icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

खूँटी में कब्र पर्व की तैयारियाँ पूरी, रोमन कैथोलिक श्रद्धालु कल प्रार्थना करेंगे

Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । स्लग - कब्र परब के लिए रोमन कैथोलिक समुदाय के मसीही विश्वासियों तैयारी पूरी, कल होगा त्यौहार। एंकर - रोमन कैथोलिक मसीही विश्वासियों का कल पुनर्जीवन यानी कब्र पर्व होना है जो प्रत्येक वर्ष 2 नवंबर को रोमन कैथोलिक समुदाय के मसीही विश्वासी अपने-अपने पूर्वजों के कब्र पर उनकी आत्मा की शांति अन्नपूर्णा जीवन की कामना के लिए प्रार्थना करेंगे। इसे अंग्रेजी में Grave Festival या Tomb Festival भी कहा जाता है, और यह हर साल 2 नवंबर को मनाया जाता है। प्रत्येक वर्ष खूंटी में मसीही समुदाय के रोमन कैथोलिक विश्वासी समुदाय के हजारों लोग करेंगे। इसीलिए आज सभी अपने पूर्वजों के कब्र की साफ-सफाई रंग रोगन के साथ तैयारी लगभग पूरी कर लिए हैं। इसके लिए लोग कब्र पर उगे घासों की सफाई किये और उसमें गोबर से लिपाई करके रंग-रोगन किये। त्यौहार के लिए कब्र के पास गेंदा फूल का माला बनाकर बिक्री किया जा रहा है। गेंदा फूल माला की बिक्री भी शुरू हो गयी है। गेंदा फूल के माला बनाकर बिक्री कर रहे हैं।
0
0
Report

अरवल में छह माह बाद विवाहिता की मौत, पति पर जहर खिलाने का आरोप

Makhdun pur Kabir, Bihar:अरवल जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरा चौकी गांव में शादी के महज छह माह बाद एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान अमरा चौकी निवासी वशिष्ठ पासवान की पुत्री ममता कुमारी के रूप में हुई है। उसकी शादी औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र के घेजना गांव निवासी दीपक कुमार के साथ हुई थी। परिजनों का आरोप है कि ममता मायके में रह रही थी। देर रात करीब 10 बजे उसका पति मायके पहुंचा और जबरन उसे अपने साथ ससुराल ले जाने लगा। विरोध करने पर उसने कथित तौर पर ममता को जहर खिला दिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया। हालांकि, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मायके पक्ष ने दहेज हत्या का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी पति दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

बेगूसराय में 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन, बच्चों में वैज्ञानिक सोच जागृत

Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में 32वीं राज्यस्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य आयोजन किया जा रहा है। बिहार साइंस एजुकेशन सोसाइटी एवं जी लर्न के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत गांधी स्टेडियम से निकाली गई विज्ञान दस्तक रैली के साथ हुई। गांधी स्टेडियम से निकली रैली जीडी कॉलेज पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। इसके बाद बिहार के विभिन्न जिलों से पहुंचे बाल वैज्ञानिक उलाव स्थित जी माउंट लिट्रा स्कूल पहुंचे, जहां कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। साइंस एंड इनोवेशन फॉर सस्टेनेबिलिटी यानी सतत विकास के लिए विज्ञान और नवाचार की थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में孩子 अपनी वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार से जुड़ी प्रतिभाओं का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में बेगूसराय के एसपी मनीष, जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार, जी म Mount लिट्रा पब्लिक विद्यालय की प्रिंपिसिपल शीतल अग्रवाल सहित शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। आयोजकों का कहना है कि इस तरह के आयोजन बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के साथ ही उन्हें भविष्य के वैज्ञानिक और शोधकर्ता बनने के लिए प्रेरित करते हैं।यह तस्वीरें बेगूसराय के गांधी स्टेडियम की हैं, जहां 32वीं राज्यस्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अवसर पर विज्ञान दस्तक रैली का आयोजन किया गया। रैली में स्कूली बच्चों, शिक्षकों और अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गांधी स्टेडियम से निकली यह रैली जीडी कॉलेज पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। इसके बाद बिहार के अलग-अलग जिलों से आए बाल वैज्ञानिक उलाव स्थित जी माउंट लिट्रा स्कूल पहुंचे। यहां तीन दिवसीय विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ किया गया।साइंस एंड इनोवेशन फॉर सस्टेनेबिलिटी की थीम पर आयोजित यह कार्यक्रम 1 नवंबर से 3 नवंबर तक चलेगा। इसमें बिहार के विभिन्न जिलों से आए बाल वैज्ञानिक अपनी वैज्ञानिक परियोजनाओं, नए विचारों और नवाचारों को प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और सतत विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाना है, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों का वैज्ञानिक समाधान खोजने के लिए प्रेरित हो सकें। इस संबंध में zee Mount litera विद्यालय की प्रिंसिपल शीतल अग्रवाल ने बताया कि जी माउंट लिट्रा स्कूल को दूसरी बार इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की मेजबानी करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि विज्ञान दस्तक रैली कोई सामान्य रैली नहीं, बल्कि युवा वैज्ञानिकों को प्रेरित करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इसमें शामिल बच्चे देश के भावी वैज्ञानिक और शोधकर्ता हैं। बेगूसराय में इतने बड़े आयोजन का हिस्सा बनकर विद्यालय और जिला गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।वहीं, जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि बाल विज्ञान कांग्रेस के तहत गांधी स्टेडियम से प्रभात फेरी निकाली गई, जो जीडी कॉलेज तक पहुंची। इसके बाद सभी प्रतिभागी जी माउंट ल litra स्कूल पहुंचे, जहां बच्चे अपनी वैज्ञानिक प्रस्तुतियां देंगे। उन्होंने कहा कि इस आयोजन को लेकर बच्चों में काफी उत्साह है और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच मिलेगा। इधर, बेगूसराय के एसपी मनीष ने भी इस आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अलग-अलग जिलों से आए बच्चों को एक-दूसरे से मिलने, नए विचारों को समझने और नई चीजें सीखने का अवसर मिलता है। एसपी ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बाल वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दीं।मिलाकर, बेगूसराय में आयोजित 32वीं राज्यस्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस बच्चों को विज्ञान, नवाचार और शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रही है। उम्मीद है कि इस तीन दिवसीय आयोजन से निकलने वाले नए विचार भविष्य में समाज और देश के सतत विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। बाइट: शीतल अग्रवाल, प्रिंसिपल, जी माउंट लिट्रा स्कूल बाइट: मनोज कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, बेगूसराय बाइट: मनीष, एसपी, बेगूसराय
0
0
Report

लातेहार के बरवाडीह के प्राचीन मंदिर में अज्ञात चोरों ने मुकुट-शेषनाग समेत चोरी

Latehar, Jharkhand:लातेहार बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय अन्तर्गत प्राचीन पहाड़ी मंदिर परिसर स्थित मां पार्वती मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देकर इलाके में सनसनी फैला दी। चोर मंदिर से मां पार्वती का मुकुट, शेषनाग सहित कई अन्य सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। मंदिर के पुजारी मृत्युंजय मिश्रा ने बताया कि अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मंदिर को निशाना बनाया। चोर मंदिर में प्रवेश कर मां पार्वती के मुकुट और शेषनाग समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही प्रशिक्षु एसडीपीओ सह थाना प्रभारी राम लखन बरनवाल पुलिस बल के साथ मंदिर पहुंचे और मामले की छानबीन की। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में तीन नकाबपोश चोर चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जाता है कि घटना से करीब आधे घंटे पहले पुलिस की पेट्रोलिंग टीम रोजाना की तरह मंदिर परिसर का निरीक्षण कर वापस लौटी थी। इसके बावजूद चोरों ने पुलिस गश्ती के बाद वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने और चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए जांच में जुटी है। प्राचीन मंदिर में हुई चोरी की इस घटना से श्रद्धालुओं में रोष है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

कौशांबी सड़क निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल, ग्रामीणों ने वीडियो से किया वायरल

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी में सड़क निर्माण की खुली पोल, झाड़ू और हाथ से उखड़ रही गिट्टी, ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर वायरल किया। कौशांबी में सरकारी सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. सड़क पर बिछाई गई गिट्टी की मजबूती जांचने के लिए ग्रामीणों ने ऐसा तरीका अपनाया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. ग्रामीण सड़क पर झाड़ू मारते नजर आ रहे हैं और झाड़ू लगाते ही गिट्टी उखड़ने लगी. ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में डामर और अन्य सामग्री की गुणवत्ता से समझौता किया जा रहा है. दरअसल, सिराथू तहसील क्षेत्र में घटमापुर से जवाई और उदहिन बुजुर्ग से नादिन का पुरवा गांव तक सड़क निर्माण कराया जा रहा है. निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही ग्रामीणों ने इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठा दिए हैं. ग्रामीणों ने सड़क पर झाड़ू मारकर और हाथ से गिट्टी उखाड़कर वीडियो बनाया, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो में गिट्टी का झाड़ू और हाथ से उखड़ना दिखाई दे रहा है. ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में डामर की मात्रा और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं है. उनका कहना है कि जब सड़क की गिट्टी हाथ और झाड़ू से उखड़ रही है, तो यह सड़क कितने दिन टिक पाएगी. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, निर्माण कार्य की गुणवत्ता की तकनीकी जांच कराने और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।
0
0
Report

राम जन्मस्थान के बारे में ST Hasan के बयान पर भाजपा प्रवक्ता पल्लवी सिंह ने निंदा की

Lucknow, Uttar Pradesh:भाजपा प्रवक्ता पल्लवी सिंह बाइट एस टी हसन के बयान की निंदा की सपा के पूर्व सांसद का विवादित बयान सपा नेता एस. टी. हसन कहते हैं, " रामचंद्र जी हमारे देश के एक महान महापुरुष थे, और करोड़ों लोग उनके अनुयायी हैं। हम भी उनका सम्मान करते हैं। उनका जन्म भारत में हुआ था, लेकिन उनके जन्म की सटीक जगह पता नहीं है। अंग्रेजों ने अयोध्या में बाबरी मस्जिद वाली जगह पर हिंदुओं और मुसलमानों के बीच विवाद पैदा करने के लिए एक बीज बोया था, और यह बात भी सामने आ चुकी है। यह माना गया है कि 1948 में वहां मूर्तियां रखी गई थीं..." अयोध्या में 12 से अधिक मंदिर हैं जो दावा करते हैं कि राम वहां पैदा हुए। दक्षिण में भी एक अयोध्या है, वहां के लोग भी यही दावा करते हैं। ऐसे में वास्तविक बात कोई नहीं जानता कि राम कहां पैदा हुए।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

महराजगंज: प्रेमी से शादी की जिद पर युवती टावर पर चढ़ी, पुलिस उतारने में जुटी

Maharajganj, Uttar Pradesh:एंकर- महराजगंज जिले के नौतनवा थाना क्षेत्र के बरवाभोज गांव में आज सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक युवती अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गई। बताया जा रहा है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। युवती के टावर पर चढ़ने की खबर जैसे ही गांव में फैली मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही नौतनवा थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मी युवती को समझाने-बुझाने और सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश में जुटे हुए हैं। जानकारी के मुताबिक नौतनवा थाना क्षेत्र के लोहसी गांव के रहने वाली मनीषा का गांव से ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसमें लड़की के घर वालों की शिकायत के बाद लड़के के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ था और उसे जेल भेज दिया गया था वही जेल से छूटने के बाद लड़की अपने घर वालों से उसी लड़के से शादी करने के जिद में थी लेकिन घर वाले लड़की का कही और शादी करवाना चाहते थे इसके बाद आज सुबह 4:00 के करीब लड़की अपने घर से बरवाभोज गांव पहुंचकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई । सूचना के बाद भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचकर लड़की को समझाने बुझाने और नीचे उतरने का प्रयास में जुटी हुई है लेकिन अभी भी लड़की अपने जिद पर अड़ी हुई है और मोबाइल टॉवर पर चढ़ी हुई है। फिलहाल मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। हर किसी की नजर इस बात पर टिकी है कि पुलिस युवती को सुरक्षित नीचे उतारने में कब तक कामयाब होती है। वॉक थ्रू ऑन मोबाइल टावर
0
0
Report

आराधना मिश्रा मोना ने रामलीला मैदान में INDIA रैली को लोकतंत्र बचाने लड़ाई कहा

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा 'मोना' ने रामलीला मैदान में होने वाली INDIA गठबंधन की रैली पर कहा, "आज यह देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई है और इसमें कांग्रेस का हर कार्यकर्ता, सामान्य नागरिक न्याय योद्धा राहुल गांधी के साथ, कांग्रेस पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ, INDIA गठबंधन के साथ अपने वोट के अधिकार की सुरक्षा के लिए इस संघर्ष में सब एकजुट हो गए हैं...कांग्रेस पार्टी ने लगातार यह बात कही है कि ज्ञानेश कुमार तत्काल इस्तीफा दें और अगर वो इस्तीफा नहीं देंगे तो उन पर महाभियोग चलाया जाएगा...मैं इतना कहूंगी कि आज रामलीला मैदान में इतिहास रचा जाएगा..."
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top