314001
डूंगरपुर में परचूनी सामान की आड़ में 6.50 लाख की अवैध शराब जब्त
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले की बिछीवाड़ा थाना पुलिस ने राजस्थान-गुजरात सीमा पर रतनपुर बॉर्डर पर एक बड़ी कार्रवाई की। नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने एक ट्रक से 6.50 लाख रुपये मूल्य की अवैध शराब जब्त की। परचूनी सामान की आड़ में शराब की तस्करी की जा रही थी। थानाधिकारी कैलाश सोनी के अनुसार, ट्रक की तलाशी में 109 कार्टन शराब बरामद हुई। पुलिस ने ट्रक चालक युसूफ खान (गुड़गांव निवासी) और उसके साथी यामिन को गिरफ्तार किया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Shahid Nagar dispute video goes viral: attackers enter a house and assault, arrests underway
Ujjain, Madhya Pradesh:शहीद नगर विवाद का वीडियो वायरल, घर में घुसकर हमला करने का आरोप उज्जैन के शहीद नगर इलाके में रविवार को हुए विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक एक घर के भीतर घुसकर ईंट और कुर्सियों से हमला करते दिखाई दे रहे हैं। बुधवार को पीड़ित परिवार ने यह वीडियो जांच अधिकारी को सौंपते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की मामले ने उस समय और तूल पकड़ लिया था, जब घटना के बाद पुलिसकर्मियों पर भी एक पक्ष से मारपीट के आरोप लगाए गए थे। शिकायत सामने आने के बाद एसपी ने दो आरक्षकों को लाइन अटैच कर दिया था। अब दूसरे पक्ष ने भी वीडियो जारी कर मारपीट, धमकी और महिलाओं से अभद्रता के आरोप लगाए हैं पीड़ित प्रकाश सिंह ने बताया कि रविवार को वह एक दुकान पर दाढ़ी बनवा रहा था। इसी दौरान हनुमान मंदिर के पास मौजूद पवन डांगर और उसके साथियों ने कथित रूप से गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पिता दरियाव सिंह और बहन लाड़कुंवर को भी चोटें आईं चिमनगंज मंडी थाना प्रभारी विवेक कनोडिया के अनुसार वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी पवन डांगर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। उसके साथ मौजूद अन्य युवकों की पहचान भी कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है。0
0
Report
शाहपुरा पुलिस ने ईद के लिए शांति और सौहार्द की अपील; CLG सदस्यों की बैठक
Jaipur, Rajasthan:शाहपुरा, जयपुर ग्रामीण शाहपुरा पुलिस थाने में सीएलजी सदस्यों की मीटिंग का आयोजन, आगामी त्यौहार ईद को लेकर हुई मीटिंग, पुलिस ने शांति और सौहार्द से त्यौहार मनाने की अपील, शाहपुरा SHO रिया चौधरी के सानिध्य में हुई मीटिंग。 आगामी त्यौहार ईद के मद्देनज़र जयपुर ग्रामीण के शाहपुरा पुलिस थाने में सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शाहपुरा SHO रिया चौधरी ने की। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सीएलजी सदस्यो ने भाग लिया। इस दौरान SHO रिया चौधरी ने सभी से त्यौहार को शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे से मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता या नियमों के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही उन्होंने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यदि किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।0
0
Report
BJP शासित MCD ने वार्ड कमिटी चुनाव तीसरी बार रद्द, नियमों के बगैर स्थगित
New Delhi, Delhi:भाजपा शासित एमसीडी ने वार्ड कमिटी चुनाव तीसरी बार रद्द किए 29 मई की नामांकन प्रक्रिया और 3 जून को होने वाले चुनाव को बिना तय नियमों का पालन किए अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया। DMC Act की धारा 53(2) साफ कहती है कि चेयरमैन की मंजूरी के बिना चुनाव की तारीख न तय हो सकती है और न बदली जा सकती है। फिर निगम सचिव ने किसके कहने पर ये फैसला लिया। भाजपा की एमसीडी में चेयरमैनी को लेकर अंदरूनी लड़ाई, बंदरबांट और सौदेबाज़ी चरम पर है। अपने ही पार्षदों की नाराज़गी से डरी भाजपा अब चुनाव कराने से भाग रही है। सत्ता बचाने के लिए भाजपा लगातार लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का गला घोंट रही है। भाजपा को दिल्ली की जनता के कामों से कोई लेना-देना नहीं है भाजपा को सिर्फ सत्ता चाहिए।0
0
Report
Advertisement
चंदौली के बाजार में लूट का प्रयास नाकाम; महिला-ग्रामीणों की सतर्कता से बदमाश पकड़ाए
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली... - दिनदहाड़े बीच बाजार ज्वेलरी दुकान में लूट का प्रयास विफल - महिला की बहादुरी और ग्रामीणों की सतर्कता से बची बड़ी वारदात - ग्राहक बनकर पहुंचे तीन बदमाशों ने दुकान में घुसकर बनाया बंधक - महिला के शोर मचाते ही मौके पर जुटे ग्रामीण - एक बदमाश को ग्रामीणों ने दबोचा, दूसरे को पुलिस ने पीछा कर पकड़ा - तीसरा आरोपी मौके से फरार, तलाश में जुटी पुलिस - पकड़े गए बदमाशों के पास से देसी कट्टा और कारतूस बरामद - गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनीष यादव और संदीप चौधरी निवासी अकोढ़ी थाना रामगढ़ जिला भभुआ बिहार के रूप में हुई - घटना में इस्तेमाल बाइक BR 45U 3038 भी पुलिस ने बरामद की - पुलिस को आशंका, पहले से रेकी कर पहुंचे थे बदमाश - चकिया कोतवाली क्षेत्र के सैदूपुर कस्बे की घटना.0
0
Report
उन्नाव में 29वीं अंतर्जनपदीय पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन लखनऊ टीम विजय रही।
Kanpur, Uttar Pradesh:Unnao : उन्नाव के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मिनी स्टेडियम, सरैया शुक्लागंज में आयोजित 29वीं अंतर्जनपदीय पुलिस फुटबॉल पुरुष प्रतियोगिता (लखनऊ जोन) का बुधवार को भव्य समापन हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी घनश्याम मीणा उपस्थित रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में अंबेडकरनगर, सीतापुर, रायबरेली, कमिश्नरेट लखनऊ, सुल्तानपुर, अयोध्या और उन्नाव सहित कुल 7 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में लखनऊ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्नाव की टीम को 2-0 से पराजित कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं उपविजेता रही उन्नाव टीम को भी प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समापन समारोह के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार, क्षेत्राधिकारी विनी सिंह समेत पुलिस विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर खिलाड़ियों और अधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की।0
0
Report
टूंडला नगर पालिका द्वारा बनाए गए कूलिंग सेंटर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग।
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद टूंडला कोतवाली क्षेत्र सुभाष चौराहे पर नगर पालिका द्वारा बनाए गए कूलिंग सेंटर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग। घटना के वक्त कूलिंग सेंटर में ताला लगा हुआ था, जिससे अंदर रखा सामान जलकर राख। बंद कमरे से धुआं और आग की लपटें निकलती देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कूलिंग सेंटर यात्रियों के विश्राम के लिए बनाया गया था।। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची0
0
Report
Advertisement
AC के कारण वायरस से बीमारी फैलने की बात गलत, डॉक्टर ने दी चेतावनी
Noida, Uttar Pradesh:भीषण गर्मी से बचने के लिए आप जिस ac का सहारा ले रहे हैं कहीं वही आपके लिए प्राण घातक तो नहीं। बदलते हुए मौसम में ज्यादातर ac में रहने वाले लोग सर्दी जुकाम और खांसी से पीड़ित हैं जिसके पीछे ac के कारण उत्पन्न होने वाला वायरस है। भाऊराव देवरस अस्पताल के डॉक्टर अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि ac का फिल्टर हर एक हफ्ते में साफ न करने पर उसमें गंदगी जम जाती है जिसकी वजह से एक वायरस उत्पन्न होता है जो आमतौर पर बच्चों और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को अटैक कर रहा है इसी वजह से लोग सर्दी जुकाम और खांसी से जूझ रहे हैं हाल ही में गर्मी बढ़ने के कारण लोग ज्यादातर ac में समय बिता रहे हैं यही वजह है कि सरकारी अस्पतालों में भी मरीजों की काफी संख्या बढ़ गई है। जिस तरह से इस बीमारी को हंता वायरस से जोड़कर सोशल मीडिया पर दिखाया जा रहा है यह पूरी तरह गलत है हंता वायरस का अभी कोई भी केस भारत में नहीं आया है लेकिन हमें सतर्क रहने की जरूरत है।0
0
Report
यूपी ATS arrests 4 sleeper cells; Gagandeep among gang members arrested
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:यूपी एटीएस की स्लीपर सेलो पर बड़ी कार्रवाई पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के 4 स्लीपर सेल गिरफ्तार 1 स्लीपर सेल गगनदीप मुज़फ्फरनगर के रामराज का है रहने वाला मुज़फ्फरनगर पुलिस भी अलर्ट मोड़ पर हर चौक चौराहे पर पुलिस बल तैनात गगनदीप 2 साल पहले हिमाचल से लड़की लेकर हुआ था फरार गगनदीप का पिता हरजीत चलाता था ट्रक0
0
Report
गाज़ीपुर प्रशासन बकरीद पर अलर्ट: 30 सेक्टर, 7 जोन, 2 सुपर जोन सुरक्षा
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाज़ीपुर बकरीद पर गाज़ीपुर हाई अलर्ट! डीएम-एसपी का शहर में फ्लैग मार्च, शरारती तत्वों को कड़ी चेतावनी बकरीद पर डीएम अनुपम शुक्ला बोले- सड़क पर नमाज नहीं, संवेदनशील इलाकों में कड़ी निगरानी 20 संवेदनशील इलाकों में कड़ी निगरानी, शरारती तत्वों को एसपी की दो टूक चेतावनी भारी पुलिस फोर्स के साथ संवेदनशील इलाकों में पैदल गस्त सड़क पर नमाज़ और खुले में कुर्बानी पर प्रशासन सख्त 20 संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात पूरा जनपद 30 सेक्टर, 7 जोन और 2 सुपर जोन में विभाजित डीएम बोले- मस्जिदों में ही अदा होगी नमाज़, गाइडलाइन का करें पालन एसपी की चेतावनी- माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई कुर्बानी स्थलों पर सुरक्षा और साफ-सफाई के विशेष इंतज़ाम आज रात से कल पूरे दिन एक्टिव मोड में रहेगी पुलिस और प्रशासन गाज़ीपुर प्रशासन की अपील- भाईचारे और शांति से मनाएं बकरीद गाज़ीपुर में बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में दिखाई दिया। त्योहार की पूर्व संध्या पर डीएम अनुपम शुक्ला और एसपी डॉ. इरज राजा ने भारी पुलिस फोर्स के साथ शहर में पैदल गस्त और फ्लैग मार्च किया। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि सड़क पर नमाज़ और खुले स्थान पर कुर्बानी की अनुमति नहीं होगी। संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं और शरारती तत्वों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। दरअसल बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए गाज़ीपुर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। डीएम अनुपम शुक्ला और एसपी डॉ नीरज राजा ने सदर कोतवाली क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गस्त किया। फ्लैग मार्च एमएएच इंटर कॉलेज से शुरू होकर तुलसिया का पुल, नखास, टाउनहाल, प्रकाश टाकीज और सुहासिनी होते हुए सदर कोतवाली पर समाप्त हुआ। इस दौरान डीएम अनुपम शुक्ला कहा कि पूरे जनपद को सेक्टर और जोन में बांटा गया है। मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी लगातार ड्यूटी पर रहेंगे। सड़क पर नमाज़ की अनुमति नहीं होगी, केवल निर्धारित मस्जिदों में ही नमाज़ अदा की जाएगी। कुर्बानी भी तय स्थानों पर ही होगी।डीएम अनुपम शुक्ला ने बताया कि बिजली, पानी और साफ-सफाई जैसी मूलभूत व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रशासन ने संवेदनशील और अति संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए हैं। साथ ही किसी भी तरह की अफवाह या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। वही पर्व पर सुरक्षा की दृष्टि से एसपी डॉ इरज राजा ने कहा कि जनपद के 20 संवेदनशील इलाकों को चिन्हित किया गया है। पूरे जिले को 30 सेक्टर, 7 जोन और 2 सुपर जोन में बांटा गया है। कोई भी शरारती तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी डॉ. ईरज राजा ने कहा कि कुर्बानी केवल निर्धारित स्थानों पर ही की जाएगी और उसके अवशेषों के निस्तारण की भी प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं।0
0
Report
Advertisement
अयोध्या में ईद-उल-अज़हा से पहले पुलिस ने फ्लैग मार्च कर सुरक्षा का संदेश दिया
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या, उत्तर प्रदेश: ईद-उल-अज़हा 2026 से पहले पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च किया। अयोध्या, उत्तर प्रदेश: SSP गौरव ग्रोवर ने कहा, "आगामी त्योहार को दृष्टिगत रखते हुए सभी थाना क्षेत्रों में आज मेरे और DM द्वारा रुट मार्च और फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया है। आम जनता में सुरक्षा की भावना जागृत करने के लिए सभी त्योहारों के समय मार्च किया जाता है। सभी थाना क्षेत्रों में पीस कमेटी की मीटिंग कर ली गई है... हमारे सभी पुलिस अधिकारी और कर्मी फील्ड में रहकर तैयारियों को संपन्न करा रहे हैं।"0
0
Report
गोरखपुर में बकरीद सुरक्षा हाई अलर्ट: डीआईजी-एसएसपी ने फ्लैग मार्च किया
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में बकरीद को लेकर हाई अलर्ट: डीआईजी-एसएसपी ने सड़क पर फ्लैग मार्च। आगामी बकरीद पर्व को लेकर गोरखपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। त्योहार को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च करने साथ ही ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है। डीआईजी एस चनप्पा और एसएसपी डॉक्टर कौस्तुभ कश्यप ने आज खुद सड़कों पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पूरे शहर को सेक्टर और जोन में बांटकर Police फोर्स की तैनाती की गई है, जबकि सोशल मीडिया पर भी पुलिस की विशेष नजर बनी हुई है।0
0
Report
फिरोजाबाद में भीषण गर्मी के चलते ई स्कूटी में अचानक आग लग गई
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद थाना दक्षिण क्षेत्र रवि यूनिटि हॉस्पिटल के पास में भीषण गर्मी की चलते स्कूटी बनी आग का गोला चलते-चलते आग का गोला बनी ई-स्कूटी, मचा हड़कंप। जानकारी के अनुसार रवि यूनिटी हॉस्पिटल के सामने अचानक धू-धू कर जल उठी स्कूटी। स्कूटी में आग लगते ही सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।चालक और राहगीरों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन आग बहुत तेज होने के कारण देखते ही देखते पूरी ई-स्कूटी जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। जलती ई-स्कूटी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है0
0
Report
Advertisement
RTI घोटाले में सहारनपुर के दो निजी स्कूलों के खिलाफ एफआईआर, 32.61 लाख वसूली
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में आरटीई फीस प्रतिपूर्ति घोटाले को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो निजी स्कूलों के प्रबंधन और प्रधानाचार्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान के निर्देश पर यह कार्रवाई भगवती देवी मैमोरियल पब्लिक स्कूल लेबर कॉलोनी और बीडीएम पब्लिक स्कूल शांतिनगर के खिलाफ की गई。 जांच में सामने आया कि स्कूल प्रबंधन द्वारा मिथ्या दावों और तथ्यों को छिपाकर नियम विरुद्ध तरीके से आरटीई के तहत फीस प्रतिपूर्ति की सरकारी धनराशि प्राप्त की गई। मामले की जांच त्रि-सदस्यीय समिति द्वारा कराई गई, जिसमें सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी समग्र शिक्षा, मुख्यालय के खंड शिक्षा अधिकारी तथा नकुड़ विकास क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी शामिल थे。 जांच रिपोर्ट के आधार पर दोनों स्कूलों द्वारा प्राप्त 16 लाख 30 हजार 800 रुपये की राशि को अवैध मानते हुए उसकी दोगुनी रकम 32 लाख 61 हजार 600 रुपये की वसूली के आदेश जारी किए गए हैं। प्रशासन ने संबंधित प्रबंधक अशोक मलिक, प्रधानाध्यापिका सीमा मलिक और सुषमा मलिक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। इसके साथ ही दोनों विद्यालयों की मान्यता वापस लेने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने साफ किया है कि अमान्य विद्यालयों को बंद कराया जाएगा और सरकारी धन के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।0
0
Report
मथुरा में ईद पर हाई अलर्ट, पुलिस का फ्लैग मार्च सुरक्षा बढ़ाने को
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा—ईद को लेकर मथुरा में हाई अलर्ट श्रीकृष्ण जन्मस्थान, शाही ईदगाह के आस पास पुलिस ने किया फ्लैग मार्च डीआईजी आगरा शैलेश कुमार पांडेय, एसएसपी श्लोक कुमार, डीएम सीपी सिंह रहे मौजूद होटलों की की गई चेकिंग डॉग स्क्वायड और बम्ब स्कॉयड टीम ने भी की चैकिंग 4 सुपर जोन, 9 जोन और 40 सेक्टरों में बांटा गया जनपद सेक्टरों मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी की लगाई ड्यूटी आज शहर में निकाला गया फ्लैग मार्च डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय ने कहा: देखिए हम सभी अवगत हैं, कल ईद-उल-अज़हा का त्योहार मनाया जा रहा है। शांति व्यवस्था के दृष्टिकोण से और एक पैदल गश्त यहाँ पर ऑर्गेनाइज़ किया गया है शहर क्षेत्र में, थाना गोविंद नगर और थाना कोतवाली क्षेत्र में। उद्देश्य लोगों के बीच में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेना। कल की डिप्लॉयमेंट... जो फ़ोर्स की डिप्लॉयमेंट है, जो यातायात व्यवस्था है... जिससे जो नमाज़ी हैं उनको किसी तरह की असुविधा न हो, साथ ही साथ यातायात प्रभावित न हो, कानून व्यवस्था बनी रहे, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद हो... इस दृष्टिकोण से आज एक क्षेत्र में पैदल गश्त रखा गया है। इसमें जिलाधिकारी मथुरा, एसएसपी मथुरा तथा हम लोगों की पूरी टीम है यहाँ पर। इस बीच में जो पैदल गश्त के दौरान लोगों से संवाद भी किया जाएगा और उनसे भी जो यातायात व्यवस्था है या त्योहारों को कैसे सकुशल संपन्न कराया जाए, उनके भी सुझाव लेते हुए उसपे अमल किया जाएगा। कुल मिलाकर आगामी त्योहार को दृष्टिगत रखते हुए चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था, बेहतर कानून व्यवस्था और यातायात प्रबंधन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से यह पैदल गश्त और उसके बाद फिर अधिकारियों से चर्चा होगी।0
0
Report
FSSAI ने राम जन्मभूमि पर भोग-सीता रसोई की जाँच पूरी कर मानक सुनिश्चित किए
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या, उत्तर प्रदेश: FSSAI की टीम ने गुणवत्ता और स्वच्छता की जांच के लिए राम लला के भोग और 'सीता रसोई' का निरीक्षण किया। खाद्य आयुक्त माणिक चंद्र सिंह ने कहा, "FSSAI की एक पहल चलाई गई है जिसके अंतर्गत 6 कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। एक कार्यक्रम भोग का है। भगवान राम या किसी देवता को जो भी प्रसाद अर्पित किया जा रहा है वो स्वास्थ्य परक है कि नहीं उसी को लेते हुए आज 11 बजे राम जन्मभूमि परिषद में कार्यक्रम संचालित किया गया। जो भी रसोइए हैं उन्हें ट्रेनिंग दिलाई गई। स्टोर रूम की आडिट हुई। फ्रिज की जांच हुई। खाद्य पदार्थों की चेकिंग हुई वो मानकों के अनुरूप पाया गया। कल पोस्ट ऑडिट की जाएगी, फिर सर्टिफिकेट जारी होगा।"0
0
Report
Advertisement
