डूंगरपुर में नाबालिग मां के चार महीने के शिशु की गई जान
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के दोवड़ा थाना क्षेत्र में अवैध संबंधों से जन्मे एक चार माह के शिशु की अचानक जान चली गई। शिशु की मां मात्र 17 वर्ष की है, जिसके गर्भवती होने का मुकदमा पहले से दर्ज था। एएसआई दयालाल पाटीदार के अनुसार, मृतक शिशु की मौसी के पति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। जान जाने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
