Back
डूंगरपुर के मंत्री खराड़ी ने घोघरा पर कड़ा हमला, रोत पर भी निशाने
ASAkhilesh Sharma
Feb 02, 2026 11:19:48
Dungarpur, Rajasthan
हेडलाइन- प्रभारी मंत्री बाबूलाल खराडी का दौरा, सर्किट हाउस में की पत्रकार वार्ता, सांसद राजकुमार रोत व कांग्रेस विधायक गणेश घोगरा पर साधा निशाना एंकर इंट्रो- डूंगरपुर जिले के प्रभारी मंत्री व प्रदेश के टीएडी मंत्री बाबूलाल खराड़ी आज डूंगरपुर जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहे | अपने दौरे के दौरान प्रभारी मंत्री खराडी ने केन्द्रीय बजट को लेकर सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता की | इस दौरान उन्होंने केंद्रीय बजट के प्रावधानों और राज्य पर उसके प्रभाव के बारे में बताया साथ ही इस मौके पर प्रभारी मंत्री खराडी ने विधायक गणेश घोगरा की ओर से उन पर लगाए आरोपो पर विधायक घोगरा पर जमकर निशाना साधा साथ ही सांसद राजकुमार रोत भी तीखा प्रहार किया | बॉडी- सर्किट हाउस मे टीएडी मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने केंद्र सरकार की ओर से पेश किए गए बजट को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि बजट में हर आम, गरीब, मजदूर, किसान, महिलाओं, बुजुर््गों ओर कर्मचारियों का ख्याल रखा गया है। मंत्री ने कांग्रेस विधायक गणेश घोघरा की ओर से विधानसभा में लगाए गए आरोपों पर जवाब देते हुए कहा कि गणेश घोघरा गुंडागर्दी पर उतर आए है। एक जनप्रतिनिधि का ऐसा स्वभाव नहीं होना चाहिए। उनका तरीका ठीक नहीं है। कई बार वे अधिकारियों से उलझ जाते हैं। उनसे झगड़ने लग जाते हैं। यह राजनीतिक व्यक्ति का काम नहीं है। जनता का चुनाव हुआ जिम्मेदार व्यक्ति को ऐसा नहीं करना चाहिए। मंत्री ने कहा कि मुझ पर जो आरोप लगाए हैं उसे लेकर मैंने विधानसभा में ही उन्हें खुली चुनौती दी थी। उन्होंने कहा कि गणेश घोगरा अगर एक बाप की औलाद है तो 1 रुपए का भी आरोप साबित करके बता दें तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा या वे राजनीति छोड़ने के लिए तैयार रहे। उन्होंने कहा मां- बड़ी का काम जब शुरू किया था। उसी समय सभी को निर्देश दिए गए थे कि पैसा लेने और देने वाला दोनों ही जिम्मेदार होंगे। इसके बारे में पता लगा तो पैसा देने और लेने दोनों पर कार्रवाई होगी। इसकी शिकायत एक खेरवाड़ा और दूसरी कोटा से आई थी तो दोनों समन्वय को तुरंत कार्रवाई करते हुए हटा दिया था। मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने डूंगरपुर से कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओर विधायक गणेश घोघरा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके कुछ करनामें है। कोई दूध से धुले हुए नहीं है। घोघरा पंचायत समिति डूंगरपुर में क्वार्टर नंबर 9 में किसके इशारे पर ओर किसके कहने पर रह रहे है। ये बताए। 2022-2023 में ये क्वार्टर किसी के नाम पर अलॉट था। उस समय तक वह किराया और बिल भरता था। लेकिन 2023के बाद से अब तक इसका न तो बिजली बिल भरा है और न ही किराया। ये अवैध नहीं तो ओर क्या है। गणेश घोघरा के नाम पर जमीन घोटाले की 2 एफआईआर भी दर्ज है। मंत्री ने दोनों एफआईआर की कॉपी दिखाते हुए कहा कि एक एफआईआर 13 मार्च 2024 ओर दूसरी 18 मई 2022 को दर्ज है। अगर वे झूठे आरोप लगा रहे है तो उनके सभी घोटालों की पूरी जांच होगी। मनरेगा में कितनी गड़बड़ियां की है। काम नहीं हुए ओर पैसा उठा लिया। कौनसे खेत में नोटो की खेती की जो 5 साल में करोड़पति बन गए सांसद राजकुमार रोत मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने भारत आदिवासी पार्टी के सांसद राजकुमार रोत पर आरोप लगाते हुए कहा कि राजकुमार बताए कि कौनसे खेत में नोटो की खेती की। जो 5 साल में करोड़पति बन गए। वे सिर्फ आरोप लगाकर गुमराह करने की बाते करते है। उनका एक विधायक जयकृष्ण पटेल विधानसभा में प्रश्न लगाने के लिए 10 करोड़ रुपए मांगता है और धमकाता है कि पैसा दो नहीं तो रोड पर ले आऊंगा। फिर आपस में बैठकर समझौता कर लेते है और 2 करोड़ में सौदा तय होता है। 1 लाख रुपए घर पर ले लेता है। 20 लाख रुपए जयपुर में लेने के बाद गिनता है। एसीबी पकड़ती है तो पीए पैसे लेकर भाग जाता है। लेकिन एसीबी ने हाथ धुलवाए तो रंग आ गया। नोट मिले तो बताए कि कोनसा दूध बेचा या घी बेचा। जिससे इतने रुपए आए। फिर कहते है षडयंत्र किया है। किस बात का षड्यंत्र। ये लुट की दुकानें खोल रखी है। इनका बीपीवीएम का एक कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर पैसा मांग रहा था और पकड़ा गया। ये क्या है। इन पर कार्रवाई करो। मंत्री ने उन पर लगे सभी आरोपों को गलत पर बेबुनाद बताया। बाईट-1 बाबूलाल खराडी प्रभारी मंत्री बाईट-2 बाबूलाल खराडी प्रभारी मंत्री बाईट-3 बाबूलाल खराडी प्रभारी मंत्री अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SASHAKIL AHMAD
FollowFeb 19, 2026 01:00:220
Report
SASHAKIL AHMAD
FollowFeb 19, 2026 01:00:090
Report
0
Report
AKAshok Kumar1
FollowFeb 19, 2026 00:45:110
Report
NKNeeraj Kumar Gaur
FollowFeb 19, 2026 00:03:290
Report
UJUmesh Jadhav
FollowFeb 19, 2026 00:03:170
Report
PMProsenjit Malakar
FollowFeb 19, 2026 00:02:510
Report
CDChittaranjan Das
FollowFeb 19, 2026 00:02:360
Report
SLSanjay Lohani
FollowFeb 19, 2026 00:02:170
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowFeb 19, 2026 00:02:020
Report
ALArup Laha
FollowFeb 19, 2026 00:01:440
Report
SMSarfaraj Musa
FollowFeb 19, 2026 00:01:260
Report
KBKuldeep Babele
FollowFeb 19, 2026 00:01:010
Report
RTRAJENDRA THACKER
FollowFeb 19, 2026 00:00:300
Report
RTRAJENDRA THACKER
FollowFeb 19, 2026 00:00:170
Report