Back
सासाराम विधायक प्रत्याशी सत्येंद्र साह जमानत मिलने के बाद प्रचार के लिए पहुंचे
AYAMARJEET YADAV
Nov 06, 2025 18:31:01
Sasaram, Bihar
खबर सासाराम से है। जहां सासाराम विधानसभा क्षेत्र के राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी सत्येंद्र साह को झारखंड के गढ़वा के कोर्ट से जमानत मिलने के बाद अपने नामांकन के 17 दिन बाद झारखंड के गढ़वा जेल से जमानत पर छूट कर सासाराम पहुंचे। देर रात सासाराम पहुंचने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने अपने प्रत्याशी का जोरदार स्वागत किया। बता दे की सतेंद्र साह जब 20 अक्टूबर को राष्ट्रीय जनता दल के टिकट से सासाराम विधानसभा सीट के लिए नामांकन कर रहे थे तो नामांकन के बाद ही सतेंद्र साह को झारखंड के गढ़वा में वर्ष 2004 में एक बैंक लूट के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया था। इस प्रकरण को लेकर सासाराम में काफी राजनीति होने लगी थी। अब जब 16 दिन से अधिक तक जेल में रहने के बाद सत्येंद्र साह अपने चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे हैं, तो कार्यकर्ताओ का जोश हाई देखने को मिला। बता दे कि उनके अनुपस्थिति में उनके पत्नी तथा पुत्र चुनाव प्रचार कर रहे थे। सत्येंद्र साह का कहना है कि पिछले ढेर दशक से वे कई चुनाव लड़ चुके हैं। लेकिन पुलिस ने उस दौरान कोई खोज खबर नहीं की। लेकिन 21 साल पुराने मामले में अब उनकी गिरफ्तारी हुई है। सतेंद्र साह अपनी गिरफ्तारी को साजिश बताया तथा कहा की उन्हें न्यायालय पर भरोसा था। यही कारण है कि अब जबकि चुनाव प्रचार में मात्र 2 दिन बचे हैं। उन्हें जमानत मिल गई है।
14
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
14
Report
14
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowNov 06, 2025 19:00:5013
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowNov 06, 2025 19:00:3214
Report
RGRupesh Gupta
FollowNov 06, 2025 19:00:0811
Report
RMRoshan Mishra
FollowNov 06, 2025 18:46:3912
Report
AMALI MUKTA
FollowNov 06, 2025 18:46:2814
Report
RRRakesh Ranjan
FollowNov 06, 2025 18:46:1414
Report
RRRakesh Ranjan
FollowNov 06, 2025 18:45:3514
Report
HBHemang Barua
FollowNov 06, 2025 18:45:27Noida, Uttar Pradesh:आलसी लोगों जो सिर्फ बेबुनियाद आरोप लगाते हैं न स्वाध्याय करते हैं न तथ्यों को परखने की इच्छा शक्ति रखते हैं उनके लिए मैं चुनाव आयोग का डॉक्यूमेंट्स रख रहा हूँ
14
Report
HBHemang Barua
FollowNov 06, 2025 18:45:1514
Report
HBHemang Barua
FollowNov 06, 2025 18:34:2214
Report
RMRoshan Mishra
FollowNov 06, 2025 18:34:0914
Report
HBHemang Barua
FollowNov 06, 2025 18:33:5614
Report