा कि जनगणना से जुड़ी सभी जानकारियां गोपनीय रखी जाती हैं, इसलिए किसी प्रकार की शंका न रखें और निःसंकोच सहयोग करें। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे इस राष्ट्रीय कार्य को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं और प्रशासन का सहयोग करें। बाइट 01 जिला कलेक्टर टीना डाबी
0
0
Report
Advertisement

जयपुर में दफ्तर शिफ्ट पर भारी विरोध, उप-पंजीयन कार्यालय-6 के लिए विरोध तेज

Noida, Uttar Pradesh:जयपुर। चौगान स्टेडियम से रजिस्ट्री दफ्तर शिफ्ट पर बवाल। गणगौरी बाजार से उप-पंजीयन कार्यालय-6 को जामडोली किया शिफ्ट। 15 किमी दूर निजी भवन में शिफ्टिंग से लोगों में नाराजगी। विरोध के बावजूद आनन-फानन में किया गया दफ्तर शिफ्ट। सूचना मिलते ही अधिवक्ता, दस्तावेज लेखक और आमजन का प्रदर्शन। कार्यालय में घुसकर लोगों ने किया घेराव और विरोध। 20 साल से चल रहा था कार्यालय, रोजाना 100 से ज्यादा होती रजिस्ट्रियां। चारदीवारी और व्यापारियों के लिए था सबसे सुविधाजनक केंद्र। अब बुजुर्गों, महिलाओं और व्यापारियों को होगी ज्यादा परेशानी। जामडोली जाने से बचेंगे लोग, बनीपार्क की ओर रुख संभव। निजी भवन में 60-72 हजार रुपए किराए पर शिफ्टिंग पर सवाल। उप-महानिरीक्षक को ज्ञापन, निर्णय पर रोक की मांग। प्रशासन का तर्क: पुराने स्थान पर जगह और पार्किंग की कमी। नए स्थान को उसी जोन का बताते हुए निर्णय का बचाव。
0
0
Report

सोनिया विहार में महिला की संदिग्ध मौत, पति पर मारपीट के आरोप

Delhi, Delhi:उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार पांचवा पुस्ता इलाके में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई है। घर के अंदर महिला का शव मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, वहीं मृतका के परिजनों ने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार, थाना सोनिया विहार क्षेत्र के जी-5, गली नंबर 14, पांचवें पुस्ते स्थित एक मकान में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब स्थानीय लोगों ने बच्चों के लगातार रोने की आवाज सुनी। शक होने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और घर के अंदर जाकर देखा तो एक महिला अचेत अवस्था में पड़ी थी। पास जाकर जांच करने पर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। यह नजारा देखकर लोगों के होश उड़ गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और घर को घेरकर जांच शुरू की। क्राइम टीम और एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए। मृतका की पहचान पूनम (27) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसकी शादी करीब पांच साल पहले रूपक नाम के व्यक्ति से हुई थी और दोनों का एक तीन साल का बच्चा भी है, जो घटना के समय घर में ही मौजूद था। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और परिवार के सदस्यों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। वहीं, मामले में नया मोड़ तब आया जब मृतका की मां ने आरोप लगाया कि पूनम का पति उसके साथ अक्सर मारपीट करता था। परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही उसे प्रताड़ित किया जाता था। इन आरोपों के बाद पुलिस ने मामले को और गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं पर जांच तेज कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, चूंकि शादी को सात साल से कम समय हुआ है, इसलिए यह मामला क्षेत्रीय एसडीएम की निगरानी में जांचाधीन है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है ताकि इस संदिग्ध मौत की सच्चाई सामने लाई जा सके।
0
0
Report
Advertisement

प्रयास आवासीय स्कूल ने 10वीं-12वीं में 100% परिणाम से रिकॉर्ड कायम किया; टॉप-10 में

Begun, Rajasthan:रायपुर. छत्तीसगढ़ के आदिम जाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास विभाग द्वारा संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय ने इस वर्ष सीजी बोर्ड परीक्षा 2026 में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है. 10वीं और 12वीं दोनों में 100% परिणाम के साथ विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में बड़ा दबदबा बनाया है. नक्सल प्रभावित और आदिवासी क्षेत्रों के बच्चों ने प्रदेश के टॉप निजी स्कूलों को कड़ी टक्कर देकर मेरिट सूची में जगह बनाई है. प्रयास के 13 बच्चो ने टॉप 10 में बनाई जगह गुढ़ियारी स्थित प्रयास की छात्रा दीपांशी ने 10वीं में 98.83% अंक हासिल कर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि प्रयास विद्यालयों के कुल 13 विद्यार्थियों ने टॉप-10 में जगह बनाई.. 12वीं में भी 90% से अधिक अंक पाने वाले 128 छात्र सामने आए हैं.. रायपुर के गुढ़ियारी स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय की 19 छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए.. हाईस्कूल परीक्षा (कक्षा 10वीं) में भी विद्यार्थियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा. कुल 119 छात्राओं में से 48 छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए.
0
0
Report
Advertisement

चित्रकूट के सद्गुरु नेत्र अस्पताल हॉस्टल में छात्रा की आत्महत्या, सुरक्षा पर उठे सवाल

Chakala Sitapur, Madhya Pradesh:चित्रकूट के प्रसिद्ध सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय के हॉस्टल में बुधवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां BT (विजन टेक्नीशियन) की छात्रा कीर्ति तिवारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से हॉस्टल और अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही चित्रकूट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है。 क्या है पूरा मामला? मिली जानकारी के अनुसार, कीर्ति तिवारी मूल रूप से मऊगंज जिले की रहने वाली थी और जानकीकुंड स्थित इस संस्थान में प्रशिक्षण ले रही थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी। उसके कमरे से दवाइयों के पर्चे भी बरामद हुए हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि वह अपनी बीमारी से परेशान थी। बताया जा रहा है कि छात्रा के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है, और घटना की सूचना उसके नाना-नानी को दे दी गई है。 पेपर देने नहीं गई, फिर मिली लाश सूत्रों के अनुसार, बुधवार को हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं का पेपर था। सुबह करीब 8:30 बजे सभी छात्राएं परीक्षा देने चली गईं, लेकिन कीर्ति ने तबीयत खराब होने का हवाला देकर पेपर नहीं दिया। करीब 9:30 बजे कुछ छात्राएं कमरे में पहुंचीं तो उसे फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया。 सुरक्षा पर उठे सवाल इस घटना के बाद हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। सवाल यह है कि इतनी बड़ी घटना हॉस्टल परिसर में कैसे हो गई और समय रहते किसी को इसकी भनक क्यों नहीं लगी। फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत के असली कारणों का खुलासा हो सके।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top