314001
डूंगरपुर में डाइंग कैडर के विरोध में 80 विशेषज्ञ चिकित्सक हड़ताल पर
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में राजमेस के 80 विशेषज्ञ चिकित्सक डाइंग कैडर के विरोध में दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। 30 डॉक्टर जयपुर धरने में शामिल हुए। हड़ताल से ओपीडी में मरीजों की लंबी कतारें लग गईं और रुटीन ऑपरेशन टाल दिए गए। केवल आपातकालीन ऑपरेशन किए जा रहे हैं। मरीजों को इलाज के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हरिद्वार के अजमेरी बाजार में उर्स के दौरान आग, दमकल ने काबू पाया
Haridwar, Uttarakhand:कलियर - साबिर पाक के सालाना उर्स के बीच अजमेरी बाजार में ज्वेलरी की दुकानों में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, मची अफरा-तफरी। दरगाह पहाड़ी गेट के पास अचानक उठीं आग की लपटें, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप लिया और आसपास की दुकानों पर भी खतरा मंडराने लगा। उर्स के चलते बाजार में जायरीनों की भारी भीड़, स्थानीय लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर पानी और उपलब्ध संसाधनों से आग बुझाने की कोशिश की। स्थानीय लोगों का दावा है कि सूचना के करीब 20 मिनट बाद दमकल टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद आग पर काबू पाने की कार्रवाई तेज हुई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को नियंत्रित करते हुए स्थिति संभाली। आग लगने की वजह और दुकानों में हुए नुकसान का फिलहाल स्पष्ट आकलन नहीं, पुलिस-प्रशासन मामले की जांच में जुटा।0
0
Report
दो माह से वेतन नहीं मिलने पर सफाई कर्मचारियों ने पालिका कार्यालय पर धरना
Thanagazi, Rajasthan:दो माह से वेतन नहीं मिलने पर सफाई कर्मचारियों का हंगामा, नगर पालिका कार्यालय में धरना थानागाजी। थानागाजी नगरपालिका के अधीन कार्यरत करीब 100 सफाई कर्मचारियों को पिछले लगभग दो माह से वेतन नहीं मिलने के कारण मंगलवार को कर्मचारियों का आक्रोश फूट पड़ा। सफाई कर्मचारियों ने वेतन भुगतान के साथ नियमित नौकरी की मांग को लेकर कस्बे में प्रदर्शन किया और नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित सफाई कर्मचारियों ने अलवर मार्ग, जयपुर मार्ग और प्रतापगढ़ मार्ग सहित विभिन्न स्थानों पर नालियों से कचरा निकालकर सड़क किनारे और दुकानों के सामने डाल दिया। इससे व्यापारियों और सफाई कर्मचारियों के बीच टकराव की स्थिति बन गई। हालांकि बाद में आपसी समझाइश से मामला शांत हुआ। इसके बाद सभी सफाई कर्मचारी नगर पालिका कार्यालय पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। कार्यालय परिसर में लगाए जा रहे शिविर की जगह पर भी कर्मचारियों ने कब्जा कर लिया और कुर्सियों पर बैठकर प्रदर्शन किया। वहीं महिला सफाई कर्मचारियों ने नगर पालिका कार्यालय के मुख्य द्वार के ऊपर धरना देकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों के धरने के कारण कार्यालय में आने-जाने वाले लोगों और कर्मचारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें करीब दो माह से वेतन नहीं मिला है और वे लंबे समय से नियमित नौकरी की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं किया जाता, तब तक उनका धरना और प्रदर्शन जारी रहेगा।0
0
Report
मदन दिलावर कोटा के रामगंजमंडी में वार्ड दर्शन यात्रा, जनता से सुझाव
Kota, Rajasthan:शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर आज कोटा में अपने विधानसभा क्षेत्र रामगंजमंडी के अंतर्गत आने वाले नगर निगम के छह वार्डों में वार्ड दर्शन यात्रा कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी कोटा शहर जिले के गणेश नगर मंडल में यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। वार्ड नंबर 52 हरिओम नगर में सांवरिया सेठ मंदिर से यात्रा की शुरुआत हुई। इसके बाद वार्ड नंबर 23 बालाजी नगर सहित अन्य वार्डों में पहुंचकर मंत्री दिलावर वार्ड के गणमान्य नागरिकों को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान स्थानीय लोगों से संवाद और क्षेत्र की व्यवस्थाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। दिलावर रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी हैं。0
0
Report
Advertisement
नवादा जिले में भूमि विवाद हत्या: सातों परिवार सदस्यों को आजीवन कारावास
Nawada, Bihar:बिहार के नवादा जिले से एक महत्वपूर्ण फैसला सामने आया है। भूमि विवाद में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में सिविल कोर्ट ने एक ही परिवार के 7 सदस्यों को सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय उमेश कुमार ने काशीचक थाना अंतर्गत दौलाचक निवासी अवधेश सिंह, उमेश सिंह, अरुण कुमार, श्रवण कुमार, कुंदन कुमार, अजय सिंह और तुलन कुमार को यह सजा दी। इनमें चार भाई और एक भाई के दो पुत्र शामिल हैं। काशीचक थाना कांड संख्या-103/22 के अनुसार घटना 28 अप्रैल 2022 की संध्या की है। दौलाचक गांव निवासी तिरपुरारी सिंह चिमनी भट्टा के पास से गुजर रहे थे। तभी सातों आरोपियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोली चलाई, जिससे उनकी मौत हो गई। आरोपी मोटरसाइकाइल से फरार हो गए। मृतक की बहन रानी देवी ने मामला दर्ज कराया। चश्मदीद गवाहों के बयान और पुलिस साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने सभी को भारतीय दंड संहिता की हत्या धारा में सश्रम आजीवन कारावास व प्रत्येक पर 10 हजार रुपये अर्थदंड लगाया। आर्म्स एक्ट के तहत प्रत्येक को तीन वर्ष का कारावास और 5 हजार रुपये जुर्माना भी सुनाया गया। अपर लोक अभियोजक अजीत कुमार ने अभियोजन पक्ष रखा। परिवार में सजा के बाद खलबली मच गई है।0
0
Report
रैहन में 19.36 करोड़ की सीवरेज-पेयजल योजना शुरू, लोगों को राहत
Nurpur, Himachal Pradesh:रैहन में 19.36 करोड़ की सीवरेज-पेयजल योजना ने पकड़ी रफ्तार विधायक भवानी सिंह पठानिया ने सीवरेज लाइन बिछाने के कार्य का शुभारंभ; कुतखाना में पेयजल समस्या से जूझ रहे परिवारों को भी मिली राहत विधायक ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार और उनकी प्राथमिकता है। सीवरेज, पेयजल और अन्य विकास कार्यों को चरणबद्ध तरीके से पूरा कर जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। परियोजना के तहत सीवरेज नेटवर्क, एसटीपी सहित अन्य आवश्यक कार्य किए जा रहे हैं। विभाग के अनुसार योजना का करीब 60 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और शेष कार्य को भी तेजी से पूरा किया जा रहा है। कुतखाना गांव में पेयजल समस्या से जूझ रहे कुछ परिवारों को राहत मिली है। ग्रामीणों से किए गए वादे के अनुसार गांव में नया पानी का टैंक तैयार करवाकर प्रभावित परिवारों तक पेयजल पहुंचा दिया गया है।0
0
Report
झालावाड़ पुलिस के नए सवेरा अभियान से डेरों में बदलाव, 360 परिवारों को आवास मिला
Noida, Uttar Pradesh:झालावाड़ झालावाड़ पुलिस की 'नया सवेरा' पहल से बदली कंजर डेरों की तस्वीर, 360 परिवारों को मिले आवासीय पट्टे आईजी हरेंद्र महावर के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ पुनर्वास कार्यक्रम रोजगार, शिक्षा और सुरक्षा से अपराध दर में आई ऐतिहासिक कमी। झालावाड़। जिला पुलिस द्वारा कंजर समुदाय को अपराध विमुक्त कर समाज की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उनके सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए संचालित विशेष अभियान "नया सवेरा" के अंतर्गत एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कोटा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IGP) हरेंद्र कुमार महावर के मुख्य आतिथ्य, जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार तथा आरटीएम अध्यक्ष रोहित अरोड़ा की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में 360 भूमिहीन लाभार्थियों को आवासीय पट्टे आवंटित किए गए (283 वितरित एवं 77 प्रक्रियाधीन), जिससे अब इन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। अपराध चक्रव्यूह का अंत और ऐतिहासिक बदलाव दशकों से शिक्षा और संसाधनों के अभाव के कारण इन डेरों से प्रतिवर्ष औसतन 150 से 200 आपराधिक मामले दर्ज होते थे। झालावाड़ पुलिस टीम द्वारा डोर-टू-डोर सर्वे कर की गई समझाइश के बाद लगभग 2,000 लोगों ने स्वयं अपराध त्यागने की शपथ ली। इस पहल के परिणामस्वरूप 1 अप्रैल से 15 अगस्त तक दर्ज होने वाले आपराधिक मामलों की संख्या घटकर मात्र 09 रह गई है। रोजगार और शिक्षा से संवरता भविष्य स्थाई रोजगार: राजस्थान टेक्सटल मिल (RTM) भवानीमंडी के साथ हुए समझौते से 170 योग्य लोगों को कौशल प्रशिक्षण दिया गया और 100 से अधिक परिवारों को स्थाई रोजगार से जोड़ा गया। सरकारी सेवा में पहला कदम: डेरा बिरियाखेड़ी निवासी युवा मनोज कुमार का चयन राजस्थान होमगार्ड में हुआ, जो इस समुदाय से सरकारी सेवा में जाने वाले पहले युवा बने। शिक्षा की क्रांति: चालू सत्र में 165 नए नामांकनों के साथ वर्तमान में करीब 900 बच्चे नियमित रूप से शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययनरत हैं। मानव तस्करी पर प्रहार और बुनियादी विकास अभियान के दौरान पुलिस ने अंतर्राज्यीय मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया तथा 14 नाबालिग बालिकाओं को सकुशल रेस्क्यू कर पुनर्वासित किया। इसके अलावा, समुदाय के लोगों के पहचान दस्तावेज, 154 लोगों के बैंक खाते, स्वास्थ्य कैंप, इंटरलॉकिंग रास्ते तथा पक्के मुक्तिधाम जैसी मूलभूत सुविधाएं भी विकसित की गईं। कार्यक्रम के दौरान पुनर्वास अभियान पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन किया गया तथा इस सामाजिक बदलाव में योगदान देने वाली सहयोगी संस्थाओं एवं पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया।0
0
Report
Advertisement
भंवरी केस के विरोध में बज्जू बाजार पूरी तरह बंद, न्याय के लिए समर्थन
Bikaner, Rajasthan:भंवरी प्रकरण में न्याय की मांग को लेकर बज्जू बाजार पूर्णतया बंद लोहावट में चल रहे धरने के समर्थन में व्यापारियों ने स्वेच्छा से बंद रखे प्रतिष्ठान बज्जू का मेडिकल बाजार भी बंद, व्यापारियों और क्षेत्रवासियों ने दिखाई एकजुटता भंवरी हत्याकांड के खुलासे और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की उठी मांग दुकानदारों ने कहा-परिवार को न्याय मिलने तक जारी रहेगा समर्थन बाजार बंद के बाद क्षेत्रवासी और व्यापारी प्रशासन को सौंपेंगे ज्ञापन ज्ञापन में मामले में निष्पक्ष कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग0
0
Report
अलवर में निराश्रित गोवंश के कारण सड़क हादसा, भाई-बहन घायल
Alwar, Rajasthan:अलवर में निराश्रित गोवंश का आतंक, बाइक के सामने गाय आने से भाई-बहन घायल अलवर। शहर में निराश्रित गोवंश की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। सड़कों पर खुलेआम घूम रहे गोवंश के कारण आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। मंगलवार सुबह दशहरा मैदान के पास एक गाय अचानक बाइक के सामने आ गई। गाय से बचने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया हैः जानकारी के अनुसार राठनगर निवासी आसिफ अपनी बहन मुस्कान को बीए प्रथम वर्ष की परीक्षा दिलाने के लिए बाबू शोभाराम कला महाविद्यालय जा रहा था। इसी दौरान दशहरा मैदान के समीप अचानक एक गाय बाइक के सामने आ गई। गाय से बचने के प्रयास में आसिफ ने बाइक को संभालने की कोशिश की, लेकिन बाइक असंतुलित होकर सड़क पर फिसल गई। हादसे में आसिफ और मुस्कान को गंभीर चोटें आईं। घायल आसिफ के पिता एसके राणा ने शहर में निराश्रित गोवंश की समस्या को लेकर नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि शहर की सड़कों पर बड़ी संख्या में गोवंश घूम रहा है और इसके कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसके बावजूद समस्या के स्थायी समाधान के लिए नगर निगम की ओर से कोई ठोस योजना नजर नहीं आ रही है। एसके राणा ने कहा कि गोवंश को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर लोग एकजुट हो जाते हैं, लेकिन सड़कों पर घूम रहे निराश्रित गोवंश की समस्या के समाधान के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों से शहर में खुले घूम रहे गोवंश को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और हादसों की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।0
0
Report
ओवरलोड वैन पलटी: 14 बच्चे घायल, डूंगरपुर में हड़कंप
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर (चौरासी) - धंबोला थाना क्षेत्र के पीठ-दरियाटी बायपास पर दिल्ली एकेडेमी स्कूल की बच्चों से भरी वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वैन में सवार 14 स्कूली बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चों को सीमलवाड़ा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसा सुबह बच्चों को घर से स्कूल ले जाते समय पीठ-दरियाटी बायपास मार्ग पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वैन अत्यधिक तेज रफ्तार में थी और ओवरलोड होने के कारण चालक का वाहन से संतुलन बिगड़ गया, जिससे वैन सड़क किनारे जा पलटी। दुर्घटना होते ही मौके पर बच्चों की चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया और बच्चों को वैन से बाहर निकाला। सभी घायल बच्चों को तुरंत नजदीकी सीमलवाड़ा अस्पताल पहुँचाया गया। अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार बच्चों का प्राथमिक उपचार जारी है। सूचना मिलते ही धंबोला थाना पुलिस ने अस्पताल और दुर्घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर वैन चालक और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ ओवरलोडिंग एवं लापरवाही के कोण से जांच शुरू कर दी है。0
0
Report
Advertisement
डेयरी चोरी का खुलासा: भीमगंजमंडी में आरोपी गिरफ्तार
Kota, Rajasthan:भीमगजमंडी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डेयरी में चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, आरोपी दिनेश गुर्जर जामुनिया गांव का निवासी है, आरोपी ने सीसीटीवी कैमरा तोड़कर दरवाजा तोड़ा और फिर गले में रखे करीब 20000 की चोरी की वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया, आरोपी पहले इसी डेयरी पर काम करता था, भीमगजमंडी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.0
0
Report
बहादुरगढ़ पटेल नगर में शराबी विवाद के बाद युवक हत्या, हमलावर फरार
Jhajjar, Haryana:बहादुरगढ़ में बेरहमी से एक युवक की हत्या, हमलावर फरार। पत्थर से मार मार कर उतारा मौत के घाट शहर के पटेल नगर की घटना, रात के समय दिया गया वारदात को अंजाम शव के पास मिली शराब की टूटी हुई बोतल, नमकीन के पैकेट व कोल्ड ड्रिंक शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में हत्या की आंशका मृतक की अभी तक नहीं हो सकी पहचान सेक्टर 6 थाना पुलिस मौके पर जांच में जुटी फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया मौके पर आसपास के लोगों से पूछताछ में जुटी पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने की की जा रही है कोशिश फॉरेंसिक टीम आने के बाद शव को पहुंचाया जाएगा नागरिक अस्पताल0
0
Report
कोटा के दादाबाड़ी थाना क्षेत्र हनुमान बस्ती में बाइक चोरी, CCTV में कैद बदमाश
Kota, Rajasthan:कोटा के दादाबाड़ी थाना क्षेत्र की हनुमान बस्ती में बाइक चोरी की वारदात सामने आई है। बाइक चोरी कर भागते बदमाश की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। फरियादी विजय कुमार पारेता ने पुलिस को बताया कि 16 अगस्त को उन्होंने अपनी बाइक हनुमान बस्ती में कमल किराना स्टोर के सामने खड़ी की थी। कुछ देर बाद लौटे तो बाइक गायब मिली। मौके पर मौजूद लोगों ने बदमाश का पीछा भी किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। फरियादी की शिकायत पर दादाबाड़ी थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
पटना में छात्र-युवा मार्च: शिक्षा-भर्ती बेरोजगारी के विरोध में 19 अगस्त प्रदर्शन
Noida, Uttar Pradesh:समस्त छात्र-युवा शक्ति पेपरलीक, बदहाल शिक्षा प्रणाली, पक्षपातपूर्ण बहाली प्रक्रिया और बेरोजगारी से त्रस्त है। लूट तंत्र से बनी दंभी सरकार उनकी लोकतांत्रिक मांगों को सुनने की बजाय AK-47 से गोलियां बरसाती है, यह अन्यायपूर्ण है। इस तानाशाही के विरुद्ध सभी 19 अगस्त को पटना में एकजुट हो।0
0
Report
SCERT पंजाब ने गैर-बोर्ड जमातों में नया प्रश्न-पत्र पैटर्न लागू किया
Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:ਰਾਜ ਵਿਦਿਅਕ ਖੋਜ ਅਤੇ ਸਿਖਲਾਈ ਪਰਿਸ਼ਦ ਵੱਲੋਂ ਨਵਾਂ ਪ੍ਰਸ਼ਨ ਪੱਤਰ ਪੈਟਰਨ ਲਾਗੂ ਕਰਨ ਦੀ ਹਦਾਇਤ ਗੈਰਗੈਰ-ਬੋਰਡ ਜਮਾਤਾਂ ’ਚ ਵੀ ‘ਰੱਟਾ’ ਸਿਸਟਮ ਖ਼ਤਮ, ਹੁਣ ਸਮਝ ਤੇ ਤਰਕ ਦੀ ਹੋਵੇਗੀ ਪਰਖ SCERT ਪੰਜਾਬ ਵੱਲੋਂ ਨਵਾਂ ਪ੍ਰਸ਼ਨ-ਪੱਤਰ ਪੈਟਰਨ ਲਾਗੂ ਕਰਨ ਦੇ ਹੁਕਮ, 50 ਫੀਸਦੀ ਸਵਾਲ ਹੋਣਗੇ ਵਿਸ਼ਾ-ਵਸਤੂ ਆਧਾਰਿਤ ਤੇ 50 ਫੀਸਦੀ ਅਭਿਆਸ/ਵਿਚਾਰਪਰਕ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਕੂਲਾਂ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰੀਖਿਆ ਪ੍ਰਣਾਲੀ ਨੂੰ ਰਟਨ ਤੋਂ ਹਟਾ ਕੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦੀ ਸਮਝ, ਤਰਕ ਅਤੇ ਸਮੱਸਿਆ ਹੱਲ ਕਰਨ ਦੀ ਸਮਰੱਥਾ ਨਾਲ ਜੋੜਨ ਦੀ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਹੁਣ ਗੈਰ-ਬੋਰਡ ਜਮਾਤਾਂ ਤੱਕ ਵੀ ਪਹੁੰਚ ਗਈ ਹੈ। ਰਾਜ ਵਿਦਿਅਕ ਖੋਜ ਅਤੇ ਸਿਖਲਾਈ ਪਰਿਸ਼ਦ (ਐੱਸ.ਸੀ.ਈ.ਆਰ.ਟੀ.) ਪੰਜਾਬ ਨੇ ਅਕਾਦਮਿਕ ਸਾਲ 2026-27 ਵਿੱਚ ਗੈਰ-ਬੋਰਡ ਜਮਾਤਾਂ ਦੀਆਂ ਸਾਲਾਨਾ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਦੇ ਪ੍ਰਸ਼ਨ-ਪੱਤਰ ਵੀ ਬਦਲੀ ਹੋਈ ਮੁਲਾਂਕਣ ਪ੍ਰਣਾਲੀ ਅਨੁਸਾਰ ਤਿਆਰ ਕਰਨ ਦੇ ਹੁਕਮ ਦਿੱਤੇ ਹਨ ਜਾਰੀ ਪੱਤਰ ’ਚ ਪਰਿਸ਼ਦ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਸਕੂਲ ਸਿੱਖਿਆ ਬੋਰਡ ਵੱਲੋਂ ਅੱਠਵੀਂ, ਦਸਵੀਂ ਅਤੇ ਬਾਰ੍ਹਵੀਂ ਜਮਾਤਾਂ ਲਈ ਲਾਗੂ ਕੀਤੀ Gਈ ਨਵੀਂ ਪ੍ਰਸ਼ਨ-ਪੱਤਰ ਪ੍ਰਣਾਲੀ ਨੂੰ ਗੈਰ-ਬੋਰਡ ਜਮਾਤਾਂ ਵਿੱਚ ਵੀ ਲਾਗੂ ਕਰਨ ਲਈ ਕਿਹਾ ਹੈ Punjab school education board0
0
Report
फतेहपुर के गांव में हैंडपंप को ताला: वायरल वीडियो के पीछे क्या सच?
Fatehpur, Uttar Pradesh:ताले में हैंडपम्प का पानी सरकारी हैंडपंप पर महिला ने लगाया ताला बारिश के मौसम में बूंद-बूंद को तरस रहे ग्रामीण वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल पानी भरने के बाद महिला हैंडपंप पर ताला लगाकर दिख रही जाती वायरल वीडियो की हम नहीं करते पुष्टि खजुहा विकासखंड के गौरी मजरे जीत का पुरवा गांव का मामला0
0
Report
Advertisement
