icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

प्रतापगढ़ में स्वीप के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने मतदान का संदेश दिया

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर जिले में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। स्वीप गतिविधियों के तहत जिले की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली तथा रंगोली और मेहंदी के माध्यम से आमजन को मतदान के प्रति जागरूक किया। कार्यकर्ताओं ने लोगों से चुनाव में अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की। महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक ने बताया कि अभियान का उद्देश्य मतदान के प्रति सकारात्मक माहौल बनाना और अधिकाधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करना है।
0
0
Report

लक्ष्मणगढ़ में दुर्गा पूजा महोत्सव पर पुलिस की पैदल marcha, सुरक्षा हाई अलर्ट

Sikar, Rajasthan:ज़िला - सीकर विधानसभा - लक्ष्मणगढ़ सीकर लोकेशन - लक्ष्मणगढ़ हैडर/हैडलाइन- दुर्गा पूजा महोत्सव ओर त्यौहारी सीजन को लेकर पुलिस मुस्तैद, शहर में निकाला पैदल मार्च एंकर इन्ट्रो- लक्ष्मणगढ़ शहर में त्यौहारी सीजन, दुर्गा पूजा महोत्सव ओर डांडिया के आयोजनो को लेकर लक्ष्मणगढ़ पुलिस प्रशासन मुस्तैद नजर आया। लक्ष्मणगढ़ पुलिस उपधीक्षक जाकिर अख्तर ओर थानाधिकारी महेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने शहर में पैदल मार्च निकालकर शहर की सुरक्षा व्यवस्था ओर शांति-व्यवस्था का जायजा लिया साथ लक्ष्मणगढ़ शहर में करीब दो दर्जन सार्वजनिक स्थानों पर होने वाले दुर्गा पूजा महोत्सव स्थलों का जायजा लिया। लक्ष्मणगढ़ पुलिस उपधीक्षक जाकिर अख्तर ने कहा कि शहर में होने वाले धार्मिक आयोजनों के दौरान शान्ति व्यवस्था की आमजन की अहम जिम्मेदारी है साथ ही शहर में हुड़दंग मचाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्सा नहीं जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

भूसावर बाछरैन में विद्युत करंट से युवक की मौत, दो घायल, ग्रामीण मुआवजे की मांग

Bharatpur, Rajasthan:भुसावर (भरतपुर) उपखंड भुसावर के गांव बाछरैन में बीती देर शाम घरों में दौड़ा विद्युत करंट। एक युवक की मौके पर मौत हो गई और दो जनों को गंभीर हालत में जयपुर किया गया रैफर। रवि पुत्र समंदर मृतक युवक। विशाल और महिला कल्लो को जयपुर के SMS में भर्ती किया गया। उचित मुआवजा दिलवाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर गांव के मंदिर पर बैठे ग्रामीण हैं। सूचना मिलते ही मय जाप्ता मौके पर पहुंचे खेड़ली मोड थाना प्रभारी। विद्युत विभाग के अधिकारी भी मौके के लिए रवाना हुए। खेड़ली मोड थाना क्षेत्र का मामला।
0
0
Report
Advertisement

उत्तर प्रदेश में 15-17 अक्तूबर के बीच बारिश की संभावना

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले 24 घंटे बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है। इसके बाद 16 अक्तूबर को बारिश का असर पूर्वी उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों और आसपास के मध्यवर्ती जिलों तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 17 अक्तूबर के बाद प्रदेश में मौसम एक बार फिर शुष्क हो जाने के आसार हैं। उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटे मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने के आसार हैं। इसके बाद 15 और 16 अक्तूबर को नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान तराई क्षेत्र और उससे सटे मध्यवर्ती जिलों में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। हालांकि, फिलहाल भारी बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। 16 अक्तूबर को लखनऊ में भी बारिश हो सकती है। 17 अक्तूबर तक बिगड़ा रहेगा मौसम तापमान में आंशिक गिरावट भी आ सकती है। मौसम में इस बदलाव की वजह पश्चिमी विक्षोभ को माना जा रहा है। इसके प्रभाव से पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम बदलेगा। इसके बाद वर्षा का दौर पूर्वी उत्तर प्रदेश के तराई वाले इलाकों और उनसे सटे मध्यवर्ती जिलों को प्रभावित कर सकता है। इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। हालांकि, यह बदलाव ज्यादा दिनों तक रहने के आसार नहीं हैं। 17 अक्तूबर के बाद प्रदेश में बारिश की गतिविधियां थमने और मौसम के फिर से शुष्क होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 48 घंटों के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सक्रिय रहे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश हुई। अब यह मौसमी सिस्टम आगे बढ़ गया है और बारिश का दौर थम गया है। प्रदेश में फिलहाल कोई प्रभावी मौसम तंत्र सक्रिय नहीं है। इसके चलते अगले 24 घंटे तक ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। दिल्ली एनसीआर, आगरा और सहारनपुर तक 15 और 16 को बारिश के आसार हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मौसम में अगले बदलाव की वजह एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ होगा। इसके प्रभाव से 15-16 अक्तूबर को प्रदेश के उत्तरी हिस्से में स्थित तराई के जिलों और उनसे सटे मध्यवर्ती इलाकों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। हालांकि, जारी पूर्वानुमान में बारिश की तीव्रता, संभावित वर्षा की मात्रा और प्रभावित होने वाले जिलों के नाम स्पष्ट नहीं किए गए हैं। ऐसे में प्रदेश के सभी जिलों में बारिश होने की संभावना मानना उचित नहीं होगा। बारिश का असर सीमित क्षेत्रों में रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अगले पूर्वानुमान से इसकी स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
0
0
Report

बेगूसराय में लापता कानूनिया देवी: तीन दिनों से परिजन तलाश में

Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में पिछले तीन दिनों से एक महिला के लापता होने के बाद परिजन परेशान हैं। महिला की काफी खोजबीन करने के बावजूद अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। अनहोनी की आशंका से चिंतित परिजन अब पुलिस और जिला प्रशासन से महिला को सकुशल बरामद करने की गुहार लगा रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि समस्तीपुर रेल थाना पुलिस से शिकायत करने के باوجود उन्हें अपेक्षित मदद नहीं मिली। थक-हारकर परिजन बेगूसराय एसपी कार्यालय पहुंचे और महिला की तलाश कराने की मांग की। पूरा मामला लोहिया नगर थाना क्षेत्र के पन्हास गांव का है।दरअसल, लोहिया नगर थाना क्षेत्र के पन्हास गांव की रहने वाली कानूनिया देवी अपनी आंखों का इलाज कराने के लिए समस्तीपुर जिले गई थीं। बताया जा रहा है कि आंख दिखाने के बाद वह वापस लौट रही थीं, लेकिन इसी दौरान अचानक लापता हो गईं। जब वह घर नहीं पहुंचीं तो परिजनों की चिंता बढ़ गई और उन्होंने उनकी खोजबीन शुरू कर दी।काफी तलाश करने के बाद भी जब कानूनिया देवी का कोई अता-पता नहीं चला, तो परिजन समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। परिजनों के मुताबिक, उन्हें जानकारी मिली कि कानूनिया देवी समस्तीपुर रेलवे स्टेशन तक पहुंची थीं, लेकिन इसके बाद वह अचानक लापता हो गईं।परिजनों का आरोप है कि जब उन्होंने समस्तीपुर रेल थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी, तो पुलिस ने उन्हें डांट-फटकार कर वहां से भेज दिया और सीसीटीवी फुटेज देखने को कहा। परिजनों का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज में महिला रेलवे स्टेशन पर मौजूद दिखाई दीं, लेकिन इसके बाद वह कहां गईं, इसका कोई सुराग नहीं मिल सका।परिजनों का कहना है कि महिला की तलाश के लिए लगातार गुहार लगाने के बावजूद उन्हें मदद नहीं मिली। इसके बाद थक-हारकर परिजन बेगूसराय पहुंचे और एसपी कार्यालय में आवेदन देकर कानूनिया देवी को जल्द से जल्द खोजने की मांग की।परिजनों को आशंका है कि कहीं महिला के साथ कोई अनहोनी न हो गया हो। तीन दिनों से महिला के लापता रहने के कारण परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव के लोग भी चिंतित हैं। अब परिजन पुलिस और जिला प्रशासन से कानूनिया देवी की सकुशल बरामदगी की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
0
0
Report
Advertisement

बृजमोहन राम के उड़ीसा राज्यपाल बनते ही पाकुड़ में BJP कार्यकर्ता खुश

Pakur, Jharkhand:पाकुड़- पलामू के पूर्व सांसद और भाजपा नेता बृजमोहन राम को उड़ीसा का राज्यपाल बनाया गया है... इसे लेकर पाकुड़ जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी है... शहर के बिरसा चौक के पास भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई... इसके दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों के बीच मिठाई बांटी... इस मौके पर भाजपा के एससी मोर्चा के प्रदेश मंत्री कामेश्वर दास, भाजपा नेत्री शर्मिला रजक, पूर्व जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय, प्रदेश कार्य समिति सदस्य मीरा प्रवीण सिंह, जिला महामंत्री रूपेश भगत, समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे... इस दौरान एससी मोर्चा के प्रदेश मंत्री कामेश्वर दास ने कहा कि भाजपा जमीन से जुड़े कार्यकर्ता को सम्मान देती है... उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति ने बृजमोहन राम को उड़ीसा का राज्यपाल नियुक्त किया है यह काफी खुशी की बात है... वही भाजपा नेत्री शर्मिला रजक ने भी इसे कार्यकर्ताओं के लिए सम्मान बताया...
0
0
Report
Advertisement

अतीक कब्जे से मुक्त पर 602 फ्लैट, योगी भूमि पूजन के साथ पद्म आवास शुरू

Prayagraj, Uttar Pradesh:माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त सरकारी जमीन पर योगी सरकार पद्म आवास योजना बनाने जा रही है। प्रयागराज के चकिया इलाके में स्थित 9811.35 वर्ग मीटर सरकारी जमीन पर कभी माफिया और उसके गुर्गों ने कब्जा कर रखा था। लेकिन अब कब्जे वाली जमीन पर पीडीए पद्म आवास योजना बनाने की तैयारियों में जुटा है। जिसमें 14 मंजिला हाईटेक बिल्डिंग होगी और उसमें 602 फ्लैट 2 बीएचके के बनाए जाएंगे। कल इसी पद्म आवास योजना के लिए सीएम योगी प्रयागराज आ रहें हैं। सीएम योगी यहां पर बाकायदा भूमि पूजन करेंगे। भूमि पूजन के बाद पद्म आवास योजना का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। सीएम योगी के आगमन से पहले पद्म आवास योजना वाली जगह पर भूमि पूजन के लिए जरूरी तैयारियां की जा रहीं हैं। प्रयागराज के जिस चकिया इलाके में कभी माफिया के कब्जे के आगे कोई सर उठाने के लिए तैयार नहीं था, अब उसी चकिया इलाके में माफिया के कब्जे से मुक्त हुई सरकारी जमीन पर योगी सरकार पद्म आवास योजना बनाने जा रहा है। पद्म आवास योजना की लागत लगभग 150 करोड़ की है, जिसमें 14 मंजिला बिल्डिंग में कुल 602 फ्लैट बनाए जाएंगे। 28 से 30 लाख रुपए में फ्लैट को आवंटित किया जाना है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण की तरफ से पद्म आवास योजना को बनाया जाएगा। इस बहुप्रतीक्षित आवासीय योजना के निर्माण कार्य से पहले कल सीएम योगी भूमि पूजन के लिए यहां आएंगे। दोपहर 2 बजे सीएम योगी विधिवत् वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यहां भूमि पूजन करेंगे। सीएम योगी के भूमि पूजन के बाद पद्म आवास योजना का निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा। पीडीए वीसी ऋषिराज ने बताया कि इस सरकारी जमीन पर माफियाओं ने अतिक्रमण कर रखा था। अब फिलहाल अतिक्रमण को मुक्त कराके यहां आवासीय योजना तैयार की जाएगी। प्रयागराज के चकिया इलाके में माफिया के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर पद्म आवास योजना बनाने के योगी सरकार के फैसले से स्थानीय लोगों में खुशी है। यहां रहने वाले मदन लाल का कहना है कि सरकार का ये फैसला सराहनीय है, क्योंकि ये सरकारी जमीन थी, इस पर कब्जा था, सरकार अब इसपर विकास कार्य कर रही है। वहीं दीपक कुशवाहा का कहना है कि योगी सरकार का ये काम बेहद प्रशंसनीय है। बता दें कि करीब 5 साल पहले भी प्रयागराज के लूकरगंज में माफिया के कब्जे से मुक्त कराई गई सरकारी जमीन पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों के लिए योगी सरकार ने आशियाना बनाया था। जिसको आवंटित भी किया जा चुका है, जहां अब करीब 72 परिवार रह रहें हैं। लूकरगंज में माफिया के कब्जे से मुक्त हुई जमीन पर गरीबों के लिए आशियाना बनाए जाने के लिए सीएम योगी ने भूमि पूजन भी किया था और निर्माण कार्य पूरा होने के बाद आवास की चाभी सौंपने के लिए भी सीएम योगी यहां पहुंचे थे। उसी तरह एक बार फिर से माफिया के कब्जे से छुड़ाई जमीन पर प्रयागराज विकास प्राधिकरण पद्म आवास योजना बनाने जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top