Back
डूंगरपुर के श्रीजगदीश मंदिर पर पूर्व राजपरिवार का संपत्ति कब्जे का दावा विवाद
ASAkhilesh Sharma
Oct 04, 2025 09:31:54
Dungarpur, Rajasthan
उदय बिलास पैलेस में आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व राजपरिवार के महारावल हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि 7 व 8 अक्टूबर को श्रीजगदीश मंदिर राजाजी की छतरी में आयोजित होने वाले स्मृति महोत्सव, पादुका प्रतिष्ठा समारोह ओर चादर भंडारा उत्सव अवैध है। ये मंदिर पूर्व राज परिवार का है। लेकिन न तो उनसे कोई स्वीकृति ली गई है और न ही उन्हें कार्यक्रम की कोई जानकारी है। उन्होंने कहा कि श्रीलक्ष्मण देव स्थान निधि की ओर से पूर्व में राधा कृष्ण महाराज को पुजारी के तौर पर मंदिर में रखा गया था। लेकिन इसके बाद उनकी अवैध गतिविधियों के चलते उन्हें हटा दिया गया था। जिस पर मामला कोर्ट में भी चला लेकिन कोर्ट ने भी श्री लक्ष्मण देव स्थान निधि के पक्ष में फैसला सुनाया। इसके बाद राधाकृष्ण महाराज का देहावसान हो गया। लेकिन अब इस पर उनके चेले लवकुश शरण अपना अधिकार कर बैठे है। श्रीलक्ष्मण देव स्थान निधि की संपत्ति पर अवैध तरीके से कब्जा किया है। अगले 7 ओर 8 अक्टूबर को आयोजित होने वाला धार्मिक कार्यक्रम को लेकर उनकी कोई स्वीकृति नहीं है। रामबोला मठ के महंत शिवशंकर दास महाराज ने कहा कि लवकुश शरण खुद को महंत बता रहे है। लेकिन वे महंत है ही नहीं। ऐसे में उनका ये पूरा कार्यक्रम ही अवैध है। इसे लेकर जिला प्रशासन ओर पुलिस से भी शिकायत की गई है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowOct 04, 2025 12:18:301
Report
VRVIJAY RANA
FollowOct 04, 2025 12:18:060
Report
KSKULWANT SINGH
FollowOct 04, 2025 12:17:590
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowOct 04, 2025 12:17:450
Report
DRDivya Rani
FollowOct 04, 2025 12:17:170
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowOct 04, 2025 12:17:070
Report
NKNaveen Kumar Kashyap
FollowOct 04, 2025 12:16:550
Report
MKManitosh Kumar
FollowOct 04, 2025 12:16:420
Report
SKSundram Kumar
FollowOct 04, 2025 12:16:140
Report
WMWaqar Manzoor
FollowOct 04, 2025 12:15:540
Report
SKSwadesh Kapil
FollowOct 04, 2025 12:15:460
Report
SRSANJAY RANJAN
FollowOct 04, 2025 12:15:140
Report
ASARUN SINGH
FollowOct 04, 2025 12:06:452
Report
HGHarish Gupta
FollowOct 04, 2025 12:06:290
Report