डूंगरपुर में 18 वर्षीय युवक ने ली खुद की जान
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के चौरासी थाना क्षेत्र के रंगेला फला डामोर गांव में एक घटना सामने आई। 18 वर्षीय कमलेश डामोर ने खुद की जान ले ली। एएसआई छतरसिंह के अनुसार, मृतक के पिता धुलेश्वर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। कल शाम खेतों में काम करने के बाद कमलेश लापता हो गया था। परिजनों ने खोजबीन के दौरान जंगल में एक पेड़ से लटका हुआ उसका शव पाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को डूंगरपुर अस्पताल की मोर्चरी भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नीमकाथाना में पंचायत चुनाव 2026: दूसरे दिन तीन प्रत्याशी दाखिल, कुल चार नामांकन
Sikar, Rajasthan:पंचायती राज चुनाव 2026 नामांकन के दूसरे दिन तीन प्रत्याशी ने किया नामांकन दाखिल。 दो कांग्रेस और एक बसपा प्रत्याशी ने किया नामांकन दाखिल。 वार्ड नंबर 23 से कांग्रेस से गीता देवी और वार्ड नंबर 14 से कांग्रेस से हरफूल ने नामांकन दाखिल किया। वार्ड नंबर 15 से बसपा प्रत्याशी सुमन देवी ने अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। अब तक चार नामांकन पत्र दाखिल किए जा चुके हैं。 सीकर जिले के नीमकाथाना में पंचायती राज चुनाव 2026 को लेकर नामांकन प्रक्रिया जारी है। नामांकन के दूसरे दिन तीन प्रत्याशी ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इनमें कांग्रेस के दो और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की एक प्रत्याशी शामिल हैं। उपखंड अधिकारी सुमन सोनल ने बताया कि वार्ड नंबर 23 से कांग्रेस प्रत्याशी गीता देवी और वार्ड नंबर 14 से कांग्रेस प्रत्याशी हरफूल ने नामांकन दाखिल किया। वहीं, वार्ड नंबर 15 से बसपा प्रत्याशी सुमन देवी ने अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। नामांकन के दूसरे दिन तीन प्रत्याशी के पर्चे दाखिल होने के साथ ही अब तक कुल चार नामांकन पत्र दाखिल किए जा चुके हैं। नामांकन प्रक्रिया को लेकर प्रत्याशीां में उत्साह देखने को मिल रहा है। उपखंड अधिकारी सुमन सोनल ने नामांकन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव के तहत प्रत्याशी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपने नामांकन पत्र दाखिल कर रहे हैं। कल और परसों दो और दिन नामांकन दाखिल किए जायेंगे।झालरापाटन नगरपालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अंशु गुप्ता का पदभार ग्रहण, विकास की दिशा तय
Jhalawar, Rajasthan:झालरापाटन (झालावाड़) एंकर इंट्रो: झालावाड़ जिले के झालरापाटन नगरपालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अंशु गुप्ता ने आज अपना पदभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान झालरापाटन नगरपालिका परिसर में एक समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें वरिष्ठ भाजपा नेता, नवनिर्वाचित पार्षद गण सहित शहर के गणमान्य जन भी मौजूद रहे। नवनिर्वाचित पार्षदों और शहर के गणमान्य नागरिकों ने पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अंशु गुप्ता का फूल मालाओं से स्वागत किया और शहर के विकास के विजन को लेकर भी चर्चाएं कीं। समारोह के दौरान भूमि विकास बैंक के पूर्व अध्यक्ष नरेन्द्र डांगी ने कहा कि जिस विश्वास से नगर की जनता ने भाजपा का बोर्ड बनाया है, उस पर खरा उतरنا हमारी जवाबदेही है। लोकतंत्र में जनता का विश्वास जीतकर विकास कार्य करवाना ही असली मंत्र है। हम सब ट्रिपल इंजन के माध्यम से नगर का चहुंमुखी विकास करवाएंगे। उन्होंने कहा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एवं सांसद दुष्यन्त सिंह से नगर में विकास की गंगा बहायी है, जिसे आगे बढ़ाया जाएगा। पूर्व विधायक निर्मल कुमार सकलेचा, भाजपा नेता मुकेश चेलावत ने कहा कि भाजपा ने विकास कार्यों के दम पर दोबारा बोर्ड बनाया है। वर्तमान बोर्ड भी विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष वर्षा मनीष चाँदवाड़ ने कहा कि गत बोर्ड द्वारा कराए गए विकास कार्यों पर नगर की जनता द्वारा मोहर लगाई गई है। वर्तमान भाजपा बोर्ड भी 36 कौमो को साथ लेकर विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सोच विकासवादी है। नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष अंशु गुप्ता ने कहा कि नगर की जनता और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जो उन पर भरोसा जताया है उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। सभी के सुझाव एवं आशीर्वाद से नगर का चहुंमुखी विकास करेंगे। नगर के धार्मिक ऐतिहासिक विरासत को आगे बढ़ाया जाएगा। पूर्व भाजपा बोर्ड द्वारा कराए गए विकास कार्यो को गति देंगे। समारोह के दौरान पालिका उपाध्यक्ष किरण भील, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनीष चाँदवाड़, पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष विजय मेहता, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा, सहायक अभियंता पी.सी. मीणा भी मौजूद रहे।मेरठ बिग ब्रेकिंग न्यूज़: नीला ड्रम हत्याकांड के आरोपी साहिल और मुस्कान को मिली फांसी की सजा
Meerut, Uttar Pradesh:मेरठ : नीला ड्रम हत्याकांड के आरोपी साहिल और मुस्कान को मिली फांसी की सजा।
जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा ने सुनाया बड़ा फैसला।
2025 मार्च को हुआ था सौरभ हत्याकांड।
साहिल और मुस्कान डेढ़ साल से थे जिला कारागार में बंद।
सरकारी वकील की दलीलों को सुनते हुए जज ने सुनाया बड़ा फैसला।
566 दिन 126 तारीख के बाद आया सौरभ हत्याकांड में बड़ा फैसला।
बाइट – केके चौबे सरकारी वकील
