राजस्थान में सीएनजी भरते ट्रक से पेट्रोल पंप कर्मी की गई जान
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर के मनिया थाना क्षेत्र में एनएच 44 पर स्थित बोहरा पेट्रोल पंप पर एक दुर्घटना हुई। रविवार रात को ट्रक में सीएनजी भरवाते समय खलासी ने गाड़ी चालू कर दी। ट्रक ने पेट्रोल पंप के सेल्समैन और ट्रक चालक को टक्कर मारी। हादसे में सेल्समैन की मौके पर ही जान चली गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक सेल्समैन के शव को मुर्दाघर में रखवाया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अखिलेश यादव को राम मंदिर के बाद ख्वाजा ग़रीब नवाज़ के पास जाना चाहिए, संतुलन बना रहेगा- मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने हिंदू वोटों को लुभाने के लिए राम मंदिर जाने की बात कही तो यूपी का सियासी माहौल गर्म हो गया. इस पर मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी ने कहा कि राजीव गांधी की तरह अखिलेश यादव को भी इसका नुकसान उठाना पड़ेगा. अगर वह राम मंदिर जा रहे हैं तो अजमेर में ख्वाजा ग़रीब नवाज़ दरगाह के पास भी उन्हें जाना चाहिए, जिससे संतुलन बना रहेगा.
