सरमथुरा में सीएलजी बैठक में शांति और सहयोग पर जोर
Sirmathura, Rajasthan:सरमथुरा में मंगलवार को कस्बे के पुलिस थाना परिसर में सीएलजी की बैठक आयोजित की गई। थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बैठक की अध्यक्षता की। चर्चा में आगामी महाकालेश्वर मेले में आर्केस्ट्रा पार्टी और अण्डा की ढकेल न लगाने के सुझाव पर विचार हुआ। थाना प्रभारी ने अपराधों पर नियंत्रण और कस्बे में शांति बनाए रखने के लिए नागरिकों को पुलिस का सहयोग करने और भाईचारे के साथ रहने की अपील की। बैठक में सीएलजी सदस्य एड़. योगेश शर्मा, अशोक त्रिपाठी, दीपक जिंदल और प्रवीण भी मौजूद रहे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उदयपुर गैस टंकी लीक से रेस्टोरेंट में आग, दमकल ने पाया काबू
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर से खबर, गैस टंकी में रिसाव के बाद रेस्टोरेंट में लगी आग, रामपुरा इलाके में स्थित रेस्टोरेंट का है मामला, सूचना पर दमकल की गाड़ी पहुंची मौके पर, आग पर पाया काबू, गनीमत रही नही हुई कोई जनहानि, बड़ा हादसा होने से टला, अचानक हुए घटना क्रम के बाद इलाके में मचा हड़कम्पट्रैक्टर टक्कर से राहगीर की मौत, आक्रोश के बाद जाम और आश्वासन
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर ट्रैक्टर की टक्कर से राहगीर की मौत का मामला गोविंदगढ़ थाना इलाके के मलिकपुर गांव में हुई थी घटना 26 सितम्बर को ट्रैक्टर की टक्कर से राहगीर हुआ था घायल घायल ने आज अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम आक्रोशित लोगों ने गोविंदगढ़ में खेल स्टेडियम के पास लगाया जाम थानाधिकारी विनोद सांखला की समझाइश से मामला हुआ शांत मामले में उचित कार्रवाई करने का दिया आश्वासन एंकर-चौमूं के गोविंदगढ़ थाना इलाके के मलिकपुर गांव में ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हुए राहगीर की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसा 26 सितंबर को हुआ था, जब ट्रैक्टर की टक्कर से राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आज इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। राहगीर की मौत की सूचना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोगों ने गोविंदगढ़ में खेल स्टेडियम के पास सड़क पर जाम लगा दिया और मामले में उचित कार्रवाई की मांग की। जाम की सूचना पर गोविंदगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाधिकारी विनोद सांखला ने लोगों से समझाइश की और मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस की समझाइश के बाद लोगों ने जाम समाप्त कर दिया। पुलिस अब हादसे से जुड़े पूरे मामले की जांच में जुटी है।रायसिंहनगर के अनूपगढ़ मार्ग पर पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत
Sri Ganganagar, Rajasthan:रायसिंहनगर के अनूपगढ़ मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका एक निजी होटल में कार्यरत थी और अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद घर लौट रही थी। इसी दौरान अनूपगढ़ रोड पर एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने उसकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से महिला को राजकीय चिकित्सालय लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर मृतका के परिजन राजकीय चिकित्सालय पहुंचे। वर्तमान में परिजनों ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया है और अस्पताल परिसर में मौजूद हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और परिजनों से समझाइश कर पोस्टमार्टम प्रक्रिया व आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सहमति बनाने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस ने दुर्घटनाकारित पिकअप वाहन और मामले की जांच शुरू कर दी है।कपासन वन विभाग ने बच्चों के साथ 72वां वन्यजीव सप्ताह मनाया
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन वन विभाग की ओर से 72वां वन्यजीव सप्ताह मनाया गया। उपवन संरक्षक के निर्देशानुसार सहायक वन संरक्षक भावना शर्मा और क्षेत्रीय वन अधिकारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को वन्यजीव संरक्षण की जानकारी दी गई। वर्ष 2026 की थीम ‘आवासों को जोड़ना, समृद्ध वन्यजीव’ के तहत वन्यजीव गलियारों के महत्व को समझाया गया। बच्चों को बताया गया कि जंगलों के छोटे-छोटे हिस्सों में बंटने से वन्यजीवों की आवाजाही प्रभावित होती है। इस दौरान प्लास्टिक का उपयोग कम करने, स्थानीय पौधे लगाने और वन्यजीव उत्पादों का बहिष्कार करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के समापन पर बच्चों को पौधे वितरित किए गए। नाका प्रभारी नाना लाल भील, ललित खटीक और प्रभु लाल जाट सहित स्टाफ मौजूद रहा।समाजवादी पार्टी ने प्रदर्शन कर मांगा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर जिले में समाजवादी पार्टी द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया इस दौरान जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोजित ज्ञानेश कुमार का पुतला फूफा और जाम का नारेबाजी करते हुए इस्तीफा की मांग की।अलवर कांग्रेस का प्रदर्शन: राहुल-प्रियंका के समर्थन में सत्ता के खिलाफ सवाल
Alwar, Rajasthan:राहुल-प्रियंका के समर्थन में अलवर कांग्रेस का प्रदर्शन, अलवर में निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली और जवाबदेही को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शनों के दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित INDIA ब्लॉक के सांसदों के साथ पुलिस की कथित कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी और जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर अलवर शहर कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक ‘अ’ एवं ‘ब’ के कार्यकर्ताओं ने मोती डूंगरी चिल्ड्रन पार्क के सामने पुलिस अन्वेषण भवन चौराहे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी के साथ जमकर प्रदर्शन किया । कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों को अपनी बात रखने और संवैधानिक संस्थाओं की जवाबदेही पर सवाल उठाने का पूरा अधिकार है। कांग्रेस का आरोप है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा बल प्रयोग और लाठीचार्ज की कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। इसी के विरोध में देशभर में कांग्रेस संगठन की ओर से प्रदर्शन किए जा रहे हैं। अलवर में भी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए。 राहुल गांधी के समर्थन में गंगावत ने कहा कि राहुल गांधी लगातार देशहित से जुड़े मुद्दे उठा रहे हैं और उन्हें जनता का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कांग्रेस की मांगें नहीं मानी गईं और ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं कराया गया तो कांग्रेस की ओर से आने वाले दिनों में बड़ी रैली आयोजित की जाएगी。मोहन यादव: राहुल गांधी के आरोप अराजकता नहीं, लोकतंत्र मजबूत बना रहेगा
Bhopal, Madhya Pradesh:देश में राहुल गांधी ने अराजकता जैसा माहौल बना रहे है - सीएम डॉ. मोहन यादव - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस को यह आत्ममंथन करना چاہیے कि जिस चुनाव आयोग की प्रक्रिया के माध्यम से उसे कई राज्यों में सरकार बनाने का अवसर मिला, उसी चुनाव आयोग पर लगातार सवाल क्यों उठाए जा रहे हैं। यदि चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर ही अविश्वास है, तो केरल में कांग्रेस की जीत का क्या अर्थ है? हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है, वहां भी इसी लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक प्रक्रिया के माध्यम से चुनाव हुए हैं। तमिलनाडु में भी राजनीतिक परिस्थितियों के अनुसार गठबंधन और सरकार में भागीदारी के निर्णय लिए जाते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लगातार चुनावों में कांग्रेस की पराजय के लिए चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है। कांग्रेस को यह विचार करना चाहिए कि तमिलनाडु में वह लंबे समय से कमजोर क्यों है, पश्चिम बंगाल में दशकों से सत्ता से बाहर क्यों है तथा उत्तर प्रदेश और बिहार सहित अनेक राज्यों में उसका जनाधार क्यों कमजोर हुआ है। इन सवालों का जवाब चुनाव आयोग को दोष देने में नहीं, बल्कि पार्टी के संगठन और नेतृत्व की कमजोरियों के आत्ममंथन में मिलेगा। सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने कहा की चुनावी पराजय को स्वीकार करने के बजाय संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है। लगातार हार के बाद अराजकता का वातावरण बनाने का प्रयास लोकतंत्र के हित में नहीं है।भोपाल में गरबा पर मौलवी का फतवा: मुस्लिम युवाओं की भागीदारी हराम?
Bhopal, Madhya Pradesh:गरबा में मुस्लिमो का जाना हराम है बोले मुफ्ती मोहम्मद गुफरान खान नदवी, मुफ़्ती बोले मुस्लिम इतने खूबसूरत है ki मस्जिद के बाहर हमे देखने के लिए भीड़ लगाते गैर मुस्लिम इनको वजू कराकर नमाज भी पढ़ने दी जाय - मुफ्ती मोहम्मद गुफरान खान नदवी बोले- गरबा में मुस्लिम युवाओं का जाना हराम, दोस्तों संग जाने से भी बचें, अपनी धार्मिक पहचान और परंपराओं के प्रति जागरूक रहें .... - नवरात्र में होने वाले गरबा में मुस्लिम युवाओं के शामिल होने को भोपाल के मुफ्ती मोहम्मद गुफरान खान नदवी ने हराम बताया है। - मफ्ती ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा- मुस्लिम युवाओं का दूसरी कौम के धार्मिक त्योहार या रस्म में शामिल होना जायज नहीं है, जो व्यक्ति दूसरी कौम की मुशाबहत यानि अनुकरण इख्तियार करता है, वह उसी के तौर- तरीकों में शामिल माना जाता है। - मुफ्ती मोहम्मद गुफरान खान नदवी कहा- आज के दौर में जो गरबा या हिंदू रस्म होती है, उसमें मुस्लिम लड़कों का शिरकत करना क्या जायज है? बिलकुल हराम है। इतना ही कहूं बस जो फतवा होता है, हराम के फितने से खाली नहीं है。 - कुछ मुस्लिम युवक अपने दोस्तों के साथ गरबा में जाना बेहतर समझते हैं, लेकिन उन्हें बचना चाहिए। दूसरी कौम की धार्मिक पहचान और रस्मों का अनुसरण करना उचित नहीं है। दूसरे धर्मों के त्योहारों की ओर आकर्षित होने की जरूरत नहीं मुफ्ती मोहम्मद गुफरान खान नदवी ने कहा की मुस्लिम इतने खूबसूरत है ki मुस्लिमो त्योहारों पर गैर मुस्लिमो की मस्जिदों के बाहर देखने के लिए भीड़ लगती है .... मस्जिदों के गेट तक दूसरे समुदाय के लोगों के पहुंचने का जिक्र करते हुए कहा कि अगर कोई वहाँ तक आया है तो संभव है कि आगे चलकर मस्जिद के अंदर भी आये। उन्होंने कहा- जिसे वजू करके अंदर आना है, गुसल करके अंदर ही आ जाओ। अल्लाह तुम्हें नमाज पढ़वा दे। गेट तक तो आ ही गए हो। इंशाल्लाह अंदर भी आ जाओगे।कपासन में दिनदहाड़े चोरी: पुलिस ने चांदी के जेवरात बरामद किए
Begun, Rajasthan:कपासन, चित्तौड़गढ़: कपासन थाना पुलिस ने सिंहपुर कस्बे में 28 सितंबर दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए चोरी किए गए समस्त चांदी के जेवरात बरामद कर लिए हैं। मकान मालिक के घर से करीब आधा किलो चاندे चांदी का कंदौरा, पायजेब, बिछुड़ियां, अंगूठियां सहित अन्य जेवरात चोरी हुए थे। मामले में पूर्व में गिरफ्तार आरोपी छगनलाल निवासी कांकरवा, थाना भूपालसागर के कब्जे से चोरी का पूरा माल बरामद किया गया। थानाधिकारी सुनील शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की.कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने दिल्ली घटना को लेकर भाजपा पर जमकर निशाना साधा
Mahuwa, Uttar Pradesh:कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत्र और राष्ट्रीय मीडिया प्रवक्ता अभिषेक दत्त आज महाराजगंज दौरे के दौरान कई संवाद कार्यक्रमों में उपस्थित रहे । इस दौरान जी मीडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत में राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत्र ने दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन और राहुल गांधी-प्रियंका गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। ज़ी मीडिया से बातचीत में सुप्रिया श्रीनेत ने आरोप लगाया कि दिल्ली में विपक्षी नेताओं के साथ बदसलूकी की गई और एफआईआर से कांग्रेस डरने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ कई एफआईआर पहले भी दर्ज हो चुकी हैं लेकिन कांग्रेस अपना आंदोलन जारी रखेगी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी को शर्म आनी चाहिए। इस देश का युवा, इस देश का किसान, इस देश का मजदूर सड़कों पर है। कांग्रेस पार्टी सड़कों पर है समूचा विपक्ष सड़कों पर है। उन्होंने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठाए और आरोप लगाया कि प्रियंका गांधी तथा महिला सांसदों के साथ बदसलूकी की गई। यह डर है क्योंकि आपकी वोट चोरी पकड़ी गई है। राहुल गांधी के ऊपर एफआईआर पर उन्होंने कहा कि उनके ऊपर 45 FIR हैं और उन्होंने कल कहा है कि मेरा लक्ष्य है कि मेरे ऊपर 100 FIR हों। लेकिन उसके बावजूद भी ज्ञानेश कुमार को जाना होगा। सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि एफआईआर से कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के संघर्ष को स्वतंत्रता सेनानियों की विरासत से जोड़ते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी लड़ाई जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि हम जैसे लोगों को जब पीटती है दिल्ली पुलिस या मारती है हम इनसे डरने वाले नही हैं इनकी आंख में आंख डालकर इनका इस्तीफा कराएंगे ।पटना महागठबंधन प्रदर्शन: हिरासत के बाद नेताओं ने थाने में भजन गाए, वीडियो वायरल
Patna, Bihar:महागठबंधन के प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को کوतवाली थाना लाया गया। सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को थाना परिसर में रखा गया है। इसी दौरन थाने में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता एक साथ भजन गाते नजर आए। राजेश राम समेत सभी ने मिलकर ‘रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीताराम’ भजन गाया। थाने के अंदर भजन गाते नेताओं का वीडियो अब चर्चा में है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने महागठबंधन के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया था।कुरुक्षेत्र के थानेसर की मंडी में धान की बंपर आवक से जाम, प्रशासन सक्रिय
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के थानेसर में न्यू अनाज मंडी में किसान धान लेकर पहुंच रहे हैं और धान से मंडी खचाखच भर गई है। मंडी में धान की आवक, जाम की स्थिति से निपटने में जुटा प्रशासन। मंडी में धान की आवक लगातार बढ़ रही है। अधिकारियों के मुताबिक अब तक करीब 7 लाख 57 हजार क्विंटल धान की आवक हो चुकी है, जिसमें से करीब 5 लाख 82 हजार क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है, जबकि करीब 1 लाख 35 हजार 722 क्विंटल धान की लिफ्टिंग हुई है। मंडी में धान की खरीद का जिम्मा DFSC और हैफेड एजेंसियों के पास है। DFSC की ओर से करीब 4 लाख 63 हजार क्विंटल और हैफेड की ओर से करीब 1 लाख 18 हजार क्विंटल धान की खरीद की गई है। वहीं, मंडी में व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए इनकमिंग गेट पास गेट नंबर-1 से और आउटगोइंग गेट पास गेट नंबर-2 से जारी किए जा रहे हैं। आउटगोइंग गेट पर मंडी के कांटों के जरिए वाहनों का वजन भी किया जा रहा है। लगातार बढ़ रही आवक और मौसम खराब होने की आशंका के चलते किसान जल्द से जल्द अपनी फसल मंडी में लेकर पहुंच रहे हैं। इसके चलते मंडी में वाहनों की संख्या बढ़ गई है और जाम की स्थिति पैदा हो गई है। जाम को जल्द क्लियर कराने के लिए प्रशासन की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। आउटगोइंग गेट पास के लिए दो आईडी भी शुरू की गई हैं, ताकि प्रक्रिया को तेज किया जा सके। जाम की स्थिति को लेकर एसडीएम ने भी बैठक कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। मंडी के बाहर भी वाहनों को व्यवस्थित तरीके से खड़ा कराने और ट्रैफिक को सुचारू रखने के लिए व्यवस्था की जा रही है। वहीं, मौसम को देखते हुए मंडी प्रशासन ने भी तैयारियां पूरी होने का दावा किया है। आढ़तियों को तिरपाल समेत जरूरी इंतजाम रखने और किसानों की फसल को बारिश से बचाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। कुल मिलाकर धान की बंपर आवक के बीच मंडी में जाम की चुनौती सामने है, जिसे दूर करने के लिए प्रशासन और मंडी प्रबंधन की ओर से व्यवस्थाओं को तेज किया जा रहा है।करनाल में देश बचाओ मार्च: पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया
Karnal, Haryana:करनाल में देश बचाओ-वोट बचाओ-लोकतंत्र बचाओ मार्च, कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने उठाया। कई महिलाओं को भी हिरासत में लिया गया धक्का मुकी के साथ उठाया गया । माल रोड पर जाम लगाने से रोकने पर सड़क पर बैठे प्रदर्शनकारी, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की संविधान और लोकतंत्र बचाने सड़कों पर उतरी कांग्रेस करनाल। करनाल में गुरुवार को कांग्रेस ने “देश बचाओ–वोट बचाओ–लोकतंत्र बचाओ” अभियान के तहत रोष मार्च निकाला। जिला कांग्रेस कमेटी शहरी और ग्रामीण की ओर से आयोजित मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, माल रोड से सुबह 11 बजे प्रदर्शनकारी अंबेडकर चौक की ओर बढ़े। माल रोड पर पुलिस ने उन्हें जाम लगाने से रोक दिया, जिसके बाद प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठ गए। पुलिस ने कई कांग्रेस नेताओं को उठाकर हिरासत में ले लिया। इंडिया गठबंधन के बैनर तले निकाला गया मार्च। एआईसीसी और पीसीसी के निर्देशानुसार तथा इंडिया गठबंधन के बैनर तले देशभर में “देश बचाओ–वोट बचाओ–लोकतंत्र बचाओ” कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में करनाल में जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) एवं जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) ने संयुक्त रूप से रोष मार्च निकाला। कार्यक्रम में पर्यवेक्षक के रूप में विधायक अशोक अरोड़ा भी पहुंचे। प्रदर्शनकारी पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से अंबेडकर चौक की तरफ बढ़ रहे थे। माल रोड पर आमने-सामने हुई पुलिस और प्रदर्शनकारी मार्च जब माल रोड पर पहुंचा तो पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को सड़क पर जाम लगाने से रोकने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठकर विरोध शुरू कर दिया। पुलिस ने उन्हें उठाने का प्रयास किया, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क से हटने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद पुलिस ने कई नेताओं और प्रदर्शनकारियों को उठाकर डिटेन कर लिया। थाना प्रभारी विक्रांत कुमार ने कहा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौक से आगे माल रोड को जाम कर दिया था धरने पर बैठ गए थे उनको वहां से उठाकर थाने में लाया गया था बाद में सभी को छोड़ दिया गया हैडाबरी की बड़ी चोरी: 6 घंटे में गिरफ्तार आरोपी के पास लाखों की ज्वेलरी
New Delhi, Delhi:द्वारका जिले की एंटी-बर्गलरी सेल ने डाबरी इलाके में हुई बड़ी चोरी का महज 6 घंटे में खुलासा करते हुए 19 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 30 लाख रुपये की सोने की ज्वेलरी, चांदी की ज्वेलरी, 45 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन और महंगी कलाई घड़ी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमित कुमार बिंदापुर निवासी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी का पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। टीम ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज खंगाले। CCTV और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपी की पहचान की गई और उसका ठिकाना 40 फुटा रोड, डाबरी में पता चला। पुलिस टीम ने वहां जाल बिछाकर आरोपी अमित कुमार को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी को बरामद सामान के साथ थाना डाबरी के हवाले कर दिया है। अब पुलिस चोरी की बाकी संपत्ति बरामद करने और आरोपी की किसी अन्य वारदात में संलिप्तता की जांच कर रही है।ये कैसा गरबा! भोपाल में पैसे में मिलेगा गरबा पार्टनर, पैसे दो...माथा चूमने की मिलेगी परमिशन
Bhopal, Madhya Pradesh:- भोपाल में गरबा के लिए रेंट पर मिलेगी पार्टनर!
- एक हजार से 6500 तक में गरबा पार्टनर
- गरबा करते कपल्स की फोटो के साथ जारी हो रहीं पोस्ट
- सोशल मीडिया पर जारी किया जा रहा बुकिंग का पैकेज...
- भोपाल और इंदौर से जुड़े 21 से ज्यादा सोशल मीडिया अकाउंट्स के पोस्ट और स्क्रीनशॉटस वायरल...
- इनमें गरबा पार्टनर, पैकेज या पार्टनर मैचिंग से जुड़े ऑफर बताए गए हैं...
- भोपाल में इंस्टा अकाउंट्स किए जा रहे संचालित
- गरबा खेलने के लिए पार्टनर उपलब्ध कराने के अलग-अलग पैकेज बताए गए
- 2 घंटे से लेकर पूरा दिन और 3 दिन तक साथ रहने के पैकेज शामिल
- पोस्ट में कीमत 1000 से 6500 रुपए तक
- पैकेज में यह गरबा खेलने के साथ डांस सीखने, सेल्फी और फोटो खिंचवाने का भी पैकेज...
- इंस्ट्राग्राम रील बनाने, मैचिंग आउटफिट और सोशल मीडिया के लिए कंटेंट तैयार करने का पैकेज...
- कुछ पोस्ट में व्यक्तिगत नजदीकी से जुड़े ऑफर भी लिखे गए हैं...
- 6 हजार pay कर गरबा पार्टनर लेने वाले को माथे पर kiss करने की अनुमति रहेगी...
(भोपाल से जी न्यूज ब्यूरो प्रमोद शर्मा की रिपोर्ट)
