328001
धौलपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने घर में घुसकर दो लोगों की ली जान
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर के सागर पाडे इलाके में रात करीब 9:30 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक, जो आगरा से मुरैना की ओर जा रहा था, चालक को नींद आ जाने के कारण एक मकान में घुस गया। इस हादसे में घर में सो रहे परिवार के दो लोगों की जान चली गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। ट्रक ड्राइवर को मौके पर ही पकड़ लिया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
FR के बाद भी न्याय: पुश्तैनी मकान पर कब्जा, जेसीबी से ध्वस्त
Noida, Uttar Pradesh:bhilwara FR लगने के बाद भी नहीं मिला न्याय, पुश्तैनी मकान पर कब्जे और जेसीबी से ध्वस्त करने का आरोप पीड़ित ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, भीलवाड़ा। जिले के कोटड़ी थाना क्षेत्र के जावल गांव निवासी गोपाल गुर्जर ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर गांव के ही शैतान गुर्जर, सांवर गुर्जर और राधेश्याम गुर्जर पर उसके पुश्तैनी मकान पर कब्जा करने की नीयत से ताला तोड़ने, चोरी करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के अनुसार, जावल गांव में स्थित पुश्तैनी मकान पर गोपाल गुर्जर के परिवार का वर्षों से कब्जा और अधिकार है। गोपाल मजदूरी के लिए भीलवाड़ा में रहने लगा, जबकि उसकी माता काली देवी गांव के मकान में रहती थीं। माता के निधन के बाद आरोपियों ने मकान का ताला तोड़कर अंदर रखे बर्तन, गेहूं, खाद्य सामग्री और अन्य घरेलू सामान चोरी कर लिया तथा मकान पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया। गोपाल का कहना है कि जब वह गांव पहुंचा और पड़ोसियों से जानकारी ली तो आरोपियों ने कथित रूप से स्वीकार किया कि उन्होंने ही ताला तोड़ा और सामान उठाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज, मारपीट की और धमकी दी कि गांव और मकान छोड़ दे, अन्यथा जान से मार देंगे। पीड़ित का कहना है कि उसने पहले कोटड़ी थाने में शिकायत दी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं मिलने पर न्यायालय की शरण ली। न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर थाना कोटड़ी में एफआईआर संख्या 114/2025 दर्ज हुई, लेकिन बाद में पुलिस ने मामले में एफआर (फाइनल रिपोर्ट) लगा दी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इसके बाद आरोपियों ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए उसके पुश्तैनी मकान को जेसीबी मशीन से ध्वस्त करा दिया। गोपाल गुर्जर ने पुलिस अधीक्षक से मामले की दोबारा निष्पक्ष जांच कराने की मांग की0
0
Report
चंदा चोरी, पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था पर कांग्रेस संसद में मोदी सरकार को घेरती
Noida, Uttar Pradesh:चंदा चोरी - आस्था के साथ धोखा, पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था का अंदरूनी पतन, संस्थाओं पर कब्ज़ा, राजनीतिक पार्टियों को तोड़ना, कई घोटाले और भ्रष्टाचार के आरोप, कमरतोड़ महंगाई, विदेश नीति की विफलताएं और रणनीतिक गलतियां, 3.5 करोड़ वाहन मालिकों पर इथेनॉल ब्लेंडिंग थोपना, बेतहाशा पेड़ों की कटाई, और SC, ST, OBC और अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर लगातार हमले - ये कुछ ऐसे अहम मुद्दे हैं जिन पर कांग्रेस पार्टी संसद के आगामी मॉनसून सत्र के दौरान मोदी सरकार को जवाबदेह ठहराएगी। कांग्रेस संसदीय दल (CPP) की बैठक में इन गंभीर मुद्दों पर चर्चा की गई, जो हमारे लोगों के जीवन और उनकी उम्मीदों पर असर डालते हैं।0
0
Report
जालोर के ओटवाला नदी क्षेत्र में पेड़ से युवक का शव मिलने से सनसनी
Jaipur, Rajasthan:सायला, जालोरसायला के ओटवाला नदी क्षेत्र में बबूल के पेड़ से युवक का शव लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई。 सुबह पक्षियों को चुग्गा देने पहुंचे एक युवक ने पेड़ से शव लटका देखा और ग्रामीणों को सूचना दी。 ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुटी, सूचना मिलने पर सायला पुलिस भी घटनास्थल पहुंची。 मृतक की पहचान वालेरा निवासी महेंद्र मेघवाल के रूप में हुई है。 पुलिस मामले की जांच में जुटी है。0
0
Report
Advertisement
भिवंडी में अवैध अतिक्रमण पर पालिका की बड़ी कार्रवाई; JCB से दो अनधिकृत गोदाम ढहाए गए
Thane, Maharashtra:भिवंडीतील अनधिकृत अतिक्रमणावर पालिकेची मोठी कारवाई.. भिवंडीत दिवसेंदिवस अनधिकृत अतिक्रमणांचं प्रमाण वाढत असताना, आता पालिका आयुक्त अनमोल सागर यांनी कडक भूमिका घेतली आहे. त्यांनी दिलेल्या सक्त निर्देशानुसार अतिक्रमण विभाग प्रमुख समीर जावरे यांच्या नेतृत्वात आज चाविंद्रे अवचित पाडा परिसरात कारवाई करण्यात आली. जेसीबीच्या साहाय्याने दोन अनधिकृत गाळे पूर्णपणे भुईसपाट करण्यात आले. पालिकेच्या या धडक कारवाईनंतर अनधिकृत बांधकाम करणाऱ्यांमध्ये चांगलीच खळबळ उडाली आहे.0
0
Report
Rampur: जौहर यूनिवर्सिटी का ड्रोन विजुअल सामने
Noida, Uttar Pradesh:RAMPUR (UTTAR PRADESH): JAUHAR UNIVERSITY DRONE VISUALS RAMPUR JAUHAR UNIVERSITY DRONE0
0
Report
चमोली में 85 हजार पौधों का रोपण, DM ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया
Karnaprayag, Uttarakhand:हरेला महोत्सव के अवसर पर जनपद चमोली में पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। जिला मुख्यालय गोपेश्वर स्थित पॉलिटेक्निक परिसर के समीप आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में जिलाधिकारी गौरव कुमार ने अनार का पौधा रोपित कर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विभिन्न क्षेत्रों के सरपंचों एवं स्थानीय नागरिकों ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बीओ 1 / हर गांव का यही पैगाम, एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को हरैला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि जनपद में हरैला के अवसर पर विभिन्न विभागों के समन्वय एवं व्यापक जनभागीदारी से 85 हजार से अधिक पौधों का रोपण किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि पौधरोपण तभी सार्थक होगा जब लगाए गए पौधों का संरक्षण और संवर्धन भी सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए सभी संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को पौधों की सर्वाइवल (जीवित रहने) दर बढ़ाने के लिए नियमित निगरानी और आवश्यक संरक्षण उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष विशेष रूप से फलदार पौधों के अधिकाधिक रोपण पर जोर दिया जा रहा है, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ वन क्षेत्रों में जैव विविधता और वन्यजीवों के लिए प्राकृतिक खाद्य संसाधनों में भी वृद्धि हो सके। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसकी देखभाल और संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।0
0
Report
Advertisement
हरेला के मौके पर 'एक पेड़ मां के नाम' थीम पर पौधारोपण अभियान शुरू
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:एक पेड़ मां के नाम थीम पर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रसिद्ध लोकपर्व हरेला की शुरुआत उत्साह के साथ हुई। इस अवसर पर पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद मुख्य अतिथि विधायक गंगोत्री सुरेश चौहान ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया जिला मुख्यालय के समीप के नाल্ড (चींवा) में संयुक्त रूप से पौधारोपण कर वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें छात्र–छात्राओं द्वारा बढ़–चढ़कर हिस्सा लिया गया।जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि हरेला पर्व हमारी संस्कृति और प्रकृति के बीच गहरे संबंध का प्रतीक है, यह सिर्फ एक त्यौहार नहीं है, बल्कि यह पेड़-पौधों और वृक्षारोपण के महत्व तथा उनके संरक्षण के प्रति हमारी जिम्मेदारी का अनुभव कराता है। सभी नागरिकों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा चाहिए।0
0
Report
राम मंदिर चंदा घोटाला: कांग्रेस ने सरकार से स्पष्ट जवाब मांगा
Raipur, Chhattisgarh:बालोद देश के प्रसिद्ध अयोध्या के राम मंदिर में चंदा एवं चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी राजीव भवन में आज पत्रकारों से चर्चा करते हुए महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर ने सरकार से सवाल पूछा कि आखिर राम मंदिर के नाम पर पहले से एकत्र किए गए चंदे के हिसाब क्यों नहीं दिया जा रहा है उन्होंने बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम करोड़ों भारतीयों की आस्था, संस्कृति और नैतिक चेतना के प्रतीक हैं। देश के कोने-कोने से गरीब, किसान, मजदूर, महिलाएं और श्रद्धालु अपनी मेहनत की कमाई, अपने गहने, अपनी बचत और अपनी श्रद्धा लेकर राम मंदिर निर्माण के लिए आगे आए। भाजपा, आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद और संघ परिवार के संगठनों ने लगभग तीन दशकों तक भगवान राम के नाम पर राजनीति की, देश के गरीब व मध्यम वर्ग से राम के नाम पर चंदा एकत्र किया और इसी आंदोलन के आधार पर सत्ता प्राप्त की। आज वही करोड़ों रामभक्त यह पूछने को मजबूर हैं कि भगवान राम के नाम पर जुटाया गया चंदा और चढ़ावा आखिर किसके संरक्षण में लूटा गया? जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने बताया कि यह केवल आर्थिक घोटाला नहीं है। यह करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था, विश्वास और भावनाओं के साथ किया गया घोर विश्वासघात है। भाजपा ने राम मंदिर के निर्माण के समय रामशिला पूजन के नाम से जो 14000 करोड़ रू. से अधिक राशि एकत्रित हुआ था। उसका जवाब आरएसएस एवं भाजपा के लोग नहीं दे पाये। उनके ही सहयोगी नेताओं ने ही राम मंदिर निर्माण के समय एकत्रित किये चंदे का आरोप लगाया था। जिन लोगों ने मंदिर बनाने के नाम पर चंदा में हेराफेरी किया था वही लोग मंदिर बनने के बाद चढ़ावे में हेराफेरी करने लगे,इन सबकी पृष्ठ भूमि आरएसएस और भाजपा की रही है। आखिर इसकी जिम्मेदारी लेगा कौन पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर ने कहा कि इन घोटालों को आरएसएस भाजपा का संरक्षण रहा है। भाजपा ने देवद्रव्य चोरी करने के महापाप का संरक्षण किया है। राम मंदिर न्यास ट्रस्ट का गठन गृहमंत्री अमित शाह ने किया था इसलिए वहां पर घोटाले की नैतिक जिम्मेदारी मोदी और शाह की बनती है। कांग्रेस ने मांगा जवाब पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर ने कहा कि यह किसी राजनीतिक पार्टी या किसी संगठन की संपत्ति नहीं है यह करोड़ों हिंदुस्तानियों के विश्वास की बात है अब इस पूरे मामले में किसी तरह का कोई पर्दा ना रहे इसके लिए सरकार को कोशिश करते हुए जनता को जवाब देना चाहिए कांग्रेस पार्टी के तरफ से उन्होंने मांग किया कि प्रधानमंत्री स्पष्ट करें कि ट्रस्ट के गठन, शीर्ष नियुक्तियों और प्रशासनिक निगरानी में उनकी सरकार और प्रधानमंत्री कार्यालय की क्या भूमिका रही है और इतने गंभीर आरोपों के बाद वे अब तक मौन क्यों हैं। चंपत राय, अनिल मिश्रा और इस पूरे घोटाले में शामिल सभी प्रभावशाली व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की जाए। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र न्यायिक जांच पूरे प्रकरण की जांच सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में कराई जाए ताकि यह स्पष्ट हो सके कि इस कथित लूट के पीछे कौन लोग हैं और किसके संरक्षण में यह सब वर्षों तक चलता रहा और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को तत्काल भंग किया जाए वर्तमान ट्रस्ट को भंग कर धर्माचार्यों, प्रतिष्ठित नागरिकों, प्रशासनिक विशेषज्ञों और स्वतंत्र सदस्यों के साथ एक नया, पारदर्शी और जवाबदेह ट्रस्ट गठित किया जाए। राम मंदिर के लिए प्राप्त समस्त चंदे, चढ़ावे, भूमि खरीद, आयोजनों और व्ययों का स्वतंत्र फॉरेंसिक ऑडिट कर उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। बाइट - विनोद चंद्राकर, पूर्व विधायक0
0
Report
मुरैना में तोमर बयान से कांग्रेस-भाजपा के बीच सियासी संघर्ष तेज
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना की राजनीति में एक बयान ने नया सियासी बवाल खड़ा कर दिया है। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने उसैद-पिनाहट पुल को लेकर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के शिलान्यास पत्थर का इस्तेमाल आज आवारा कुत्ते कर रहे हैं। इस बयान के बाद कांग्रेस ने इसे राजीव गांधी का अपमान बताते हुए भाजपा पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया है। मुरैना जिले के जौरा में महिला पार्क के उद्घाटन समारोह के दौरान विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने उसैद-पिनाहट पुल का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में पुल का केवल शिलान्यास हुआ, लेकिन निर्माण के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं किए गए। उन्होंने दावा किया कि शिलान्यास का पत्थर आज भी वहीं पड़ा है और उसकी स्थिति बेहद खराब है। तोमर ने यह भी कहा कि उन्होंने सांसद शिवमंगल सिंह तोमर से कहा है कि जब तक पुल का निर्माण पूरा नहीं हो जाता, तब तक उस शिलान्यास पत्थर को नहीं हटाया जाए। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। कांग्रेस नेताओं ने इसे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का अपमान बताते हुए दुर्भाग्यपूर्ण और ओछी राजनीति करार दिया है। वहीं भाजपा अपने बयान पर कायम है। इसी कार्यक्रम में जौरा के गांधी पार्क का नाम बदलकर महिला पार्क किए जाने का भी उद्घाटन किया गया। हालांकि समारोह के बाद अब राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है और भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने आ गई हैं। महिला पार्क के उद्घाटन से ज्यादा चर्चा अब मंच से दिए गए उस बयान की हो रही है, जिसने मुरैना की सियासत को गरमा दिया है। आने वाले दिनों में यह मुद्दा और तूल पकड़ सकता है।0
0
Report
Advertisement
भोपाल में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा भक्तों के बीच उत्साह के साथ निकली
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल राजधानी भोपाल में भव्य रूप से निकली गई भगवान जगन्नाथ की यात्रा यात्रा में श्रद्धालु हुए शामिल भक्तों में दिखा उत्साह भजन कीर्तन के साथ निकल गई यात्रा भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचते हुए भक्त आगे बढ़े यात्रा में कई साधु संत शामिल हुए0
0
Report
बिलासपुर HC: नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता के गर्भपात हेतु विशेष बोर्ड गठित
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर हाई कोर्ट ने दुष्कर्म की शिकार एक पांच माह से अधिक की गर्भवती नाबालिग की गर्भसमापन याचिका पर सुनवाई करते हुए रायपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) को विशेष मेडिकल बोर्ड गठित करने के कड़े निर्देश दिए हैं। जस्टिस अमितेन्द्र किशोर प्रसाद की एकलपीठ ने स्पष्ट किया है कि पीड़िता की स्वास्थ्य स्थिति, गर्भसमापन के जोखिमों और उसके जीवन पर पड़ने वाले प्रभावों की विस्तृत रिपोर्ट 20 जुलाई तक अनिवार्य रूप से दाखिल की जाए, जिसके आधार पर ही 21 जुलाई को आगे की कानूनी प्रक्रिया तय होगी। कोर्ट ने पीड़िता की संवेदनशीलता को देखते हुए निर्देश दिए हैं कि जांच के दौरान उसकी पसंद की कोई वयस्क महिला परिजन उसके साथ रहे और प्रशासन द्वारा उसे परिवहन समेत सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसलों का हवाला देते हुए नाबालिग के साथ हुई घटना के कारण उत्पन्न इस अवांछित गर्भ को समाप्त करने की अनुमति मांगी है, जिस पर राज्य शासन ने भी मेडिकल परीक्षण को प्राथमिक आवश्यकता माना है。0
0
Report
JCCJ 2.0 का ऐलान, 2028 विधानसभा चुनाव के लिए नया राजनीतिक विकल्प
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने JCCJ 2.0 की घोषणा करते हुए वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव के लिए अपनी नई राजनीतिक रणनीति का संकेत दिया। पार्टी की सर्वोच्च नेता डॉ. रेणु जोगी, प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी और युवा प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर उपाध्याय ने कहा कि स्वर्गीय अजीत जोगी की विचारधारा को नए स्वरूप में आगे बढ़ाया जाएगा।डॉ. रेणु जोगी पूर्व विधायक ने कहा कि JCCJ 2.0 केवल नया नाम नहीं, बल्कि पार्टी की नई कार्यशैली, नई सोच और जनहित के प्रति नई प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने दावा किया कि जनता कांग्रेस किसी एक परिवार की नहीं, बल्कि प्रदेश की आम जनता की पार्टी है और हर वर्ग की आवाज़ बनकर काम करेगी।प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने बेरोजगारी, नशाखोरी और बढ़ते अपराध को प्रदेश की सबसे बड़ी चुनौती बताते हुए कहा कि उनकी पार्टी केवल बेटी बचाओ ही नहीं, बल्कि बेटा बचाओ अभियान की भी बात करती है। उन्होंने कहा कि युवा नशे और बेरोजगारी से प्रभावित हैं, इसलिए उनकी पार्टी युवाओं के भविष्य को प्राथमिकता देगी।कांग्रेस में विलय की चर्चाओं पर अमित जोगी ने स्वीकार किया कि इस संबंध में पत्राचार हुआ था, लेकिन फिलहाल पार्टी JCCJ 2.0 के नए स्वरूप के साथ आगे बढ़ रही है और 2028 के विधानसभा चुनाव में खुद को एक मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में पेश करने का दावा कर रही है। बाइट - अमित जोगी प्रदेश अध्यक्ष जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ एवं पूर्व विधायक मारवाही0
0
Report
Advertisement
दमोह हत्याकांड के बाद बवाल, परिजनों ने पुलिस पर नाम नहीं लिखने का आरोप
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह में देर रात हुए हत्याकांड के बाद बबाल, अमजद के परिजनों ने लगाए आरोप पुलिस नहीं लिख रही हत्यारों के नाम, अमजद के साथी शरीफ पर भी शक....एंकार/ दमोह में बीती रात हुए सनसनीखेज अमजद हत्याकांड में आज जिला अस्पताल में जमकर बबाल हुआ है और मृतक के परिजनों ने हंगामा किया। दरअसल कल रात देहात थाना क्षेत्र के राजनगर तालाब के पास दो पक्षों में विवाद के बाद दो युवक अमजद और शरीफ घायल हुए थे , अमजद को गंभीर हालत में जबलपुर रेफर किया गया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया और उसका शव वापस दमोह जिला अस्पताल लाया गया। यहां शरीफ भी बेहोश था और सुबह होश में आते ही उसने सारी कहानी बताई। जिन लोगों पर आरोप है वो लोग अमजद और शरीफ के परिचित है और साथ रहने वाले लोग है, शरीफ के मुताबिक वो लोग उन्हें उनके घर से साथ ले गए और राजनगर पहुंचने के बाद उन्होंने शराब मांगी जिसे लेने शरीफ गया था और जब लौट कर आया तो चार लोग अमजद को बुरी तरह पीट रहे थे और उसने यानी शरीफ ने बीचबचाव किया तो उस पर भी हमला किया। दोनों घायल हुए है। लेकिन शरीफ वहां से भाग निकला और उसने अमजद के भाई को फोन करके बताया कि उसके भाई के साथ घटना हो रही है। शरीफ के फोन के बाद अमजद का भाई और उसके साथ लोग वहां पहुंचे तो चार लोग मारपीट कर रहे थे और इन्हें देखकर भागे लेकिन जाते जाते धमकी भी देकर गए। अमजद के शरीर पर जो जख्म है वो बेरहमी से मारने वाले ज़ख़्म है और इसी बेरहमी की वजह से उसने दम तोड़ा। अमजद की मौत के बाद बबाल खड़ा हो गया। अस्पताल में अमजद और शरीफ के परिवार की महिलाओं में तनातनी हुई और मृतक के परिवार की महिलाएं शरीफ की भूमिका को कटघरे में खड़ा करती रही।मृतक के परिजन पुलिस पर भी सवाल उठा रहे है और उनका कहना है कि पुलिस वो नाम नहीं लिख रही जिनके नाम चश्मदीद बता रहे है। पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में तालाब से मछली मारने का विवाद है और उसी वजह से ये हत्याकांड सामने आया वहीं अमजद के साथी शरीफ को लेकर भी परिजनों ने पुलिस को बताया हैं और उसकी भूमिका पर सवाल खड़े किए है जिस पर पुलिस का कहना है कि शरीफ की भूमिका की भी जाँच की जा रही है और यदि जांच में ऐसा कुछ आता है तो अमजद के दोस्त शरीफ पर भी कार्यवाही होगी। फिलहाल सभी आरोपी फरार है और पुलिस तलाश में जुटी है।बाइट/ शरीफ खान ( घायल युवक)बाइट/ आमिर खान ( मृतक का भाई और चश्मदीद)बाइट/ सोनू खान ( मृतक के परिजन)बाइट/ जावेद खान ( मृतक के परिजन)बाइट/ धर्मेंद्र उपाध्याय ( थाना प्रभारी दमोह देहात)0
0
Report
CM योगी का संभल दौरा: बहजोई में 550 करोड़ विकास योजनाओं का लोकार्पण
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभल दौरे की तैयारी प्रशासन कर रहा है। मुख्यमंत्री 18 जुलाई को संभल जनपद के दौरे पर आएंगे; डीएम अंकित खंडेलवाल ने जानकारी दी है। 18 जुलाई दोपहर 3:00 बजे हेलीकॉप्टर से मुख्यमंत्री योगी इंटीग्रेटेड मुख्यालय भवन बहजोई पहुँचेंगे। संभल व चंदौसी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए 550 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री। कार्यक्रम स्थल पर जनसभा को भी संबोधित करेंगे। बहजोई में कार्यक्रम स्थल की तैयारियों में प्रशासन जुटा है। बाइट: अंकित खंडेलवाल, डीएम संभल0
0
Report
हापुड - नगर में धूमधाम से निकल गई जगन्नाथ यात्रा, पुलिस रही अलर्ट।
Gulaothi, Uttar Pradesh:जनपद हापुड़ में भी भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। पुराना बाजार स्थित प्राचीन मंदिर से शुरू हुई इस रथ यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पूरे रास्ते 'हरि बोल-हरि बोल' और 'जय जगन्नाथ' के जयकारों से पूरा शहर गुंजा उठा रथ यात्रा के दौरान माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। बैंड-बाजों और ढोल-नगाड़ों पर श्रद्धालु जमकर थिरके और भजनों पर झूमते नजर आए। शहरवासियों ने भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के रथ का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा की गई, तो वहीं गर्मी से राहत देने के लिए कई जगह पानी की बौछारें भी की गईं। जगह-जगह भक्तों के लिए प्रसाद और शीतल जल के स्टॉल भी लगाए गए थे सनातन परंपरा में भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचने का विशेष महत्व है। यही वजह थी कि भगवान का रथ खींचने और पुण्य कमाने के लिए श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह और होड़ देखने को मिली हजारों की भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। रथ यात्रा के पूरे रूट पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस के आला अधिकारियों ने खुद मोर्चा संभाल रखा था ताकि यातायात व्यवस्था बाधित न हो और श्रद्धालु शांतिपूर्ण ढंग से दर्शन कर सकें।0
0
Report
Advertisement
