328026
राजस्थान में अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार
Mallapura, Rajasthan:सरमथुरा के अंगाई थाना पुलिस ने अवैध देसी शराब के 62 पव्वों के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धानापुर थाना प्रभारी त्रिवेणी लाल सेन का तबादला, सूर्य प्रकाश मिश्रा ने संभाली कमान
Dhanapur, Uttar Pradesh:धानापुर, चंदौली। चंदौली जिले के धानापुर थाना प्रभारी त्रिवेणी लाल सेन का पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल द्वारा कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस लाइन स्थानांतरण कर दिया गया है। उनके स्थान पर सूर्य प्रकाश मिश्रा को धानापुर का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने थाने पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। स्थानांतरण के अवसर पर धानापुर थाने में विदाई समारोह आयोजित किया गया, जहां साथी पुलिसकर्मियों ने त्रिवेणी लाल सेन को फूल-माला और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने कार्यकाल के दौरान त्रिवेणी लाल सेन ने धानापुर क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। लगातार हो रही चोरियों का सफल खुलासा करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। इसके अलावा पूरा चेता दुबे गांव में जमीन की फर्जी रजिस्ट्री के चर्चित मामले की निष्पक्ष जांच कर मुख्य आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया और उसे जेल भेजने की कार्रवाई की, जिससे क्षेत्र में कानून के प्रति लोगों का विश्वास मजबूत हुआ। त्रिवेणी लाल सेन अपनी कर्तव्यनिष्ठ कार्यशैली और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के प्रयासों के लिए जाने जाते रहे हैं। उन्होंने आम जनता की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान का प्रयास किया। साथ ही बिजली विभाग के कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध भी प्रभावी कार्रवाई कर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई। वहीं, नए थाना प्रभारी सूर्य प्रकाश मिश्रा ने कार्यभार संभालने के बाद कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखना होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रत्येक पीड़ित की शिकायत पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी तथा अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा।0
0
Report
जांच के दौरान किसान की मौत ग्रामीणों ने SDM की गाड़ी रोकी बनाया बंधक
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया के रुद्रपुर तहसील क्षेत्र के पिड़हनी गांव में IGRS शिकायत की जांच करने गांव में पहुचे रुद्रपुर एसडीएम अवधेश निगम जांच के दौरान अचानक तबियत बिगड़ने से एक किसान की मौत से हंगामा खड़ा हो गया। परिजनों ने एसडीएम पर किसान को डांटने-फटकारने का आरोप लगाते हुए शव को एसडीएम की गाड़ी के सामने रखकर उन्हें बंधक बना लिया। सूचना पर कई थानों की पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। काफी समझाने-बुझाने के बाद मामला शांत हुआ और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। आपको बता दे कि पिड़हनी गांव निवासी बैजनाथ यादव ने गांव के सर्वजीत यादव पर खलिहान और आबादी की जमीन पर कब्जे की शिकायत IGRS पोर्टल पर दर्ज कराई थी। इसी शिकायत की जांच के लिए SDM रुद्रपुर अवधेश निगम गांव पहुंचे थे। आरोप है कि जांच के दौरान कहासुनी हुई, जिसके बाद 62 वर्षीय सर्वजीत यादव की तबीयत बिगड़ गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव को SDM की गाड़ी के सामने रखकर विरोध प्रदर्शन किया और उन्हें बंधक बना लिया। हालात बिगड़ते देख SDM ने एक घर में शरण ली। बाद में तहसीलदार,CO और पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद मामला शांत हुआ और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है।0
0
Report
करोड़ों का रेलवे स्क्रैप चोरी,बरामदगी सिर्फ एक पिकअपःबाराबंकी में आरपीएफ का खुलासा सवालों के घेरेमें
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर चल रहे कायाकल्प के दौरान करोड़ों रुपये के स्क्रैप की चोरी का मामला सामने आया है। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने इस संबंध में तीन ठेकेदारों सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, बरामदगी के तौर पर केवल एक पिकअप वाहन और लगभग छह क्विंटल स्क्रैप ही मिला है, जिससे आरपीएफ की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। 'अमृत भारत योजना' के तहत बाराबंकी रेलवे स्टेशन का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। पुराने निर्माण को तोड़ने के बाद बड़ी मात्रा में स्क्रैप निकल रहा था। नियमों के अनुसार, इस स्क्रैप का निस्तारण या बिक्री विभागीय देखरेख में होनी चाहिए थी, लेकिन कथित तौर पर ऐसा नहीं हुआ। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, महंगे कबाड़ को ठिकाने लगाने के नाम पर रातोंरात बड़े पैमाने पर हेराफेरी की जा रही थी। रात होते ही कई डंपर और पिकअप जैसे वाहन बुलाए जाते थे और अंधेरे में माल को निर्धारित ठिकानों पर पहुंचाया जाता था। आरपीएफ टीम ने मंगलवार देर रात कार्रवाई करते हुए तीन ठेकेदारों समेत कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से एक पिकअप वाहन और लगभग छह क्विंटल रेलवे स्क्रैप बरामद किया गया। सभी के खिलाफ RPF पोस्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। सूत्रों का दावा है कि रेलवे स्क्रैप को बाहर भेजने का यह खेल लंबे समय से चल रहा था और पहले भी भारी मात्रा में स्क्रैप खपाया जा चुका है। लोडिंग के समय बाहर लगी लाइटें बंद कर दी जाती थीं, ताकि कैमरे इसे रिकॉर्ड न कर सकें। इसके अलावा, रात के अंधेरे में डंपरों और ट्रैक्टरों से बड़ी मात्रा में मिट्टी भी बाहर ले जाई जा रही थी, जिसका कोई स्पष्ट लेखा-जोखा सामने नहीं आया है। इस मामले में आरपीएफ इंस्पेक्टर कपिल चौहान ने बताया कि उन्हें पहले की जानकारी नहीं है। फिलहाल मामले की जांच जारी है अगर ऐसा कुछ होगा तो कार्रवाई होगी।उधर इस मामले में आरपीएफ के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त उत्तर रेलवे के देवांश शुक्ला से बात करने का प्रयास किया गया पर उनसे संपर्क नहीं हो सका।सूत्रों का मानना है कि यदि मामले की ठीक से जांच की जाए, तो इसमें कई बड़े अधिकारियों की संलिप्तता सामने आ सकती है।0
0
Report
Advertisement
DMF निधि से बने मिनी स्टेडियम में दरारें, गुणवत्ता पर सवाल
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा जिले के ग्राम पंचायत कठिया में जिला खनिज न्यास निधि (DMF) से लगभग 50 लाख रुपये की लागत से बन रहे मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य अब विवादों में घिर गया है...निर्माणाधीन स्टेडियम की बाउंड्रीवॉल में काम पूरा होने से पहले ही कई जगह दरारें दिखाई देने लगी हैं, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं...ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में भारी लापरवाही बरती गई है ,जहां बाउंड्रीवॉल की ऊंचाई 7 फीट निर्धारित थी, वहां कई स्थानों पर केवल 5 फीट तक ही दीवार बनाई गई है..इतना ही नहीं, जानकारी के मुताबिक बाउंड्रीवॉल निर्माण के लिए करीब 20 लाख रुपये का भुगतान भी किया जा चुका है और अब तक निर्माण स्थल पर सूचना बोर्ड नहीं लगाए जाने से कार्य की लागत, एजेंसी और समय-सीमा जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां सार्वजनिक नहीं हैं, जिससे पारदर्शिता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं..इस पूरे मामले पर बेमेतरा कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने कहा कि उन्हें इस संबंध में सूचना मिली है यदि जांच में निर्माण कार्य की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या मानकों का उल्लंघन पाया जाता है, तो मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी...0
0
Report
वायनाड सुरंग निर्माण भूस्खलन: खूँटी के प्रवासी मजदूर अनमोल डोडराय की मौत
Khunti, Jharkhand:रिपोर्ट - ब्रजेश कुमार। क्षेत्र - खूँटी। स्लग - प्रवासी मजदूर की वायनाड में टनल निर्माण के भू-धंसान से मौत, घर पहुँचा शव (अपडेट)। एंकर - खूँटी जिले के तोरपा प्रखंड अंतर्गत जरिया पंचायत के उनुगदाह गाँव का 25 वर्षीय एक प्रवासी मजदूर की केरल के वायनाड में भू-धंसान से मौत हो गया। जिसका शव रात को खूँटी जिले गाँव उनुगदाह स्थित उसका घर पहुँचा। अनमोल डोडराय का शव घर पहुँचते ही घर में रोने से गाँव में गूज गया। माँ बहन सभी का रो-रोकर बुरा हाल था। अनमोल के पिताजी अलविश डोडराय ने बताया कि उसका बेटा अनमोल डोडराय छह माह पहले घर से मजदूरी करने केरल के वायनाड गया हुआ था। केरल के वायनाड में एक सुरंग के निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहा था। सुरंग निर्माण कार्य में ठीकेदार के अधीन कार्य में लगा था। इसी क्रम में अचानक टनल के पास भूस्खलन हो गया और उसके मलबे से दबकर अनमोल और एक अन्य की मौत हो गयी। वहीं अन्य सात लोगों के घायल होने का पता चल रहा है। जिसमें तोरपा प्रखंड निवासी मजदूर अनमोल की मौत की खबर सुनने के बाद घर में मातम पसरा हुआ है। वहीं परिवार में दुःख का अंबार टूट पड़ा है। बाईट - आशीष मिंज, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, तोरपा, खूँटी।0
0
Report
SDM कार्यालय के बाहर गुंडई: ई-रजिस्ट्री केंद्र पर हमला, FIR दर्ज
Panna, Madhya Pradesh:SDM कार्यालय के बाहर बेखौफ गुंडई, दहशत फैलाकर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने ई-रजिस्ट्री संचालक पर हमला किया. फरियादी ने आवेदन पत्र में कट्टे से दहसत फैलाकर 3 लाख नगद लूटने, कंप्यूटर तोड़ने के गंभीर आरोप लगाये है. पीड़ित संचालक ने मारपीट, लूटपाट और तोड़फोड़ की शिकायत SDM और पुलिस से की, FIR दर्ज. मारपीट का विडियो हो रहा वायरल. SDM कार्यालय अजयगढ़ परिसर में ई-रजिस्ट्री एवं ई-स्टाम्प विक्री केंद्र की संचालित दुकान में कुछ लोगों के द्वारा मारपीट कर दहसत फैलाने का मामला सामने आया है. वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. संचालक ब्रज किशोर पटेल ने SDM अजयगढ़ को शिकायती पत्र सौंपकर मारपीट, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं. आरोपियों ने दो बार हमला किया, कट्टा और चाकू दिखाकर दहशत फैलायी, मोबाइल करीब तीन लाख रुपये नकद और अन्य सामान लूटने का आरोप भी लगाया है. पीड़ित को मारपीट में गंभीर चोटें आई हैं. उसने दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है. SDM ने घटना को गंभीरता से लिया और थाना प्रभारी अजयगढ़ को नियमानुसार कार्रवाई के लिए निर्देशित किया. इसके बाद थाना अजयगढ़ में 04 नामजद और कुछ अन्य आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है.0
0
Report
Advertisement
स्टेशन रोड पर अतिक्रमण दोबारा: नगर पालिका सख्त कार्रवाई की चेतावनी
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर पालिका ने सख्त रुख अपनाया है। नगर पालिका की CMO स्वयं स्टेशन रोड पर पहुंचीं और दोबारा किए गए अतिक्रमण का निरीक्षण कर संबंधित लोगों को कड़ी चेतावनी दी。 CMO ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन लोगों ने कार्रवाई के बाद फिर से सड़क और शासकीय भूमि पर अतिक्रमण किया है, वे तत्काल स्वयं उसे हटा लें। यदि निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो नगर पालिका द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के सख्त कार्रवाई की जाएगी。 नगर पालिका का कहना है कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने का अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य आम नागरिकों को बेहतर यातायात व्यवस्था, सुरक्षित सड़कें और स्वच्छ शहर उपलब्ध कराना है।0
0
Report
रायगढ़: 8.5 टन लोहे का कबाड़ जब्त, 22 लाख रुपये की संपत्ति पुलिस के हाथ
Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ जिले की छाल पुलिस ने संदिग्ध लोहे के कबाड़ के अवैध परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 8.5 टन लोहे का स्क्रैप और परिवहन में प्रयुक्त 6 चक्का महिंद्रा वाहन जब्त किया है। जब्त संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत करीब 22 लाख रुपये बताई गई है। मामले में आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर पुलिस कबाड़ के स्रोत और उसके वास्तविक स्वामी की जांच कर रही है। छाल थाना प्रभारी निरीक्षक नासिर खान को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हाटी क्षेत्र से एक 6 चक्का वाहन में बड़ी मात्रा में लोहे का स्क्रैप भरकर छाल होते हुए घरघोड़ा की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने छाल बैरियर पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। जांच के दौरान वाहन क्रमांक CG-12 BD-1623 को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में तिरपाल के नीचे बड़ी मात्रा में लोहे का स्क्रैप, एंगल, टीना और अन्य कबाड़ सामग्री मिली। चालक से परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में चालक ने अपना नाम तौफिक खान (19 वर्ष), निवासी सीएसईबी चौकी क्षेत्र, जिला कोरबा बताया। दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने और कबाड़ के संदिग्ध होने पर पुलिस ने करीब 8.5 टन लोहे का स्क्रैप, जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख रुपये, तथा परिवहन में प्रयुक्त 20 लाख रुपये कीमत का महिंद्रा 6 चक्का वाहन जब्त कर लिया। इस तरह कुल 22 लाख रुपये की संपत्ति पुलिस ने अपने कब्जे में ली। आरोपी के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 35(क), 35(ड) तथा बीएनएस की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि जब्त कबाड़ कहां से लाया गया था और इसका वास्तविक मालिक कौन है। मामले की जांच जारी है।0
0
Report
हनुमानगढ़ में नारंग होटल के सामने ट्रक पलटा, दुर्घटना में मजदूर सुरक्षित
Noida, Uttar Pradesh:Hanumangarh : जंक्शन के नारंग होटल के सामने अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक. ट्रक पलटते ही हुआ जोरदार धमाका, ट्रक के भीतर भरे हुए थे सोलर पैनल पाइप्स, यूपी से श्रीगंगानगर जा रहा था सामान, सूचना मिलने पर जंक्शन थाने से एएसआई कालूराम पहुंचे मय टीम मौके पर. पास ही में सो रहे मजदूर बाल बाल बचे, जंक्शन पुलिस ने चोटिल चालक को पहुंचाया जिला अस्पताल0
0
Report
Advertisement
जयपुर में बारिश ने जमकर ठंडक दी, तापमान में भारी कमी, किसान खुश
Jaipur, Rajasthan:जयपुर पिछले दो-तीन दिनों से हुई बारिश की वजह से राजधानी जयपुर सहित आसपास के कई जिलों के तापमान में भारी कमी दर्ज की गई है,,, राजधानी जयपुर का तापमान जो सुबह 38 से 40 डिग्री तक पहुंच जाया करता था अब वह 30 डिग्री के करीब है,,, वहीं दोपहर का तापमान भी 34 से 35 डिग्री तक पहुंच पाता है,,, ऐसे में राजधानी वासियों को अब उसे चिलचीलाती धूप से राहत मिली है,,, वही तापमान में कमी की वजह से थोड़ा उमस से भी निजात मिली है,, हालांकि बारिश का शुरुआती दौर है जिस वजह से अभी उमस से पूरी तरह निजात नहीं मिली लेकिन मौसम विभाग ने जयपुर सहित प्रदेश के तकरीबन एक दर्जन से ज्यादा जिलों के लिए 10 जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है,,, जिस वजह से तापमान में और गिरावट होने की उम्मीद है,,, वहीं वहीं लगातार दो-तीन दिनों से हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं,,,, किसानों की फसल की बुवाई जुताई व अंकुरित होने के समय होने वाली बारिश से उनकी फसलों को काफी लाभ होगा,,, हालांकि राजधानी वासियों का कहना है कि तमाम सरकारी महकमें बारिश के समय गंभीर लापरवाही करते हैं जिसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ता है चाहे JDA की सड़के बनाने में लापरवाही हो या नगर निगम की नालों की साफ सफाई में हो या फिर वन विभाग की पौधारोपण में की गई लापरवाही की वजह से मौसम अनिश्चितकालीन बना हुआ है....0
0
Report
खेतड़ी के सफाई निरीक्षक सुनील सैनी ने स्वच्छ भारत मिशन में नई दिशा दी
Jhunjhunu, Rajasthan:सुनिल सैनी (सफाई निरीक्षक, नगरपालिका खेतड़ी) ने सफाई निरीक्षक के रूप में नगरपालिका खेतड़ी में स्वच्छता व्यवस्था को नई दिशा और गति प्रदान की है। प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान की भावना को धरातल पर उतारते हुए उन्होंने सफाई व्यवस्था को अधिक प्रभावी और जनसहभागिता आधारित बनाने का प्रयास किया है। नियमित मॉनिटरिंग, सफाई कर्मचारियों के बेहतर समन्वय और आमजन को जागरूक करने के कारण शहर की स्वच्छता व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है। वे केवल सफाई तक सीमित नहीं रहते, बल्कि नागरिकों की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए भी लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मानना है कि स्वच्छ शहर केवल प्रशासन के प्रयासों से नहीं, बल्कि आमजन की भागीदारी से ही संभव है। उनके कार्यों ने नगरपालिका की कार्यशैली में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ-साथ लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी बढ़ाई है।0
0
Report
कानपुर देहात में महिला सुरक्षा पर सवाल: सड़क पर दबंगों बर्बरता वीडियो वायरल
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात में महिला सशक्तिकरण के दावों की खुली पोल बेखौफ दबंगो ने बीच सड़क सरेआम महिला के साथ की बर्बरता फल खरीदने में मोलभाव करना महिला को पड़ा भारी। दबंग दुकानदारों ने महिला और उसके परिजनों को बीच सड़क बेरहमी से पीटा। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल। महिला चीखती रही,तमाशबीन बने रहे लोग बनाते रहे वीडियो। दबंगों को रोकने की किसी ने नहीं दिखाई हिम्मत। महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर फिर उठे बड़े सवाल। पुलिस दोनों पक्षो पर की NCR की कार्यवाही。 जब बीच बाजार में महिला सुरक्षित नहीं, तो महिला सशक्तिकरण के दावे कितने मजबूत रूरा थाना क्षेत्र के कस्बा रूरा का मामला।0
0
Report
Advertisement
बारिश हादसे के बाद आगरा DM ने दुकानों के सर्वे का आदेश दे दिया
Agra, Uttar Pradesh:आगरा अपडेट ब्रेकिंग बारिश के दौरान हुए हादसे का मामला, हादसे के बाद एक्शन में DM आगरा मनीष बंसल, कल दुकानों का होगा सर्वे,जर्जर दुकानों को कराया जाएगा बंद, मौके पर पहुंची SDRF की टीम,रेस्क्यू जारी, चार लोगों का अबतक किया गया है रेस्क्यू,एक महिला लापता, सभी दुकानें बनाई है नगर निगम ने,सर्वे के बाद होगी कार्रवाई, मंटोला थाना क्षेत्र में गिरी है कपड़े की दुकान0
0
Report
टिहरी में बारिश जारी, स्कूल बंद; आठ सड़कें बंद, मलबा हटाने के लिये मशीनें
New Tehri, Uttarakhand:टिहरी जिले में बुधवार से रुक रुक कर बारिश का सिलसिल जारी है, बारिश के चलते आज स्कूल बंद किए गए हैं। वहीं जिले की आठ ग्रामीण सड़कें बंद चल रही हैं, तो नरेंद्रनगर-रानी पोखरी रोड भी मलबा आने से बंद है जिसे मशीनों से खोलने का प्रयास किया जा रहा है। डीएम का कहना है कि जिला आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष से जिले की मॉनिटरिंग की जा रही है और जहां सड़के बंद हैं उन्हें खोलने का भी प्रयास किया जा रहा है और अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।0
0
Report
आजमगढ़ के नरौली में ग्रिल टू चिल रेस्टोरेंट पर भीषण आग, दमकलों ने काबू पाया
Azamgarh, Uttar Pradesh:आजमगढ़ जिले में नरौली तिरंगा चौराहा के पास स्थित ग्रिल टू चिल रेस्टोरेंट की दूसरी मंजिल पर भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि इस घटना में किसी की जनहानि नहीं हुई है। फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने बताया कि प्रारम्भिक दृष्ट्या आग पहली मंजिल पर लग रही थी और आग लगने के पीछे इलेक्ट्रिक शॉर्ट हो सकता है। राहत एवं बचाव कार्य जारी रहा।0
0
Report
Advertisement
