सरमथुरा में दो बाईकों की भिड़ंत में एक घायल
Mallapura, Rajasthan:सरमथुरा से होकर गुजर रहे नेशनल हाइवे संख्या 11-बी पर बीते बुधवार को बरौली गांव के समीप 2 बाईकों की भिड़ंत हो गई। जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे एंबुलेंस 108 की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरमथुरा पर पहुंचाया। जहां घायल का उपचार किया गया, वहीं मिली जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ती मई बसेड़ी का रहने बाला बताया जा रहा है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कर्ज से परेशान होकर व्यक्ति ने परिवार के चार सदस्यों का चाकू से गला रेता, फिर ट्रेन से कटकर दे दी जान
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल: कर्ज से परेशान होकर व्यक्ति ने पहले परिवार के चार सदस्यों का चाकू से गला रेता, इसके बाद ट्रेन से कटकर दे दी अपनी जान
- भोपाल के छोला के एक परिवार के पांच सदस्यों की मौत मामले में कर्ज निकलकर आई वजह।
- नरेंद्र साहू ने पत्नी, बच्चों और मां की गला काटकर हत्या करने के बाद ट्रेन से कटकर आत्महत्या की ।
- परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू की लाश थाना सूखी सेवनिया क्षेत्र के चोपड़ा कलां स्थित रेलवे ट्रैक पर मिली है।
- मृतकों में नरेंद्र साहू की मां सरस्वती साहू 50, पत्नी सोमलता साहू 29, बेटी कृति साहू 10 और बेटा खुश साहू 6 शामिल हैं।
- पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि कर्ज होने के चलते मृतक परेशान था।
- कुक का काम करते थे मृतक नरेंद्र साहू।
(भोपाल से जी न्यूज रिपोर्टर प्रमोद शर्मा की रिपोर्ट)
