सरमथुरा में जाम की समस्या पर कड़ी कार्रवाई, पुलिस ने 12 बाइकों को किया जब्त
Sirmathura, Rajasthan:शहर में जाम की समस्या को गंभीरता से लेते हुए थाना पुलिस ने गुरुवार को अभियान चलाया और बिना नंबर की करीब 12 बाइकों को जब्त किया। इन बाइकों के खिलाफ 207 एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई और जुर्माना वसूला जा रहा है। थानाप्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि इस कार्रवाई का उद्देश्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर लोगों की खरीदारी में कोई परेशानी न हो और जाम की समस्या से राहत दिलाना है। उन्होंने सड़क किनारे नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने पर सख्त कार्रवाई की भी चेतावनी दी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
