328026
श्री गोवर्धन पदयात्रा सेवा समिति की नवमी पदयात्रा 6 अगस्त को, 850 रुपए में पंजीकरण
Sirmathura, Rajasthan:श्री गोवर्धन पदयात्रा सेवा समिति की विशाल नवमी पदयात्रा 6 अगस्त 2024, मंगलवार को दोपहर 2 बजे श्री जी के मंदिर, सरमथुरा से शुरू होगी। पदयात्रा में सैकड़ों लोग भाग लेंगे। कमेटी अध्यक्ष हरिओम सिंघल ने बताया कि यात्री 850 रुपए की सहयोग राशि देकर पंजीकरण करा सकते हैं, जिसमें भोजन, पानी, प्राथमिक उपचार, और सामान रखने की वाहन व्यवस्था शामिल होगी। यात्रा के दौरान नशीले पदार्थों के सेवन और अविवाहित युवतियों व बच्चियों के प्रवेश पर पाबंदी रहेगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बेलरखा में युवक को गोली, आरोपी मौके से फरार
Jhanj Kalan, Haryana:बेलरखा में शुक्रवार शाम करीब एक युवक को अज्ञात वाहन सवारों द्वारा गोली मारने का मामला सामने आया है। गोली लगने से घायल युवक की पहचान अजय पुत्र वेद प्रकाश, निवासी बेलरखा के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार अजय अपने दो दोस्तों के साथ गाड़ी में सवार होकर जा रहा था। इसी दौरान बेलरखा क्षेत्र में एक अज्ञात गाड़ी ने उनका पीछा किया। आरोप है कि इसी दौरान अज्ञात वाहन सवारों ने अजय को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। गोली लगने के बाद अजय को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल नरवाना ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही सिटी नरवाना थाना प्रभारी, सदर नरवाना थाना प्रभारी और CIA इंचार्ज की टीमें मौके पर पहुंचीं और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा गोली चलाने वालों और वारदात के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। फिलहाल वारदात को लेकर पुलिस की जांच जारी है।0
0
Report
सनोधा क्षेत्र में सड़क हादसा: कार पेड़ से टकराई, दो बाइक सवारों की मौत
Sagar, Madhya Pradesh:दमोह सागर स्टेट हाइवे पर सानोधा थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, कार और बाइक की जबरदस्त टक्कर, टक्कर के बाद कार पेड़ से टकराई, दो बाइक सवारों की मौत, 3 कार सवार घायल, घायलों को सागर भेजा गया। सानोधा पुलिस मौके पर।0
0
Report
पानीपत के पहलवान नितेश सिवाच ने एशियाई खेलों में रजत पदक से इतिहास रच दिया
Panipat, Haryana:पानीपत। मेहनत, संघर्ष और कभी न हार मानने वाले जज्बे की बदौलत पानीपत के नितेश सिवाच ने 64 साल बाद एशियन गेम्स की ग्रीको-रोमन कुश्ती में भारत को रजत पदक दिलाकर इतिहास रच दिया है। भले ही वे फाइनल में जापानी पहलवान से हारकर स्वर्ण पदक से चूक गए, लेकिन उनकी यह ऐतिहासिक उपलब्धि पूरे देश और हरियाणा के लिए गर्व का क्षण बन गई है। भारत के लिए ग्रीको-रोमन शैली में इससे पहले 1962 के एशियाई खेलों में मालवा सिंह और गणपत अंदालकर ने स्वर्ण, जबकि उदय चंद, सज्जन सिंह और मारुति माने ने रजत पदक जीते थे। कभी 15 साल की उम्र में पिता के साथ सुबह पांच बजे उठकर दूध बेचने वाला पानीपत का पहलवान नितेश सिवाच अब एशियाई खेलों के पदक विजेताओं में अपना नाम दर्ज करा चुका है। जापान में आयोजित एशियाई खेलों में नितेश ने ग्रीको-रोमन कुश्ती में भारत के लिए रजत पदक जीता। फाइनल में जापानी पहलवान से हार के कारण वह स्वर्ण से चूक गया, लेकिन उसकी उपलब्धि ने परिवार और गांव को गौरवान्वित कर दिया। 1962 के एशियाई खेलों के बाद भारतीय ग्रीको-रोमन कुश्ती में रजत पदक जीतने वाले नितेश की कहानी संघर्ष और मेहनत की मिसाल है। पिता आनंद सिवाच खेती के साथ दूध बेचने का काम करते थे। परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए नितेश भी करीब दो साल तक पिता के साथ दूध बेचता रहा। सुबह दूध लेकर निकलना और शाम को लौटना उसकी दिनचर्या थी। नितेश को बचपन से ही कुश्ती का शौक था। पिता खुद भी कुश्ती करते थे। चोट लगने के बाद परिवार पानीपत आ गया और नितेश ने करीब एक साल तक पिता के साथ दूध बेचने के साथ कुश्ती का अभ्यास जारी रखा। बाद में परिवार ने उसे पूरी तरह कुश्ती के लिए समर्पित होने की अनुमति दे दी। कड़ी मेहनत और लगातार अभ्यास ने उसे आज इस मुकाम तक पहुंचाया। नितेश की मां गुणवती की आंखों में बेटे की उपलब्धि पर खुशी के आंसू हैं। परिवार चार अक्टूबर को दिल्ली पहुंचकर उसका स्वागत करेगा। मां उसके लिए घर की डेयरी का ताजा पनीर, चूरमा, दलिया और उसकी डाइट के मुताबिक खिचड़ी लेकर जाएंगी। पिता आनंद सिवाच की अब एक ही इच्छा है कि बेटा ओलंपिक में देश के लिए स्वर्ण पदक जीते। नितेश के भाई सुशील भी पहलवानी करते हैं। उन्होंने कहा कि भाई की सफलता से उन्हें प्रेरणा मिली है और अब वह भी उससे बड़ा पदक जीतकर देश का नाम रोशन करना चाहते हैं। परिवार एयरपोर्ट पर नितेश का माला, मिठाई और उपहार के साथ स्वागत करेगा।0
0
Report
Advertisement
नवनीत कौर के नेतृत्व में भारत ने एशियन गेम्स में स्वर्ण, ओलंपिक टिकट मिला
Kurukshetra, Haryana:कुरूक्षेत्र:44 साल बाद भारत की गोल्डन जीत की साक्षी बनी कुरूक्षेत्र के शाहाबाद की नवनीत कौर, अब सीधे ओलंपिक का टिकट भी मिला जापान में चल रहे एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम द्वारा चीन को फाइनल में हराकर स्वर्ण पदक जीतने के ऐतिहासिक पल की साक्षी शाहाबाद, जिला कुरुक्षेत्र की बेटी नवनीत कौर भी बनीं। 44 साल बाद भारतीय महिला हॉकी टीम के एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने पर नवनीत कौर और उनके परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। फाइनल मुकाबले में नवनीत कौर ने टीम को लीड करने की जिम्मेदारी बखूबी निभाई। उन्होंने पेनल्टी कॉर्नर को शानदार तरीके से रोककर टीम के लिए अहम भूमिका निभाई। पूरे मुकाबले के दौरान नवनीत आत्मविश्वास के साथ खेलती नजर आईं और टीम के साथ मजबूती से डटी रहीं। एशियन गेम्स में नवनीत कौर का प्रदर्शन भी शानदार रहा और उन्होंने टूर्नामेंट में 10 गोल दागकर अपनी प्रतिभा का दम दिखाया。 नवनीत कौर ने कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम ने फाइनल में पूरे आत्मविश्वास के साथ खेला और सभी खिलाड़ियों ने अपना 100 प्रतिशत दिया। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बेहद ऐतिहासिक पल है, जिसे वह कभी नहीं भूल पाएंगी। नवनीत के मुताबिक चीन की फॉरवर्ड लाइन अपेक्षाकृत कमजोर रही, जिसका भारतीय टीम को फायदा मिला और टीम ने मुकाबले को अपने पक्ष में किया। नवनीत ने कहा कि एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने के साथ अब सीधे ओलंपिक का टिकट मिलना भी बहुत बड़ी उपलब्धि है। टीम के लिए यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि इससे भारत ने अगले ओलंपिक में सीधे प्रवेश हासिल किया है。 पिता से वीडियो कॉल पर साझा की जीत की खुशी फाइनल में जीत के बाद नवनीत कौर ने अपने पिता बूटा सिंह से वीडियो कॉल पर बात कर अपनी खुशी साझा की। बेटी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पिता की खुशी भी देखते ही बनती थी。 वहीं मैच से पहले नवनीत कौर के पिता बूटा सिंह, मां बलविंदर कौर और भाई युवराज सिंह गुरुद्वारे में पहुंचे और भारतीय टीम की जीत के लिए अरदास की। परिवार ने बताया कि उन्होंने मैच का एक-एक सेकंड देखा और अंत तक सांसें अटकी रहीं। मुकाबले के दौरान कई बार परिवार की आंखों में खुशी और भावुकता के आंसू भी आ गए। नवनीत कौर ने कहा कि पूरे एशियन गेम्स में शाहाबाद और जिला कुरुक्षेत्र से भारतीय महिला हॉकी टीम में वह अकेली खिलाड़ी थीं। ऐसे में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा बनना उनके लिए गर्व और भावुकता से भरा पल है। उन्होंने कहा कि यह ऐसा ऐतिहासिक पल है, जिसे वह जिंदगीभर नहीं भूलेंगी। बाइट, नवनीत कौर खिलाड़ी के पिता बूटा सिंह0
0
Report
रोहतक की बेटी दीपिका सहरावत ने एशियन गेम्स में गोल्ड जीता, गांव में उत्साह
Rohtak, Haryana:रोहतक। भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल भैंसरू खुर्द में दीपिका सहरावत के घर मे खुशी का माहौल मिठाई बांट कर मनाई खुशी, परिवार बोला बेटी पर गर्व पूरे परिवार ने बैठकर देखा मैच घर आने पर ढोल नगाड़ों के साथ होगा स्वागत पूरी टीम को दी बधाई, रोहतक। भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। टीम की इस ऐतिहासिक जीत के बाद रोहतक जिले के भैंसरू खुर्द गाँव में भी खुशी की लहर दौर गई। गाँव की बेटी और भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी दीपिका सहरावत के घर पर जीत का जश्न मनाया गया। परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की तथा पूरी भारतीय टीम को जीत की बधाई दी। दीपिका सहरावत के परिजनों ने बताया कि पूरे परिवार ने एक साथ बैठकर भारतीय टीम का मुकाबला देखा। मैच के दौरान हर गोल और हर रोमांचक पल पर परिवार के सदस्यों की धड़कनें बढ़ती रहीं। जैसे-जैसे भारतीय टीम जीत की ओर बढ़ी, घर में उत्साह का माहौल बनता गया। टीम के स्वर्ण पदक जीतते ही परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया गया। परिजनों ने कहा कि दीपिका ने अपनी मेहनत और खेल प्रतिभा के दम पर न केवल परिवार बल्कि पूरे भैंसरू खुर्द और रोहतक का नाम रोशन किया है। बेटी को देश के लिए मैदान पर खेलते और भारतीय टीम की जीत में योगदान देते देखना उनके लिए गर्व का पल है। उन्होंने कहा कि दीपिका की मेहनत युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा है। परिवार ने बताया कि दीपिका के घर लौटने का बेसब्री से इंतजार है। उसके वापस आने पर गांव में ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा। ग्रामीणों और खेल प्रेमियों की ओर से भी दीपिका का जोरदार अभिनंदन करने की तैयारी है। परिजनों ने भारतीय महिला हॉकी टीम की सभी खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और सहयोगी टीम को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। दीपिका की इस उपलब्धि से भैंसरू खुर्द सहित पूरे रोहतक में खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है और लोगों को उम्मीद है कि गांव की यह बेटी आने वाले समय में देश के लिए और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करेगी।0
0
Report
हुड्डा का तावड़ू में निशाने पर BJP-ईवीएम, SIR पर कांग्रेस के कड़े सवाल
Nuh, Haryana:Story :- तावडू में हुड्डा का कार्यकर्ता सम्मेलन, SIR और ईवीएम को लेकर भाजपा पर निशाना पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा शुक्रवार को तावडू के रामलीला मैदान में आयोजित खंड स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे। सम्मेलन में उन्होंने SIR प्रक्रिया को लेकर भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। वहीं पूर्व परिवहन मंत्री एवं कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने तावडू क्षेत्र की विकास संबंधी समस्याओं को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार और स्थानीय विधायक पर सवाल उठाए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आज देश के दो महापुरुषों की जयंती है। उन्होंने SIR को लेकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कथित तौर पर पर्दाफाच हो चुका है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को लेकर जो सवाल उठाए गए हैं, उनका जवाब चुनाव आयोग की ओर से नहीं दिया जा रहा, बल्कि भाजपा के नेता उनका जवाब दे रहे हैं। हुड्डा ने आरोप लगाया कि अब लोगों के सामने वोट चोरी का मुद्दा स्पष्ट हो गया है। हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि भविष्य में चुनाव ईवीएम की बजाय वैलिड पेपर के माध्यम से कराए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पार्टी स्तर पर निर्णय लिया गया है। तावडू की अनदेखी का लगाया आरोप कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व परिवहन मंत्री आफताब अहमद ने मंच से भाजपा सरकार और स्थानीय विधायक पर तावडू क्षेत्र की कथित अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विकास के मामले में तावडू पिछड़ गया है। सोहना-तावडू सड़क की खराब स्थिति और लगातार लगने वाले जाम के कारण क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आफताब अहमद ने कहा कि तावडू नूंह जिले का हिस्सा होने के बावजूद सोहना विधानसभा क्षेत्र में आता है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी कारण क्षेत्र के साथ कथित तौर पर सौतेला व्यवहार किया गया और विकास कार्य प्रभावित हुए। हुड्डा सरकार के कार्यकाल का किया जिक्र आफताब अहमद ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय तावडू में विकास कार्यों के लिए बड़ी राशि स्वीकृत की गई थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर तावडू क्षेत्र को दोबारा विकास की गति देने का काम किया जाएगा। सम्मेलन में कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक मौजूद रहे। भाषण :-भूूपेंद्र सिंह हुड्डा पूर्व मुख्यमंत्री। भाषण :- आफताब अहमद पूर्व परिवहन मंत्री। Byte :- भूपेंद्र सिंह हुड्डा पूर्व मुख्यमंत्री।0
0
Report
Advertisement
हरियाणा में वेब सीरीज के खिलाफ खाप महापंचायत के साथ प्रतिबंध की मांग
Hansi, Haryana:हाँसी बाइट : हरियाणा सरपंच एसोसिएशन के पूर्व प्रधान टी मैन सोमेश सरपंच , किसान यूनियन नेता नसीब कुमार, समाजसेवी सुभाष फौजी हरियाणा सरपंच एसोसिएशन के पूर्व प्रधान टी मैन सोमेश सरपंच ने नशे के खिलाफ खोला मोर्चा हाँसी में अमित सैनी रोहतकिया की वेब सीरीज पर विवाद, पूर्व सरपंच सोमेश कुमार ने उठाए सवाल किसान यूनियन भी आई साथ परिवार के साथ नहीं देख सकते, सरकार करे कार्रवाई खाप चौबीसी के चबूतरे पर लिये गये संकल्प का दिया हवाला, वहां लिये सकंल्प को तोड़ा वेब सीरीज में हरियाणा पुलिस के चित्रण पर भी जताई आपत्ति सीएम नायब सैनी ने अमित सैनी को गुरूग्राम में संस्कृति विभाग का बनाया डारेक्टर अब इस वेव सीरीज के दौरान आज के युवाओ को क्या दिखा रहा haryana सरकार नशा मुक्ति अभियान चला रही, वही तरफ यह इस फिल्म में गाली-गलौज, शराब और सिगरेट जैसे दृश्यों को प्रसारित कर रहा हांसी अनाज मंडी में हरियाणा सरपंच एसोसिएशन के पूर्व प्रधान टी मैन सोमेश सरपंच और किसान यूनियन ने की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस, वेब सीरीज पर प्रतिबंध लगाने और खाप पंचायत की महापंचायत बुलाने की मांग हांसी की अनाज मंडी में हरियाणा सरपंच एसोसिएशन के पूर्व प्रधान टी मैन सोमेश सरपंच और किसान यूनियन ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हरियाणवी कलाकार अमित सैनी रोहतकिया की नई वेब सीरीज ‘भाई साहब’ को लेकर विरोध जताया। पूर्व सरपंच ने वेब सीरीज में कथित तौर पर नशे, गाली-गलौज, शराब और सिगरेट जैसे दृश्यों को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने हरियाणा सरकार से मामले में संज्ञान लेने, वेब सीरीज की सामग्री हटाने और उस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। साथ ही, इस मुद्दे पर खाप पंचायतों की बड़ी महापंचायत बुलाने का आह्वान किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीमेन एवं पूर्व सरपंच सोमेश कुमार ने कहा कि पिछले दिनों हरियाणा के पवित्र माने जाने वाले खाप चौबीसी के चबूतरे पर खाप प्रतिनिधियों, बुजुर्गों, युवाओं और कलाकारों की मौजूदगी में संकल्प लिया गया था कि कोई भी ऐसा गाना, फिल्म या वेब सीरीज नहीं बनाई जाएगी, जिसकी सामग्री परिवार के साथ बैठकर देखना या सुनना मुश्किल हो। उनके अनुसार, इस संकल्प का उद्देश्य हरियाणा की संस्कृति को सुरक्षित रखना और युवाओं को नशे तथा गन कल्चर से दूर रखना था।सोमेश कुमार ने आरोप लगाया कि अमित सैनी रोहतकिया की नई वेब सीरीज में इस संकल्प की भावना के विपरीत सामग्री दिखाई गई है। उन्होंने कहा कि जब कलाकारों ने सार्वजनिक रूप से ऐसा संकल्प लिया था, तो उन्हें उसकी मर्यादा का पालन करना चाहिए। पूर्व सरपंच ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भी सवाल کیے। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए अभियान चला रही है, वहीं दूसरी तरफ ऐसी सामग्री सामने आ रही है, जो उनके अनुसार युवाओं पर गलत प्रभाव डाल सकती है। उन्होंने अमित सैनी रोहतकिया को संस्कृति विभाग में गुरुग्राम से जुड़े पद पर नियुक्त किए जाने के विषय का भी उल्लेख किया। सोमेश कुमार ने मुख्यमंत्री से इस पूरे मामले पर अपना पक्ष स्पष्ट करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कलाकारों और सरकार के बीच संबंधों को लेकर उठ रहे सवालों पर भी स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए। सोमेश कुमार ने आरोप लगाया कि वेब सीरीज में हरियाणा पुलिस की छवि और मनोबल को प्रभावित करने वाला चित्रण किया गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस नशे के खिलाफ अभियान चला रही है और नशे को समाप्त करने के लिए पुलिस के साथ समाज की भागीदारी भी जरूरी है।उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि परिवारों, सामाजिक संगठनों और युवाओं को भी इसमें योगदान देना चाहिए। उनके अनुसार, ऐसी सामग्री को लेकर जिम्मेदारी तय होनी चाहिए, जो युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। समाजसेवी सुभाष फौजी ने हरियाणा की तमाम खाप पंचायतों और समाज के मौजिज लोगों से इस मामले पर विचार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिस चबूतरे पर युवाओं और कलाकारों ने सामाजिक मर्यादा बनाए रखने का संकल्प लिया था, उसी संकल्प के उल्लंघन के आरोपों पर खाप प्रतिनिधियों को गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने मांग की कि वेब सीरीज की विवादित सामग्री को तत्काल हटाया जाए और संबंधित अधिकारियों द्वारा इसकी जांच कर उचित कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि उनका विरोध किसी विशेष जाति या समाज के खिलाफ नहीं है। यदि किसी भी समाज का व्यक्ति ऐसी सामग्री प्रस्तुत करता है, तो उसका विरोध होना चाहिए। किसान नेता नसीब कुमार ने कहा कि हरियाणा के युवा खेलों में पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। ऐसे में युवाओं को नशे और हिंसा से दूर रखकर खेल, शिक्षा और सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि समाज नशे के खिलाफ पहले भी खड़ा था और आगे भी इस लड़ाई में अपनी भूमिका निभाता रहेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उन्होंने सरकार, खाप पंचायतों और सामाजिक संगठनों से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की।0
0
Report
हनुमानगढ़: ड्राई डे पर DST के खिलाफ दबिश, सतीपुरा में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : ड्राई डे पर अवैध शराब बिक्री के खिलाफ DST का बड़ा एक्शन, सतीपुरा में डीएसटी की सूचना पर सिटी पुलिस ने दी दबिश,अवैध ब्रांच पर पुलिस को मिली बड़ी संख्या में शराब,बड़ी संख्या में मिली अवैध शराब की गिनती में जुटी पुलिस,ड्राई डे के दिन शराब बिक्री की सूचना पर पुलिस ने दिया कार्रवाई,राजेन्द्र चौधरी नामक व्यक्ति की बताई जा रही अवैध ब्रांच,मौके पर जंक्शन सिटी पुलिस जुटी कार्रवाई में,कार्रवाई के बाद मुख्य आरोपी आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस0
0
Report
नेशनल हाईवे-62 पर विरोध: आरएलपी के 20 से अधिक नेताओं पर मुकदमा दर्ज
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर जिले के नरसिंहपुरा-मांझूवास-बारानी में प्रस्तावित ठोस कचरा प्रबंधन प्लांट के विरोध में नेशनल हाईवे-62 जाम करने के मामले में पुलिस ने आरएलपी के 20 से ज्यादा नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गौरतलब है कि बुधवार रात महियावाली टोल प्लाजा के पास आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल के साथ समर्थकों ने नेशनल हाईवे-62 पर धरना देकर यातायात बाधित कर दिया था। करीब चार घंटे तक हाईवे पर वाहनों की कतार लगी रही। मामले में चूनावढ़ थाने में आरएलपी जिला प्रभारी सुशील सिहाग सहित 20 से ज्यादा लोंगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज हुआ है। दरअसल, कचरा प्लांट के विरोध में ग्रामीण करीब पांच महीने से आंदोलन कर रहे हैं। बुधवार को हुई महापंचायत के बाद हनुमान बेनीवाल समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट की ओर कूच कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने महियावाली टोल प्लाजा के पास काफिले को रोक दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने नेशनल हाईवे-62 पर धरना शुरू कर दिया। रात करीब 2 बजे श्रीगंगानगर एसडीएम नयन गौतम मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। प्रशासन की ओर से प्लांट के संबंध में गठित कमेटी द्वारा दोबारा विचार करने का आश्वासन दिए जाने के बाद धरना समाप्त हुआ और हाईवे पर यातायात बहाल किया गया।0
0
Report
Advertisement
प्राची चौधरी ने एशियन गेम्स में गोल्ड जीता, सहारनपुर की बेटी का इतिहास
Saharanpur, Uttar Pradesh:किसान की बेटी प्राची चौधरी ने एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन कर भारत के लिए एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीते। महिलाओं की 400 मीटर व्यक्तिगत दौड़ में उन्होंने 53.21 सेकंड का समय निकालकर कांस्य पदक हासिल किया। इसके बाद महिलाओं की 4×400 मीटर रिले में भारतीय टीम ने 3 मिनट 29.69 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। टीम में प्राची चौधरी के साथ किरण पहल, एमआर पूवम्मा और विथ्या रामराज शामिल रहीं। प्राची ने कहा कि उनके गोल्ड मेडल जीतने से उन्हें बेहद खुशी हो रही है और वे आगे भी कड़ी मेहनत जारी रखेंगी ताकि वर्ल्ड चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व कर सकें। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की नीति के अनुसार स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को डीएसपी पद मिलने की संभावना है और वह वर्दी पहनकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलना चाहेंगी। प्राची ने युवाओं, खासकर बेटियों को प्रोत्साहित किया कि अगर परिवार उनका समर्थन करे तो वे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकती हैं। उनका अगला लक्ष्य अगले वर्ष होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप है। सहारनपुर के क्रीड़ा अधिकारी राहुल चोपड़ा ने बताया कि प्राची के पिता किसान हैं और जिला स्टेडियम तथा बैंगलुरु में प्रशिक्षण के बाद उनकी प्रतिभा निखरी। अब उनकी नजर विश्व मंच पर और उपलब्धियों पर है।0
0
Report
जयपुर में फार्मा एमआर पर बदमाशों का लूट, बाइक से गिराकर हमला
Jaipur, Rajasthan:जयपुर जयपुर में बदमाशों ने मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव से की लूट बाइक को टक्कर मारकर गिराया डंडे-सरियों से किया जानलेवा हमला एंकर-जयपुर में बदमाशों ने एक फार्मा कंपनी के मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) से लूट का मामला सामने आया है। बदमाशों ने टक्कर मारकर बाइक सहित एमआर को रोड पर गिराया। डंडे-सरियों से जानलेवा हमला कर बैग-मोबाइल छीन ले गए। वारदातस्थल के पास लगे CCTV फुटेज में बदमाशों की करतूत कैद हो गई। मालवीय नगर थाना पुलिस फुटेज के आधार पर बाइक सवार लुटेरों की तलाश कर रही है। ASI गंगासहाय ने बताया- लूट की वारादात प्रताप नगर के कुम्भ मार्ग निवासी सचिन अरोडा (45) के साथ हुई। वह एक फार्मा कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) की पोस्ट पर जॉब करते है। 30 सितम्बर की रात ऑफिस क्लोज कर घर लौट रहे थे। रात करीब 12 बजे सेक्टर-3 मालवीय नगर से होते हुए बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से दो बाइक पर आए पांच बदमाशों ने बाइक को टक्कर मारी। टक्कर लगते ही बाइक सहित सचिन रोड पर गिर गए। लूट के मकसद से आए डंडे-सरियों से लैस बदमाशों ने हमला कर दिया। ताबड़तोड़ वार कर जानलेवा हमला कर बदमाश सचिन का ऑफिस बैग व मोबाइल लूटकर फरार हो गए। राहगीरों की सूचना पर परिजनों ने प्राथमिक इलाज के लिए SMS हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। मालवीय नगर थाना पुलिस ने पीड़ित के भाई राहुल की शिकायत पर मामला दर्ज किया। वारदातस्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेजों को खंगालने पर बदमाशों की करतूत कैद मिली। पुलिस ने फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरु कर दी है0
0
Report
शाहजहांपुर में 36 घंटे में तीन हत्याएं: भतीजे ने चाचा को ईंट से कुचला
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:नाम शिव कुमार लोकेशन शाहजहांपुर शाहजहांपुर में अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। यहाँ महज 36 घंटे के भीतर जिले में हत्या ने पुलिस महकमे की नींद उड़ा दी है। कल खुदागंज में दो साधुओं की सनसनीखेज हत्या से जिला अभी उबरा भी नहीं था कि आज थाना रोजा इलाके के हथौड़ा गांव में रिश्तों का खूनी अंत हो गया। यहां शराब के नशे में धुत एक भतीजे ने अपनी चाचा की ईंट-पत्थरों से कुचलकर बेरहमी से निर्मम हत्या कर दी। वारदात थाना रोजा क्षेत्र के हथौड़ा बुजुर्ग गांव की है। जहां पारिवारिक विवाद ने ऐसा खूनी मोड़ लिया कि चीख-पुकार मच गई। जानकारी के मुताबिक, आरोपी अरविंद शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा था। किसी बात को लेकर उसका अपने चाचा रामसनेही से विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि अरविंद के सिर पर खून सवार हो गया। आरोपी ने पास में पड़ी ईंट उठाई और अपने चाचा रामसनेही के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। वारदात इतनी खौफनाक थी कि रामसनेही की मौके पर ही तड़प-तड़प कर दर्दनाक मौत हो गई। चाचा को लहूलुहान हालत में जमीन पर गिरते देख आरोपी अरविंद मौके से फरार हो गया। दिनदहाड़े हुई इस निर्मम हत्या से पूरे हथौड़ा गांव में दहशत और सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही थाना रोजा पुलिस और फोरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से खून से सनी ईंट और अहम साक्ष्य कब्जे में लिए हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमॉर्म के लिए भेज दिया है।0
0
Report
Advertisement
रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का योगदा सत्संग आश्रम दौरा, परिसर भ्रमण
Ranchi, Jharkhand:रांची मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पहुंचे योगदा सत्संग आश्रम, स्वामीजी से की मुलाकात, स्मृति मंदिर, ध्यान मंदिर का किया परिभ्रमण, फोटो व पुस्तक गैलरी का किया अवलोकन मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के परमहंस योगानन्द पथ, बहु बाजार, चुटिया स्थित योगदा सत्संग आश्रम पहुंचकर स्वामी ईश्वरानंदजी एवं स्वामी निर्मलानंदजी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री के साथ विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन भी थीं। मुख्यमंत्री ने श्री श्री परमहंस योगानन्दजी का कक्ष, फोटो एवं पुस्तक गैलरी का अवलोकन कर जानकारी प्राप्त की। यहां परमहंस योगानन्दजी एवं उनके कुछ मुख्य शिष्यों द्वारा रचित पुस्तकें, प्रकाशित संदर्भ, स्वामीजी से संबंधित जारी डाक टिकट तथा फोटोग्राफ तथा स्वामीजी द्वारा इस्तेमाल की गई सामग्री को संरक्षित किया गया है। इसके अलावा उन्होंने लीची वेदी, स्मृति मंदिर, ध्यान मंदिर, ध्यान करने हेतु उद्यान व आश्रम परिसर का भ्रमण कर वहां के संबंध में जानकारी ली। स्वामी ईश्वरानंदजी एवं स्वामी निर्मलानंदजी ने मुख्यमंत्री को आश्रम की हालिया गतिविधियों के बारे में भी अवगत कराया।0
0
Report
मुजफ्फरपुर में भाई-बहन के ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश, गिरफ्तार
Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur में एक भाई बहन को 2015 पुड़िया स्मैक और 2 लाख 10 हजार रुपए कैश के साथ गिरफ्तार किया गया है. भारी मात्रा में बरामद स्मैक के बारे में दोनों भाई बहन से पुलिस गहन पूछताछ कर पूरे नेटवर्क के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही है. बताया गया है कि मां इस कारोबार से जुड़ी थीं फिर दोनों ने कारोबार में जुड़कर नशे का धंधा जारी रखा. जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर गायघाट थाना क्षेत्र के हनुमान नगर में स्थित अंशु कुमारी के घर से 2015 पुड़िया स्मैक जिसका वजन 2.435 ग्राम, कीमत लाखों में, और 2 लाख 10 हजार रुपए कैश के साथ अंशु कुमारी और उसके भाई शिव शंकर कुमार को गिरफ्तार किया गया. नशे की खेप ड्राम में रखी मिट्टी के अंदर थी जिसे पुलिस ने निकाला. अब गिरफ्तार भाई बहन से पूछताछ कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने कहा कि गायघाट थाना क्षेत्र के हनुमान नगर में स्थित घर में छापेमारी कर भारी मात्रा में स्मैक और 2 लाख 10 हजार रुपए कैश के साथ अंशु कुमारी और शिव शंकर कुमार को Arrest किया गया है. उनसे पूछताछ चल रही है.0
0
Report
बेगूसराय में अपराधियों ने गाड़ी वॉशिंग सेंटर संचालक की गोली मारकर हत्या
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों का तांडव देखने को मिला है। फुलवरिया थाना क्षेत्र के फुलवरिया-3 में अपराधियों ने गाड़ी वॉशिंग सेंटर संचालक को गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गया। मृतक युवक की पहचान फुलवरिया थाना क्षेत्र निवासी रामकुमार राम के पुत्र गणेश कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गणेश कुमार गाड़ी वाशिंग सेंटर चलाते थे और घटना के वक्त अपनी गाड़ी वाशिंग सेंटर पर बैठे हुए थे। इसी दौरान एक अपराधी वहां पहुंचा और गणेश कुमार को ताबड़तोड़ गोली मार दी। जिसमें तीन गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज से घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पुरानी रंजिश को लेकर हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि हत्या की वास्तविक वजह और वारदात में शामिल अपराधियों की पहचान को लेकर पुलिस जांच कर रही है। इस घटना की सूचना मिलते ही बेगूसराय एसपी मनीष कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेते हुए पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं फुलवरिया थाना पुलिस के साथ कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी और मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं गणेश कुमार की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।0
0
Report
Advertisement
