icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
328026
VKVishnu Kumar SoniFollow4 Sept 2024, 05:27 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement

Alwar में टाइगर मैराथन का तीसरा संस्करण शुरू, शहर के भीतर रूट घोषित

Alwar, Rajasthan:Alwar में बाघों के संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता और फिटनेस को जनआंदोलन बनाने के उद्देश्य से टाइगर मैराथन के तीसरे संस्करण का शुभारंभ हुआ। यह मैराथन 7 फरवरी 2027 को आयोजित होगी। इस बार का विशेष बात यह है कि इसका रूट अलवर शहर के भीतर प्रस्तावित किया गया है ताकि शहरवासी भी सीधे आयोजन से जुड़ सकें। कार्यक्रम में आधिकारिक शुभंकर सरिस्का वीर का लोकार्पण किया गया और टी-शर्ट का भी अनावरण हुआ। राजस्थान पर्यटन विभाग और वी-शक्ति ट्रस्ट के बीच एमओयू भी हुआ। केंद्रीय वन मंत्री भूपेन्द्र यादव और मैराथन के ब्रांड एंबेसडर एवं अभिनेता रणदीप हुड्डा ने आयोजन की औपचारिक घोषणा की। शर्मा के रूप में, इस आयोजन से अलवर की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासतNational/International स्तर पर पहचान मिलेगी। रणदीप हुड्डा ने इसे महज दौड़ नहीं, बल्कि एक विचार बताया और कहा कि इस आयोजन से स्थानीय संस्कृति, खानपान, बोली और प्राकृतिक सौंदर्य को व्यापक पहचान मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान अलवर निवासी कमांडो Sunil Joha और अजमेर की Ultramarathoner Sufiya Sophie को सम्मानित किया गया। मैराथन संयोजक अरुण जैन ने बताया कि पहले संस्करण में 7 हजार से अधिक प्रतिभागी थे, दूसरे संस्करण में लगभग 20 हजार पहुंचे थे और इस संस्करण में इससे भी अधिक सहभागिता का लक्ष्य है। प्रतिभागियों की आयु और शारीरिक क्षमता को देखते हुए इस बार चार श्रेणियाँ होंगी: 21 किलोमीटर हाफ मैराथन, 10 किलोमीटर रन, 5 किलोमीटर शक्ति रन और 2 किलोमीटर पैरा रन। पंजीकरण पोर्टल 18 अक्टूबर से शुरू हो चुका है।
0
0
Report

ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर बम की अफवाह फैलने की जानकारी, आरोपी भिंड से गिरफ्तार

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर ब्रेकिंग, ग्वालियर रेल्वे स्टेशन पर बम की खबर अफवाह निकली, भिंड से किसी युवक ने कॉल करके दी थी पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना, सूचना मिलते ही हरकत में आ गई पुलिस, तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों के साथ साझा की गई सूचना, आनन फ़ानन में एडिशनल एसपी शिवेश सिंह बघेल के नेतृत्व में रेल्वे स्टेशन भेजा गया बल, डॉग एवं बॉम्ब डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड सहित आरपीएफ और जीआरपीएफ ने संयुक्त रूप से की सर्चिंग, किसी भी तरह की नहीं मिली कोई संदिग्ध वस्तु, इसके बाद की गई सूचना दिए जाने वाले नंबर की जांच, प्रारम्भिक पड़ताल में सामने आया, किसी व्यक्ति ने भिंड से किया था कण्ट्रोल रूम को कॉल, भिंड पुलिस की मदद से आरोपी का पता लगाया गया, भिंड के गोहद में ऐन्डोरी निवासी सूरज पाल ने किया था हॉक्स कॉल, भिंड पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, पुलिस कर रही है आरोपी से पूछताछ,
0
0
Report
Advertisement

पाकुड़ में स्वास्थ्य मंत्री के विवादित बयान पर भाजपा का कड़ा प्रदर्शन

Pakur, Jharkhand:पाकुड़: राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के विवादित बयान के विरोध में पाकुड़ नगर के बिरसा चौक पर भारतीय जनता पार्टी एवं भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया...भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम में आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया और हेमंत सरकार व कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की... मौेके पर मौजूद भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मिठू भगत ने कहा कि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री खुलेआम यह दावा कर रहे हैं कि 40 लाख युवा तैयार हैं और उनके आका राहुल गांधी का इशारा मिलते ही देश के हालात नेपाल और बांग्लादेश जैसे बना दिए जाएंगे... उन्होंने कहा कि यह सीधे तौर पर देशद्रोह और अराजकता फैलाने की साजिश है...नेताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग की कि ऐसे गैर-जिम्मेदार और बड़बोले मंत्री को अविलंब मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए और उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाए... साथ ही उन्होंने नसीहत दी कि जो राहुल गांधी संविधान बचाने का ढोंग करते हैं, वे पहले अपनी ही पार्टी के मंत्रियों को संविधान का पाठ पढ़ाएं... वही भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष रतन कुमार भगत ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री युवाओं को दिग्भ्रमित करने और देश को बांटने का प्रयास कर रहे हैं... उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि देश का शिक्षित और समझदार युवा किसी के बहकावे में नहीं आने वाला है... आज का युवा वर्ग देशहित और वर्ष 2047 तक 'विकसित भारत' के निर्माण के संकल्प के साथ खड़ा है... राष्ट्रविरोधी मानसिकता और देश को अस्थिर करने की किसी भी कोशिश का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा... पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा व युवा मोर्चा के दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे... जिन्होंने हाथों में तख्तियां लेकर विरोध जताया और 'भारत माता की जय' के नारे लगाए... बाइट-1-हिसाबी राय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष,पाकुड़ बाइट-2- रूपेश कुमार भगत,भाजपा नेता,पाकुड़ बाइट-3- रतन कुमार भगत, भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष,पाकुड़
0
0
Report

बेगूसराय के वीरपुर में माओवादियों के धमकी-पर्चे से इलाके में दहशत

Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में एक बार फिर माओवादी संगठन के नाम से धमकी भरे पर्चे मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। सुबह-सुबह सड़क किनारे कई जगहों पर धमकी भरे पर्चे फेंके जाने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। पूरा मामला वीरपुर थाना क्षेत्र का है, जहां फुलकारी से लेकर वीरपुर तक सड़क किनारे अलग-अलग जगहों पर ये पर्चे मिले हैं।बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह जब लोग फुलकारी से वीरपुर की ओर जा रहे थे, तभी उनकी नजर सड़क किनारे पड़े पर्चों पर पड़ी। देखते ही देखते पर्चे मिलने की खबर पूरे इलाके में फैल गई और लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।मिले पर्चे पर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी), उत्तर बिहार मध्य जोनल कमेटी का नाम लिखा हुआ है। पर्चे में अफजल हुसैन उर्फ मुन्ना, पिता इजराफिल, निवासी मुबारकपुर फुलकारी, पोस्ट सरौजा, थाना वीरपुर, जिला बेगूसराय का नाम दर्ज है। धमकी भरे पर्चे में आरोप लगाया गया है कि संबंधित व्यक्ति को राम-जानकी की मूर्ति के पैसे और पार्टी से लिए गए हथियार लौटाने के लिए बार-बार सूचना दी गई, लेकिन कथित तौर पर अब तक पैसा और हथियार वापस नहीं किया गया। पर्चे में यह भी लिखा गया है कि पहले भी इस संबंध में नोटिस भेजा गया था, लेकिन बार-बार बहाने बनाकर मामले को टाला जा रहा है।पर्चे में कथित तौर पर अंतिम नोटिस देने की बात कहते हुए धमकी दी गई है कि हथियार और पैसे वापस नहीं मिलने पर कुछ भी हो सकता है। इस तरह की धमकी सामने आने के बाद इलाके में भय और चर्चा का माहौल बना हुआ है।इधर, पर्चे मिलने की सूचना मिलते ही वीरपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि पर्चे किसने फेंके और इसके पीछे किन लोगों का हाथ है। फिलहाल पर्चे की सत्यता और माओवादी संगठन से इसके संबंध की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
0
0
Report

दीपावली के बाद उज्जैन में मिशन मोड सफाई, 9 नवंबर सुबह तक शहर साफ

Ujjain, Madhya Pradesh:निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने अधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग के अमले को दिए निर्देश। दीपावली की रात सफाई मित्रों और वाहनों के साथ मैदान में उतरेगा नगर निगम का अमला। हर वार्ड, गली और मोहल्ले में चलेगा विशेष सफाई अभियान। निगम आयुक्त ने शहरवासियों से पटाखों का कचरा एक जगह एकत्रित करने की अपील की। उज्जैन। दीपावली का त्योहार खत्म होने के बाद अगले दिन सुबह शहरवासियों को साफ-सुथरा उज्जैन नजर आएगा। इसके लिए नगर निगम ने विशेष सफाई अभियान की तैयारी की है। दीपावली की रात से ही नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग सफाई में जुट जाएगा। लक्ष्य रखा गया है कि 9 नवंबर की सुबह 6 बजे से पहले पूरे शहर की सड़कों, गलियों और मोहल्लों की सफाई पूरी कर ली जाए। इस संबंध में आज ग्रांड होटल में निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने अधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि दीपावली की रात सफाई मित्रों, कचरा कलेक्शन वाहनों और जरूरी संसाधनों के साथ पूरा अमला मैदान में मौजूद रहे। हर वार्ड में सफाई का काम तय समय पर पूरा किया जाए। निगम आयुक्त ने कहा कि इस अभियान को मिशन मोड में चलाया जाए। सभी अधिकारी और स्वच्छता निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था की निगरानी करें। उन्होंने सफाई मित्रों की सुरक्षा का भी ध्यान रखने के निर्देश दिए और कहा कि सफाई के दौरान सभी जरूरी सुरक्षा उपायों का पालन किया जाए। शहरवासियों से भी मांगा सहयोग नगर निगम ने शहरवासियों से भी स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग की अपील की है। निगम ने कहा है कि पटाखे जलाने के बाद निकलने वाले कचरे को एक निश्चित स्थान पर इकट्ठा करके रखें, ताकि सफाई मित्र उसे आसानी से उठा सकें। पटाखों के अवशेष और अन्य कचरे को खुले में न जलाएं। बैठक में अपर आयुक्त संतोष टैगोर, पवन कुमार सिंह, उपायुक्त योगेंद्र सिंह पटेल, संजेश गुप्ता, मनोज मौर्य सहित अन्य अधिकारी, जोनल अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और स्वच्छता निरीक्षक मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

सतना में जया रेग्जीन की दुकान पर भीषण आग, दमकलों ने पाया काबू

Satna, Madhya Pradesh:सतना। सिटी कोਤवाली थाना क्षेत्र के खैरमाई रोड पर देर रात जया रेग्जीन की दुकान में भीषण आग लग गई। आग तीसरी मंजिल से शुरू होकर भूतल तक पहुंच गई, जिससे दुकान और गोदाम में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। आग इतनी भयावह थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। दमकल और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का काम शुरू किया गया। आग पर काबू पाने के लिए करीब 20 से अधिक दमकल गाड़ियों का पानी इस्तेमाल करना पड़ा। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया। मौके पर सिटी एसडीएम राहुल सिलाडिया, महापौर योगेश ताम्रकार, नगर निगम कमिश्नर नागार्जुन गौड़ा, सीएसपी मनीष त्रिपाठी, तहसीलदार सौरभ मिश्रा और सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। आग लगने का कारण अभी अज्ञात बताया जा रहा है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है。
0
0
Report

धार-टीही रेल ट्रैक का सफल निरीक्षण, यात्री ट्रेन जल्द शुरू होगी

Dhar, Madhya Pradesh:धार जिले के लिए रेल कनेक्टिविटी के लिहाज से बड़ी खबर है। इंदौर-दाहोद रेल परियोजना के तहत धार से टीही के बीच 47 किलोमीटर लंबे रेल ट्रैक का कमिश्नर रेलवे सेफ्टी ने सफल निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान ट्रेन 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ी। धार से टीही की दूरी महज 26 मिनट में तय की गई। सफल निरीक्षण के बाद अब जल्द ही इस रूट पर यात्री ट्रेन शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है। इंदौर-दाहोद रेल परियोजना के महत्वपूर्ण हिस्से धार-टीही रेल ट्रैक पर कमिश्नर रेलवे सेफ्टी की टीम ने निरीक्षण किया। सीआरएस श्रीनिवास, डीआरएम अश्विनी कुमार और मुख्य अभियंता निर्माण धीरज कुमार की संयुक्त टीम ने रेलवे ट्रैक, ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन, सिग्नलिंग सिस्टम, ओवरब्रिज और पुल-पुलियाओं की मजबूती की जांच की। निरीक्षण के दौरान धार रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का भी जायजा लिया गया। स्टेशन पर टिकट काउंटर, वायरलेस सिस्टम और महिला-पुरुष शौचालयों की व्यवस्था की गई है। सफल निरीक्षण के बाद अब धार से रेल यातायात शुरू होने की उम्मीद है। इससे इंदौर-दाहोद रेल परियोजना को गति मिलेगी और धार की इंदौर सहित मुंबई तक रेल कनेक्टिविटी का रास्ता मजबूत होगा। धार से टीही तक रेल ट्रैक का सफल स्पीड ट्रॉयल, अब यात्रियों को ट्रेन सेवा शुरू होने का इंतजार है।
0
0
Report

माण्डलगढ़ NH 27 पर पुल निर्माण साइट हादसे में 3 श्रमिकों की मौत, 8 घायल

Jaipur, Rajasthan:माण्डलगढ़: माण्डलगढ़ में कोटा-चित्तौड़गढ़ नेशनल हाईवे 27 पर मेनाल के पास NHAI के अफसरों और निर्माण कम्पनी के जिम्मेदारों की लापरवाही ने धनतेरस ओर दीपावली त्योंहार की खुशियों को मातम में बदल दिया हैं, चित्तौड़गढ़ से कोटा की ओर जा रही तेज रफ्तार कार और पानी के टैंकर के बीच भीषण सड़क हादसा हुआ है, हादसे में कार में सवार समेत 8 जने गम्भीर घायल हो गए और सड़क निर्माण में लगे 3 श्रमिकों की दर्दनाक मौत हो गई। NH 27 पर ओवरब्रिज निर्माण स्थल पर सड़क के दोनों ओर गहरी खाई बनी हुई हैं, जिसमे श्रमिक काम कर रहे थे, सड़क पर बेरिकेडिंग नहीं होने से यह बड़ा हादसा पेश आया हैं। बतौर जानकारी कार में सवार कोटा निवासी एक फैमेली कार से सांवरिया मंदिर दर्शन कर घर लौट रहे थे, इस दौरान मेनाल के पास सड़क पर पुल निर्माण के लिए पानी का टैंकर सड़क पर खड़ा था, तेज रफ्तार कार टैंकर से टकराई ओर 2-3 पलटी खा कर पुल निर्माण में लगे श्रमिको पर जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी ओर कोहराम मच गया। गम्भीर घायलों को एम्बुलेंस से माण्डलगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गम्भीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस हादसे की जाँच में जुटी हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top