Back
आईजी मीणा का डूंगरपुर दौरा, क्राइम मीटिंग के साथ जवानों से संवाद
ASAkhilesh Sharma
Mar 29, 2026 11:33:00
Dungarpur, Rajasthan
प्रदेश के आईजी मानवाधिकार किशन सहाय मीणा वार्षिक निरीक्षण को लेकर दो दिवसीय प्रवास पर है। अपने दौरे के पहले दिन परेड का निरीक्षण, उपद्रव से निपटने व क्राइम सीन डेमो के बाद आईजी मीणा ने पुलिस लाइन में क्राइम मीटिंग लेते कानून व्यवस्था व आपराधिक मामलों की समीक्षा की। इसके साथ ही जवानों की संपर्क सभा लेते हुए उनकी समस्याएं सुनी और समाधान का आश्वासन दिया। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित क्राइम मीटिंग में एसपी मनीष कुमार, एएसपी मुकेश सांखला सहित सभी वृताधिकारी व थानाधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर आईजी मीणा ने जिले में कानून व्यवस्था व आपराधिक मामलों की समीक्षा की साथ ही थाने वार दर्ज प्रकरणों की भी समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों को जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए। बैठक में आईजी मीणा ने सभी थानाधिकारियों को उनके थानों पर आने वाले परिवादियों से सहज व सरल भाव से बात करने और उन्हें संतुष्ट करके भेजने के निर्देश दिए। वही पुलिस कस्टडी में होने वाली मौतों के मामले में आईजी ने थानाधिकारियों को पुलिस कस्टडी में रहने वाले आरोपियों की निगरानी रखने और सतर्क रहने के निर्देश दिए। इधर अपने दौरे के दौरान आईजी मीणा ने पुलिस लाइन में जवानों की संपर्क सभा ली। जिसमें पुलिस के जवानों ने खुलकर अपनी समस्याओं को आईजी के समक्ष रखा। जिसमें क्वार्टर्स की कमी, थानों में संसाधनों की कमी सहित अन्य समस्या बताई। जिस पर आईजी ने सभी समस्याओं को नोट करते हुए पुलिस मुख्यालय तक पहुंचाकर समाधान का आश्वासन दिया। इधर अपने दौरे के दौरान आईजी मीणा ने डूंगरपुर पुलिस उपाधीक्षक ऑफिस और एसपी ऑफिस का भी निरीक्षण किया
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASAVNISH SINGH
FollowMar 29, 2026 12:35:30Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहाबाद में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सरसों के तेल से भरा एक टैंकर बेकाबू होकर सड़क पर पलट गया
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और टैंकर पलटने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
0
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowMar 29, 2026 12:34:260
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowMar 29, 2026 12:33:520
Report
ASABDUL SATTAR
FollowMar 29, 2026 12:33:130
Report
KCKashiram Choudhary
FollowMar 29, 2026 12:33:030
Report
0
Report
AOAjay Ojha
FollowMar 29, 2026 12:32:230
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowMar 29, 2026 12:32:130
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowMar 29, 2026 12:32:030
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowMar 29, 2026 12:31:530
Report
SPSanjay Prakash
FollowMar 29, 2026 12:31:360
Report
RVRaunak Vyas
FollowMar 29, 2026 12:31:030
Report
SSSAURABH SAURABH
FollowMar 29, 2026 12:30:550
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 29, 2026 12:30:420
Report
NPNavratan Prajapat
FollowMar 29, 2026 12:30:290
Report