icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
328026
VKVishnu Kumar SoniFollow16 Sept 2024, 07:20 am

महाकालेश्वर मेले में कब्बाली प्रोग्राम का जलवा, कलाकारों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

Mallapura, Rajasthan:

सरमथुरा कसबा के महाकालेश्वर मेले में नगर पालिका प्रशासन द्वारा आयोजित कब्बाली प्रोग्राम में बाहर से आए कलाकारों ने शानदार प्रदर्शन किया। शायर दिलवर मेराज बदा यनी ने हिंदू-मुस्लिम एकता पर शेर पढ़े, जिससे पंडाल तालियों की गूंज से भर गया। उनकी गज़ल "पर्दा हैं पर्दा" पर दर्शक झूम उठे। बरेली की मशहूर शायर सोफिया चिश्ती की कविता "लड़के हे मोहल्ले के शैतान मेरी लैला" ने भी खूब वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम के अंत में नगर पालिका प्रशासन ने पत्रकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

छठ पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, घाटों से लेकर भारत-नेपाल सीमा तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Nautanwa, Uttar Pradesh:एंकर- महराजगंज में छठ महापर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था से लेकर भारत-नेपाल सीमा तक निगरानी बढ़ा दी गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। ज़ी मीडिया से खास बातचीत में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि सभी थानों पर पीस कमेटी की बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं। संबंधित विभागों को छठ घाटों पर साफ-सफाई, आवागमन के रास्ते दुरुस्त करने, पर्याप्त रोशनी और पब्लिक एड्रेस सिस्टम की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं जिन घाटों पर पानी अधिक गहरा है वहां बैरिकेडिंग कराने और चेतावनी संकेतक लगाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि श्रद्धालु सुरक्षित दायरे में रहकर पूजा-अर्चना कर सकें। सुरक्षा के मद्देनजर घाटों पर पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों के साथ महिला पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे जो संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे। वहीं भारत-नेपाल सीमा पर भी एसएसबी और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सीमा से आने-जाने वाले लोगों और उनके सामानों की जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी के साथ सादे कपड़ों में भी सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ने भरोसा दिलाया कि सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और पुलिस प्रशासन छठ महापर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। वन 2 वन विथ एएसपी ऑन छठ पर्व
0
0
Report

धमतरी के मां अंगारमोती मड़ई मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, संतान प्राप्ति की कामना के साथ दिखी अनोखी

Dhamtari, Chhattisgarh:धमतरी के गंगरेल स्थित मां अंगारमोती मंदिर में वार्षिक मड़ई मेले का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें 52 गांवों के देवी-देवताओं का महासंगम देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच संतान प्राप्ति की कामना लेकर दूर-दूर से आई सैकड़ों महिलाएं मंदिर परिसर में जमीन पर लेटीं और मुख्य पुजारी व बैगा उनके ऊपर से गुजरे। मान्यता है कि इस रस्म से मां अंगारमोती निःसंतान महिलाओं की गोद भरती हैं। यह मेला छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी संस्कृति और लोक आस्था को दर्शाता है। Massive Devotion at Dhamtari's Maa Angarmoti Madai Fair: Unique Ritual Performed for Parenthood
0
0
Report
Advertisement

बस्सी में शांतिपूर्ण मतदान, नवमतदाताओं में खास उत्साह

Dudu, Rajasthan:बस्सी में शांतिपूर्ण मतदान जारी, सुबह के समय केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़, नवमतदाताओं में दिखा मतदान को लेकर खासा उत्साह। पंचायतीराज चुनाव 2026 के तहत बस्सी क्षेत्र में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। सुबह से ही मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। सुबह 7.00 बजे से शुरुआती दौर में मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ नजर आई। मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। खासकर पहली बार मतदान कर रहे नवमतदाताओं में विशेष उत्साह दिखाई दे रहा है। फिलहाल क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान जारी है.
0
0
Report

बलौदा में पुलिस-ग्रामीण बहस के दौरान महिला हैड कांस्टेबल ने थप्पड़ जड़ा, वीडियो वायरल

Jhunjhunu, Rajasthan:सूरजगढ़, झुंझुनूं बलौदा में हरियाणा पुलिस और ग्रामीणों में बहसबाजी तैश में आई महिला हैड कांस्टेबल ने एक ग्रामीण को जड़ा थप्पड़ लोहारू थाने में दर्ज लड़की की गुमशुदगी के मामले में आई थी पुलिस आपस की बहसबाजी में हैड कांस्टेबल रविना का आया गुस्सा, जड़ा थप्पड़ थप्पड़ जड़ते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल सर्च वारंट मांगने पर महिला हैड कांस्टेबल पर महिलाओं को भी थप्पड़ मारने का आरोप घटना के बाद परिवार की महिलाओं और ग्रामीणों ने जताया विरोध वहीं घटना की शिकायत लेकर महिला कांस्टेबल पहुंची सूरजगढ़ थाने तो ग्रामीण भी पहुंचे सूरजगढ़ थाने, महिला पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ थाना इलाके के बलौदा गांव में हरियाणा पुलिस के लोहारू थाने में कार्यरत महिला हैड कांस्टेबल रविना द्वारा एक ग्रामीण के थप्पड़ जड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला शुक्रवार का बताया जा रहा है। जब हरियाणा के लोहारू थाने में एक लड़की की गुमशुदगी के मामले में लोहारू थाने की महिला हैड कांस्टेबल रविना और अन्य पुलिसकर्मी बलौदा गांव पहुंचे थे। यहाँ पुलिस और ग्रामीणों में अच्छी खासी बहस हुई। इस दौरान ही महिला हैड कांस्टेबल को एक ग्रामीण पर गुस्सा आ गया और उन्होंने ग्रामीण को थप्पड़ जड़ दिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इधर, ग्रामीणों ने हरियाणा पुलिस पर आरोप लगाया है कि जब उन्होंने पुलिस से सर्च वारंट मांगा तो उन्होंने ना केवल पुरूष, बल्कि महिलाओं से भी मारपीट की। जानकारी के अनुसार हरियाणा के लोहारू थाने में दर्ज लड़की की गुमशुदगी के एक मामले की जांच के सिलसिले में लोहारू पुलिस सूरजगढ़ थाना इलाके के बलौदा गांव में सुरेश सिंह के घर पहुंची थी। यहाँ पुलिस टीम ने मकान में तलाशी शुरू की। इस दौरान परिवार की महिलाओं ने पुलिसकर्मियों से सर्च वारंट दिखाने की मांग की। आरोप है कि इस बात को लेकर विवाद हो गया और लोहारू पुलिस की महिला हैड कांस्टेबल रवीना ने परिवार की महिलाओं के थप्पड़े मारे। घटना के बाद महिलाएं आक्रोशित हो गईं और पुलिस टीम का विरोध शुरू कर दिया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। महिलाओं ने आरोप लगाया कि सर्च वारंट दिखाने की मांग करने पर महिला पुलिसकर्मी ने उनके साथ मारपीट की। मामले ने तूल पकड़ा तो हरियाणा पुलिस सूरजगढ़ थाने पहुंच गई। इसके बाद ग्रामीण भी सूरजगढ़ थाने पहुंचे और लोहारू पुलिस से तलाशी के लिए सर्च वारंट दिखाने तथा महिलाओं के साथ कथित मारपीट करने वाली महिला पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले को बढ़ता देख सूरजगढ़ पुलिस ने ग्रामीणों से समझाइश की और उन्हें शांत करवाया। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश रहा। ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इधर, हरियाणा पुलिस की महिला हैड कांस्टेबल भी घटना की शिकायत लेकर सूरजगढ़ थाने पहुंची।
0
0
Report
Advertisement

खरगोन में भूकंप का झटका: 4.1 रिएक्टर स्केल, स्कूलों में छुट्टियां

Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन में महसूस हुआ भूकंप का झटका। करीब पांच सेकंड के लिए लगा जोरदार झटका। जोरदार भूकंप के झटके से लोग घरों से बाहर निकले। आज सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर महसूस हुआ भूकंप का झटका। खरगोन के शहर के जैतापुर, सुरती नगर, अंजुमन नगर, शास्त्री नगर सहित एक दर्जन कालोनियों में भूकंप झटके जैसे एहसास हुआ। इस दौरान कहीं कंपन, कहीं घर्षण, कहीं हिलते हुए दिखा नजारा। कहीं बर्तन तक गिरे। अधिकृत रूप से मोबाइल चर्चा में खरगोन में 4.1 रिएक्टर स्केल पर भूकंप के झटके की तीव्रता SDM सत्येंद्र बैरवा ने की पुष्टि। स्कूलों से बच्चों की छुट्टी की गई। पेरेंट्स को सूचना दी गई। शहर की संतजूद स्कूल में बच्चों की छुट्टी की गई। लोगों ने CCTV वीडियो डालकर भी सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की।
0
0
Report

चूरू में चौथे चरण के मतदान की शुरुआत, 231 ग्राम पंचायतों में मतदान शुरू

Churu, Rajasthan:चूरू\n\nविधानसभा-चूरू\n\nलोकेशन--चूरू\n\nमतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण जारी, जिले की छह पंचायत समितियों की 231 ग्राम पंचायतों में मतदान, जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए जारी है मतदान, चूरू। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के चौथे चरण के तहत शनिवार सुबह 7 बजे से जिले की छह पंचायत समितियों की 231 ग्राम पंचायतों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदान शुरू हो गया। मतदान को लेकर प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी की गई हैं। जिले के 696 मतदान केंद्रों पर कुल 6 लाख 40 हजार 195 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चौथे चरण में सुजानगढ़, तारानगर पूर्व, तारानगर पश्चिम (भालेरी), रतनगढ़, चूरू एवं चूरू उत्तर पंचायत समितियां शामिल हैं। इन क्षेत्रों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदान कराया जा रहा है। कुल मतदाताओं में 3 लाख 29 हजार 702 पुरुष, 3 लाख 10 हजार 490 महिलाएं तथा 3 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा ने स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान करवाने के निर्देश दिए हैं। चतुर्थ चरण में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए 14 नवंबर को मतदान हो रहा है, जबकि पंच एवं सरपंच पदों के लिए 16 नवंबर को मतदान कराया जाएगा। प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया पर नजर रखी जा रही है।
0
0
Report

मुज़फ्फरपुर के बाजार: छठ पूजा के दउरा-कोलसुप के दाम महंगाई के कारण उछले

Muzaffarpur, Bihar:मुज़फ्फरपुर में छठ पूजा के लिए बांस से बने सूप और दउरा की दुकानों पर खरीदारों का तांता लगा हुआ है,हालांकि इस बार महंगाई का असर भी साफ देखने को मिल रहा है,बाजार में जहां दउरा 400 से 500 रुपये तक बिक रहा है,वहीं कोलसूप की कीमतें भी 150 से 200 रुपये के पार पहुंचा महापर्व छठ की तैयारियों के बीच मुजफ्फरपुर के बाजार पूरी तरह से छठमय हो चुके हैं.शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर बांस से बने पारंपरिक सामानों की दुकानें सज गई हैं.छठ पूजा में बांस के बने दउरा और अर्ध देने के लिए कोलसुप का विशेष महत्व होता है,यही वजह है कि हर लोग पीतल के डाला और कोलसुप रहने के बाद भी लोग पूजन बांस से बने दउरा और अर्ध देने के लिए एक कोलसुप की खरीदारी जरूर करते हैं.,लेकिन इस बार आस्था के इस पर्व पर महंगाई भारी पड़ती दिख रही है.मुजफ्फरपुर के बाजार में बड़ा दउरा 400 से लेकर 500 रुपये तक बिक रहा है.वहीं अर्ध देने में इस्तेमाल होने वाला कोलसूप भी 150 से लेकर 200 रुपये प्रति पीस की दर से मिल रहा है. दउरा और कोलसुप खरीदने आए महीला ग्राहको ने बताया कि बजार में इन दिनों पीतल का डाला और कोलसुप मिल रहा है और लोगो उसे भी खरीद रहे हैं,लेकिन छठ पूजा में बांस से बने दउरा और कोलसुप का अपना महत्व है,जिसकी मान्यता है कि बांस के सूप और दउरा में प्रसाद रखकर भगवान सूर्य को अर्घ्य देने से परिवार में सुख-समृद्धि और वंश वृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है.यही वजह है कि पीढ़ियों से छठ पूजा में बांस से बने सूप और दउरा का इस्तेमाल किया जाता रहा है. कहा जाता है कि बांस का पेड़ है कि एक पेड़ लगाने के बाद उससे कई पेड़ निकल जाते है, इसलिए बांस को बंस वृद्धि के लिए सुभ मानना जाता है. दुकानदारों का कहना है कि कच्चे बांस की कीमतों में बढ़ोतरी और कारीगरों की मजदूरी बढ़ने की वजह से दामों में उछाल आया है,इसके बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं है और लोग अपनी क्षमता के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं,दुकानदार ने बताया कि दउरा 400 से लेकर 500 रुपये तक बिक रहा है.वहीं अर्ध देने में इस्तेमाल होने वाला कोलसूप भी 150 से लेकर 200 रुपये प्रति पीस की दर से मिल रहा है.
0
0
Report
Advertisement

सिरसा में पराली जलाने पर नियंत्रण: कृषि विभाग के प्रयास सफल

Sirsa, Haryana:एंकर रीड जिला सिरसा में पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कृषि विभाग की ओर से किए जा रहे प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। पिछले वर्षों के मुकाबले इस बार पराली जलाने की घटनाओं में काफी गिरावट दर्ज की गई है। किसानों को पराली प्रबंधन के प्रति जागरूक करने के लिए विभाग की ओर से गांव-गांव जाकर अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जागरूकता टीमों के साथ-साथ वीडियो और विभिन्न प्रचार माध्यमों का भी सहारा लिया जा रहा है। विभाग की ओर से अब तक करीब 720 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिनके माध्यम से किसानों को पराली में आग न लगाने और फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, इस सीजन में अब तक सैटेलाइट के माध्यम से पराली जलाने की केवल तीन घटनाएं सामने आई हैं। यह पिछले वर्षों की तुलना में काफी कम है। विभाग का प्रयास है कि किसानों के सहयोग से पराली जलाने की घटनाओं को शून्य तक लाया जाए।  वोल 1 कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सहायक कृषि अभियंता विजय कुमार ने बताया कि  अधिकांश किसान अब पराली प्रबंधन के प्रति जागरूक हो चुके हैं और आधुनिक कृषि उपकरणों की सहायता से फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन कर रहे हैं। उनके अनुसार पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए केवल मशीनों और सब्सिडी तक ही प्रयास सीमित नहीं हैं, बल्कि किसानों से सीधे संपर्क कर उन्हें जागरूक किया जा रहा है।  वोल 2 कर्मचारियों के माध्यम से भी किसानों तक पहुंच बनाई जा रही है। विभिन्न जागरूकता शिविरों, स्कूलों, प्रिंट मीडिया और अन्य प्रचार माध्यमों के जरिए पराली जलाने से होने वाले नुकसान तथा फसल अवशेषों के उचित प्रबंधन की जानकारी दी जा रही है। जिन स्थानों पर पराली जलाने की घटनाएं सामने आती हैं, वहां संबंधित किसानों से संपर्क कर उन्हें भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने और पराली प्रबंधन के बेहतर विकल्प अपनाने के लिए समझाया जाता है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे पिछले वर्षों की तरह इस बार भी प्रशासन और कृषि विभाग का सहयोग करें। पराली को खेतों में जलाने के बजाय इन-सीटू और एक्स-सीटू तकनीकों के माध्यम से उसका प्रबंधन करें। इसके अलावा, पराली और फसल अवशेषों का उपयोग पशुओं के चारे के रूप में भी किया जा सकता है, जिससे किसानों को अतिरिक्त लाभ मिल सकता है। विभाग का मानना है कि किसानों के सामूहिक सहयोग और आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल से पराली जलाने की घटनाओं को न्यूनतम स्तर पर लाने के साथ-साथ पूरी तरह समाप्त करना भी संभव है। बाइट विजय कुमार , सहायक कृषि अभियंता , कृषि एवं किसान कल्याण विभाग。
0
0
Report

रोहतक छठ पूजा: 50 हजार श्रद्धालुओं के लक्ष्य घाट पर सफाई अभियान तेज

Rohtak, Haryana:रोहतक  छठ महापर्व पर आस्था का सैलाब उमड़ने से पहले रोहतक में तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। भालोट नहर स्थित छठ घाट पर इस बार करीब 50 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए घाट तक आने-जाने वाले रास्तों को दुरुस्त करने के साथ आसपास सफाई अभियान शुरू कर दिया गया है पूर्वांचल एकता सेवा समिति ने  सैकड़ों कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं के साथ श्रमदान कर अभियान की शुरुआत की छठ पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भालोट नहर घाट तक पहुंचते हैं। ऐसे में घाट के आसपास के रास्तों और खाली जगहों पर जमा कचरा तथा उगी झाड़ियां परेशानी पैदा कर सकती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए समिति के सदस्यों ने सफाई अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने रास्तों के किनारे जमा कचरा हटाया और झाड़ियों की सफाई की। अभियान का उद्देश्य पूजा से पहले पूरे क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाना है, ताकि श्रद्धालुओं को घाट तक पहुंचने में परेशानी न हो
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली-प्रयागराज बस आगरा में हादसे का शिकार, यात्रियों के घायल

Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग दिल्ली से प्रयागराज जा रही लक्ष्मी ट्रैवल्स की बस आगरा में हादसे का शिकार लक्ष्मी ट्रैवल्स की बस को हाईवे पर बंद रास्ते से उतारने का आरोप बस चालक पर नशे में ड्राइविंग करने का अधिवक्ता अंकित त्यागी ने लगाया आरोप हादसे में कई यात्री घायल, घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया 112 पर कॉल के 10 मिनट से पहले मौके पर पहुंची एकता थाना पुलिस और एंबुलेंस एकता थाना पुलिस और आगरा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए संभाला मोर्चा घायलों को अपने हाथों से एंबुलैंस तक पहुंचाते नजर आए पुलिसकर्मी अधिवक्ता अंकित त्यागी ने यूपी पुलिस और आगरा पुलिस का जताया आभार पुलिस की तत्परता की अधिवक्ता अंकित त्यागी ने की जमकर तारीफ वीडियो बनाकर घटना की जानकारी और पुलिस की तारीफ करता यात्री
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top