314001
डूंगरपुर में अच्छी बारिश के लिए भोई समाज ने धनेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग को किया जलमग्न
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर में अच्छी वर्षा के लिए भोई समाज ने किया अनोखा प्रयास। धनेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग को जलमग्न कर मांगी बारिश की दुआ। जुलाई के अंत तक भी जिले में पर्याप्त वर्षा न होने से लोग चिंतित हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सेठी कॉम्प्लेक्स में आग के बाद फायर सिस्टम और NOC पर सवाल, जांच शुरू
Jaipur, Rajasthan:सेठी कॉम्प्लेक्स की आग बुझ गई, लेकिन इसने पुरोहितजी के कटला के फायर सिस्टम से लेकर दुकानों की फायर NOC, तारों के जाल और रास्तों के अतिक्रमण तक कई सवाल सुलगा दिए हैं। शनिवार को स्वायत्त शासन सचिव रवि जैन मौके पर पहुंचे तो व्यापारियों ने उन्हें बाजार की हकीकत दिखाई। कहीं बेतरतीब बिजली के तार थे, कहीं रास्तों में अतिक्रमण और फायर हाइड्रेंट सिस्टम की हालत भी सवालों में थी। इसके बाद नगर निगम को सेठी कॉम्प्लेक्स, पुरोहितजी के कटला और आसपास के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में फायर NOC की जांच का अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। जिन प्रतिष्ठानों के पास जरूरी फायर NOC नहीं मिलेगी, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी। साथ ही प्रतिष्ठानों में जरूरी अग्निशमन इंतजाम सुनिश्चित कराने को कहा गया है। लेकिन इस अभियान के बीच बड़ा सवाल उस 3.87 करोड़ रुपए के फायर फाइटिंग सिस्टम का भी है, जिसे आग जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए ही तैयार किया गया था। इसकी लाइन सिर्फ पुरोहितजी के कटला तक सीमित नहीं है, बल्कि बापू बाजार, जौहरी बाजार और नेहरू बाजार तक फैली हुई है। यानी सेठी कॉम्प्लेक्स की आग में सामने आई कमियां अकेले एक बाजार का मुद्दा नहीं हैं, इससे परकोटे के तीन अन्य प्रमुख बाजारों की फायर सेफ्टी भी जुड़ी है। टेस्टिंग में लीकेज और प्रेशर की समस्या, फिर सिस्टम हैंडओवर कैसे हुआ? फायर सिस्टम को लेकर सबसे अहम सवाल इसकी टेस्टिंग और हैंडओवर पर खड़ा हो रहा है। सिस्टम की टेस्टिंग के دوران लाइन में लीकेज की समस्या सामने आई थी। इसे ठीक करने के बाद दोबारा टेस्टिंग की गई तो पर्याप्त प्रेशर नहीं बनने की समस्या बताई गई, क्योंकि लाइन अलग-अलग जगह से लीकेज थी। प्रोजेक्ट की योजना ही इस उद्देश्य से बनाई गई थी कि परकोटे में आग लगने पर दमकलों को पानी भरने के लिए ट्रैफिक से गुजरकर घाटगेट फायर स्टेशन तक नहीं जाना पड़े। कटले में बने सिस्टम से दमकलों को भी पानी उपलब्ध कराया जा सकता था। इससे आग लगने और उस पर प्रभावी कार्रवाई के बीच का समय कम होना था। अब दो अधिकारियों पर कार्रवाई के बाद सवाल यह भी उठ रहा है कि प्रोजेक्ट की प्लानिंग, टेंडर, निर्माण, टेस्टिंग और हैंडओवर के दौरान इसकी निगरानी किस स्तर पर हुई और पहले सामने आई तकनीकी कमियों के बावजूद सिस्टम किस स्थिति में सौंपा गया? तीन सदस्यीय जांच कमेटी की रिपोर्ट में इन सवालों के जवाब भी अहम होंगे। कटले में तारों का जाल देख निर्देश- इन्हें जल्द व्यवस्थित करो स्वायत्त शासन विभाग के सचिव रवि जैन के साथ पूरी टीम के निरीक्षण के दौरान पूरे बाजार में बेतरतीब बिजली के तार दिखाई दिए। रवि जैन ने इन्हें जल्द व्यवस्थित कराने के निर्देश दिए। रास्तों में स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण हटाने को भी कहा गया है। खास बात यह है कि अतिक्रमण हटाने के बाद दोबारा कब्जा नहीं हो, इसके लिए गार्ड लगाने के निर्देश भी दिए गए। रवि जैन ने आग लगने वाले स्थान का भी जायजा लिया। व्यापारियों ने उन्हें आग के दौरान आई परेशानियां बताईं। अधिकारियों से कहा गया कि पूरे फायर सिस्टम को दुरुस्त किया जाए और उसके बाद मॉकड्रिल कर यह भी परखा जाए कि वास्तविक आपात स्थिति में सिस्टम कितना कारगर है। इसकी जरूरत इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि पुरोहितजी के कटला में प्रतिदिन हजारों लोग आते हैं। जिस दिन आग लगी, उस समय सुबह होने के कारण अधिकांश दुकानें बंद थीं। ऐसे में सवाल है कि यही हादसा बाजार के पीक टाइम में होता तो संकरे रास्तों, अतिक्रमण और तारों के जाल के बीच हालात क्या होते? 18 दुकानों में नुकसान, दो अधिकारी सस्पेंड, अब जांच रिपोर्ट का इंतजार प्रशासन के मुताबिक अग्निकांड में 18 दुकानों में नुकसान हुआ है। आग लगने वाले ब्लॉक को फिलहाल बंद रखा गया है। घटना के बाद मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र मीणा और सहायक अग्निशमन अधिकारी कुलदीप माणतवाल को निलंबित किया जा चुका है। पूरे घटनाक्रम की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त ओम कसेरा सहित डीएलबी और नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे। दिवाली का माल राख में, व्यापारी तलाशते रहे बचा हुआ सामान एक तरफ अधिकारी सिस्टम की खामियां तलाश रहे थे, दूसरी तरफ आग से प्रभावित व्यापारी जली दुकानों से बचा हुआ माल समेटते दिखाई दिए। त्योहार से पहले कई व्यापारियों ने बड़ी मात्रा में स्टॉक भरा था। किसी ने बैंक से कर्ज लिया तो किसी ने उधार माल मंगाया था। जिस बाजार में कुछ सप्ताह बाद दिवाली की रोशनी और ग्राहकों की भीड़ होनी थी, वहां कई दुकानों में अभी जले सामान और राख के ढेर हैं। व्यापारियों के सामने अब कारोबार दोबारा खड़ा करने की चुनौती है। सेठी कॉम्प्लेक्स की आग ने इसलिए सिर्फ दुकानों का नुकसान नहीं किया है। उसने एक साथ तीन सवाल खड़े कर दिए हैं—दुकानों के पास फायर NOC थी या नहीं, करोड़ों का फायर सिस्टम आपात स्थिति के लिए कितना तैयार था और जिन खामियों का पता टेस्टिंग में चल गया था, वे आग लगने से पहले दूर क्यों नहीं हुईं? अब जांच की असली कसौटी इन्हीं सवालों के जवाब होंगे。0
0
Report
जोधपुर में राधा अष्टमी पर भव्य धार्मिक आयोजन, मंदिर सजावट और भजन-कीर्तन का दौर
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। शहर में शनिवार को राधा अष्टमी का पर्व श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न राधा-कृष्ण मंदिरों में राधा अष्टमी को लेकर विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंदिरों में आकर्षक सजावट के साथ राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियां सजाई गईं। राधा माधव नगर स्थित मंदिर में भी राधा अष्टमी के अवसर पर भव्य आयोजन हुआ। यहां विशेष झांकी सजाकर राधा-कृष्ण का आकर्षक श्रृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। इस दौरान राधा-कृष्ण के भजनों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के साथ विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। राधा अष्टमी के अवसर पर मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही रही। शाम को भी विशेष आरती और धार्मिक आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।0
0
Report
जबलपुर पाटन में ट्राली के टायर फटने से युवक की मौत
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर ब्रेकिंग न्यूज ट्राली में हवा भरने के दौरान टायर फटा युवक की मौत जबलपुर के पाटन में हुआ हादसा ट्राली में हवा भर रहा था 30 वर्षीय बालमुकुंद प्रधान अचानक ट्राली का टायर फटा युवा को आए गंभीर चोट इलाज के दौरान पाटन अस्पताल में तोड़ा दम पाटन पुलिस कर रही है मामले की जांच0
0
Report
Advertisement
बस्तर में रोजगार और शिक्षा के लिए AIYF-AISF का धरना
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर में रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य समेत स्थानीय मुद्दों को लेकर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में शनिवार को AIYF ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन और AISF ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया, पुरानी मंडी परिसर में आयोजित इस एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में AIYF और AISF के वक्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा एवं बस्तर में आदिवासियों की स्थिति को लेकर भाजपा एवं कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया, प्रदर्शनकर्ताओं ने कहा कि बस्तर को हथियार नहीं, रोजगार, बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की जरूरत है। प्रदर्शन के दौरान रोजगार के साथ वन अधिकार पट्टा और पेसा कानून लागू करने की मांग उठाई गई। वहीं अंदरूनी इलाकों में स्कूल और स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति को लेकर भी सवाल उठाए गए। प्रदर्शनकारियों ने रोजगार गारंटी कानून को प्रभावी तरीके से लागू करने और शिक्षा के बाजारीकरण पर रोक लगाने की मांग की。0
0
Report
अंबाला CIA-2 ने 806 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया
Ambala, Haryana:अंबाला में नशे की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सीआईए-2 की टीम ने कार्रवाई करते हुए 806 ग्राम हेरोइन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सोनू और बादल के रूप में हुई है, जो अंबाला कैंट के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी पंजाब के अमृतसर से कार में नशे की खेप लेकर अंबाला पहुंचे थे। बरामद हेरोइन की कीमत करोड़ों रुपये में बताई जा रही है। अंबाला सीआईए-2 की टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से 806 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपी सोनू और बादल अंबाला कैंट के रहने वाले हैं। जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी पंजाब के अमृतसर से कार के जरिए हेरोइन की खेप लेकर अंबाला पहुंचे थे। सीआईए टीम को आशंका है कि बरामद नशे की खेप पाकिस्तान बॉर्डर के रास्ते पंजाब पहुंची हो सकती है। हालांकि, इस पहलू की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में नशे की सप्लाई से जुड़ी पूरी चेन को खंगाला जाएगा, ताकि इस नेटवर्क के मुख्य तस्कर तक पहुंचा जा सके। बरामद की गई 806 ग्राम हेरोइन की कीमत करोड़ों रुपये में बताई जा रही है। अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ के जरिए यह पता लगाने में जुटी है कि हेरोइन कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई अंबाला में किसे की जानी थी।0
0
Report
DUSU चुनाव: विशेष यादव ने री-काउंटिंग की मांग, कोर्ट जाने की बात कही
New Delhi, Delhi:दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव की मतगणना के बाद संयुक्त सचिव (Joint Secretary) पद के उम्मीदवार विशेष यादव आर्ट्स फैकल्टी के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। निर्दलीय (समाजवादी छात्र सभा समर्थित) उम्मीदवार विशेष यादव का कहना है कि लास्ट राउंड में डू प्रशासन ने गड़बड़ी की रिकाउंटिंग होनी चाहिए नहीं तो कोर्ट जाएंगे।0
0
Report
Advertisement
ABVP उम्मीदवार रिया छावड़ी सचिव चुनाव में निर्णायक जीत पाई
New Delhi, Delhi:दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ के चुनाव में ABVP की उम्मीदवार रिया छावड़ी ने सचिव पद पर बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI की उम्मीदवार नम्रता चौधरी को हराया है। जीत के बाद रिया ने कहा कि जो वादे किए जो मेनिफेस्टो है एबीवीपी का वह सभी वादे पूरे किए जाएंगे girls सुरक्षा पर ध्यान दिया जाएगा।0
0
Report
ABVP के Targetराज सिंह ने संयुक्त सचिव पद जीता; जैन समर्थकों का समर्थन मिला
New Delhi, Delhi:ABVP के उम्मीदवार लक्ष्यराज सिंह ने संयुक्त सचिव पद पर जीत दर्ज की है, लक्ष्मी कहा यह बड़ी जीत है जैन जी का समर्थन मिला है, एबीवीपी का मेनिफेस्टो है उस पर काम किया जाएगा छात्रों के हित में काम होंगे。0
0
Report
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ उपाध्यक्ष: निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की
New Delhi, Delhi:दीपांशु शौकीन ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर एक ऐतिहासिक और रिकॉर्ड तोड़ जीत दर्ज की है। उन्होंने प्रमुख छात्र संगठनों ABVP और NSUI के दबदबे को तोड़ते हुए एक निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर यह बड़ी जीत हासिल की है। दीपांशु ने प्रमुखता से हॉस्टल का मुद्दा उठाया था कहां जो वादे किए वह पूरे होंगे हॉस्टल की मांग को लेकर वीसी ऑफिस के बाहर इकट्ठा होंगे।0
0
Report
Advertisement
उज्जैन: महाकाल मंदिर पहुंचे अवधेशानंद गिरि जी महाराज, भक्तों में उत्साह
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन\n\nजूनापीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज ने ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर जी के दर्शन लाभ किए।\n महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल द्वारा महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरी जी महाराज जी का स्वागत एवं सत्कार किया गया।0
0
Report
बिलासपुर में हवाई सेवाओं के ठप होने से यात्रियों की चिंता बढ़ी; विरोध प्रदर्शन की तैयारी
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। हवाई सेवा शुरू होने के बाद यात्रियों को उम्मीद थी कि आने वाले समय में शहर से देश के बड़े महानगरों के लिए सीधी उड़ानें बढ़ेंगी। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरु जैसे शहरों के लिए हवाई संपर्क मजबूत होने से यात्रियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद थी।हालांकि, अब पहले कोलकाता और उसके बाद अन्य महानगरों के लिए भी उड़ान सेवाओं के बंद होने से यात्रियों की चिंता बढ़ा दी है। इसे लेकर हवाई सेवा संघर्ष समिति ने विरोध का रुख अपनाया है। समिति का कहना है कि बिलासपुर में नेतृत्व क्षमता की कमी के कारण हवाई सेवाएं धीरे-धीरे कमजोर हो रही हैं।समिति ने सवाल उठाया है कि बिलासपुर से केंद्रीय राज्य मंत्री और उपमुख्यमंत्री का संभाग होने के बावजूद अगर एयरपोर्ट से महानगरों की उड़ानें बंद होती हैं, तो यह क्षेत्र के लिए चिंता का विषय है। समिति का कहना है कि हवाई सेवा को विस्तार देने के बजाय उड़ानों का बंद होना यात्रियों के लिए बड़ा झटका है। आने वाले दिनों में समिति ने इस मुद्दे को लेकर दोबारा विरोध-प्रदर्शन करने की बात कही है।0
0
Report
उत्तराखंड के गवर्नर गुरमीत सिंह ने महाकालेश्वर के दर्शन किए
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन उत्तराखंड शासन के राज्यपाल पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर जी के दर्शन लाभ लिए। महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक मुकेश सोनी द्वारा राज्यपाल गुरमीत सिंह जी का स्वागत एवं सत्कार किया गया।0
0
Report
Advertisement
पटना में माटी सम्मान समारोह: CM सम्राट चौधरी ने बिहार की विरासत पर चर्चा
Patna, Bihar:आज पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित पूर्वांचल महोत्सव में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिरकत की,कार्यक्रम के दौरान बिहार की मिट्टी से जुड़े और अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को माटी सम्मान से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सभी सम्मानित व्यक्तित्वों को सम्मान प्रदान किया। माटी सम्मान पाने वालों में पूर्व भारतीय क्रिकेटर सैयद सबा करीम, केनरा बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ ब्रजेश कुमार सिंह, पटना हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस अरुण कुमार, सीनियर फिजिशियन डॉ. राजीव रंजन, देहात के को-फाउंडर एवं सीईओ शशांक कुमार और आजतक की सीनियर मैनेजिंग एडिटर श्वेता सिंह शामिल रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार की गौरवशाली विरासत, इतिहास, संस्कृति और प्रतिभा का जिक्र किया, उन्होंने कहा कि बिहार ने देश को ज्ञान, शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक चेतना के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, मुख्यमंत्री ने नालंदा की ऐतिहासिक विरासत और बिहार के युवाओं की प्रतिभा का भी उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों, बिहार के बच्चों को राज्य में ही बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने और आधुनिक शिक्षा व्यवस्था विकसित करने की दिशा में उठाए जा रहे कदमों की भी चर्चा की,उन्होंने कहा कि बिहार के प्रतिभाशाली युवाओं को आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर और संसाधन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है。0
0
Report
गोपालगंज में बाइक पार्किंग विवाद, चाकू से घायल युवक अस्पताल
Gopalganj, Bihar:गोपालगंज में बाइक पार्किंग विवाद, चाकू से घायल युवक अस्पताल घटना आज शनिवार देर शाम नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मुहल्ले का है। जहां बाइक पार्क करने को लेकर दो पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई। बात बढ़ने के बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान मोहम्मद इकबाल उर्फ विक्की के पैर में चाकू लग गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए आरोपी समेत उसके पिता एवं उसके दो भाइयो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बाइक पार्क करने को लेकर शुरू हुआ विवाद आखिर किस तरह बढ़ा और घटना के दौरान क्या हुआ。0
0
Report
सात साल बाद खुलासा: शादीशुदा महिला हैदराबाद में प्रेमी के साथ थी, मायके वालों से छिपा सच
Munger, Bihar:शामपुर थाना क्षेत्र से वर्ष 2019 में लापता हुई शादीशुदा महिला के अपहरण के मामले का पुलिस ने सात साल बाद खुलासा किया है। पुलिस ने महिला को तेलंगाना के हैदराबाद से बरामद किया है। जांच में सामने आया कि महिला अपनी इच्छा से घर छोड़कर हैदराबाद चली गई थी और वहां दूसरे पुरुष के साथ रह रही थी। महिला के दो बच्चे भी हैं। पुलिस के अनुसार, महिला अपने मायके वालों के लगातार संपर्क में थी, लेकिन परिजनों ने पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी। भागलपुर जिले के नारायणपुर गांव निवासी ज्वाला सिंह ने दो अगस्त 2019 को श्यामपुर थाने में अपनी बेटी मौसम कुमारी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि मौसम की शादी वर्ष 2015 में श्यामपुर थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव निवासी विकास कुमार से हुई थी। शादी के बाद वह अपने पति के साथ तेलंगाना के सिकंदराबाद में रहती थी। विकास वहां निजी कंपनी में काम करता था।परिजनों के अनुसार, 23 जुलाई 2019 को मौसम की सास राधिका देवी ने फोन कर बताया कि वह शौच के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। ससुराल वालों और रिश्तेदारों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पिता अपनी बेटी की तलाश में पुरुषोत्तमपुर गांव पहुंचे। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चलने पर उन्होंने श्यामपुर थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया और ससुराल पक्ष पर बेटी को गायब करने की आशंका जताई। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की, लेकिन उस समय तकनीकी संसाधनों के सीमित होने के कारण महिला का कोई सुराग नहीं मिल सका। धीरे-धीरे मामला लंबित मामलों की सूची में चला गया। मुंगेर के एसपी सैयद इमरान मसूद ने हाल में जिले के सभी थानों में लंबित पुराने मामलों की समीक्षा का निर्देश दिया। इसी दौरान श्यामपुर थाना का यह मामला सामने आया। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर महिला की बरामदगी का निर्देश दिया। पुलिस टीम ने सबसे पहले महिला के मायके वालों के मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल खंगाली। जांच के दौरान पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी मिली। महिला अपनी मां और भाई के लगातार संपर्क में थी। इससे पुलिस को आशंका हुई कि परिजनों को महिला के ठिकाने की जानकारी हो सकती है।इसके बाद तकनीकी निगरानी के आधार पर महिला के मोबाइल लोकेशन की जांच की गई। लोकेशन तेलंगाना के हैदराबाद की मिली। पुलिस टीम 14 सितम्बर को करीब 1700 किलोमीटर की दूरी तय कर तेलंगाना पहुंची। स्थानीय पुलिस के सहयोग से महिला को हैदराबाद से बरामद कर मुंगेर लाया गया। पूछताछ में महिला ने पुलिस को बताया कि जनवरी 2019 में सिकंदराबाद में अपने पति के साथ रहने के दौरान उसकी मुलाकात मोहम्मद जुबेर से हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई और बाद में प्रेम संबंध हो गया। जुलाई 2019 में वह ससुराल से भाग कर जुबेर के पास हैदराबाद चली गई। महिला ने बताया कि वर्ष 2020 में उसने एक बेटी और वर्ष 2022 में एक बेटे को जन्म दिया। आधार कार्ड में नाम नहीं बदल पाने के कारण सरकारी दस्तावेजों में अब भी उसका नाम मौसम कुमारी ही दर्ज है। उसने पुलिस को बताया कि वह अपनी इच्छा से जुबेर के साथ रह रही है और अब अपने मायके या ससुराल वापस नहीं जाना चाहती। एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि वर्ष 2019 में शादीशुदा महिला के अपहरण का एक मामला शामपुर थाना दर्ज हुआ था। पुलिस ने मामले की दोबारा जांच करते हुए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर महिला को हैदराबाद से बरामद किया है। जांच में यह भी सामने आया कि महिला अपने परिवार के सदस्यों के संपर्क में थी। इसके बावजूद परिजनों ने पुलिस को महिला के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी। एसपी ने कहा कि मामले में सामने आए तथ्यों के आधार पर परिजनों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। दोष पाए जाने पर उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने महिला का मेडिकल परीक्षण कराया है। न्यायालय में उसका बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया की जा रही है। बयान और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने कहा इस मामले का उद्भेदन में शामिल एसआईटी टीम को रिवार्ड से किया जायेगा सम्मानित।0
0
Report
Advertisement
