Back
SP ने धौलपुर में शहर भ्रमण के बाद थाने का निरीक्षण किया
BSBhanu Sharma
Nov 06, 2025 16:23:17
Dholpur, Rajasthan
एसपी ने पुलिस थाना का निरीक्षण एवं शहर का पैदल भ्रमण कर आमजन से किया संवाद
सरमथुरा , धौलपुर
पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने शहर के प्रमुख मार्ग का पैदल भ्रमण करते हुए आमजन से सीधा संवाद स्थापित किया। एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का जमीनी स्तर पर जायजा लिया। इस दौरान एसपी ने शहर की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन तथा नागरिकों की समस्याओं की वास्तविक स्थिति को समझते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शहर भ्रमण के बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस थाना का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मालखाना, पुलिस बैरकों सहित संपूर्ण थाना परिसर की व्यवस्थाओं का सूक्ष्म अवलोकन किया और सुधारात्मक निर्देश दिए। मालखाने की जांच करते हुए उन्होंने जब्त किये गए सामान की सुरक्षा और रिकॉर्ड की पारदर्शी व्यवस्था पर विशेष जोर दिया। उन्हो बैरकों का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई, मरम्मत और बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के आदेश दिए। साथ ही, पुलिसकर्मियों के मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए खेलकूद और मनोरंजन की सुविधाएं भी उपलब्ध कराने की बात कही। उन्होंने पेंडिंग प्रकरणों का निस्तारण करने के लिए IO को निर्धारित समय में प्रकरणों का अनुसंधान करने के लिए पाबंद किया। एसपी ने सड़क सुरक्षा अभियान के तहत शहर व हाइवे पर विशेष अभियान चलाने के लिए अधिकारियों को पाबंद किया। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने यात्री वाहनों में क्षमता से अधिक सवारियां मिलने पर सख्त कार्रवाई करने व बिना हेलमेट, सीट बेल्ट एवं शराब पीकर वाहन चलाने पर चालक के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर डीएसपी नरेन्द्र कुमार मीणा, थानाप्रभारी कृपाल सिंह, एएसआई जलवीर सिंह, एएसआई राजेन्द्र प्रसाद सहित पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
14
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
HBHemang Barua
FollowNov 06, 2025 18:34:220
Report
RMRoshan Mishra
FollowNov 06, 2025 18:34:090
Report
HBHemang Barua
FollowNov 06, 2025 18:33:560
Report
RRRakesh Ranjan
FollowNov 06, 2025 18:33:450
Report
RRRakesh Ranjan
FollowNov 06, 2025 18:33:150
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowNov 06, 2025 18:33:030
Report
RRRakesh Ranjan
FollowNov 06, 2025 18:32:500
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowNov 06, 2025 18:32:410
Report
SYSHRIPAL YADAV
FollowNov 06, 2025 18:32:130
Report
RMRoshan Mishra
FollowNov 06, 2025 18:31:59Noida, Uttar Pradesh:बागेश्वर बाबा बोले- मुसलमानों के खिलाफ नहीं है यात्रा: मर्यादा में रहें यात्री, किसी पर टिप्पणी नहीं करें 1 लाख समर्थक आने की उम्मीद
0
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowNov 06, 2025 18:31:010
Report
BSBIRENDRA SINHA
FollowNov 06, 2025 18:30:400
Report
SPSATYENDRA PARMAR
FollowNov 06, 2025 18:30:260
Report
3
Report