328026
चंबल नदी में युवक के मगरमच्छ द्वारा खींचे जाने की आशंका
Sirmathura, Rajasthan:सरमथुरा के भमपुरा गांव के दुर्गशी घाट पर चंबल नदी में एक युवक के मगरमच्छ द्वारा खींचे जाने की आशंका जताई जा रही है। सोमवार शाम को दाह संस्कार के बाद 40 वर्षीय होतीलाल जाटव नदी में नहाने गया, लेकिन वापस नहीं आया। नदी किनारे युवक के कपड़े और चप्पल मिले हैं। सिविल डिफेंस की टीम युवक की तलाश में जुटी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शिवपाल यादव का ओपी राजभर पर तीखा हमला, बोले- दिमाग खिसक गया है, अच्छे डॉक्टर की जरूरत
Deoria, Uttar Pradesh:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव मंगलवार को बरहज पहुंचे। यहां उन्होंने समाजवादी चिंतक एवं पूर्व सांसद स्वर्गीय मोहन सिंह की 14वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की और उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में शिवपाल यादव ने प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “ओपी राजभर का दिमाग खिसक गया है, उन्हें अच्छे डॉक्टर की जरूरत है।” शिवपाल ने तंज कसते हुए कहा कि यदि राजभर के पास कोई अच्छा डॉक्टर नहीं है तो वह उनसे सलाह ले सकते हैं, वे उन्हें अच्छा डॉक्टर बता देंगे। वहीं कांग्रेस नेता इमरान मसूद के बयान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मौजूदा राजनीतिक माहौल में कांग्रेस के बिना आगे बढ़ना संभव नहीं है। समाजवादी पार्टी को जल्द गठबंधन पर निर्णय लेकर सीटों को स्पष्ट करना चाहिए, क्योंकि इसमें काफी देरी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन में कांग्रेस शामिल है और गठबंधन को लेकर निर्णय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ही लेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पीछे से बोलने वालों की नहीं चलेगी, समय आने पर शीर्ष नेतृत्व निर्णय लेगा।0
0
Report
मुजफ्फरपुर के सकरा सरकारी स्कूल में दो गुटों की मारपीट, भगदड़
Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur ke Sakra ke sarakarī school Shri Baliram Utkramit Madhyamik Vidyalay me chhatron ke do guto ke beech maarpeet se halla mach gaya. School ke do guto ki maarpeet se bhagdad ki sthiti bani, video saamne aaya. Ghatna somvaar ko hui. Paathchal mein pata chala ki pariksha chal rahi thi; is dauran dono guthon ke beech bahas shuru hui, phir dheere-dheere bahut se chhatra aapas me lat-pat lage. Dono guto me maR-peet se rasta se bahar tak jame. Police ko suchna di gayi. Vartaman karyavahi ke anusar school prabandhan janch kar raha hai.0
0
Report
तेघड़ा बांध किनारे 5 वर्षीय बच्चे का शव, हत्या की आशंका पर पुलिस जांच
Begusarai, Bihar:बेगूसराय के तेघड़ा थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां धनकोल पंचायत में बांध किनारे करीब 5 साल के मासूम बच्चे का सड़ा-गला और क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि बच्चा पिछले 6 दिनों से लापता था। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि परिवार में कोहराम मच गया। घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। आपको मामला तेघड़ा थाना क्षेत्र के धनकोल पंचायत के वार्ड नंबर 5 का है। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे ब्लान नदी के बांध किनारे लोगों ने करीब 5 वर्षीय बच्चे का शव देखा। शव की हालत बेहद खराब थी। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को जानकारी दी गई। तेघड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव की पहचान धनकोल निवासी मोहम्मद शकील के करीब 5 वर्षीय बेटे मोहम्मद शुफियान के रूप में की गई है।परिजनों के मुताबिक शुफियान बीते 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा के दिन दोपहर करीब ढाई बजे खाना खाने के बाद घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिवार ने गांव-मोहल्ले से लेकर रिश्तेदारों तक उसकी तलाश की। माइकिंग भी कराई गई, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद तेघड़ा थाना में बच्चे के गुमशुदा होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। सोमवार को बांध के नीचे बच्चे का शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। कपड़ों के आधार पर शव की पहचान शुफियान के रूप में की गई। परिजनों का कहना है कि शव की हालत बेहद क्षत-विक्षत थी।घटना की जानकारी मिलने के बाद तेघड़ा एसडीपीओ कृष्ण कुमार, तेघड़ा और फुलवड़िया थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस की ओर से एफएसएल और डॉग स्क्वायड टीम को बुलाने की प्रक्रिया भी की गई है।इधर, घटना से आक्रोशित लोगों ने बरौनी-भगवानपुर रोड को धनकोल के पास जाम कर दिया और मामले की जांच कर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की।परिजनों के मुताबिक शुफियान अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहता था। करीब तीन महीने पहले उसके पिता मोहम्मद शकील की तबीयत खराब होने के कारण परिवार दिल्ली से धनकोल आया था और उनका इलाज चल रहा था।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बच्चे की मौत किन परिस्थितियों में हुई, उसकी हत्या की गई या कोई अन्य वजह थी, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट,एफएसएल जांच और पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।0
0
Report
Advertisement
कटनी में महिलाएं SP कार्यालय के सामने अवैध नशे के कारोबार पर रोक चाहतीं
Katni, Madhya Pradesh:कटनी में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ ग्रामीण महिलाएं हाथों में डंडे लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं और जोरदार नारेबाजी करते हुए घेराव किया। महिलाओं का आरोप है कि कुठला थाना क्षेत्र के गांव-गांव और गली-गली में अवैध शराब, स्मैक और गांजे की बिक्री खुलेआम हो रही है, जिससे अपराध बढ़ रहे हैं। चाकूबाजी की लगातार घटनाओं को लेकर महिलाओं ने पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने पुलिस की कथित मिलीभगत से नशे के अवैध कारोबार के जारी रहने का आरोप लगाया। महिलाओं का कहना है कि अवैध शराब और नशीले पदार्थों की बिक्री से क्षेत्र का माहौल बिगड़ रहा है और आम लोगों में डर का माहौल है। महिलाओं ने प्रशासन से नशे के कारोबार पर तत्काल रोक लगाने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और कार्रवाई की जानकारी देने की मांग की है।0
0
Report
भीतरवार में अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का उग्र प्रदर्शन, ताला तोड़कर शराब बाहर फेंकी
Morena, Madhya Pradesh:डबरा ब्रेकिंग... अवैध शराब बिक्री को लेकर महिलाओं का उग्र प्रदर्शन, अवैध शराब दुकान से शराब रोड पर फेंकी ,भितरवार हरसी मार्ग ग्राम सिला पर लगाया जाम, शराब ठेकेदार द्वारा पुलिस के सहयोग से खुलेआम बेच रहा है अवैध शराब दुकान का ताला तोड़ कर अंदर रखी शराब को महिलाओं ने बाहर फेंक कर किया नष्ट भितरवार के बैलगाडा थाना क्षेत्र का मामला0
0
Report
खैरथल-तिजारा के सात निकाय चुनाव: निर्दलीय सहित तीन सीटों पर जीत
Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल तिजारा जिले की 7 नगर निकायों में उपसभापति के चुनाव सम्पन्न हो गए हैं। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद कई जगह राजनीतिक तस्वीर साफ हो गई है, तो वहीं कुछ निकायों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मारकर दोनों प्रमुख दलों को चौंका दिया है। खैरथल नगर परिषद में निर्दलीय प्रत्याशी सुमित रोघा उपसभापति चुने गए हैं। वहीं किशनगढ़बास में बीजेपी की कंचन लख्यानी ने जीत दर्ज की है। मुंडावर में बीजेपी की किरण कौशिक उपसभापति बनी हैं, जबकि टपूकड़ा में बीजेपी के विपिन गोयल ने बाजी मारी है। तिजारा नगर पालिका में कांग्रेस के नितिन जैन उपसभापति चुने गए हैं। वहीं भिवाड़ी में निर्दलीय सुभिक्षा ने जीत दर्ज की है। इसी तरह कोटकासिम में भी निर्दलीय प्रत्याशी मनीषा उपसभापति चुनी गई हैं, खैरथल तिजारा जिले की सात निकायों के नतीजों में बीजेपी को तीन, कांग्रेस को एक और निर्दलीय प्रत्याशियों को तीन सीटों पर जीत मिली है। इन परिणामों ने स्थानीय निकायों में राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाओं को और तेज कर दिया है।0
0
Report
Advertisement
बांसवाड़ा के तीनों निकायों में भाजपा ने उपाध्यक्ष समेत अध्यक्ष पद भी जीता
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर - बांसवाड़ा जिले की तीन नगर निकायों में उपाध्यक्ष पद के चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। बांसवाड़ा नगर परिषद, कुशलगढ़ और परतापुर - गढ़ी नगरपालिका में अध्यक्ष पद के बाद अब उपाध्यक्ष पद पर भी उसी दल का कब्जा रहा। बांसवाड़ा नगर परिषद में भाजपा के चंकी शाह उपसभापति निर्वाचित हुए। 60 वोट में से उन्हें 36 वोट मिले। वहीं कुशलगढ़ नगरपालिका में भाजपा के नरेश गादिया ने उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। 20 सदस्यीय नगरपालिका में नरेश गादिया को 11 वोट मिले। इसके साथ ही कुशलगढ़ में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पद भाजपा के खाते में रहे। उधर गढ़ी नगरपालिका में कांग्रेस के इस्तिहाक अहमद उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। 25 सदस्यीय नगरपालिका में उन्हें 13 वोट मिले। गढ़ी में अध्यक्ष पद भी कांग्रेस समर्थित सुदीप पचौरी ने जीता था। नगर निकाय चुनाव के इन परिणामों में एक तस्वीर साफ नजर आई—जहां अध्यक्ष पद पर जिस दल का कब्जा रहा, वहीं उपाध्यक्ष पद भी उसी दल के खाते में गया। परिणामों के बाद तीनों निकायों में समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया。0
0
Report
NDPS केस: कृष्णनगर जिला अदालत ने ट्रक मालिक-चालक को 20 साल जेल, 1 लाख रुपये जुर्माने
Krishnanagar, West Bengal:NDPS केस में कृष्णनगर जिला अदालत के ADJ 1 चंचल चट्टोपाध्याय ने आज दोनो आरोपियों को সর্বোচ্চ सजा सुनाई। बताया गया कि नवदीप थाने के अधीन मुкуंदपुर से नवदीप थाने की पुलिस ने 12/02/24 को भारी मात्रा में गांजा समेत ट्रक पकड़ लिया था; बाद में STF ने मामले की जांच की। गांजा Odisha से ट्रक के अंदर छुपाकर लाया गया था। गांजे के स्रोत मालिक को पकड़ने में इन दोनों आरोपियों ने सहयोग नहीं किया, इसलिए उन्हें पकड़ा गया। हालांकि ये दोनों आरोपी ट्रक मालिक और चालक: আলম মালদोल এবং আলামिन মালদोल थे, जिन्हे সর্বোচ্চ सजा 20 वर्षों की सजा, 1 लाख रुपये के जुर्माने के साथ अन्य धाराओं के तहत 10 वर्ष और 1 लाख रुपये के जुर्माने की सजा मिली। दोनों सजाएँ एक साथ चलेंगी। सरकारी पिपी সুবেদী স্যানাল।0
0
Report
गुरुग्राम में जीरो टॉलरेंस: कौशल चौधरी के अवैध मकान पर बुलडोजर चला
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम में अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस - कुख्यात गैंगस्टर कौशल चौधरी के अवैध मकान पर चला बुलडोजर। नाहरपुर रूपा में गैंगस्टर की अवैध संपत्ति ध्वस्त, 150 गज में बना रखा था मकान। 06 दर्जन से ज्यादा केसों वाला गैंगस्टर कौशल चौधरी - गुरुग्राम पुलिस का बड़ा एक्शन। गुरुग्राम पुलिस का भूमि माफियाओं पर प्रहार, अपराध से कमाई गई अवैध संपत्ति को किया जमींदोज। अपराध शाखा मानेसर की बड़ी कार्रवाई - संगठित अपराध के अड्डे को किया ध्वस्त। गुरुग्राम पुलिस ने जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कुख्यात गैंगस्टर कौशल चौधरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुख्ता खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने नाहरपुर रूपा में गैंगस्टर द्वारा अवैध रूप से कब्जा की गई जमीन पर बने लगभग 150 वर्ग गज के मकान को भारी मशीनरी से पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। यह मकान अपराध से अर्जित कमाई से बनाया गया था और इसका इस्तेमाल संगठित अपराध गतिविधियों के संचालन और विस्तार के लिए किया जा रहा था। आरोपी कौशल चौधरी निवासी नाहरपुर रूपा पर हत्या, हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम सहित 06 दर्जन से भी अधिक संगीन मामले गुरुग्राम में दर्ज हैं। जांच में सामने आया कि आरोपी ने इस अवैध मकान से किराया वसूल कर अवैध कमाई भी की थी यह पूरी कार्रवाई अपराध शाखा मानेसर द्वारा संबंधित विभागों के समन्वय से पुलिस की कड़ी निगरानी में की गई, जिसमें अवैध संरचनाओं को हटाकर भूमि को उसके मूल स्वरूप में बहाल किया गया और कानून व्यवस्था बनाए रखी गई। गुरुग्राम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक भूमि की सुरक्षा और शहर को अपराध मुक्त बनाने के लिए ऐसे खुफिया-आधारित अभियान भविष्य में और अधिक तीव्रता से जारी रहेंगे।0
0
Report
Advertisement
जमुई घटना पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
Noida, Uttar Pradesh:जमुई घटना पर बोले केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी0
0
Report
CDSCO का चेतावनी: NSAIDs और एंटीबायोटिक्स का बिना सोचे-समझे इस्तेमाल CKD का जोखिम बढ़ाता है
Noida, Uttar Pradesh:सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइज़ेशन (CDSCO) ने हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स, फार्मेसी, रिटेलर्स, डिस्ट्रीब्यूटर्स और हॉस्पिटल्स को पेनकिलर्स, खासकर नॉन-स्टेरॉयडल एंटी-इंफ्लेमेट्री ड्रग्स (NSAIDs) और एंटीबायोटिक्स के बिना सोचे-समझे इस्तेमाल के बारे में एक एडवाइजरी सर्कुलर जारी किया है। सर्कुलर में इन दवाओं के बिना कंट्रोल और ओवर-द-काउंटर इस्तेमाल से जुड़े गंभीर मेडिकल रिस्क पर ज़ोर दिया गया है, और साफ तौर पर इनके बिना रोक-टोक इस्तेमाल को क्रोनिक किडनी डिज़ीज़ (CKD) के बढ़ने और तेज़ी से बढ़ने से जोड़ा गया है।0
0
Report
करौली नगर परिषद के नए उपसभापति अमीनुद्दीन खान, भाजपा के पुष्पेन्द्र/shukla को मिली हार — भारी उत्साह
Karauli, Rajasthan:करौली । नगर परिषद उप सभापति चुनाव संपन्न, कांग्रेस पार्षद अमीनुद्दीन खान उपसभापति निर्वाचित, वार्ड 35 से पार्षद है अमीनुद्दीन खान, कांग्रेस पार्षद अमीनुद्दीन खान को मिले 34 और भाजपा पार्षद पुष्पेन्द्र उर्फ बबलू शुक्ला को मिले 21 मत, समर्थकों में भारी उत्साह, फटाखे चला कर और मिठाई बांट कर दे रहे एक दूसरे को बधाई, करौली नगर परिषद में हुआ चुनाव, मतगणन के बाद परिणाम जारी, बाइट - अमीनुद्दीन खान , नवनिर्वाचित उपसभापति, नगर परिषद करौली( काली मूछ) बाइट - लाखन सिंह मीणा, पूर्व विधायक करौली( सर पर आगे बाल नहीं)0
0
Report
Advertisement
गजरौला में श्री रामलीला सेवा समिति के अध्यक्ष बने अभिषेक अग्रवाल ,नवीन गर्ग समेत चार प्रबंधक
Gajraula, Uttar Pradesh:कार्यकारिणी में पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल, पूर्व चेयरमैन राजकुमार अग्रवाल, कामेंद्र सिंह, दीपक कक्कड़,एलसी गहलौत, अनिल सिंह संरक्षक बनाए गए। बबलू रस्तोगी, विपिन वर्मा, रामरतन सिंह को उपाध्यक्ष, सोनू कश्यप, प्रीतम चौहान, प्रदीप वर्मा प्रबंधक, अजय गर्ग संचालक, मनमोहन सिंह सैन मीडिया प्रभारी, अनिल सिंघल, दीपक गुप्ता को कोषाध्यक्ष, नरेंद्र गुप्ता को मंच व्यवस्थापक की जिम्मेदारी दी गई।0
0
Report
झालावाड़ भाजपा समर्थित सगीर अहमद खान उपाध्यक्ष: चार मत से जीत
Jhalawar, Rajasthan:पिड़ावा (झालावाड़) झालावाड़ जिले के पिड़ावा नगरपालिका में उपाध्यक्ष के चुनाव संपन्न हो गए हैं। यहां भाजपा के समर्थन से सगीर अहमद खान 4 मतों से जीतकर उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं। AAP पार्टी से जीते पार्षद सगीर अहमद खान ने उपाध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र भरा था। सगीर अहमद ने कांग्रेस की उम्मीदवार परवीन खान को चार मतों के अंतर से हराया है। सगीर अहमद खान को 20 में से 12 मत प्राप्त हुए हैं। जिसमे भाजपा के 6 व एक निर्दलीय उम्मीदवार का भी समर्थन शामिल है। परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया है। यहां पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व सागीर अहमदान खान के जमकर नारे लगाए। गौरतलब है कि कल हुए अध्यक्ष पद के चुनाव में AAP पार्टी के 5 व एक निर्दलीय पार्षद के समर्थन से ही भाजपा के राजू माली अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे।0
0
Report
DANTF ने 430 किलो डोडाचूरा और 2 किलो MDMA साथ तस्कर को गिरफ्तार किया
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिला एंटी नारकोटिक्स फोर्स यानी DANTF ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 हजार रुपये के इनामी मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार करवाया है। आरोपी जितेंद्र सिंह, मध्यप्रदेश के नीमच जिले का निवासी है और भादसोड़ा थाना क्षेत्र में 430 किलो डोडाचूरा व 2 किलो MDMA पाउडर जब्ती के मामले में वांछित था। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और कई बार दबिश के बावजूद पुलिस को चकमा दे रहा था। DANTF टीम ने सूचना के आधार पर बूंदी जिले के देईखेड़ा थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के पास से आरोपी को डिटेन किया और भादसोड़ा पुलिस को सौंपा। कार्रवाई ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत की गई।0
0
Report
Advertisement
