अवैध शराब सहित एक गिरफ्तार
Sirmathura, Rajasthan:सरमथुरा पुलिस अधीक्षक सुमित मेहराना के निर्देशन में जिलेभर में चलाए जा रहे अवैध शराब के खिलाफ धरपकड़ अभियान के तहत आंगई थाना प्रभारी राम अवतार मीणा के नेत्तव में पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए मुल्जिम रामभान उर्फ भूरा पुत्र बच्चू सिंह जाति गुर्जर निवासी सोनी थाना आंगई को अवैध शराब के 82 पब्बो सहित बटीकरा मोड़ के पास से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की, साथ ही कार्यवाही में थाना प्रभारी राम अवतार मीणा, ओम प्रकाश, रामानंद, जुगेंद्र सिंह, मनोज कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कन्नौज: अनोखा पंछी प्रेम, तोता हुआ लापता, तलाश के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज मे देखने को मिला एक अनोखा पंछी प्रेम, तोता हुआ लापता, तलाश के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित
कन्नौज जिले के छिबरामऊ में एक पालतू तोता लापता होने का मामला सामने आया है। तोते की तलाश के लिए उसके मालिक ने 50,000 रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है। जानकारी के मुताबिक, तोता 14 सितंबर 2026 को लापता हुआ था। तोते के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर संबंधित व्यक्ति से दिए गए मोबाइल नंबर 9555128672 पर संपर्क करने की अपील की गई है। पोस्टर के जरिए लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी को यह तोता दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल दिए गए नंबर पर सूचना दें। जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।
बाइट:- अर्जुन जोशी
