Back
Congress's indefinite protest at the collectorate: farmers, youth, and workers press demands at the gate
ASAkhilesh Sharma
Dec 03, 2025 08:34:16
Dungarpur, Rajasthan
जिला डूंगरपुर
विधानसभा-डूंगरपुर
अखिलेश शर्मा
लोकेशन-डूंगरपुर
हेडलाइन- कलेक्ट्रेट पर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना, सरकार को जगाने ढोल धमाके के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे चौरासी विधानसभा क्षेत्र के लोग, गेट के सामने ही ढोल मंजीरे की धुनों ओर भजन कीर्तन कर रखी मांगे
एंकर इंट्रो- डूंगरपुर जिले में डूंगरपुर से कांग्रेस विधायक ओर जिलाध्यक्ष गणेश घोघरा अपने समर्थकों के साथ 10वें दिन बुधवार को भी कलेक्ट्रेट पर पड़ाव डाले हुए है | इधर सरकार को जगाने के लिए चौरासी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ता व लोग ढोल धमाके के साथ कलेक्ट्रेट के बाहर पड़ाव स्थल पर पहुंचे जहा गेट के सामने ही ढोल मंजीरों पर भजन कीर्तन किए ओर अपनी मांगे रखी। वही सरकार पर किसान, मजदूर ओर युवा विरोधी होने के भी आरोप लगाए।
बॉडी- मनरेगा योजना में तहत काम की स्वीकृतियां जारी कर लोगो को रोजगार मुहैया करवाने, बकाया भुगतान देने ओर फसल खराबे का मुआवजा देने की मांग को लेकर कांग्रेस 10 दिनों से पड़ाव पर बैठी है। कांग्रेस विधायक ओर जिलाध्यक्ष गणेश घोघरा के साथ पड़ाव में कांग्रेस के कई नेता, जिला व ब्लॉक कार्यकर्ता जुट रहे है। आज बुधवार को भी चौरासी विधानसभा क्षेत्र के कई कार्यकर्ता व लोग ढोल धमाके के साथ सरकार विरोधी नारे लगाते हुए पड़ाव में पहुंचे। पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा, पूर्व राज्यमंत्री डॉ शंकर यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रियंकांत पंड्या समेत बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता ओर लोग पड़ाव में शामिल हुए। कलेक्ट्रेट गेट के सामने पड़ाव पर बैठे। ढोल मंजीरे की धुनों के साथ भजन कीर्तन किए ओर सरकार को सद्बुद्धि की कामना की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यहां का किसान, मजदूर, युवा अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्री के गेट पर बैठा है। लेकिन सरकार उनकी किसी भी मांग को पूरा नहीं कर रही है। किसानों को खाद नहीं मिल रहा। मजदूरों को मनरेगा योजना में न तो काम मिल रहा है और न ही मजदूरी। बकाया भुगतान लंबे समय से बाकी है। युवा रोजगार के लिए भटक रहे है। कांग्रेस ने इन मांगों के पूरा नहीं करने पर उग्र आंदोलन की भी चेतावनी दी है。
बाईट- विनोद कटारा कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष सीमलवाडा
अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
BDBabulal Dhayal
FollowDec 03, 2025 08:47:380
Report
HBHemang Barua
FollowDec 03, 2025 08:47:110
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
FollowDec 03, 2025 08:46:540
Report
RVRajat Vohra
FollowDec 03, 2025 08:46:390
Report
RTRAJENDRA TIWARI
FollowDec 03, 2025 08:46:240
Report
AAAkshay Anand
FollowDec 03, 2025 08:45:560
Report
SPShiv Pratap Singh Rajput
FollowDec 03, 2025 08:45:380
Report
WMWaqar Manzoor
FollowDec 03, 2025 08:45:180
Report
FWFAROOQ WANI
FollowDec 03, 2025 08:45:100
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowDec 03, 2025 08:41:260
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowDec 03, 2025 08:40:530
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowDec 03, 2025 08:40:290
Report
MPManish Purohit
FollowDec 03, 2025 08:40:150
Report
RKRupesh Kumar
FollowDec 03, 2025 08:39:560
Report