328026
सरमथुरा डिस्कॉम ने विद्युत चोरों के खिलाफ सघन अभियान चलाया, 19 उपभोक्ताओं पर 3.5 लाख का जुर्माना
Sirmathura, Rajasthan:सरमथुरा डिस्कॉम ने विद्युत चोरों के खिलाफ सघन सतर्कता अभियान चलाया। एईएन पीएस जादौन के नेतृत्व में समानपुरा, खरौली, और छिंगापुरा में कार्रवाई की गई, जिसमें 19 उपभोक्ताओं पर लगभग 3.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। एईएन और जेईएन ने अलग-अलग टीमों के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया। इस अभियान से बिजली चोरों में हड़कम्प मचा है। जेईएन शिव सिंह मीना, हरिओम शर्मा, हुकम सिंह, साजिद और अन्य तकनीकी कर्मचारी भी मौजूद रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शाजापुर में हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर, महिला की मौत, बच्चे घायल
Shajapur, Madhya Pradesh:नेशनल हाईवे 52 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शाजापुर जिले के मझानिया के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 35 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मासूम बच्ची और युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, अयोध्या बस्ती (शाजापुर) की रहने वाली राधा बाई (35) एक युवक दीपक और एक छोटी बच्ची के साथ बाइक से उमरिया ताज से शाजापुर लौट रही थीं। इसी दौरान हाईवे पर मझानिया के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला राधा बाई की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा युवक दीपक और साथ मौजूद छोटी बच्ची घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ उनका उपचार जारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा। वहीं पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
मखी स्टेशन के पास पंचवाली एक्सप्रेस से गिरने वाला यात्री अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिले के मक्सी रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को पंचवाली एक्सप्रेस से गिरने पर एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रेन इंदौर से सीहोर की ओर जा रही थी। हादसे के बाद मक्सी जीआरपी और आसपास के लोगों ने घायल को मक्सी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे शाजापुर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार घायल की पहचान हिमांशु गौर (32), पिता शरद गौर, निवासी अभिनंदन कॉलोनी, मंदसौर के रूप में हुई है। बताया गया कि ट्रेन के मक्सी स्टेशन के पास पहुंचने के दौरान हिमांशु अचानक नीचे गिर गया। गिरने से उसे गंभीर चोटें आईं। जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आशंका है कि युवक ट्रेन के गेट पर खड़ा था और ट्रेन के झटके से नीचे गिर गया। हालांकि घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।0
0
Report
पनागर में 45 लाख के आभूषण चोरी: तीन गिरफ्तार, ऑटो व सब्बल जप्त
Jabalpur, Madhya Pradesh:पनागर थाना क्षेत्र के मकान में नकबजनी की घटना पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में एक महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। आरोपियों से चुराए गए सोने-चांदी के जेवर जिनकी कीमत लगभग 45 लाख रुपए है, तथा घटना में प्रयुक्त ऑटो और सब्बल जप्त किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों के नाम अभिषेक चौबे, आशीष चौबे और ज्योति चौबे बताए जा रहे हैं, जो पनागर के रहने वाले हैं। ज्योति चौबे और आशीष चौबे पति-पत्नी हैं; आशीष चौबे पर पहले से भी आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज हैं। पनागर के रहने वाले गगन शर्मा निवासी लामती ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पत्नी की बड़ी बहन जिला धार में रहती हैं; घर में सामने अंदर ऊपर की ग्रिल गेट में ताला लगाकर पत्नी और बच्चों को इंदौर के लिए ट्रेन में बैठाने जबलपुर स्टेशन गया था। उसके माता-पिता जबलपुर कृषि उपज मंडी में रहते हैं, जहां रुक गया था। इसके बाद सुबह पड़ोस ने बताया कि तुम्हारे घर के शटर का ताला टूटा है। जब जाकर देखा तो लगभग 45 लाख के जेवरात चोरी हो चुके थे। मामले में क्राइम ब्रांच और थाना पनागर की टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है और छानबीन में सोने-चांदी के जेवर जप्त किए गए हैं।0
0
Report
Advertisement
नमो तालाब की मेंड़ टूटने से गांव में पानी खतरा; प्रशासन बचाव में जुटा
Chhatarpur, Madhya Pradesh:खजुराहो थाना क्षेत्र के नौनेरा स्थित नमो तालाब की मेंड़ टूट गई है। मेंड़ टूटने से तालाब का हजारों गैलन पानी गांव की तरफ बह रहा है। कुछ दिन पहले ही सेवा संकल्प यात्रा के दौरान खजुराहो से सांसद बीडी शर्मा ने लोगो की मांग पर नमो तालाब नाम रखा था, इस तालाब को नमो तालाब के नाम से विकसित किया गया था। भारी बारिश के कारण तालाब में जलस्तर बढ़ गया था, जिसके चलते मेंड़ और उससे लगी सड़क टूट गई। पानी के तेज बहाव से गांव में घुसने का खतरा बढ़ गया है, जिससे ग्रामीणों में दहशत है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया है और पानी को रोकने के प्रयास में जुटा है। फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।0
0
Report
छतरपुर में बारिश ने गरीब परिवार का कच्चा मकान गिरा दिया, जीवन कठिन
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में लगातार बारिश अब गरीबों के लिए मुसीबत बन गई है। कोतवाली थाने के नारायणपुरा रोड क्षेत्र में एक गरीब परिवार का कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। इस हादसे में घर में मौजूद एक महिला मामूली रूप से घायल हो गई, जबकि घर में मौजूद छोटे-छोटे बच्चे बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद परिवार के सामने रहने की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। मकान गिरने के बाद परिवार के सभी सदस्य खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं, ऊपर से लगातार हो रही बारिश ने उनके परेशानी और बढ़ा दी है।0
0
Report
बरमान नर्मदा तट पर पितृपक्ष की आस्था, श्रद्धालु तर्पण-श्राद्ध में जुटे
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर के बरमान नर्मदा तट पर आज सुबह से ही आस्था का अलग नजारा देखने को मिल रहा है। पितृपक्ष के मौके पर बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंच रहे हैं और नर्मदा स्नान के बाद अपने पितरों को याद करते हुए तर्पण और श्राद्ध कर्म कर रहे हैं। कोई अपने माता-पिता को याद कर रहा है, तो कोई अपने पूर्वजों के निमित्त पूजा-पाठ और दान कर रहा है। मान्यता है कि पितृपक्ष अपने पितरों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष समय होता है। करीब 15 दिनों तक चलने वाले इस पक्ष में लोग अपनी-अपनी परंपरा और मान्यता के अनुसार पितरों का श्राद्ध करते हैं। बरमाण का नर्मदा तट धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र होने के कारण इन दिनों यहां श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ गई है। सुबह से घाट पर स्नान, तर्पण, पूजा-पाठ और मंत्रोच्चार का सिलसिला दिखाई दे रहा है। आने वाले दिनों में पितृपक्ष के साथ यहां श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है.0
0
Report
Advertisement
कटनी में तेज बारिश से मकान गिरा, परिवार बाल-बाल बचा
Katni, Madhya Pradesh:स्टोरी कटनी 26/09/26 कटनी में लगातार बारिश से भरभराकर गिरा मकान, बाल-बाल बचा परिवार कटनी में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के बीच एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के वक्त परिवार मकान के अंदर मौजूद था। गनीमत रही कि समय रहते परिवार के सदस्यों को बाहर निकाल लिया गया। खास बात यह रही कि दो साल के मासूम बच्चे को भी सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। मामला कटनी के कावसजी वार्ड स्थित श्मशान भूमि के पास का है। यहाँ रहने वाले मकान मालिक अजित चौधरी उर्फ पप्पू चौधरी, उम्र 27 वर्ष, मजदूरी का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिवार में दो साल का शुभांशु, प्रीति चौधरी, शोभा चौधरी और नीलू चौधरी हैं।दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते सुबह अचानक मकान भरभराकर गिर गया। मकान गिरने से परिवार का घरेलू सामान मलबे में दब गया अब परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है। घटना की जानकारी लगते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और परिवार को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की..0
0
Report
खपरगंज हिंसा: फरार मुख्य आरोपी राम सिंह ठाकुर गिरफ्तार, जेल भेजे गए
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर के खपरगंज हिंसक विवाद मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी राम सिंह ठाकुर को मध्यप्रदेश के पन्ना जिले से गिरफ्तार करने के बाद शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस आरोपी को केंद्रीय जेल लेकर पहुंची। राम सिंह के जेल पहुंचने की खबर मिलते ही उसके समर्थक भी बड़ी संख्या में जेल के बाहर पहुंच गए और नारेबाजी की। वहीं पुलिस अब मामले में जुटाए गए इलेक्ट्रॉनिक और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर विवेचना को अंतिम रूप देने में जुटी है। खपरगंज हिंसा मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे शनिवार को न्यायालय में पेश किया। पुलिस के मुताबिक, राम सिंह मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के मकरी कुठार गांव में अपने दोस्त के यहां छिपा हुआ था। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसकी लोकेशन ट्रेस होने के बाद एसीसीयू की टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कड़ी सुरक्षा के बीच बिलासपुर लाया गया और न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रहा। न्यायालय से न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे जाने के बाद पुलिस टीम राम सिंह ठाकुर को केंद्रीय जेल लेकर पहुंची। जेल दाखिल कराने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई और जेल के आसपास बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। इसी दौरान राम सिंह ठाकुर के समर्थक भी जेल के बाहर पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी। पुलिस के मुताबिक, खपरगंज विवाद मामले में दोनों पक्षों से अब तक करीब 30 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मुख्य आरोपी राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस मामले की विवेचना को आगे बढ़ा रही है। एसएसपी रजनेश सिंह के मुताबिक, जांच के दौरान इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस जुटाए जा रहे हैं और जब्त किए गए साक्ष्यों को फॉरेंसिक साइंस लैबोरेरी भेजा गया है। एफएसएल रिपोर्ट मिलने के बाद विवेचना पूरी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि अब तक की जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए हैं। फिलहाल राम सिंह ठाकुर के जेल दाखिल होने के बाद केंद्रीय जेल और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं पुलिस की जांच इलेक्ट्रॉनिक और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर आगे जारी है。0
0
Report
जिला अस्पताल की बिल्डिंग से छलांग, महिला की हालत गंभीर, अस्पताल परिसर में हड़कंप
Katni, Madhya Pradesh:जिला अस्पताल की बिल्डिंग से कूदने वाली महिला की हालत गंभीर, अस्पताल परिसर में मची सनसनी एंकर कटनी जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती एक महिला ने शनिवार को अस्पताल की बिल्डिंग से छलांग लगा दी। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पूरे अस्पताल परिसर में सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी लगते ही अस्पताल चौकी पुलिस और कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला दुर्गा वंशकार ने ये कदम क्यो उठाया है इसके पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है。0
0
Report
Advertisement
समस्तीपुर मुसरीघरारी वायरल वीडियो केस: दूसरा आरोपी रोशन मिश्रा गिरफ्तार
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर मुसरीघरारी वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने लिया एक्शन, दूसरे आरोपी रोशन मिश्रा को किया गिरफ्तार। नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ और अभद्रता का वीडियो वायरल होने के बाद मुसरीघरारी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। वायरल वीडियो करीब एक साल पुराना बताया जा रहा है, लेकिन घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और कार्रवाई शुरू की। पुलिस पदाधिकारी के बयान के आधार पर मुसरीघरारी थाना में भारतीय न्याय संहिता, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत कांड संख्या 159/26 दर्ज किया गया है। मामले में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने लाटवसेपुरा से गिरफ्तार किया था। गिरीफ्तार आरोपी की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के लाटवसेपुरा निवासी धर्मेंद्र साहनी के रूप में हुई है। वही पुलिस अब दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जिसकी पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के ही मोरवा डीह निवासी रघु मिश्रा के पुत्र रौशन मिश्रा के रूप में हुई है। वही इस मामले में दो आरोपी अब भी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है।0
0
Report
भोपाल मास्टर प्लान ड्राफ्ट पर भाजपा की राह, जनता से सुझाव आमंत्रित
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल भोपाल के मास्टर प्लान ड्राफ्ट को लेकर बोली भाजपा अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर पूरी समीक्षा के बाद मास्टर प्लान का ड्राफ्ट जारी किया है प्रदेश मीडिया प्रभारी बृजगोपाल लोया का बयान मास्टर प्लान में प्राकृतिक संपदा का विशेष ध्यान रखा गया है, सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों को ध्यान में रखा गया है भोपाल के व्यापारियों और रहवासियों के सुझाव शामिल हैं अब एक्सपर्ट्स, जनता अपनी राय देंगे सभी को ड्राफ्ट पर अपने सुझाव देने चाहिए कांग्रेस सभी संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ है0
0
Report
48 घंटे की बारिश में ड्यूटी पर अडिग खाकी: ट्रैफिक संभालते पुलिसकर्मी
Lucknow, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में पिछले 48 घंटे से लगातार बारिश हो रही है... सड़कें पानी से लबालब हैं, मौसम ने रफ्तार पर ब्रेक लगाने की कोशिश की है... लेकिन इस बारिश के बीच भी कुछ लोग ऐसे हैं, जिनकी ड्यूटी मौसम देखकर नहीं रुकती। लखनऊ की सड़कों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी बारिश में घंटों भीगते हुए अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं... खुद बारिश में खड़े हैं, लेकिन कोशिश यही है कि शहर की रफ्तार न रुके... ताकि किसी को जाम में परेशानी न हो... ताकि बारिश के बीच हर राहगीर सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंच सके। बारिश से बचने के लिए लोग घरों और दुकानों का सहारा ले रहे हैं... दूसरी तरफ ये पुलिसकर्मी खुले आसमान के नीचे खड़े हैं। वर्दी पूरी तरह भीग चुकी है... जूते पानी में डूबे हैं... लेकिन नजरें लगातार सड़क और ट्रैफिक पर हैं। क्योंकि इनके लिए बारिश सिर्फ मौसम है... ड्यूटी इनके लिए जिम्मेदारी है।0
0
Report
Advertisement
रावतपुर में हाईटेंशन लाइन हादसे में चाचा-भतीजे की मौत, चालक घायल
Kanpur, Uttar Pradesh:रावतपुर में दर्दनाक हादसा करंट लगने से चाचा-भतीजे की मौत कानपुर के रावटपुर थाना क्षेत्र स्थित केशवपुरम के बालाजी अपार्टमेंट में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई। दरअसल अपार्टमेंट में एक फ्लैट में ग्रिल लगनी थी। ग्रिल का काम करने के लिए रावतपुर के रामलला स्कूल के पास रहने वाले अभिषेक पाल, उनके चाचा मिथलेश उर्फ छोटू और मसवानपुर के रिजवान आए थे। तीनों एल्युमीनियम का काम करते हैं। नाप लेते समय लोहे की ग्रिल ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। तेज करंट लगने से चाचा-भतीजे की मौके पर मौत हो गई, रिजवान झुलस गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को हॉस्पिटल भेजा और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।0
0
Report
खेत में खुलेआम जुआ! कौशांबी में वीडियो वायरल, पुलिस ने कार्रवाई शुरू की
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले के कोखराज थाना अंतर्गत ककोढा गाँव के पास एक खेत में खुलेआम जुआ खेलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दर्जनों लोग जुआ खेलते नजर आ रहे हैं। लाखों रुपये का जुआ खेले जाने का दावा किया जा रहा है। वायरल वीडियो का पुलिस ने संज्ञान लिया है। वीडियो में दिख रहे लोगो को चिन्हित कर पुलिस कार्यवाही की बात कह रहे है।0
0
Report
उन्नाव में 40 घंटे से बारिश से जलस्तर बढ़ा, सई नदी से सड़कें डूबीं
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ उन्नाव: 40 घंटे से हो रही बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर। सई नदी का जलस्तर से सड़क के उपर से बह रहा पानी। रसूलपुर बकिया मार्ग के उपर से बह रहा कई फिट पानी। सामान्य अवगमन पूरी तरह से हुआ बंद। लोग घुटनो तक पानी के बीच से निकलने को मजबूर। आस पास के खेतोँ की पूरी फसल हुई जलमग्न। हसनगंज तहसील के रसूलपुर बकिया गांव के पास का मामला।0
0
Report
Advertisement
