icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दिल्ली स्टार्टअप पॉलिसी 2026: 400 करोड़ प्रारंभिक फंड से इन्क्यूबेशन को गति

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली के मंत्री आशीष सूद कहते हैं, "दिल्ली स्टार्ट-अप और इनक्यूबेशन पॉलिसी 2026 के तहत, दिल्ली सरकार ने दिल्ली के स्टार्ट-अप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए 400 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। 2014 के बाद, देश भर में स्टार्ट-अप इकोसिस्टम के तेज़ी से बढ़ने के साथ, स्टार्ट-अप की संख्या लगभग 350 से बढ़कर 2 लाख से ज़्यादा हो गई है। दिल्ली में संस्थान, राजधानी का दर्जा, समझदार सोच और देश के कुछ बेहतरीन संस्थान मौजूद हैं। फिर भी, दिल्ली उस तरह का स्टार्ट-अप इकोसिस्टम विकसित करने में पीछे रह गई है जैसा उसे करना चाहिए था, और इस वजह से यहाँ के युवाओं के हुनर, कड़ी मेहनत और नौकरी पैदा करने की क्षमता का पूरा फ़ायदा नहीं उठाया जा सका है...\nदिल्ली के मंत्री आशीष सूद कहते हैं, "... हमारी सरकार ने 400 करोड़ रुपये के शुरुआती फंड के साथ यह स्टार्टअप और इनक्यूबेशन पॉलिसी शुरू की है। आज की चर्चा का मकसद इस पॉलिसी को सही ढंग से लागू करना और इन फंड्स का बेहतर इस्तेमाल सुनिश्चित करना है। इसके लिए हम जाने-माने वेंचर कैपिटलिस्ट, स्टार्टअप मालिकों और प्रमोटरों—जैसे कि अनन्या बिड़ला, संजीव बिखचंदानी और कुणाल बहल, जिन्हें इस सेक्टर का सीधा अनुभव है—से बातचीत करेंगे। मुख्यमंत्री भी हमारे साथ शामिल होंगी और हम उनकी मौजूदगी में इस बातचीत को पूरा करेंगे। हम यह पक्का करेंगे कि इस पॉलिसी का असरदार तरीके से इस्तेमाल हो, ताकि दिल्ली—जो पहले से ही देश की सांस्कृतिक और राजनीतिक राजधानी है—स्टार्टअप राजधानी के तौर पर भी उभर सके।"
0
0
Report

जर्नलिस्ट प्रेस क्लब उन्नाव कार्यकारिणी का तीसरा वार्षिक चुनाव

Kanpur, Uttar Pradesh:Unnao : उन्नाव में जर्नलिस्ट प्रेस क्लब एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की उन्नाव जिला कार्यकारिणी का 3 वार्षिक चुनाव सम्पन्न हो रहा है। चुनाव उन्नाव के शुक्लागंज के गुड्डन पैलेस में हो रहा है। जहाँ पर पत्रकार अपने हितों के लिए चुनाव में भागीदारी निभा रहे है। मतदान स्थल पर मतदाताओं ने पहुँच कर अपने मतो का प्रयोग कर अपने चहेते उम्मीदवारों को जीत हासिल दिलाने में कड़ी मशक्कत कर रहे है। चुनाव समिति भी चुनाव पर नजर बनाए हुए है। चुनाव पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ सम्पन्न कराया जा रहा है। चुनाव की वयवस्था व मतदान स्थल भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा।
0
0
Report

शिक्षक दिवस पर ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ कार्यक्रम, गिद्ध संरक्षण को लेकर किया जागरूक

Aamir KhanAamir KhanFollow5m ago
Newal Garh, Uttar Pradesh:जरवा/बलरामपुर राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय लोहटी में ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। रेंजर अमरजीत प्रसाद बन दरोगा अखिलेश गुप्ता ने कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को अंतर्राष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस के अवसर पर गिद्धों के पर्यावरणीय महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई। बताया गया कि गिद्ध प्रकृति के महत्वपूर्ण सफाईकर्मी हैं, जो मृत पशुओं के अवशेषों को नष्ट कर पर्यावरण को स्वच्छ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। इनके संरक्षण से पारिस्थितिकी तंत्र का संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है। ग्रामीणों और विद्यार्थियों को गिद्धों के प्राकृतिक पर्यावास को सुरक्षित रखने तथा वन्यजीवों के प्रति संवेदनशील रहने के लिए जागरूक किया गया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, वन्यजीव सुरक्षा और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।
0
0
Report
Advertisement

डूंगरपुर नगर परिषद चुनाव में बागी के कार्यालय के सामने लावारिस कुत्ते छोड़ने से हंगामा

Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर नगर परिषद चुनाव की सरगर्मियों के बीच वार्ड संख्या 31 में एक अनोखा और विवादित मामला सामने आया है। न्यू कॉलोनी स्थित भाजपा के बागी और निर्दलीय प्रत्याशी सुनील जैन के चुनावी कार्यालय के ठीक सामने नगर परिषद के शेल्टर होम की गाड़ी ने अचानक 10 से 15 लावारिस कुत्ते छोड़ दिए। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने मौके पर ही कड़ा विरोध दर्ज कराया। हालांकि, विरोध के बावजूद गाड़ी चालक आनन-फानन में कुत्तों को छोड़कर वहां से रवाना हो गया। इस पूरी घटना ने चुनावी माहौल को और गरमा दिया है। दरअसल, वार्ड-31 से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी और निवर्तमान उपसभापति सुदर्शन जैन चुनाव मैदान में हैं, जबकि उनके खिलाफ भाजपा के ही बागी सुनील जैन निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मजबूती से चुनाव लड़ रहे हैं। दोनों के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। ऐसे में आचार संहिता के लागू रहते नगर परिषद की इस कार्रवाई पर स्थानीय निवासियों और समर्थकों में भारी आक्रोश है। निर्दलीय प्रत्याशी सुनील जैन ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह सत्ता का खुला दुरुपयोग है और उन्हें कमजोर करने की नीयत से यह हथकंडा अपनाया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटिया हरकतों से उनके चुनावी हौसले पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा और वार्ड की जनता 9 सितंबर को मतदान के दिन वोट के जरिए इसका करारा जवाब देगी। टिकट नहीं मिला तो बगावत, अब आमने-सामने दो जैन चेहरे वार्ड-31 में इस बार भाजपा का टिकट वितरण सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा बना हुआ है। यहाँ भाजपा ने अन्य वार्ड के रहने वाले निवर्तमान उपसभापति सुदर्शन जैन को टिकट दिया है। इसी वार्ड के निवासी सुनील जैन भी भाजपा से दावेदारी कर रहे थे, लेकिन टिकट न मिलने पर वे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतर गए। इस वार्ड में कांग्रेस से कनकमल जैन मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी सुदर्शन जैन और बागी सुनील जैन के बीच माना जा रहा है। वार्ड में जैन समुदाय के मतदाताओं की संख्या निर्णायक भूमिका में है, जिसके बाद सिंधी समुदाय के मतदाता आते हैं। इनका रुख ही आगामी चुनावी समीकरण तय करेगा।
0
0
Report

परबतसर के मेगा हाईवे पर बस-ट्रेलर टक्कर, दर्जनभर से अधिक घायल

Didwana, Rajasthan:खबर डीडवाना के परबतसर से है जहां हनुमानगढ़-किशनगढ़ मेगा हाईवे पर डारापूरा गांव के पास रविवार को बस और ट्रेलर की टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस परबतसर, मकराना और बागोट की मदद से घायलों को उपचार के लिए परबतसर उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने घायलों का उपचार शुरू किया। इनमें से 6 गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर रेफर किया गया। हादसे के बाद मेगा हाईवे पर दोनों वाहनों के क्षतिग्रस्त होकर खड़े होने से सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था सुचारू कराने में जुटी साथ ही हादसे के कारणों का मौका मुआयना किया।
0
0
Report
Advertisement

आरा में सिक्किम महानन्दा एक्सप्रेस के दो डिब्बे डिरेल, कोई हताहत नहीं

Mumbai, Maharashtra:डी डी यू रेलखंड पर आज अहले शुबह 4.5 में सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस की दो बोगी डिरेल हो गई जिसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।हालांकि ये पूरा हादसा ट्रेन के लोको पायलट उमाशंकर पाण्डेय ने बताया कि मेरी गाड़ी की सिग्नल हुई और मै ट्रेन लेकर बढ़ गया लेकिन केबिन के पास देखा तो ट्रेन के पटरी का प्वाइंट गलत था जो किसी दूसरे दिशा में लेकर जा रहा था।मैने इसकी सूचना आरा स्टेशन के स्टेशन मास्टर को दी जिसके बाद एक महिला अधिकारी के कहने पर मैने ट्रेन को बैक करना शुरू किया जिसमे दो बोगी जो जनरल कटेगरी की थी डिरेल हो गई।हालांकि इस पूरे घटना में कोई जान माल की क्षति नहीं हुई है।मगर सवाल उठता है कि आखिरकार इस हादसे का असली दोषी कौन है और किसने पटरी का गलत प्वाइंट जोड़ा था।संयोग की बात ये थी कि ट्रेन की स्पीड कम थी नहीं तो आज एक बड़ा हादसा आरा में होता और कई लोग काल के गाल में समा जाते।लोकोपיילट उमाशंकर पाण्डेय के द्वारा बताए गए बातों से लगता है कि एक बड़ी लापरवाही की है जो एक बड़े हादसे का सबब बन सकता था। अब देखना यह अहम होगा कि इस घटना के पीछे जो भी हैं उन पर रेल प्रशासन किस तरह की कार्रवाई करता है। घटना के बाद से घटनास्थल पर दानापुर रेल खंड के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने जायजा लिया है और इस घटना की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल रेल परिचालन पुनः बहाल कर दिया गया है और डिटेल हुई बोगियों को पटरी से हटाया जा चुका है।
0
0
Report

MIT चौराहे पर कार रोकने के लिए भिड़ंत, वायरल वीडियो बना हंगामा

Mandsaur, Madhya Pradesh:मंदसौर में सड़क पर ड्रामा: चौराहे पर कार रोकने के लिए हुआ जबरदस्त हंगामा मंदसौर के व्यस्त MIT चौराहे पर उस वक्त हडकंप मच गया, जब सड़क के बीचों-बीच अचानक भीड़ और गहमागहमी का माहौल बन गया। ट्रैफिक के बीच लोगों का यह जमावड़ा किसी बड़े विवाद की ओर इशारा कर रहा था। सड़क को मोटरसाइकल सवारों ने मोटरसाइकिल खड़ी कर आधा ब्लॉक किया हुआ था। भीड़ के बीच से अचानक एक काले रंग की कार तेजी से आगे बढ़ने की कोशिश करती है। स्थिति को भांपते हुए वहां मौजूद कुछ लोग और दोपहिया वाहन सवार दौड़कर उस चलती हुई गाड़ी को घेर लेते हैं और बलपूर्वक उसका रास्ता रोकने का प्रयास करते हैं। एक युवक कार पर लात भी मारता है जिसकी आवाज भी आती है, लेकिन कार चालक कार को भगा ले जाता है, कार के पीछे एक स्कार्पियो भी दिखती है सड़क पर चल रहे इस आमने-सामने के ड्रामे और खींचतान के बीच वहां अफरा-तफरी मच जाती है। तनावपूर्ण माहौल के बीच कार किसी तरह वहां से निकल निकलने में कामयाब हो जाती है, जिसके बाद पीछे से लोग भी उसकी तरफ भागते हुए नजर आते हैं। चौराहे पर घटी इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। व्यस्त सड़क पर इस तरह से जबरन रास्ता रोकने और तनाव पैदा करने की यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। बताया जा रहा है मामला शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप का था, लेकिन किसी भी स्थिति में कानून को हाथ में लेना क्या उचित है,
0
0
Report

ग्वालियर-भोपाल बस में अचानक आग, यात्रियों ने खिड़कियाँ तोड़कर बचाई जान

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में चलती बस बनी आग का गोला ग्वालियर से भोपाल जा रही शरद ट्रेवल्स की स्लीपर बस में चेतकपुरी स्थित विवेकानंद चौराहे के पास अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए यात्रियों ने बस की खिड़कियों के काँच तोड़े और बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। मौके पर मौजूद राहगीरों ने भी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसे में यात्रियों के सुरक्षित होने की बात सामने आई है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका
0
0
Report
Advertisement

रतलाम में स्कूटी बैटरी विस्फोट: दो मौत, शोरूम संचालक के खिलाफ मामला दर्ज

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले में 19 अगस्त की रात विंध्यवासिनी कॉलोनी में हुए स्कूटी बैटरी विस्फोट अग्निकांड में अब तक दो मौतें हो चुकी हैं। हादसे में घर में मौजूद मां और उनकी दो बेटियां झुलस गई थीं। करीब पांच दिन पहले इलाज के दौरान एक बेटी की मौत हुई थी, वहीं अब इस अग्निकांड में झुलसी मां ने भी दम तोड़ दिया है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शहर के माणकचौक क्षेत्र स्थित बालाजी कम्युनिकेशन EV शोरूम के संचालक संजय व्यास के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह हादसा EV स्कूटर और बाइक इस्तेमाल करने वालों के लिए भी एक गंभीर चेतावनी है। बाजार में लगातार नए इलेक्ट्रिक वाहन आ रहे हैं। ऐसे में वाहन खरीदते समय सिर्फ कीमत और डिजाइन नहीं, बल्कि कंपनी की विश्वसनीयता, बैटरी की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों की जानकारी लेना भी बेहद जरूरी है। साथ ही वाहन में इस्तेमाल होने वाली बैटरी और चार्जर की प्रमाणिकता भी जांचना चाहिए।
0
0
Report
Advertisement

डिंडौरी में 10वीं के छात्र पर चाकू हमला: तीन नाबालिग फरार

Dindori, Madhya Pradesh:डिंडौरी जिले के समनापुर में कक्षा 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार तीन नाबालिग छात्रों ने रास्ते में रोककर विवाद के बाद छात्र के पेट में चाकू मार दिया और फरार हो गए। घायल छात्र को समनापुर स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल डिंडौरी रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक छात्र सतीश मरावी लंच के समय स्कूल से छात्रावास जा रहा था। इसी दौरान बीईओ कार्यालय के पीछे बाइक सवार तीन छात्रों ने उसे रोक लिया। विवाद के बाद एक छात्र ने उसके पेट में चाकू मार दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी छात्र कक्षा 11वीं में पढ़ता है। घटना के बाद घायल सतीश को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच करते हुए फरार छात्रों की तलाश कर रही है।
0
0
Report

रायगढ़ पुलिस ने चिटफंड मामले फरार निदेशक सुनील तिवारी को जशपुर से गिरफ्तार किया

Darogapara, Chhattisgarh:ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस ने चिटफंड मामले फरार निदेशक सुनील तिवारी को जशपुर से गिरफ्तार किया है. आरोपी को घरघोड़ा पुलिस रायगढ़ लेकर आई, जहाँ पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया. न्यायालय ने आरोपी को रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी सुनील तिवारी के जशपुर आने की सूचना मुखबिर से मिली थी. थाना घरघोड़ा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 3 सितंबर 2026 को जशपुर से उसे अभिरक्षा में लिया. मामला वर्ष 2012 से 2017 के बीच का है. नवापारा घरघोड़ा में संचालित “शुष्क इंडिया लिमिटेड” कंपनी पर लोगों को कम समय में ज्यादा रकम देने का झांसा देकर मासिक जमा और फिक्स डिपॉजिट के जरिए पैसा लेने का आरोप है. निवेशकों को रकम के बदले बॉन्ड पेपर भी दिए गए थे. बाद में कंपनी बंद हो गई और निवेशकों को उनकी जमा राशि वापस नहीं मिली. शिकायत के बाद थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 61/2017 दर्ज किया गया था. जांच में कंपनी के डायरेक्टरों के रूप में दिनेश सैनी, नरेंद्र लोधी और सुनील तिवारी के नाम सामने आए. मामले में पहले ही एक आरोपी दिनेश सैनी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है. अब फरार डायरेक्टर सुनील तिवारी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है. आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत छत्तीसगढ़ निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम 2005 की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top