डूंगरपुर जिले में छात्रा को अभद्र मैसेज भेजने वाले शिक्षक के खिलाफ गांव बंद
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के साबला ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रिछा में संस्कृत शिक्षक जितेंद्र मीणा द्वारा 12वीं की छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने का मामला तूल पकड़ रहा है। कल स्कूल में तालाबंदी के बाद आज ग्रामीणों के आह्वान पर रिछा गांव बंद रहा। व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी और बर्खास्तगी की मांग की है। विभाग ने अभी तक शिक्षक को केवल एपीओ (अटैच्ड पेंडिंग ऑर्डर) किया है, जिससे लोगों में रोष है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अखिलेश यादव को राम मंदिर के बाद ख्वाजा ग़रीब नवाज़ के पास जाना चाहिए, संतुलन बना रहेगा- मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने हिंदू वोटों को लुभाने के लिए राम मंदिर जाने की बात कही तो यूपी का सियासी माहौल गर्म हो गया. इस पर मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी ने कहा कि राजीव गांधी की तरह अखिलेश यादव को भी इसका नुकसान उठाना पड़ेगा. अगर वह राम मंदिर जा रहे हैं तो अजमेर में ख्वाजा ग़रीब नवाज़ दरगाह के पास भी उन्हें जाना चाहिए, जिससे संतुलन बना रहेगा.
