Back
अरावली बचाओ अभियान: विद्यार्थी मोर्चा ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, नई परिभाषा पर पुनर्विचार माँगा
ASAkhilesh Sharma
Dec 23, 2025 08:17:18
Dungarpur, Rajasthan
भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा के कार्यकर्ता अरावली बचाओ अभियान के तहत आज कलेक्ट्रेट पर एकत्रित हुए | इस मौके पर भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने कलेक्ट्रेट पर अरावली के खिलाफ लिए फैसले के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया | इस मौके पर भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा के नेताओं ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के अनुसार, जमीन से 100 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाली भू-आकृति को ही अरावली पहाड़ी माना जाएगा। इस मानक से अरावली की 90% से ज्यादा पहाड़ियां संरक्षण के दायरे से बाहर हो जाएंगी। इससे अरावली पर्वतमाला पर खतरा बढ़ गया है | उन्होंने कहा कि अरावली श्रंखला के लिए स्वीकृत नई परिभाषा खनन और भू माफिया को खुली छुट देने के अलावा कुछ नहीं है | उन्होंने कहा कि अरावली पर्वतमाला को कानूनी तौर पर मिटाना जलवायु परिवर्तन और मरुस्थलीकरण को न्योता देने जैसा है | उन्होंने कहा कि आदिवासी क्षेत्रो में अरावली पर्वतमाला जल जंगल और जमीन की सुरक्षा का मूल आधार रही है | आदिवासी समुदाय ने सदियों से इन पर्वतों की रक्षा की है इसी अरावली पहाड़ो की गोद में अनेक आक्रान्ताओं और ब्रिटिश शासन की भील राजपूत एकता ने मिलकर धूल चटाई थी | इसी कारण अरावली केवल भौगौलिक संरचना न होकर संस्कृतिक, एतिहासिक एवं जीवन आधारित धरोहर है | उन्होंने कहा कि नई परिभाषा लागू होने से अवैध खनन, वनों के विनाश, जलस्रोतों के सूखने, और पर्यावरण असंतुलन की संभावना बढ़ जायेगी जिसका सीधा प्रभाव किसान, पशुपालक एवं मानव सभ्यता पर पड़ेगा | ऐसे में भील प्रदेश विद्यार्थी ने प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपकर प्रकृति व मानव की रक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अरावली श्रंखला के लिए स्वीकृत नई परिभाषा पर पुनर्विचार करने की मांग रखी है |
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DKDARSHAN KAIT
FollowDec 23, 2025 10:05:530
Report
0
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowDec 23, 2025 10:03:560
Report
WMWaqar Manzoor
FollowDec 23, 2025 10:02:340
Report
SBShowket Beigh
FollowDec 23, 2025 10:02:120
Report
1
Report
FWFAROOQ WANI
FollowDec 23, 2025 10:01:580
Report
SNShashi Nair
FollowDec 23, 2025 10:01:400
Report
TCTanya chugh
FollowDec 23, 2025 10:01:010
Report
NANasim Ahmad
FollowDec 23, 2025 09:59:570
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowDec 23, 2025 09:59:360
Report
TCTanya chugh
FollowDec 23, 2025 09:59:140
Report
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज में कैलाश कोल्ड स्टोरेज के पीछे निहास खोदते समय ग्राम भुलईयनपुर्वा निवासी 40 वर्षीय रामू पुत्र जग्गी की मिट्टी धसकने से दबकर मौत हो गयी। मजदूर की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
0
Report
DBDevender Bhardwaj
FollowDec 23, 2025 09:58:490
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowDec 23, 2025 09:58:310
Report