Back
गृहराज्य मंत्री जवाहर बेढ़म ने अग्रवाल समाज के शपथ समारोह को संबोधित
BSBhanu Sharma
Mar 24, 2026 09:00:22
Dholpur, Rajasthan
बाड़ी शहर की बसेड़ी रोड स्थित एक निजी मैरिज होम में अग्रवाल सभा बाड़ी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने शिरकत की। वही विधायक जसवंत गुर्जर अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान अग्रवाल समाज के अध्यक्ष दिनेश चंद्र गर्ग के साथ सभी पदाधिकारीयो को मंचासीन अतिथियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान मंचासीन अतिथियों का अग्रवाल समाज द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
कार्यक्रम में मंच से बोलते हुए मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा की अग्रवाल समाज विकास और सामाजिक समरसता स्थापित करने में सबसे महत्वपूर्ण सहयोग देता है। आज अध्यक्ष दिनेश चंद्र बागथरिया के साथ अन्य पदाधिकारीयो को समाज ने जिम्मेदारी सौपी है। सभी को चाहिए कि वह अपने घर परिवार से समय निकालकर उसमें सहयोग करें और समाज को विकास में उत्कृष्ट स्थान पर ले जाए।
विधायक जसवंत गुर्जर ने कहा की अग्रवाल समाज एक ऐसा संगठन है जो समाज हित के साथ सभी के हित में काम करता है। समाज के इन पदाधिकारी का प्रारब्ध अच्छा रहा होगा। जो आज उन्हें इस प्रकार की जिम्मेदारी मिली है। सभी को चाहिए की वे विभिन्न स्वार्थ भाव से सेवा करें और अपने आने वाले समय को भी अच्छा बनाएं।
शपथ ग्रहण समारोह के इस कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल,पूर्व जिला अध्यक्ष मुकेश सिंघल के साथ कथावाचक कमलेश आर्य,अग्रवाल समाज की महिला जिला अध्यक्ष सरोज मंगल अतिथि के रूप में मौजूद रही।
पूर्व विधायक के कार्यालय पर मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस :-
कार्यक्रम के बाद मंत्री जवाहर सिंह बेढम बाड़ी के पूर्व विधायक गिर्राज मलिंगा के कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान पत्रकारों ने बताया कि बाड़ी के अधिकांश विभाग कार्यवाहकों के भरोसे चल रहे हैं। सरकार 2 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुकी है। इस पर मंत्री ने कहा की हर विभाग की समीक्षा की जा रही है। जल्द ही सभी पदों को भरा जाएगा। पंचायत चुनाव को लेकर भी उन्होंने बताया की ओबीसी आयोग की रिपोर्ट नहीं आने से देरी हो रही है। पंचायत चुनाव समय पर कराई जाएंगे। वहीं उनसे पूर्व विधायक मलिंगा द्वारा पिछले दिए गए बयान को लेकर जब जबाब मांगा तो उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक मलिंगा भाजपा में है। उन्हें प्रदेश कमेटी में सदस्य बनाया गया है। राजनीतिक लोग कब क्या बयान दे वह अलग बात है। पंचायत चुनाव और नगर पालिका चुनाव में सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकजुटता से कार्य करेंगे और जिले में कमल फिर से खिलेगा。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AVArun Vaishnav
FollowMar 24, 2026 10:19:260
Report
JPJitendra Panwar
FollowMar 24, 2026 10:19:190
Report
SKSanjay Kumar Verma
FollowMar 24, 2026 10:17:390
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 24, 2026 10:16:550
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 24, 2026 10:16:410
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 24, 2026 10:16:26Noida, Uttar Pradesh:इतनी भी क्या मजबूरी रही होगी
0
Report
JPJai Prakash
FollowMar 24, 2026 10:16:170
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowMar 24, 2026 10:15:560
Report
VKVIJAY KUMAR
FollowMar 24, 2026 10:15:420
Report
471
Report
492
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowMar 24, 2026 10:08:10431
Report
AKAjay Kashyap
FollowMar 24, 2026 10:07:42298
Report
KCKashiram Choudhary
FollowMar 24, 2026 10:07:19371
Report
ANAJAY NATH
FollowMar 24, 2026 10:07:06485
Report