राजस्थान के पार्वती बांध में कूदी महिला को पुलिसकर्मियों ने बचाया
Sirmathura, Rajasthan:सरमथुरा के आंगई गांव स्थित पार्वती बांध पर एक महिला ने छलांग लगा दी। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी मनोज कुमार और तर्जन सिंह ने साहस दिखाते हुए अपनी जान की परवाह किए बिना बांध में कूदकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के लिए महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिसकर्मियों के इस साहसिक कार्य की ग्रामीणों ने जमकर सराहना की।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
